K-Drama Day: इस साल K-Drama Day का जश्न सच में खास होने वाला है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने पसंदीदा K-Dramas के हर जादुई पल को जीते हैं, तो यह मौका आपके लिए परफेक्ट है। ग्लोबल OTT प्लेटफ़ॉर्म Rakuten Viki हर साल International K-Drama Day मनाता है और इस बार यह 26 सितंबर को होने जा रहा है।
तीसरे साल मनाए जा रहे इस सेलिब्रेशन के लिए Viki ने एक खास कलेक्शन तैयार किया है जिसमें हर हफ़्ते अलग-अलग थीम के ड्रामे शामिल किए गए हैं। अब तक Romance, Thriller, Melodrama और Comedy जैसी शैलियों के शानदार कलेक्शन रिलीज हो चुके हैं।
इस खास दिन को और मज़ेदार बनाने के लिए Viki ने Fantasy K-Dramas का एक नया कलेक्शन पेश किया है। इन ड्रामों में आपको जादू, रहस्य और अनोखी कहानियाँ देखने को मिलेंगी जो आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएँगी। अगर आप K-Dramas के फैन हैं तो यह लिस्ट आपके वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। अब देखते हैं वो 10 बेस्ट Korean Fantasy Dramas जो International K-Drama Day पर आपके दिल जीत सकते हैं।
A Good Day to be a Dog

ए गुड डे टू बी ए डॉग एक मजेदार और अनोखी कहानी वाला कोरियन ड्रामा है, जो वेबटून पर आधारित है। इसमें हान हे ना नाम की एक लड़की की कहानी दिखाई गई है, जिसका किरदार पार्क ग्यू यंग निभा रही हैं। हान हे ना पर एक अजीब सा श्राप है कि अगर वह किसी आदमी को किस कर लेती है, तो तुरंत कुत्ते में बदल जाती है।
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसकी मुलाकात उसके सहयोगी जिन सेओ वोन से होती है, जिसे चा यून वू ने निभाया है। मजेदार बात यह है कि सेओ वोन को बचपन से ही कुत्तों से बहुत डर लगता है। लेकिन किस्मत का खेल देखिए, वही एकमात्र इंसान है जो हे ना के इस श्राप को तोड़ सकता है। इस ड्रामे में कॉमेडी, रोमांस और थोड़ी फैंटेसी का तड़का है। अगर आपको हल्की-फुल्की और रोमांटिक कहानियां पसंद हैं, तो यह शो आपको जरूर अच्छा लगेगा।
Doom at Your Service

“Doom at Your Service” एक दिलचस्प कोरियन ड्रामा है जो fantasy और romance को साथ लेकर चलता है। इसकी कहानी म्युल मांग यानी Seo In Guk के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंसान नहीं बल्कि एक ऐसा रहस्यमयी अस्तित्व है, जिसकी छुअन से चीज़ें गायब हो जाती हैं। दूसरी तरफ है Tak Dong Kyung, जिसे Park Bo Young ने निभाया है। वह एक web novel editor है और अचानक उसे पता चलता है कि उसकी जिंदगी में सिर्फ 100 दिन बचे हैं।
जिंदगी से परेशान और टूटी हुई Dong Kyung पूरी दुनिया के अंत की कामना करती है। उसकी ये प्रार्थना सीधे म्युल मांग तक पहुँच जाती है और फिर उनकी किस्मतें आपस में जुड़ जाती हैं। धीरे-धीरे एक अनोखा रिश्ता दोनों के बीच बनने लगता है, जहां एक तरफ मौत और विनाश है तो दूसरी तरफ प्यार और उम्मीद। ये ड्रामा उन लोगों के लिए है जो emotional कहानियां, रोमांस और fantasy elements का मजा लेना चाहते हैं। इसमें प्यार, तक़दीर और इंसानी जज़्बातों का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।
My Roommate is a Gumiho

माई रूममेट इज ए गुमीहो एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें कहानी थोड़ी अनोखी और फैंटेसी टच लिए हुए है। इसमें शिन वू येओ नाम का एक नर गुमीहो है, यानी नौ पूंछों वाली पौराणिक लोमड़ी, जो 999 साल से इंसान बनने की कोशिश कर रहा है। उसका किरदार जंग की योंग ने निभाया है। इंसान बनने के लिए उसके पास एक जादुई मनका होता है, लेकिन अचानक ली डैम नाम की एक साधारण लड़की (हयेरी) गलती से वह मनका निगल लेती है।
यहीं से दोनों की जिंदगी में कॉमिक और रोमांटिक ट्विस्ट शुरू होते हैं। अब शिन वू येओ और ली डैम को मजबूरी में साथ रहना पड़ता है ताकि वो मनका सुरक्षित रहे और लड़की को कोई नुकसान न हो। लेकिन इसी दौरान धीरे-धीरे दोनों के बीच एक खास बॉन्ड बनने लगता है जो इस ड्रामा को और भी दिलचस्प बना देता है।
Kiss Goblin

Kiss Goblin एक दिलचस्प Korean drama है जो fantasy aur romance का मजेदार कॉम्बिनेशन दिखाता है। इसमें 160 साल पुराना भूत बान सूक यानी Bae In Hyuk की कहानी है। उसका सपना है इंसान बनना, लेकिन इसके लिए उसे 10 इंसानों को kiss करना होगा। हर बार का kiss उसे एक नई human emotion देता है, जैसे गुस्सा, खुशी, उदासी या मोहब्बत। यही emotions उसे असली इंसान बनने के करीब ले जाते हैं।
मगर twist तब आता है जब बान सूक की मुलाकात होती है ओह योन आह से, जिसे Jeon Hye Won ने निभाया है। शुरू में दोनों के बीच गलतफहमियां होती हैं, खासकर तब जब ओह योन आह उसे अपनी best friend को kiss करते हुए देख लेती है। इस वजह से वो बान सूक से दूरी बना लेती है और सोचती है कि वो भरोसे लायक नहीं है। धीरे-धीरे कहानी आगे बढ़ती है और उनके रिश्ते में नजदीकियां भी आती हैं, लेकिन साथ ही बान सूक के सामने ये बड़ा सवाल खड़ा रहता है कि आखिर वो इंसान बने या अपने दिल की सुनकर प्यार को चुन ले। यही dilemma इस show को और भी interesting बना देता है।
The Legend of the Blue Sea

The Legend of the Blue Sea एक ऐसा K-Drama है जो fantasy और romance का बेहतरीन mix दिखाता है। इसकी कहानी Joseon era की एक जलपरी Shim Cheong (Jun Ji Hyun) से शुरू होती है, जो अपने सच्चे प्यार की तलाश में है। किस्मत का खेल ऐसा होता है कि वह किसी तरह modern Seoul पहुँच जाती है। यहां उसकी मुलाकात Heo Joon Jae (Lee Min Ho) से होती है, जो एक smart con-artist है।
दिलचस्प बात ये है कि Joon Jae बिल्कुल उसी इंसान जैसा दिखता है जिसे जलपरी अपने अतीत से जानती है। सीरीज में romance के साथ-साथ comedy और emotional moments भी भरपूर हैं। जलपरी का modern दुनिया में adjust करने का तरीका और Joon Jae के साथ उसकी chemistry दर्शकों को खूब पसंद आती है।
Lovers of the Red Sky

लवर्स ऑफ द रेड स्काई एक ऐतिहासिक रोमांस ड्रामा है जो दर्शकों को जोसियन युग की खूबसूरत और रहस्यमयी दुनिया में ले जाता है। इस सीरीज की खासियत है इसकी दिल छू लेने वाली कहानी और शानदार किरदार। कहानी होंग चुन गी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे किम यू जंग ने निभाया है। वह जोसियन राजवंश की पहली महिला चित्रकार है। उसका जन्म अंधेपन के साथ हुआ था, लेकिन किस्मत ने उसके लिए कुछ और लिखा था और एक चमत्कार की वजह से उसे दोबारा देखने की शक्ति मिल जाती है।
दूसरी तरफ है हा राम, जिसे आह ह्यो सियोप ने निभाया है। वह एक प्रतिभाशाली ज्योतिषी है, जिसने अपनी आंखों की रोशनी खो दी है, लेकिन फिर भी वह तारों और किस्मत को पढ़ सकता है। उसकी जिंदगी रहस्यों और दर्द से भरी है। जब ये दोनों किरदार मिलते हैं तो कहानी में प्यार, तकदीर और संघर्ष की एक अलग ही परत जुड़ जाती है। खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी और दिल को छू लेने वाली केमिस्ट्री इस ड्रामा को और भी खास बना देती है।
Oh My Ghost

ओह माई घोस्ट एक मजेदार और दिल छू लेने वाली रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें डर, रोमांस और कॉमेडी तीनों का जबरदस्त तड़का है। इसकी कहानी ना बोंग सन की है, जो एक बेहद शर्मीली और डरपोक असिस्टेंट शेफ है। उसका दिल गुपचुप तरीके से अपने हेड शेफ कांग सन वू पर आ गया है, लेकिन हिम्मत की कमी की वजह से वह अपने जज्बात जाहिर नहीं कर पाती।
बोंग सन की लाइफ अचानक बदल जाती है जब उसकी मुलाकात होती है शिन सून ऐ से।
सून ऐ एक शरारती लेकिन प्यारी भूत है जिसकी अधूरी प्रेम कहानी उसे इस दुनिया में रोक कर रखती है। अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए वह बोंग सन के शरीर में प्रवेश कर जाती है। अब बोंग सन का शांत और डरपोक स्वभाव अचानक बोल्ड और कॉन्फिडेंट हो जाता है, जिससे हर कोई हैरान रह जाता है। यही बदलाव कांग सन वू की नजरें बोंग सन पर टिकने लगती हैं। धीरे-धीरे यह कॉमेडी से भरा सफर एक खूबसूरत रोमांटिक स्टोरी में बदलने लगता है, जहां हंसी-मजाक, इमोशन्स और अलौकिक ट्विस्ट सबकुछ साथ-साथ चलते हैं।
The Story of Park’s Marriage Contract

The Story of Park’s Marriage Contract एक ऐसा K-drama है जो webtoon पर आधारित है और हाल ही में काफी चर्चा में है। इस सीरीज में टाइम-स्लिप रोमांस को खूबसूरती से दिखाया गया है। कहानी की शुरुआत होती है पार्क येओन वू से, जिसे ली से यंग ने निभाया है। वह 19वीं सदी के जोसोन युग से आती है और अचानक समय की यात्रा करके आधुनिक दौर में पहुंच जाती है।
यहां उसकी मुलाकात होती है कांग ताए हा से, जिसे बे इन ह्युक ने प्ले किया है। कांग ताए हा एक अमीर लेकिन अकेला बिजनेसमैन है, जिसने अब तक शादी नहीं की है। दोनों की मुलाकात किस्मत की तरह होती है और हालात उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज में बांध देते हैं।
ड्रामा में पुराने जमाने की मासूमियत और आज के दौर की practical सोच का टकराव देखने को मिलता है। पार्क येओन वू आधुनिक दुनिया के तरीकों से अनजान है, जबकि कांग ताए हा अपने फायदे और सोच के हिसाब से रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहता है। लेकिन धीरे-धीरे यह कॉन्ट्रैक्टेड रिलेशनशिप असली मोहब्बत में बदलने लगता है।
इस शो की खासियत है कि इसमें romance, fantasy और comedy का अच्छा मिक्स देखने को मिलता है। ली से यंग और बे इन ह्युक की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अगर आपको टाइम-स्लिप, रोमांटिक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज और दिल को छू लेने वाली लव स्टोरीज पसंद हैं, तो यह ड्रामा आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए।
Twinkling Watermelon

Twinkling Watermelon एक बहुत ही दिलचस्प कोरियन ड्रामा है जो फैमिली, म्यूजिक और टाइम ट्रैवल को एक साथ जोड़ता है। इसकी कहानी यून ग्योल नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो CODA यानी कि बधिर माता-पिता का बच्चा है। यून ग्योल एक टैलेंटेड स्टूडेंट है और उसे म्यूजिक से गहरा लगाव है।
एक दिन उसे एक रहस्यमयी म्यूजिक शॉप मिलती है और वहीं से उसकी जिंदगी बदल जाती है। अचानक वह समय यात्रा करके 1995 में पहुंच जाता है। वहां जाकर वह अपने ही माता-पिता ली चान और चुंग आह से मिलता है, लेकिन उस समय वे दोनों सिर्फ हाई स्कूल के स्टूडेंट होते हैं। इस यात्रा के दौरान यून ग्योल की मुलाकात स्कूल की सेलो क्वीन से क्यूंग से भी होती है, जिसकी कहानी भी बाद में प्लॉट में एक अहम मोड़ लेती है। ड्रामा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें टाइम ट्रैवल को बहुत ही इमोशनल और म्यूजिक से जुड़ी कहानी के साथ पेश किया गया है।
W

यह ड्रामा की कहानी काफी दिलचस्प है। इसमें ओह योन जू, जिसे हान ह्यो जू ने निभाया है, अपने पिता की तलाश कर रही होती है जो एक मशहूर वेबटून लेखक हैं लेकिन अचानक रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाते हैं। इसी खोज के दौरान योन जू एक अजीब और अनजाने आयाम में पहुंच जाती है, जो दरअसल उसके पिता की बनाई हुई वेबटून दुनिया होती है।
इस नई दुनिया में उसकी मुलाकात कांग चेओल से होती है, जिसका किरदार ली जोंग सुक ने निभाया है। कांग चेओल एक ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और अपनी मेहनत से करोड़पति बने हुए इंसान हैं। सबसे खास बात यह है कि वह योन जू के पिता की अधूरी वेबटून “W” का मुख्य हीरो है। यही से कहानी फैंटेसी और रियलिटी के बीच घूमती है और एक अनोखा ट्विस्ट पैदा करती है।