Music Band Korean Drama: “Spring of Youth” जैसे ड्रामे बार-बार नहीं आते। उसमें दोस्ती, म्यूजिक और hidden emotions का जो mix था, उसने हर एपिसोड को खास बना दिया। शो खत्म होने के बाद लगता है जैसे कोई खालीपन रह गया हो। लेकिन अच्छी खबर ये है कि K-drama की दुनिया में ऐसे कई gems हैं जिनमें वही soulful music, गहरी कहानियाँ और दिल को छू लेने वाले moments मिलते हैं। अगर आपको भी फिर से वही vibe चाहिए, तो कुछ ऐसे ड्रामे हैं जो आपकी playlist में जरूर होने चाहिए।
इनकी कहानियाँ सिर्फ म्यूजिक पर नहीं, बल्कि रिश्तों और emotions पर भी उतनी ही गहरी हैं। ये आपको याद दिलाएंगे कि म्यूजिक सिर्फ सुनने की चीज नहीं, बल्कि महसूस करने का तरीका है। तो चलिए जानते हैं वो चार म्यूजिक बेस्ड K-dramas जो “Spring of Youth” की याद दिला देंगे और शायद उससे भी ज्यादा आपका दिल जीत लेंगे।
Twinkling Watermelon

अगर आपको टाइम-ट्रैवल वाली कहानियाँ और इमोशनल फैमिली ड्रामा पसंद हैं, तो Twinkling Watermelon आपके लिए एक परफेक्ट शो हो सकता है। इसकी कहानी शुरू होती है यून ग्योल नाम के एक स्टूडेंट से, जो दिन में एक टॉपर है और रात को अपने पैशन के लिए गिटार बजाता है।
सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, लेकिन अचानक उसकी लाइफ बदल जाती है जब एक रहस्यमयी म्यूजिक शॉप उसे 1995 में पहुंचा देती है। वहां उसकी मुलाकात होती है अपने ही किशोर उम्र के पापा से, और यहीं से शुरू होती है उसकी असली जर्नी।
यून ग्योल, जो बधिर माता-पिता का बेटा है, अपने पापा की अधूरी लाइफ को सही दिशा देने की कोशिश करता है। वह उनके बैंड में शामिल होता है और अपने होने वाले मम्मी-पापा को एक-दूसरे के करीब लाने की कोशिश करता है, ताकि भविष्य वही बने जैसा होना चाहिए। इस ड्रामा की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये सिर्फ टाइम-ट्रैवल पर फोकस नहीं करता बल्कि म्यूजिक, दोस्ती, फैमिली और रिश्तों की अहमियत को भी बखूबी दिखाता है। खासकर सांकेतिक भाषा (sign language) का इस्तेमाल इस कहानी को और भी दिल छू लेने वाला बना देता है।
हाँ, टाइम-ट्रैवल का लॉजिक कुछ जगह थोड़ा फिल्मी लग सकता है, लेकिन इमोशनल कनेक्शन, कैरेक्टर्स की ग्रोथ और उनका सफर आपको शुरुआत से आख़िर तक बांधे रखेगा। ये शो उन सभी लोगों के लिए खास है जो अपने पेरेंट्स को बेहतर समझना चाहते हैं और उनकी लाइफ स्ट्रगल्स को महसूस करना चाहते हैं।
You’re Beautiful

ये ड्रामा असल में एक इमोशनल जर्नी है, जहां म्यूजिक, फेम और रिश्तों के बीच दिल की सच्चाई झलकती है। You’re Beautiful सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं है, बल्कि इसमें एक लड़की की पहचान, उसके डर और उसके सपनों की टकराहट को बड़े मजेदार अंदाज में दिखाया गया है।
Park Shin Hye ने मी न्यो और मी नाम दोनों किरदारों को इतनी सच्चाई से निभाया है कि आपको हर सीन असली लगेगा। उनका मासूम चेहरा और भावनाओं से भरा अभिनय इस शो को और खास बना देता है। वहीं ताए क्यूंग का रूखा लेकिन गहराई से प्यार करने वाला स्वभाव, शिन वू का शांत और समझदार अंदाज, और जेरेमी का मजाकिया और प्यारा नेचर कहानी को और रंगीन बना देता है।
मी न्यो एक सीधी-सादी लड़की है जो नन बनने की तैयारी कर रही होती है, लेकिन हालात उसे अपने भाई मी नाम की जगह लेने पर मजबूर कर देते हैं। भाई की जगह लेकर A.N.JELL नाम के फेमस K-pop बैंड में जाना उसके लिए आसान नहीं होता।
उसे अपनी असली पहचान छुपानी पड़ती है और साथ ही तीनों बैंड मेंबर्स के बीच खुद को एडजस्ट भी करना पड़ता है।
धीरे-धीरे जब मी न्यो इन सबके साथ समय बिताती है, तो उसके सामने दोस्ती, प्यार और अपनापन जैसी भावनाएँ खुलकर सामने आती हैं। इसी सफर में शो दर्शकों को हंसी, इमोशन और दिल छू लेने वाले पल देता है।
Dream High

आपको K-pop, डांस और म्यूजिक की दुनिया में दिलचस्पी है, तो ड्रीम हाई आपके लिए एकदम सही ड्रामा है। इसकी कहानी छह स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किरिन आर्ट हाई स्कूल में पढ़ते हैं और स्टार बनने का सपना देखते हैं।
कहानी की शुरुआत होती है गो हये मी से, जो एक टैलेंटेड क्लासिकल सिंगर है। लेकिन उसके पापा के दिवालिया हो जाने के बाद उसे मजबूरी में किरिन स्कूल में एडमिशन लेना पड़ता है।
शर्त ये होती है कि उसे दो और स्टूडेंट्स को भी साथ लाना होगा। यहीं पर एंट्री होती है सोंग सैम डोंग की, जो मासूम सा गांव का लड़का है, और जिन गुक की, जो एक रिबेल है लेकिन बेहद टैलेंटेड भी। इन दोनों के आने से हये मी की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। हये मी की बेस्ट फ्रेंड रह चुकी युन बेक ही अब उसकी सबसे बड़ी राइवल बन जाती है। दोनों के बीच का ये कम्पटीशन और टेंशन ड्रामा में नए-नए ट्विस्ट लेकर आता है। जैसे-जैसे एपिसोड्स आगे बढ़ते हैं, हर कैरेक्टर अपने-अपने सपनों और स्ट्रगल्स से जूझता है।
कहीं प्यार है, कहीं दोस्ती, कहीं हार और कहीं खुद से लड़ाई। शो का म्यूजिक और परफॉर्मेंस इतने इमोशनल और पावरफुल हैं कि धीरे-धीरे आप खुद को इस कहानी का हिस्सा महसूस करने लगते हैं। शुरुआत के कुछ एपिसोड्स थोड़े स्लो लग सकते हैं, लेकिन जैसे ही प्लॉट मजबूत होता है, ये सीरीज आपको पकड़ लेती है और आप इसे बीच में छोड़ नहीं पाएंगे। ड्रीम हाई आपको सिखाता है कि चाहे रास्ता कितना भी कठिन क्यों न हो, अगर आपका सपना सच्चा है और आप मेहनत करते हैं, तो मंजिल जरूर मिलेगी।
Shut Up: Flower Boy Band

Shut Up: Flower Boy Band को अगर आप सिर्फ एक म्यूजिक बेस्ड हाई स्कूल ड्रामा समझते हैं, तो आप इसकी गहराई मिस कर देंगे। ये शो दोस्ती, जुनून और उस टीनएज फीलिंग की कहानी है जहां सपने बड़े होते हैं और दिल की आवाज सबसे ज्यादा मायने रखती है। इसकी कहानी है एक अंडरग्राउंड रॉक बैंड ‘आई कैंडी’ की, जिसके लीडर ब्योंग हुई हैं।
वो इमोशनल भी हैं, बिंदास भी और दिल से जीने वाले इंसान भी। उनके साथ हैं उनके पांच दोस्त जी ह्योक जो हर हाल में उनका साथ देता है, ह्योन सू जो स्टाइलिश और शांत है, हा जिन जो हमेशा मस्ती करता है, डो इल जो अपनी सोच में गुम रहता है और ग्योंग जोंग जो हर वक्त हंसते हुए माहौल हल्का कर देता है।
सब कुछ सही चल रहा होता है, लेकिन जब उनका स्कूल बंद हो जाता है तो उन्हें शिफ्ट होना पड़ता है जंग सांग हाई में। यहां शुरुआत में ये बैंड बिल्कुल भी फिट नहीं हो पाता, लेकिन असली चिंगारी तब लगती है जब उनकी टक्कर होती है वहां के टॉप बैंड ‘स्ट्रॉबेरी फील्ड्स’ से। इसके बाद शुरू होती है उनकी जर्नी, जहां उन्हें सिर्फ म्यूजिक ही नहीं बल्कि अपनी जगह, अपनी पहचान और अपने रिश्तों के लिए भी लड़ना पड़ता है।
इस शो की खासियत यही है कि इसमें ओवरड्रामेटिक सीन या बेवजह के ट्विस्ट नहीं मिलते। हर कैरेक्टर की अपनी एक स्टोरी है, उनका अपना संघर्ष है और जब ये सब मिलते हैं तो एक ऐसी केमिस्ट्री बनती है जो दिल को छू जाती है। यहां ब्रोमांस रियल लगता है और रॉक बैंड की वाइब आपको सच में कनेक्ट कर देती है। म्यूजिक इस ड्रामा की जान है। गाने इतने दमदार हैं कि सुनने के बाद दिमाग में बस जाते हैं। अगर आपको म्यूजिक-थीम वाली कहानियां पसंद हैं, तो Shut Up: Flower Boy Band आपके लिए परफेक्ट शो है।