Best Police K-Drama: K-Drama फैंस के लिए एक ताजा ट्विस्ट लेकर आया है “गुड बॉय”, जो एक्शन और कॉमेडी का ऐसा मिक्स है कि पहली ही एपिसोड से लोगों की नजरें टिक गई। इसकी कहानी है यूं डोंग जू (पार्क बो गम) की, जो पहले एक ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर था। लेकिन जब उसका स्पोर्ट्स करियर खत्म होता है, तो वो पुलिस फोर्स जॉइन करता है। उसकी ताकत, स्पीड और इंसाफ की समझ उसे एक दमदार डिटेक्टिव बना देती है।
डोंग जू अकेला नहीं है। उसके साथ हैं कुछ और एक्स-एथलीट्स जो अब पुलिस बन चुके हैं। जी हान ना (किम सो ह्यून), जो कभी एक स्टार शूटिंग चैंपियन थी, अब एक स्मार्ट और शार्प कॉप है। तलवारबाजी में सिल्वर मेडल जीतने वाला किम जोंग ह्योन (ली सांग यी) अपनी पुरानी जिंदगी से निकलकर अब एक बेहतर ऑफिसर बनने की कोशिश कर रहा है।
टीम को लीड करता है को मान सिक (हियो सुंग ताए), जो पहले रेसलिंग करता था बाहर से सख्त लेकिन दिल से एकदम अपने लोगों के साथ। वहीं शिन जे होंग (ताए वोन सियोक), जो डिस्कस थ्रो करता था, टीम में शांति बनाए रखता है। हर केस में ये टीम अपना अलग ही अंदाज लेकर आती है अपने स्पोर्ट्स वाले स्किल्स और जबरदस्त टीमवर्क से।
लेकिन हर कहानी में एक ट्विस्ट तो होता ही है। यहाां वो है मिन जू यियोंग (ओह जंग से), जो बाहर से तो सीधे-साधे अफसर लगते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर कुछ खतरनाक प्लान कर रहे होते हैं।
अगर आपको ऐसे K-Dramas पसंद हैं जिनमें थ्रिल हो, मस्त केरेक्टर्स हों और टीम केमिस्ट्री एकदम रियल लगे तो “गुड बॉय” आपके लिए एकदम परफेक्ट है। और अगर आपने इसे देखकर मजा ले लिया है, तो यहां 4 और Police Procedural K-Dramas हैं जो आपको जरूर देखनी चाहिए ये भी क्राइम, मिस्ट्री और मजेदार टीम डायनामिक से भरपूर हैं।
“Rookie Cops”

अगर आपको Korean dramas पसंद हैं, तो “Rookie Cops” एक ऐसा शो है जो आपको एक नई दुनिया में ले जाएगा। ये कहानी है कुछ ऐसे युवाओं की जो Korean National Police University में एडमिशन लेते हैं लेकिन ये सिर्फ एक कॉलेज नहीं, एक सख्त ट्रेनिंग ग्राउंड है जहां से असली पुलिस अफसर बनकर निकलना है।
कहानी की शुरुआत होती है वी सेउंग ह्यून से, जो एक टैलेंटेड और सीरियस छात्र है। उसके अंदर पुलिस अफसर बनने का जूनून है, खासकर क्योंकि उसके पापा खुद एक बड़े पुलिस अफसर रह चुके हैं। लेकिन उसकी जिंदगी में एक टर्निंग पॉइंट आता है जब उसकी मुलाकात होती है गो यून गैंग से। यून गैंग बिल्कुल उसके उलट है।
बिंदास, मजेदार और थोड़ी जिद्दी भी। वो तो बस एक क्रश के पीछे यूनिवर्सिटी आ गई थी, लेकिन अब उसे समझ आता है कि ये रास्ता उतना आसान नहीं है। इन दोनों के साथ और भी कई मज़ेदार कैरेक्टर्स हैं जो इस कहानी को और भी दिलचस्प बना देते हैं।
किम टाक जो एक जूडो चैंपियन रह चुकी है लेकिन अब थोड़ी अकेली रहती है, धीरे-धीरे सेउंग ह्यून के साथ उसकी दोस्ती गहराने लगती है। की हान ना हमेशा आगे निकलने की कोशिश में रहती है, तो वहीं वू जू यंग का सपना है एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट बनने का।
सियो बम जू थोड़ा डरपोक है, लेकिन जब नाचने की बात आती है तो सबका दिल जीत लेता है। और शिन ए री, जो हमेशा फैशन में रहती है, धीरे-धीरे ग्रुप का हिस्सा बन जाती है। इन सभी छात्रों को न सिर्फ फिजिकल ट्रेनिंग झेलनी है बल्कि क्लासरूम में भी खुद को साबित करना है। लेकिन इस सब के बीच उनकी दोस्ती, प्यार और टीम वर्क का जो रिश्ता बनता है, वो इस शो को खास बना देता है।
“Rookie Cops” सिर्फ एक पुलिस ट्रेनिंग शो नहीं है। इसमें आपको रोमांस मिलेगा, मस्ती और मोटिवेशन भी। हर एपिसोड के साथ आपको ये यकीन होने लगेगा कि सच्चे अफसर सिर्फ बंदूक और बैज से नहीं, बल्कि दिल और हिम्मत से बनते हैं।
“Taxi Driver”

अगर आपको क्राइम ड्रामा और बदले की कहानियाँ पसंद हैं, तो “Taxi Driver” सीरीज आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इसका तीसरा सीजन आते ही फैंस फिर से उसी excitement में डूब चुके हैं, जो पहले दो सीजन ने क्रिएट किया था। इस शो की कहानी एक आम-सी दिखने वाली टैक्सी सर्विस, Rainbow Taxi Company के इर्द-गिर्द घूमती है।
लेकिन बाहर से सीधी-सादी दिखने वाली ये टैक्सी असल में एक गुप्त मिशन चलाती है, जिसे कहा जाता है “बदला कॉल”। इनका मकसद है ऐसे लोगों की मदद करना जिन्हें कानून और पुलिस सिस्टम ने इग्नोर कर दिया हो, यानी जिनके साथ गलत हुआ लेकिन कोई इंसाफ नहीं मिला।
शो के मेन हीरो हैं किम डो गी, जिनका किरदार निभाया है ली जे हून ने। वो एक एक्स-स्पेशल फोर्स सोल्जर हैं, जिनकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जब उन्हें महसूस हुआ कि देश की कानून व्यवस्था उनकी मदद नहीं कर पाएगी, तो उन्होंने Rainbow Taxi जॉइन कर ली और बन गए उसके टॉप ड्राइवर।
अब वो खुद जैसे बाकी पीड़ितों की मदद करते हैं खतरनाक मिशनों पर निकलकर, बिना सिस्टम की परवाह किए।
इस टीम को लीड करते हैं जंग सुंग चेओल, जो कंपनी के CEO होने के साथ-साथ एक NGO चलाते हैं जो क्राइम पीड़ितों की मदद करता है। उनके साथ हैं टेक्निकल एक्सपर्ट्स चोई क्यूंग गू और पार्क जिन उह्न – जो हर मिशन के लिए हाईटेक टैक्सी और गैजेट्स तैयार करते हैं।
हर एपिसोड में एक नया केस होता है जो कोरिया में हुए रियल क्राइम्स पर आधारित होता है, जैसे स्कूल बुलीइंग, ऑफिस में शोषण, डिजिटल सेक्स क्राइम्स या धोखाधड़ी। इन केसों को ये टीम बड़े प्लानिंग से हल करती है सबूत जमा करती है, फिर एकदम स्मार्ट और कभी-कभी काफी हार्श तरीकों से अपराधियों को सबक सिखाती है।
पहले सीजन में इनका सामना होता है कांग हा ना से – एक ईमानदार और नियमों को मानने वाली सरकारी वकील, जो मानती है कि इंसाफ सिर्फ कोर्ट और कानून से मिलना चाहिए, किसी प्राइवेट बदले से नहीं। “Taxi Driver” सिर्फ एक्शन और थ्रिल ही नहीं देता, ये आपको इंसाफ, नैतिकता और बदले जैसे गहरे मुद्दों पर सोचने पर मजबूर कर देता है।
इसकी स्टोरीज दिल को छू जाती हैं और हर एपिसोड के बाद आप सोच में पड़ जाते हो कि सही क्या है और गलत क्या।
अगर आपने अभी तक ये शो नहीं देखा है, तो “Taxi Driver” की दुनिया में जरूर कदम रखिए यहाँ इंसाफ सड़क पर चलता है, और टैक्सी में बैठकर आता है।
“Flex x Cop”

अगर आपको लगता है कि K-dramas सिर्फ रोमांस और इमोशनल कहानियों तक सीमित हैं, तो “Flex x Cop” आपकी सोच बदल देगा। ये एक ऐसा शो है जिसमें क्राइम, कॉमेडी और ड्रामा सब कुछ मजेदार अंदाज में परोसा गया है। इसकी कहानी घूमती है जिन यी सू नाम के लड़के के इर्द-गिर्द, जो किसी अमीर खानदान का बिगड़ैल वारिस है।
पैसे की कोई कमी नहीं है, स्टाइल झक्कास है और सोच भी थोड़ी हटके है। बाकी अमीर लड़कों की तरह luxury life जीने की जगह, यी सू को crime-solving का शौक है। हाँ, वो भी बिना कोई official training के! किस्मत का खेल देखो, कुछ केसों में गलती से मदद करने के बाद उसे असली जासूस बना दिया जाता है वो भी गंगा पुलिस स्टेशन की खास यूनिट में।
वहीं उसकी जोड़ी बनती है ली कांग ह्यून से, जो एकदम सख्त, रूल्स-फॉलोिंग और no-nonsense टाइप की पुलिस ऑफिसर है। शुरुआत में इन दोनों का ट्यूनिंग जरा off रहती है। कांग ह्यून को यी सू का अमीर लड़के वाला एटीट्यूड और अनोखा अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आता।
जबकि यी सू तो clues ढूंढने के लिए high-tech गैजेट्स, बड़ी-बड़ी पार्टीज और कभी-कभी रिश्वत तक का सहारा ले लेता है।
लेकिन जैसे-जैसे वो एक साथ केस सुलझाते हैं, दोनों की टीम बनती जाती है मजबूत। धीरे-धीरे यी सू खुद को बदलता है पहली बार जिंदगी में वो कुछ सीरियसली लेता है।
अब वो अपने पैसों और टैलेंट को सिर्फ शौक के लिए नहीं, बल्कि किसी अच्छे मकसद के लिए इस्तेमाल करना चाहता है।
इस सीरीज में क्राइम और कॉमेडी का जबरदस्त बैलेंस तो है ही, साथ ही यी सू के पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीरियस secrets भी खुलते हैं।
जैसे उसकी माँ की मौत के पीछे की कहानी, जो शो को और भी इमोशनल और दिलचस्प बना देती है। शो को इतना पसंद किया गया है कि अब इसे Season 2 के लिए भी रिन्यू कर दिया गया है। अगर आप एक ऐसी सीरीज देखना चाहते हैं जिसमें मस्ती भी हो, मर्डर मिस्ट्री भी और थोड़ा इमोशनल पंच भी—तो “Flex x Cop” आपकी watchlist में जरूर होना चाहिए।
“The Good Detective”

सोचिए, अगर आपने किसी को जेल में डाला हो और सालों बाद आपको लगे कि शायद वो इंसान बेगुनाह था… तो आप क्या करेंगे? बस इसी सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है Korean drama The Good Detective की कहानी। इस शो का मेन करेक्टर है कांग डो चांग, जो 18 साल से इंचियोन में पुलिसिंग कर रहा है।
वो fancy gadgets या high-tech surveillance का इस्तेमाल नहीं करता, बल्कि अपनी instincts, जिंदगी के तजुर्बे और आसपास के लोगों से बनाए रिश्तों पर भरोसा करता है। अब उसकी जोड़ी बनी है ओह जी ह्युक के साथ, जो उससे एकदम अलग है शांत, sharp-minded और profiling में expert। वो हर केस को logic और evidence के नजरिए से देखता है। लेकिन उसके अंदर खुद का एक emotional baggage है, जो उसे दूसरों से दूरी बनाकर रखने पर मजबूर करता है।
सीजन 1 में ये दोनों एक पुराने मर्डर केस की दोबारा जांच करते हैं, जिसमें ली डे चुल नाम के शख्स को सजा-ए-मौत सुनाई गई थी। उसकी फांसी से पहले कुछ नए clues सामने आते हैं, जिससे शक होने लगता है कि शायद उसने वो मर्डर किया ही नहीं था।
अब डो चांग के सामने बड़ा सवाल है क्या वो अपने पुराने फैसले पर टिके रहे या सच्चाई का साथ दे, भले ही इससे उसकी नौकरी ही क्यों ना चली जाए। जैसे-जैसे वो इस केस की परतें खोलते हैं, उन्हें एक गहरा और खतरनाक कवर-अप दिखाई देता है, जिसमें पुलिस, प्रॉसीक्यूटर और बड़े-बड़े रसूखदार लोग शामिल होते हैं।
इस मिशन में उनका साथ देती है जिन सेओ क्यूंग, जो एक दमदार रिपोर्टर है और किसी भी हाल में सच्चाई उजागर करना चाहती है। सीजन 2 में भी नए केस देखने को मिलते हैं, लेकिन साथ ही ये भी दिखाया गया है कि एक corrupt सिस्टम में ईमानदारी से काम करना कितना मुश्किल है।
ये शो सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री नहीं है, बल्कि ये टीमवर्क, भरोसे और सच्चाई के लिए लड़ने की ताकत की कहानी है। अगर आपको ऐसे thrillers पसंद हैं जो सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को एक्सपोज करते हैं, तो The Good Detective आपको जरूर देखना चाहिए।