5 Historical C-Drama Like The Prisoner of Beauty : अगर “The Prisoner of Beauty” अभी भी आपके दिमाग में घूम रहा है, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं। 36 एपिसोड वाला ये Chinese drama अपने slow-burn romance, पारिवारिक टकराव और emotional twists की वजह से लोगों के दिलों में बस गया है।
इसकी कहानी एक ऐसे दौर में सेट है जहाँ राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। शो की लीड क़ियाओ मान जो एक समझदार और निडर लड़की है की शादी एक rival clan के सख्त सेनापति वेई शाओ से होती है। उनकी arranged marriage की शुरुआत तो काफी ठंडी और दूर सी होती है, लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता है, secrets सामने आते हैं और रिश्तों में वफ़ादारी बदलती है, वैसे-वैसे उनका bond भी गहराने लगता है।
“Ze Yao” नाम के एक popular Chinese novel पर बेस्ड ये सीरीज सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है इसमें emotional depth, political intrigue और दिल को छू लेने वाली chemistry की भरमार है, और अगर आपने ये सीरीज खत्म कर ली है, लेकिन अभी भी मन में वही romantic intensity और twisty politics की craving है, तो आपके लिए हमारे पास कुछ और जबरदस्त options हैं। इन पाँच historical Chinese dramas को देखने के बाद आप फिर से उसी magical world में लौट जाएंगे, जहां हर सीन में कुछ नया खुलासा होता है और हर relationship धीरे-धीरे निखरता है।

The Double
सोचिए अगर आपका पूरा परिवार एक झूठे आरोप में फंसा दिया जाए और पल भर में सब कुछ खत्म हो जाए। ऐसा ही कुछ होता है ज़ू फांग फी के साथ, जो एक इज्जतदार अफसर की समझदार और बेहद दयालु बेटी है। 2024 में रिलीज हुआ Chinese drama “The Double” एक ऐसी ही लड़की की कहानी है जो अपनी पहचान खोकर, एक नई पहचान के साथ लौटती है बस एक ही मकसद के साथ अपने परिवार के लिए इंसाफ और उस पर हुए जुल्मों का बदला।
जिसे सब मरा हुआ समझते हैं, उसे एक रहस्यमय शख्स बचा लेता है और जिंदगी दोबारा जीने का मौका देता है। अब वो जानी जाती है जियांग ली के नाम से, जो एक उपपत्नी की बेटी की हैसियत से समाज में वापसी करती है। लेकिन ये कोई आम वापसी नहीं है उसके इरादे साफ हैं: सच्चाई का पर्दाफाश करना और अपनों का बदला लेना।
जैसे-जैसे वो इस सफर पर निकलती है, कहानी में साजfशें, रॉयल पॉलिटिक्स, गहरे राज और तगड़ी टक्कर शामिल होती जाती है। और इसी बीच उसकी मुलाकात होती है ड्यूक शियाओ हेंग से एक ऐसा इंसान जो उसके दिल के करीब आ जाता है। जैसे-जैसे दोनों एक-दूसरे को समझते हैं, उनके बीच एक ऐसा प्यार पनपता है जो न सिर्फ सच्चा है बल्कि हर मुश्किल को पार करने वाला भी। लेकिन रास्ता आसान नहीं है हर कदम पर धोखे, चालबाज़ियां और खतरे भरे हुए हैं।
अगर आपको ऐसे ड्रामे पसंद हैं जिनमें strong female lead हो, emotional depth हो और हर मोड़ पर ट्विस्ट्स हों, तो “The Double” आपको पूरा बांध कर रखेगा। जियांग ली की ये जर्नी सिर्फ बदले की नहीं बल्कि खुद को दोबारा पाने की भी है।

Till the End of the Moon
अगर आपको टाइम-ट्रैवल, fantasy romance और दिल को छू जाने वाली कहानियाँ पसंद हैं, तो Till the End of the Moon आपके लिए एक परफेक्ट ड्रामा हो सकता है। ये सीरीज तेंग लुओ वेई ज़ी के चीनी वेब नॉवेल पर आधारित है और Xianxia (यानि fantasy और martial arts की दुनिया) की दुनिया में ले जाती है।
इसकी कहानी शुरू होती है ली सु सु (बाई लू) से, जो एक टैलेंटेड disciple है। लेकिन उसका काम सिर्फ साधना करना नहीं है उसे एक खास मिशन पर टाइम-ट्रैवल करके अतीत में भेजा जाता है। उसका मकसद है तान ताई जिन (लुओ यूं शी) को रोकना, जो आगे चलकर एक खतरनाक दानव राजा बन जाएगा और पूरी दुनिया को तबाह कर देगा।
ली सु सु इस मिशन के लिए उसकी पत्नी का रूप अपनाती है और उसे करीब से observe करने लगती है। लेकिन जैसे-जैसे वो तान ताई जिन को जानती है, उसे उसकी personality के नए layers दिखते हैं एक ऐसा इंसान जो बाहर से भले ही सख्त और cold लगे, लेकिन अंदर से टूट चुका है, अकेला है और प्यार के लिए तरस रहा है।
शुरुआत में ये सब एक ड्यूटी की तरह लगता है, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच एक गहरी emotional connection बनने लगता है। कहानी उस मोड़ पर पहुँचती है जहाँ प्यार, sacrifice और destiny तीनों की टक्कर होती है। इस सीरीज की सबसे खास बात है इसकी grand visuals, detailed characters और slow-burn रोमांस जो बहुत ही सुंदर तरीके से develop होता है। जब आप इसे देखना शुरू करेंगे, तो इसके magical world से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
तो अगर आपको वो कहानियाँ पसंद हैं जहां प्यार सब कुछ बदल सकता है even future को भी तो Till the End of the Moon आपको जरूर देखनी चाहिए। ये सिर्फ एक fantasy ड्रामा नहीं है, ये एक emotional journey है जो आपके दिल को छू जाएगी।

Joy of Life
अगर आपको ऐसा लगता है कि Chinese सीरीज सिर्फ मारधाड़ या इतिहास की बातें दिखाती हैं, तो Joy of Life देखकर आपकी सोच बदल सकती है। ये कहानी एक ऐसे लड़के की है जिसके पास 21वीं सदी की यादें तो हैं, लेकिन वह रहता है एक पुराने समय के साम्राज्य में, जहां हर कोना साज़िशों से भरा है।
फैन शियान नाम का ये लड़का दिखने में तो आम लगता है, लेकिन उसकी जिंदगी आम बिल्कुल नहीं है। उसकी मां ये किंग मेई, जो एक जीनियस आविष्कारक थीं, की रहस्यमयी मौत हो जाती है। इसके बाद उसकी परवरिश उसकी दादी करती हैं और उसे एक खास अंगरक्षक वू झू युद्ध, जहर और बचाव के गुर सिखाते हैं।
एक दिन जब उसकी जान पर हमला होता है, तो फैन शियान समझ जाता है कि उसकी मां की मौत यूं ही नहीं हुई थी। वो सच्चाई का पता लगाने शाही राजधानी पहुंचता है और वहीं से उसकी असली जर्नी शुरू होती है। यहां उसे सिर्फ साज़िशों और राजनैतिक चालबाजियों से नहीं जूझना पड़ता, बल्कि दिल की भी एक उलझन सामने आती है सम्राट की मंगेतर लिन वान एर से उसे प्यार हो जाता है।
जैसे-जैसे फैन शियान गहराई में जाता है, उसे अपनी मां की छुपी हुई विरासत, अपनी असली पहचान और कई ऐसे राज पता चलते हैं जो पूरे साम्राज्य की नींव हिला सकते हैं। इस सफर में उसके साथ होता है वू झू जैसा वफादार साथी, और उसके सामने आते हैं दुश्मन जो सिर्फ ताकतवर ही नहीं, बल्कि चालाक भी हैं।
इस सीरीज का पहला सीजन 2019 में आया था और खूब पसंद किया गया। फिर 2024 में Joy of Life 2 आया, जिसमें कहानी वहीं से आगे बढ़ती है। इस बार फैन शियान और ज्यादा बड़े साज़िशों और सत्ता की लड़ाइयों में उलझ जाता है, खासकर जब दूसरे राजकुमार की महत्वाकांक्षाएं सामने आती हैं।
ये सीरीज सिर्फ एक ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें राजनीति, इमोशन्स, पर्सनल स्ट्रगल और 21वीं सदी के नजरिए से पुराने जमाने की कहानी का गजब मेल है। अगर आपको इंटेलिजेंट स्टोरीटेलिंग, ट्विस्ट्स और एक layered नायक की कहानी पसंद है, तो ये शो आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए।

Blossoms In Adversity
Blossoms In Adversity एक ऐसी Chinese सीरीज है जो आपको पहले ही एपिसोड से बांध लेती है। ये कहानी है हुआ ज़ी की, जो एक आम सी शांत-सी लड़की होती है, लेकिन हालात उसे इतना मजबूत बना देते हैं कि वो पूरे खानदान की रीढ़ बन जाती है।
सब कुछ तब बदल जाता है जब हुआ परिवार के सभी मर्दों को एक राजनीतिक साज़िश के तहत निर्वासित कर दिया जाता है। अब घर की जिम्मेदारी बचती है सिर्फ औरतों और बच्चों की और उनके बीच सबसे आगे होती है हुआ ज़ी। एक पल में जिसे खुद सहारे की जरूरत थी, अब वही बन जाती है सबकी लीडर।
उसका सफर आसान नहीं होता। भूख, डर और धोखे से भरी दुनिया में वह अपने परिवार को बचाने की पूरी कोशिश करती है। और इसी सफर में उसकी मुलाकात होती है सुरक्षा ब्यूरो के सख्त लेकिन दिलचस्प कमांडर गु यान शी से। ये किरदार निभाया है हू यी तियान ने, जिन्हें यहां “मिस्टर यान” के नाम से भी जाना जाता है।
जो पहले सख्त और दूरी बनाने वाले लगते हैं, वही हुआ ज़ी के प्रति एकदम वफादार और सहयोगी बन जाते हैं। सीरीज का सबसे खूबसूरत हिस्सा ये है कि हुआ जी किसी तलवार या जंग से नहीं लड़ती, बल्कि अपने धैर्य, समझदारी और फैसलों से अपनी पहचान बनाती है।
धीरे-धीरे वो एक आम लड़की से ऐसी लीडर बन जाती है, जो सिर्फ अपने घर नहीं बल्कि पूरे परिवार की इज्जत वापस दिलाने के लिए लड़ती है। इस 40-एपिसोड की कहानी में इमोशंस हैं, ड्रामा है, साजिशें हैं और सबसे बढ़कर है एक ऐसी लड़की की ग्रोथ, जो अपने परिवार की उम्मीद बन जाती है। अगर आपको मजबूत फीमेल लीड्स पसंद हैं और Chinese historical settings से लगाव है, तो Blossoms In Adversity आपको जरूर पसंद आएगी।

Love Like the Galaxy
अगर आप ऐसे ड्रामा की तलाश में हैं जो सिर्फ रोमांस तक ही सीमित ना हो, बल्कि उसमें परिवार की उलझनें, राजनीतिक साज़िशें और गहराई भरे रिश्ते भी हों, तो Love Like the Galaxy आपके लिए परफेक्ट है। ये सीरीज मशहूर लेखक गुआन शिन जे लुआन के उपन्यास “जिंग हान कैन लैन, जिंग शेन जी जाई” पर आधारित है और दो हिस्सों में बंटी है। टोटल 56 एपिसोड हैं, लेकिन एक बार शुरुआत कर दी तो रुकना मुश्किल हो जाता है।
कहानी है चेंग शाओ शांग की, जो एक तेज, चतुर और मजबूत इरादों वाली लड़की है। उसके माता-पिता उसे बचपन में छोड़कर युद्ध पर चले जाते हैं, जिससे उसका बचपन बहुत मुश्किलों में बीतता है। एक बेमन की दादी और चालाक चाची के साथ पली-बढ़ी शाओ शांग बाहर से मजबूत दिखती है, लेकिन अंदर से भावनाओं को लेकर काफी उलझन में रहती है।
कहानी तब मोड़ लेती है जब उसके माता-पिता, खासकर उसकी सख्त मां शियाओ युआन यी, वापस लौटते हैं। मां-बेटी के रिश्ते में खटास और प्यार की लड़ाई चलती रहती है, जिससे घर में भी काफी तनाव रहता है। इसी बीच उसकी मुलाकात होती है लिंग बु यी से जो बाहर से सख्त, रहस्यमयी और अंदर से काफी टूटा हुआ सेनापति है।
शुरुआत में इनके बीच काफी टकराव होता है इगो, गलतफहमियां और अलग सोच की वजह से। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता बनने लगता है, जो मजबूरी से शुरू होकर सच्चे प्यार तक पहुंचता है। सीरीज का पहला भाग शाओ शांग की खुद की पहचान ढूंढने, परिवार से जुड़ने और आत्म-सम्मान बनाने की कहानी है।
वहीं दूसरा भाग पूरी तरह राजनीतिक साज़िशों और गहरे राजों की ओर मुड़ जाता है, जब लिंग बु यी अपने अतीत खासकर हुओ वंश के नरसंहार की सच्चाई जानने निकलता है। जैसे-जैसे सच्चाई सामने आती है, शाओ शांग भी एक मासूम लड़की से एक बहादुर और समझदार महिला में बदलती है, जो लिंग बु यी की लड़ाई में उसका साथ देती है।
उनके रिश्ते को बार-बार वफादारी, खोए हुए रिश्तों और भाग्य की परीक्षा से गुजरना पड़ता है। अगर आपको ऐसे शो पसंद हैं जो सिर्फ दिखावटी रोमांस नहीं बल्कि इमोशनल गहराई, चालाक साज़िशें और दिल को छू लेने वाले मोमेंट्स से भरे हों तो Love Like the Galaxy जरूर देखें। ये सीरीज आपको हर एपिसोड के साथ और ज्यादा जोड़ती चली जाती है।