Workplace C-Drama: जब बात Chinese workplace romance dramas की होती है, तो इनके पास एक अलग ही charm होता है। चाहे बात दफ्तरों की हो, हॉस्पिटल्स की या फिर किसी रेस्क्यू टीम की ये कहानियां काम के तनाव और इमोशनल रिश्तों को इतने खूबसूरत तरीके से दिखाती हैं कि आप खुद को इनसे जुड़ा हुआ महसूस करने लगते हो।
इन ड्रामाज में करियर की टेंशन होती है, लेकिन साथ ही एक अनजाने प्यार की शुरुआत भी। कभी बचपन के दोस्त एक ही ऑफिस में फिर से टकराते हैं, कभी कोई डॉक्टर किसी पुलिस ऑफिसर से दिल लगा बैठता है, और कभी दो ऑफिस राइवल्स कब लवर्स बन जाते हैं, पता ही नहीं चलता।
अगर आपको ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जहाँ लोग अपने goals के पीछे भागते हुए प्यार को भी जगह देते हैं, तो ये 7 Chinese workplace romance dramas आपके लिए परफेक्ट हैं। ये ना सिर्फ आपको मुस्कुराने पर मजबूर करेंगे, बल्कि कुछ पल तो दिल को भी छू जाएंगे।
Love is Sweet

अगर आप ऐसे romantic drama की तलाश में हैं जिसमें प्यार के साथ-साथ कॉर्पोरेट दुनिया की सख्ती भी देखने को मिले, तो “Love is Sweet” आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इस कहानी की सेंटर में है जियांग जून एक इंटेलिजेंट और इमोशनली स्ट्रॉन्ग लड़की, जिसके पास Economics और Psychology की डिग्री है। लेकिन twist ये है कि उसे एक अजीब सी allergy है अगर वो रोती है, तो उसे पित्ती (hives) हो जाती है।
अपने पापा की आखिरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए वो एक हाई-प्रेशर इन्वेस्टमेंट बैंक में जॉब करती है, जिसका नाम है MH।
यहाँ पर उसकी मुलाकात होती है युआन शुआई से जो उसका बचपन का दोस्त रह चुका है, लेकिन अब एक स्ट्रिक्ट बॉस बन चुका है। बचपन में जो लड़का उसे छेड़ा करता था, अब वही उसके प्रोफेशनल करियर में सबसे बड़ा चैलेंज बन गया है। लेकिन जितना वो उसे टफ दिखता है, उतना ही दिल से उसकी परवाह करता है।
उसका यही रफ-टफ अंदाज असल में उसे उस allergy और मुश्किल ऑफिस लाइफ से बचाने की कोशिश होती है।
जैसे-जैसे दिन गुजरते हैं, उनके बीच की पुरानी feelings फिर से जागने लगती हैं। उनके arguments और competitions धीरे-धीरे एक प्यारे से रोमांस में बदल जाते हैं।
सिर्फ युआन और जियांग की ही नहीं, एक और super cute जोड़ी इस शो में है – जियांग की बिंदास दोस्त जू ली और युआन का socially awkward लेकिन tech-genius कजिन ली जियाओ चुआन। दोनों की केमिस्ट्री इतनी contrasting है कि देखने में बहुत मजा आता है एक bold और confident, दूसरा शांत और shy।
You Are My Hero

अगर आपको ऐसे शो पसंद हैं जिनमें romance के साथ-साथ action, emotion और inspiration भी हो, तो You Are My Hero आपको जरूर देखना चाहिए। इस Chinese drama की कहानी है मी का (Sandra Ma) की, जो एक smart और dedicated neurology resident है। उसका सपना है एक बेहतरीन surgeon बनने का।
दो साल पहले एक डकैती के दौरान उसे एक अनजान SWAT officer ने बचाया था। वो officer था Xing Ke Lei (Bai Jing Ting), जो SWAT टीम का calm और disciplined कप्तान है। हालांकि उस दिन के बाद उन्होंने कभी एक-दूसरे को नहीं देखा, लेकिन Ke Lei अंदर ही अंदर मी का को पसंद करने लगा।
जब मी का को एक rescue training प्रोग्राम के लिए उसी की टीम में भेजा जाता है, तो उनकी दोबारा मुलाकात होती है।
शुरुआत में दोनों की सोच बहुत अलग लगती है। मी का जहां soft-hearted और emotional है, वहीं Ke Lei बेहद strict और reserved रहता है। लेकिन जैसे-जैसे वो साथ काम करते हैं खासकर एक भयानक भूकंप rescue mission के दौरान उनका आपसी सम्मान और समझ धीरे-धीरे एक गहरे और भरोसेमंद रिश्ते में बदल जाती है।
इस show में सिर्फ मी का और Ke Lei की love story ही नहीं है, बल्कि कई और प्यारे characters भी हैं जो इस कहानी को दिलचस्प बनाते हैं। मी का की बिंदास best friend Ruan Qing Xia (Jiang Pei Yao) का SWAT officer Xu Wen Bo (Chen Hao) के साथ blooming romance काफी क्यूट है। वहीं Ke Lei की बहन Xing Ke Yao (Zhang Yao) और मी का के mentor Dr. Shao Yu Han (Wang Yang) के बीच एक mature aur emotional second chance wali love story भी देखने को मिलती है।
You Are My Hero एक ऐसा drama है जो आपको कई बार emotional कर देगा, लेकिन साथ ही इसके characters की growth और bonding आपको inspired भी करेगी। Action sequences, medical drama, और slow-burn romance का जो balance इस show में है, वो इसे और भी खास बनाता है।
Once We Get Married

Once We Get Married की कहानी की शुरूआत गु शी शी एक खुशमिजाज और मेहनती लड़की है, जो फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती है। वो एक छोटी सी ऑनलाइन ब्राइडल शॉप चलाती है और उसका सपना है कि वो अपना खुद का फैशन ब्रांड लॉन्च करे। अपने एक क्लाइंट के लिए परफेक्ट डिजाइनर ड्रेस ढूंढते हुए, वो गलती से एक बड़े फैशन इवेंट में पहुंच जाती है।
वहीं उसकी मुलाकात होती है यिन सी चेन से एक सख्त और अमीर बिजनेस टायकून, जो अपनी अगली बड़ी डील के लिए वहां आया है। लेकिन कुछ गड़बड़ हो जाती है, और एक गलतफहमी के चलते दोनों एक तीन महीने की कॉन्ट्रैक्ट मैरिज साइन कर लेते हैं।
इस शादी का मकसद सिर्फ इतना है कि उन्हें एक जाने-माने डिजाइनर के साथ काम करने का मौका मिल सके, जो उन्हें एक परफेक्ट कपल मानता है। शुरुआत में सब कुछ काफी टेढ़ा-मेढ़ा होता है। गु शी शी को यिन सी चेन बेहद ठंडा और कंट्रोलिंग लगता है, जबकि यिन सी चेन को शी शी का बेतरतीब और चंचल अंदाज परेशान करता है। दोनों की आपस में खूब तकरार होती है, लेकिन वक्त के साथ उनकी सोच बदलने लगती है।
धीरे-धीरे यिन सी चेन को गु शी शी की क्रिएटिविटी और मेहनत पसंद आने लगती है। और शी शी को भी उसके सख्त दिखने वाले चेहरे के पीछे एक नरम दिल इंसान नजर आने लगता है। उनकी ये नकली शादी, असली एहसासों में बदल जाती है। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब शी शी का पुराना दोस्त, मो जी शी वापस लौटता है उसके लिए अधूरी फीलिंग्स लेकर। साथ ही, यिन सी चेन की बचपन की दोस्त, रान शी वेई भी उनके बीच खटास लाने की कोशिश करती है।
ये सीरीज एक हल्के-फुल्के और प्यारे अंदाज में दिखाती है कि कैसे एक बिजनेस डील से शुरू हुई शादी, एक दिल छू लेने वाली लव स्टोरी बन जाती है। रिश्तों की उलझनों, कॉन्ट्रास्ट पर्सनैलिटी और छोटे-छोटे इमोशनल मोमेंट्स से भरी ये कहानी आपको हर एपिसोड में बांधे रखेगी।
Fireworks of My Heart

कभी-कभी वक्त बीत जाता है, पर कुछ जज़्बात दिल में वैसे ही जिंदा रहते हैं। “Fireworks of My Heart” एक ऐसी ही कहानी है दो लोगों की, जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन हालात ने उन्हें जुदा कर दिया। सोंग यान एक साहसी अग्निशमन अधिकारी है, और जू किन एक टैलेंटेड इमरजेंसी डॉक्टर।
दोनों की लव स्टोरी उस वक्त शुरू हुई थी जब वे किशोर थे। लेकिन जू किन की सख्त दत्तक मां और पारिवारिक दबाव ने इस रिश्ते को तोड़ दिया। उनका ब्रेकअप सिर्फ एक separation नहीं था, बल्कि एक ऐसा जख्म बन गया जो सालों तक नहीं भर पाया।
10 साल बाद, किस्मत ने फिर से उन्हें आमने-सामने ला खड़ा किया। अब दोनों अपने-अपने प्रोफेशन में बेहतरीन हैं – एक जान बचाने के लिए आग से लड़ता है, तो दूसरी जिंदगी के आखिरी लम्हों से लोगों को वापस लाती है। Emergency situations में जब-जब उनकी मुलाकात होती है, पुरानी यादें भी साथ लौट आती हैं।
सोंग यान अब भी दूरी बनाए रखता है, उसकी आंखों में वो पुराना दर्द साफ झलकता है। दूसरी ओर जू किन चाहती है कि वो फिर से उसे समझे, माफ करे और शायद एक बार फिर से उससे प्यार करे। इस सीरीज में रोमांस के साथ-साथ हमें उस दुनिया की झलक भी मिलती है जहां हर दिन मौत के साए के बीच ड्यूटी निभाई जाती है।
चाहे वो आग की लपटों से लड़ना हो या किसी एक्सीडेंट विक्टिम को बचाना दोनों का काम सिर्फ प्रोफेशन नहीं, एक मिशन है।
जैसे-जैसे सोंग यान और जू किन एक-दूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिताते हैं, पुराने जख्म भरने लगते हैं। फिर से भरोसा बनने लगता है और वो प्यार जो कभी अधूरा रह गया था, धीरे-धीरे दोबारा अपनी जगह बनाने लगता है।
Find Yourself

Find Yourself एक ऐसी कहानी है जो आज के समय की बहुत सारी सच्चाइयों को छूती है। इसकी लीड कैरेक्टर है फैन शिंग – 32 साल की एक स्मार्ट और कामयाब महिला जो एक डिजाइन कंपनी की डायरेक्टर है। उसने पूरी जिंदगी अपने करियर को प्राथमिकता दी, और शायद इसी वजह से कभी किसी सीरियस रिश्ते में नहीं पड़ पाई। लेकिन समाज और परिवार का दबाव तो किसी को नहीं छोड़ता।
फैन शिंग को अक्सर ‘छूटी हुई औरत’ जैसे ताने सुनने पड़ते हैं। ऐसे में उसकी जिंदगी एकदम पलट जाती है जब एक 21 साल का इंटर्न, युआन सॉन्ग, उसकी कंपनी में आता है। युआन सॉन्ग को फैन शिंग पहली ही नजर में पसंद आ जाती है, और वह अपने दिल की बात कहने में बिल्कुल भी देर नहीं करता।
अब फैन शिंग खुद को एक ऐसी स्थिति में पाती है जहाँ उसे समझ नहीं आता कि अपने दिल की सुने या समाज की। युआन सॉन्ग के साथ उसका रिश्ता छुपा हुआ होता है, क्योंकि वह नहीं चाहती कि लोग उसके और युआन के बीच उम्र के फासले को लेकर बातें बनाएं।
इसी बीच कहानी में आता है ये लू मिंग एक मैच्योर और समझदार सीईओ जो फैन शिंग की उम्र का है। वह ना सिर्फ उसका प्रोफेशनल गाइड बनता है, बल्कि धीरे-धीरे उसकी जिंदगी में एक स्थिर विकल्प की तरह सामने आता है। अब फैन शिंग एक दिलचस्प उलझन में है एक तरफ है युआन सॉन्ग का जुनून और प्यार, और दूसरी तरफ है ये लू मिंग की समझदारी और सुरक्षा।
उसे खुद से यह सवाल करना पड़ता है कि उसे असल में क्या चाहिए समाज की मंजूरी या दिल की खुशी। इस सीरीज में सिर्फ लव ट्रायएंगल ही नहीं, बल्कि फैन शिंग के जुड़वां भाई, ये लू मिंग की भतीजी और उनके आस-पास के रिश्तों को भी बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है।
Moonlight

Moonlight की कहानी है चू ली की, जो अभी-अभी कॉलेज से निकली है। उसने Finance की पढ़ाई की है, लेकिन मन में हमेशा से किताबों का प्यार रहा है। इसलिए जब उसे युआन यू पब्लिशिंग हाउस में एडिटर की जॉब मिलती है, तो मानो उसकी लाइफ बन जाती है। वो नए ideas लेकर आती है, पुराने तरीकों को बदलना चाहती है और ऐसे authors को आगे बढ़ाना चाहती है जिनमें सच में टैलेंट हो। लेकिन चीजें इतनी आसान कहां होती हैं।
यहीं उसकी मुलाकात होती है झोउ चू आन से एक पॉपुलर fantasy novelist जो अपने poetic और dreamy stories के लिए जाना जाता है। बाहर से भले ही वो calm लगे, लेकिन अंदर से वो काफी घमंडी और जिद्दी है। चू ली और उसकी सोच कई बार टकराती है। कभी ईमेल्स में तकरार, कभी मीटिंग्स में झगड़ा लेकिन इन सबके बीच भी एक अजीब सी बॉन्डिंग बनने लगती है।
सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब दोनों को पता चलता है कि वे लंबे वक्त से ऑनलाइन दोस्त हैं एक-दूसरे को बिना जाने, नाम छुपाकर, दिल से support करते आ रहे थे। ये सच्चाई उनके रिश्ते को पूरी तरह बदल देती है। अब सवाल ये है क्या वे अपनी feelings को समझ पाएंगे जब identities सामने आ चुकी हैं।
Moonlight सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं है। इसमें दिखाया गया है कि publishing world के पीछे कितनी मेहनत होती है नए लेखकों को तैयार करना, rejection से जूझना, creativity को बचाए रखना। चू ली न सिर्फ झोउ चू आन की writing block को दूर करने में मदद करती है, बल्कि खुद भी अपनी capabilities को पहचानती है।
The Interpreter

The Interpreter एक ऐसा Chinese drama है जो एक लड़की के सपनों, संघर्ष और प्यार की दिलचस्प कहानी दिखाता है। ये कहानी है कियाओ फेई (Yang Mi) की, जो एक simple background से आती है और एक बेहतरीन French interpreter बनने का सपना देखती है। घर पर उसकी मां बीमार है, लेकिन इसके बावजूद वो मेहनत से पढ़ाई करती है और अपने goals के लिए पूरी तरह committed रहती है।
दूसरी तरफ है चेंग जिया यांग (Huang Xuan), जो एक rich family से आता है और already एक top interpreter है। उसका attitude थोड़ा सख्त है और वो काम को लेकर बहुत disciplined है। इन दोनों की पहली मुलाकात Switzerland में होती है, लेकिन शुरुआत थोड़ी खराब हो जाती है क्योंकि एक misunderstanding हो जाती है।
बाद में, कियाओ फेई जब China के एक reputed translation institute में internship करती है, तो उसे जिया यांग के under काम करने का मौका मिलता है। यहाँ से उनकी professional journey शुरू होती है। जिया यांग उसे बहुत tough training देता है, लेकिन धीरे-धीरे उसे कियाओ फेई की मेहनत और dedication दिखने लगती है। समय के साथ दोनों के बीच emotional connection बनने लगता है।
लेकिन उनकी love story इतनी simple नहीं होती। गाओ जिया मिंग (Gao Wei Guang), जो जिया यांग का adoptive भाई है, कियाओ फेई से secretly प्यार करता है। वहीं जिया यांग की childhood friend वेन शियाओ हुआ (Zhou Qi Qi) भी उसे पसंद करती है और उसका परिवार भी इसी रिश्ते को support करता है। इसी वजह से काफ़ी tension create होता है।
ऊपर से जिया यांग की मां को कियाओ फेई पसंद नहीं आती और वो उन्हें अलग करने की कोशिश करती है। इन सबके बीच, कियाओ फेई और जिया यांग अपने करियर को भी संभालने की कोशिश करते हैं।