K-Drama Day 2025: हर साल K-Drama fans इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं जब उनका प्यार और दीवानगी एक बड़े उत्सव की तरह मनाया जाता है। इस साल 26 सितंबर को Rakuten Viki तीसरी बार International K-Drama Day लेकर आ रहा है और इस बार इसका मजा और भी ज्यादा खास होने वाला है।
Viki ने इस मौके पर हर हफ्तें अलग-अलग genres के popular Korean dramas की curated collections तैयार की हैं। शुरुआत रोमांस, मेलोड्रामा और थ्रिलर से हुई और अब बारी है उन dramas की जो आपको हंसी और रोमांस दोनों का perfect तड़का देंगे। Comedy और romantic comedy K-Dramas हमेशा से audience के बीच superhit रहे हैं।
ये shows न सिर्फ दिल छू लेते हैं बल्कि हल्की-फुल्की हंसी और मजेदार situations से आपके दिन को खुशगवार बना देते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि K-Drama Day पर कौन से dramas binge-watch किए जाएं, तो आपके लिए Viki ने खास 10 ऐसे Korean dramas चुने हैं जो Romantic Comedy और Comedy Drama की category में सबसे top पर आते हैं। ये shows आपको हंसाएंगे, रुलाएंगे और दिल में एक मीठी सी जगह बना लेंगे।
Backstreet Rookie

Backstreet Rookie एक ऐसी Korean ड्रामा सीरीज है जिसने अपनी अनोखी कहानी और प्यारी chemistry से दर्शकों का दिल जीत लिया। ये सीरीज असल में एक मशहूर वेबटून पर आधारित है और इसमें रोमांस और कॉमेडी का मजेदार mix देखने को मिलता है।
कहानी की शुरुआत होती है चोई डे ह्यून से, जो एक convenience store का मालिक है। उसकी जिंदगी काफी सिंपल और नीरस सी चल रही होती है, जब तक कि उसमें एंट्री नहीं होती जंग सैट ब्युल की। सैट ब्युल एक पार्ट-टाइम जॉब के लिए उसके स्टोर में काम करना शुरू करती है, लेकिन उसके साथ-साथ उसकी bubbly और unpredictable personality डे ह्यून की लाइफ को पूरी तरह बदल देती है।
दोनों के बीच छोटे-छोटे झगड़े, हंसी-मजाक और दिल को छू लेने वाले moments धीरे-धीरे एक प्यारी love story में बदल जाते हैं। इस शो में जी चांग वुक और किम यू जंग की ऑन-स्क्रीन chemistry इतनी natural लगती है कि देखने वाले खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाते। अगर आपको हल्की-फुल्की romantic comedies पसंद हैं, तो Backstreet Rookie आपके लिए एक perfect choice है। इसमें हंसी भी है, इमोशन्स भी हैं और साथ ही वो relatable moments भी हैं जो इस सीरीज को और खास बना देते हैं।
Boyhood

ये कहानी वाकई दिलचस्प है क्योंकि इसमें 80 के दशक की पृष्ठभूमि और स्कूल लाइफ दोनों को मिलाकर दिखाया गया है।
Boyhood की कहानी चुंगचेओंग प्रांत के बुएयो एग्रीकल्चर हाई स्कूल से शुरू होती है, जहां जंग ब्युंग ताए नाम का एक स्टूडेंट पढ़ता है। ब्युंग ताए एक ऐसा लड़का है जिसे हमेशा अकेला महसूस होता है और उसका सबसे बड़ा मकसद बस इतना होता है कि किसी तरह मारपीट से बच सके।
लेकिन किस्मत का खेल देखिए, एक रात में ही उसकी जिंदगी बदल जाती है और वह स्कूल का सबसे ताकतवर बच्चा बन जाता है। ये बदलाव सिर्फ उसके लिए ही नहीं बल्कि पूरे स्कूल की कहानी को नया मोड़ देता है। 80’s का दौर, स्कूल का माहौल और दोस्तों-दुश्मनों के बीच की टकरार इस शो को और भी रिलेटेबल और रोचक बना देते हैं।
Gaus Electronics

Gaus Electronics एक ऐसी सीरीज है जो कॉर्पोरेट लाइफ के उतार-चढ़ाव को मजेदार और रिलेटेबल तरीके से दिखाती है। इसकी कहानी Gaus Electronics के मुख्यालय की Marketing Team 3 के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बिखरे हुए माहौल और डेली स्ट्रगल्स के लिए जानी जाती है। यहां काम करने वाले लोग अक्सर काम के दबाव में उलझते हैं, लेकिन इसी के बीच उन्हें दोस्ती और रोमांस जैसे खूबसूरत पल भी मिलते हैं।
ली सांग सिक, जिसे क्वाक डोंग येओन ने निभाया है, टीम का दिल कहे जाने वाला कैरेक्टर है। वह नेकदिल और सच्चा इंसान है, लेकिन अक्सर उसकी सीधी-सादी बातें गलत समझ ली जाती हैं। वहीं चा ना रे, जिसे गो सुंग ही ने निभाया है, एक सख्त और गुस्सैल Assistant Manager है, जो हर चीज को कंट्रोल में रखने की कोशिश करती है। इन दोनों की नोक-झोंक और अनोखी बॉन्डिंग सीरीज में अलग ही मजा जोड़ती है।
ये शो सिर्फ ऑफिस की प्रॉब्लम्स तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे अलग-अलग सोच और नेचर वाले लोग एक टीम बनकर न सिर्फ अपने काम को हैंडल करते हैं बल्कि जिंदगी को भी बैलेंस करना सीखते हैं। हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशनल टच इस सीरीज को और भी दिलचस्प बना देते हैं।
Love is for Suckers

यह K-Drama एक हल्की-फुल्की और मजेदार romantic comedy है, जिसका नाम है Love is for Suckers यानी लव इज फॉर सकर्स। कहानी दो ऐसे दोस्तों की है जो करीब बीस साल से एक-दूसरे को जानते हैं। गू येओ रेउम, जिसे ली दा ही ने निभाया है, एक TV प्रोड्यूसर है। वहीं उसका सबसे अच्छा दोस्त पार्क जे हून, जिसे चोई सिवोन ने निभाया है, उसकी जिंदगी का सबसे भरोसेमंद इंसान है।
ट्विस्ट तब आता है जब गू येओ रेउम अपने नए डेटिंग रियलिटी शो के लिए पार्क जे हून को बतौर कंटेस्टेंट ले लेती है। शुरुआत में दोनों इसे एक मजाक की तरह लेते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती से आगे बढ़कर रोमांस की चिंगारियां जलने लगती हैं।
यही शो का सबसे दिलचस्प हिस्सा है, जहां viewer को कॉमेडी, इमोशन और रोमांटिक chemistry का शानदार mix देखने को मिलता है। ये drama उन लोगों के लिए perfect है जिन्हें दोस्ती और प्यार की कहानियाँ देखने में मजा आता है, जहाँ दोस्त अचानक से एक-दूसरे के लिए कुछ और महसूस करने लगते हैं।
Love Revolution

Love Revolution एक ऐसा K-drama है जो खासकर school और college going students के बीच काफी popular है। ये series असल में एक मशहूर webtoon पर आधारित है, जिसकी वजह से fans का excitement और भी बढ़ गया था। कहानी की शुरुआत होती है Gong Ju Young से, जिसे Park Ji Hoon ने निभाया है।
Ju Young एक cheerful और positive लड़का है जो पहली नजर में ही अपनी क्लास की cool और reserved लड़की Wang Ja Rim (Lee Ruby) से प्यार कर बैठता है। उसकी कोशिशें किसी भी normal student जैसी नहीं होतीं, वो पूरे दिल से Ja Rim को impress करने की कोशिश करता है। शुरुआत में Ja Rim उसकी इस overly cute और loving nature से परेशान रहती है और ज्यादा interest नहीं दिखाती। लेकिन जैसे-जैसे Ju Young अपनी genuine feelings दिखाता है, वैसे-वैसे Ja Rim का दिल पिघलने लगता है।
इसी journey में उनकी दोस्ती, प्यार और school life की छोटी-छोटी चीजें बहुत relatable और entertaining लगती हैं। ये drama सिर्फ romance नहीं दिखाता, बल्कि दोस्तों की importance, रिश्तों में trust और खुद को समझने की कहानी भी है। शायद यही वजह है कि Love Revolution ने young audience के दिल में एक अलग जगह बनाई।
Mr. Queen

Mr. Queen एक ऐसा ड्रामा है जो हंसी, रोमांच और इतिहास को एक साथ जोड़ देता है। इसकी कहानी काफी अनोखी है क्योंकि इसमें एक आधुनिक समय का इंसान अचानक अतीत के जोसियन युग में पहुंच जाता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि उसकी आत्मा एक रानी के शरीर में फँस जाती है। यही ट्विस्ट इसे बाकी ऐतिहासिक ड्रामों से अलग बनाता है। इसमें शिन हे सन, किम सो योंग की भूमिका निभा रही हैं।
बाहर से वह जोसियन राजवंश की एक सधी-संवरी रानी हैं, लेकिन उनके अंदर असल में ब्लू हाउस के शेफ जंग बोंग ह्वान की आत्मा छिपी है। यही वजह है कि उनका अंदाज बाकी लोगों से बिल्कुल अलग और मजेदार है। उनके पति राजा चेओलजोंग का किरदार किम जंग ह्यून ने निभाया है।
पहली नजर में वह एक कमजोर और आसानी से काबू में आने वाले राजा लगते हैं, लेकिन असल में उनका व्यक्तित्व कहीं ज्यादा ताकतवर और बुद्धिमान है। यही अंदरूनी ताकत कहानी को और रोचक बना देती है। अगर आपको कॉमेडी, टाइम-ट्रैवल और ऐतिहासिक ड्रामा का मिक्स देखना पसंद है तो Mr. Queen आपके लिए परफेक्ट सीरीज है।
My Sweet Mobster

My Sweet Mobster एक दिल छू लेने वाला Korean ड्रामा है जो रोमांस और इमोशंस का खूबसूरत मेल दिखाता है। इस कहानी के केंद्र में है सेओ जी ह्वान, जिसका किरदार उम ताए गू निभा रहे हैं। वह अपने परेशान और मुश्किल भरे अतीत से बाहर निकल चुका है और अब एक नई शुरुआत करना चाहता है।
उसकी जिंदगी में एंट्री होती है गो यून हा की, जिसे हान सुन ह्वा ने बेहद प्यारे अंदाज में निभाया है। यून हा एक ऐसी आर्टिस्ट है जो बच्चों के लिए कंटेंट बनाती है और उनकी मासूम दुनिया से जुड़ी रहती है। यही मासूमियत और पॉजिटिविटी जी ह्वान के दिल को छू जाती है और धीरे-धीरे दोनों के बीच एक खूबसूरत रिश्ता पनपने लगता है।
इस ड्रामा की खासियत यही है कि यह सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहता, बल्कि अतीत से मेल-मिलाप और बचपन की मासूमियत को दोबारा जीने की कहानी भी पेश करता है। जी ह्वान का डार्क पास्ट और यून हा की मासूम दुनिया आपस में टकराते हैं, जिससे दर्शकों को प्यार, इमोशंस और सेल्फ-डिस्कवरी की एक अनोखी जर्नी देखने को मिलती है। अगर आपको ऐसे K-Dramas पसंद हैं जो रोमांस के साथ-साथ गहरी इंसानी भावनाओं को भी छूते हैं, तो My Sweet Mobster आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट सीरीज साबित हो सकती है।
Pump Up the Healthy Love

“Pump Up the Healthy Love” एक हल्का-फुल्का रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसकी कहानी फिटनेस और रिश्तों की दुनिया को साथ लेकर चलती है। इसमें हमें दो ह्योन जोंग की कहानी देखने को मिलती है, जो ली जुन यंग द्वारा निभाया गया एक passionate और strong जिम मालिक है। दूसरी ओर ली मी रान है, जिसे जियोंग यूं जी ने निभाया है। वह जिम की एक absolute beginner है, जिसके पास लगभग कोई मसल्स नहीं हैं।
कहानी की twist तब आती है जब ली मी रान अपनी जिंदगी की असफलताओं से टूटने के बाद खुद को दोबारा खड़ा करने के लिए वर्कआउट शुरू करती है। इस journey में उसका सामना दो ह्योन जोंग से होता है और वहीं से दोनों के बीच हंसी-मजाक, तकरार और धीरे-धीरे पनपता हुआ प्यार देखने को मिलता है।
ये सीरीज सिर्फ romance पर ही फोकस नहीं करती, बल्कि self-love, motivation और नए सिरे से जिंदगी शुरू करने जैसे relatable topics को भी छूती है। अगर आपको ऐसे ड्रामे पसंद हैं जिनमें comedy, emotions और fitness का तड़का हो, तो ये शो आपके लिए एक refreshing experience हो सकता है।
So I Married the Anti-Fan

“So I Married the Anti-Fan” एक मजेदार और हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है जो K-Drama lovers के बीच काफी पॉपुलर रही है। इसकी कहानी एक ग्लोबल K-Pop स्टार हू जून (Choi Tae Joon) और उसकी एंटी-फैन ली ग्यून यंग (Sooyoung) के इर्द-गिर्द घूमती है।
ली ग्यून यंग एक पत्रकार है, जिसकी मुलाकात हू जून से होती है और कुछ गलतफहमियों की वजह से वो उसकी सबसे बड़ी एंटी-फैन बन जाती है। दोनों की नोकझोंक इतनी बढ़ जाती है कि हालात उन्हें एक वर्चुअल मैरिज शो में ले आते हैं, जहां उन्हें नकली पति-पत्नी बनकर रहना पड़ता है।
यही से शुरू होता है हंसी, झगड़े और धीरे-धीरे पनपते प्यार का सफर। इस सीरीज में आपको K-Pop इंडस्ट्री की चमक-दमक के साथ-साथ रिश्तों की मीठी-सी खटपट भी देखने को मिलती है। हू जून की स्टार लाइफ और ग्यून यंग का उसका मजाक उड़ाना, दोनों का एक-दूसरे को समझना और फिर प्यार में बदल जाना, यही इस शो की सबसे खास बात है। अगर आपको हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानियां पसंद हैं जिसमें कॉमेडी का तड़का भी हो, तो यह ड्रामा आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
Strong Woman Do Bong Soon

स्ट्रॉन्ग वुमन डो बोंग सून एक ऐसी K-Drama सीरीज है जिसने अपने मजेदार किरदारों और अनोखी कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसकी मुख्य किरदार डो बोंग सून है, जिसे पार्क बो यंग ने निभाया है। वह एक साधारण सी लड़की दिखती है लेकिन उसके पास असाधारण ताकत है, जो पीढ़ियों से उसकी फैमिली में चली आ रही है।
बोंग सून का सपना है कि वह अपनी इस ताकत का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए करे, लेकिन उसकी लाइफ में मजेदार मोड़ तब आता है जब वह आह्न मिन ह्योक से मिलती है। मिन ह्योक एक बड़े बिजनेसमैन और गेमिंग कंपनी ऐनसॉफ्ट के सीईओ हैं। कुछ खतरनाक परिस्थितियों के कारण उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए एक बॉडीगार्ड की जरूरत होती है और यहीं से बोंग सून उनकी लाइफ में एंट्री लेती है। सीरीज में रोमांस, कॉमेडी और थ्रिलर का जबरदस्त तड़का है। बोंग सून और मिन ह्योक की केमिस्ट्री बहुत प्यारी लगती है और यही वजह है कि ये ड्रामा दर्शकों के बीच सुपरहिट साबित हुआ।