Zhao Lusi: झाओ लुसी चीन की उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं जिन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। साल 2017 में उन्होंने ड्रामा अनटचेबल लवर्स से एक्टिंग डेब्यू किया था। उनकी नैचुरल एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी काफी इंप्रेस किया।
इसके बाद उन्होंने कई हिट और पॉपुलर ड्रामों में काम किया, जिनमें द लास्ट इम्मोर्टल, हिडन लव और लव लाइक द गैलेक्सी (भाग 1 और 2) जैसे नाम शामिल हैं। इन शोज ने न सिर्फ उनकी फैन फॉलोइंग को बढ़ाया बल्कि उन्हें चीन की टॉप यंग एक्ट्रेसेस में भी जगह दिलाई।
The Last Immortal

The Last Immortal एक शानदार Xianxia ड्रामा है जो 2023 में रिलीज हुआ था। इस कहानी का बेस चीनी लेखक Xing Ling का मशहूर उपन्यास Hidden God है। ड्रामा में Zhao Lusi, Feng Yin का किरदार निभा रही हैं जो एक रहस्यमयी महिला आत्मा है। Feng Yin अपनी असली पहचान की खोज में सफर पर निकलती है और इसी दौरान उसकी मुलाकात Gu Jin (Wang Anyu) से होती है, जो True God का बेटा है।
धीरे-धीरे Feng Yin और Gu Jin के बीच एक गहरा रिश्ता बनने लगता है। उनकी दोस्ती मोहब्बत में बदल जाती है, लेकिन उनकी किस्मत इतनी आसान नहीं है। कई रहस्य और मुश्किलें उनके रिश्ते के बीच आ खड़ी होती हैं, जिनसे दोनों को जूझना पड़ता है। यही ड्रामा को और ज्यादा रोमांचक और दिलचस्प बना देता है।
The Last Immortal फिलहाल Netflix, Tencent Video और WeTV पर स्ट्रीम किया जा सकता है। अगर आपको fantasy, romance और emotional कहानी वाले ड्रामे पसंद हैं, तो ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए।
Hidden Love

Hidden Love एक बहुत ही प्यारी और दिल छू लेने वाली कहानी है, जो खासकर उन लोगों को पसंद आएगी जिन्होंने कभी अपने दिल की बात छुपाकर रखी हो। इस Chinese drama में सांग जी, जिसे झाओ लुसी ने निभाया है, अपने भाई के दोस्त डुआन जियाक्सू यानी चेन जेयुआन से बचपन से ही secretly प्यार करती है। लेकिन जैसे अक्सर real life में होता है, वह कभी अपनी feelings express नहीं कर पाती।
कहानी तब और interesting हो जाती है जब सांग जी यूनिवर्सिटी के लिए उसी शहर आ जाती है जहां डुआन जियाक्सू रहता है। धीरे-धीरे उनकी मुलाकातें बढ़ती हैं, और वहीं से एक खूबसूरत रिश्ता शुरू होता है। शुरूआत में ये attraction सा लगता है, लेकिन बाद में यह गहरा प्यार बन जाता है।
यह drama झू यी के मशहूर वेब नॉवल “Secretly, Secretly; but Unable to Hide It” पर आधारित है, और screen पर इसकी कहानी और भी ज्यादा engaging बन जाती है। नेटफ्लिक्स और Youku पर उपलब्ध यह show खासकर उन viewers के लिए perfect है जिन्हें romance और heartwarming कहानियां पसंद हैं।
Love Like the Galaxy Part 1 & 2

यह कहानी आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी। Love Like the Galaxy एक ऐतिहासिक रोमांस ड्रामा है, जिसकी लीड में Zhao Lusi और Leo Wu हैं। इस शो का पहला और दूसरा पार्ट दोनों ही दर्शकों को खूब पसंद आए हैं। कहानी Cheng Shao Shang के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन से ही माता-पिता के प्यार से वंचित रही क्योंकि उसके माता-पिता युद्ध में लड़ने चले गए थे।
इस कमी की वजह से वह खुद को मजबूत और स्वतंत्र बनाती है, लेकिन दिल के किसी कोने में उसे प्यार और अपनापन की तलाश रहती है। उसकी यही जिद और हिम्मत भरा स्वभाव Ling Buyi का ध्यान खींचता है, जो कि सम्राट का बेटा और एक निडर योद्धा है।
धीरे-धीरे इन दोनों के बीच एक खूबसूरत लेकिन चुनौतियों से भरा रिश्ता बनता है, जो दर्शकों को बांधे रखता है।
इस सीरीज की खासियत यह है कि इसमें न सिर्फ रोमांस है बल्कि पावर, रिश्तों और भावनाओं की गहराई को भी बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो Love Like the Galaxy के दोनों पार्ट्स iQIYI, Tencent Video और WeTV पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं।
Gen Z

Gen Z एक दिलचस्प चीनी ड्रामा है जो 2023 में रिलीज हुआ था। इसमें झाओ लुसी ने सुन तो तो नाम की एक महत्वाकांक्षी अनाथ लड़की का रोल निभाया है। कहानी की शुरुआत तब होती है जब उसकी मुलाकात प्रोफेसर रेन से होती है। प्रोफेसर उसे पढ़ाई जारी रखने का मौका देते हैं और साथ ही एक नई जिंदगी की शुरुआत करने का रास्ता भी खोलते हैं।
सुन तो तो को पारंपरिक चीनी चिकित्सा (Traditional Chinese Medicine) के कोर्स में एडमिशन मिल जाता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात प्रोफेसर के बेटे तियान झेन से होती है, जिसका किरदार लुओ यिझोउ ने निभाया है। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं और उनके बीच आपसी सम्मान और समझ की एक मजबूत डोर बंध जाती है।
इस ड्रामा की खासियत इसकी फ्रेश कहानी और झाओ लुसी का दमदार अभिनय है। स्टूडेंट लाइफ, रिश्तों की जटिलताएं और नए सपनों की उड़ान को ये सीरीज खूबसूरती से दिखाती है। अगर आप यूथ-ओरिएंटेड कहानियों और चीनी ड्रामाज के फैन हैं, तो Gen Z आपको जरूर पसंद आएगा। यह शो फिलहाल Youku पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
Who Rules the World

Who Rules the World एक बेहद पॉपुलर वूक्सिया ड्रामा है जो 2022 में रिलीज हुआ था। इस कहानी में हमें बाई फेंग शी और हेई फेंग शी की रोमांचक लव स्टोरी देखने को मिलती है। बाई फेंग शी का किरदार झाओ लुसी ने निभाया है, जो न सिर्फ खूबसूरत है बल्कि एक मजबूत और स्वतंत्र सोच वाली युवती भी है। दूसरी तरफ हेई फेंग शी का रोल यांग यांग ने किया है, जिसका स्वभाव शांत और गहराई भरा है।
इन दोनों के व्यक्तित्व एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन फिर भी किस्मत इन्हें करीब ले आती है। राजनीतिक उथल-पुथल और सत्ता संघर्ष के बीच इनका रिश्ता पनपता है। दोनों सिर्फ एक-दूसरे के लिए ही नहीं, बल्कि समाज में फैले अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी साथ खड़े होते हैं। यही वजह है कि उनकी जोड़ी सिर्फ रोमांटिक ही नहीं बल्कि प्रेरणादायक भी लगती है।
अगर आप ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, रोमांस और मार्शल आर्ट्स का तड़का पसंद करते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट है। इसकी कहानी दर्शकों को एक ऐसे सफर पर ले जाती है जिसमें इमोशंस, एक्शन और पॉलिटिक्स सबकुछ है।
यह ड्रामा नेटफ्लिक्स, Tencent Video और WeTV पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है। इसलिए अगर आप चाइनीज ड्रामा के फैन हैं तो इसे मिस बिल्कुल मत कीजिए।