Horror BL Drama: थाईलैंड आजकल BL dramas की दुनिया में काफी पॉपुलर हो चुका है। पहले जहाँ लोग सिर्फ रोमांटिक और फील-गुड कहानियों की उम्मीद करते थे, वहीं अब उन्होंने ये भी साबित कर दिया है कि हॉरर और थ्रिलर कहानियों में भी उनका जवाब नहीं। पिछले कुछ सालों में थाई इंडस्ट्री ने कई ऐसे शोज दिए हैं जिनमें बदला लेने वाले भूत, छोटे कस्बों की रहस्यमयी प्रेत कथाएँ और खूनी दोस्तियाँ दिखाई गई हैं। इन कहानियों में प्यार, डर और रहस्य का ऐसा मिश्रण है जो आपको अंधेरे में बैठकर देखने का अलग ही मजा देगा। अगर आपको BL के साथ थोड़ी डरावनी वाइब भी पसंद है, तो ये पाँच थाई हॉरर BL dramas आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए।
Dead Friend Forever

ये कहानी सुनते ही लगता है कि ये कोई simple friendship drama नहीं है, बल्कि suspense और horror से भरी एक ऐसी कहानी है जो धीरे-धीरे अपने secrets खोलती है। Dead Friend Forever यानी DFF आठ दोस्तों के उस ग्रुप की कहानी है, जो अपने दोस्त जिन को अलविदा कहने के लिए जंगल में बने एक पुराने और सुनसान घर तक पहुंचते हैं। जिन विदेश में पढ़ाई करने जा रहा है, इसलिए दोस्तों ने सोचा कि विदाई को memorable बनाया जाए। लेकिन जैसे ही ये group उस घर में कदम रखता है, माहौल बदलने लगता है।
असल में, हाई स्कूल के टाइम पर इन्होंने एक horror short film बनाई थी, जो कभी पूरी नहीं हो पाई थी। अब जब वे फिर से मिलते हैं, तो कैमरा उठाकर वहीं से फिल्म शूट करना शुरू कर देते हैं जहाँ से वो रुकी थी। शुरुआत में सब fun और nostalgic लगता है, लेकिन धीरे-धीरे वही फिल्म उनकी असल जिंदगी का डरावना रूप लेने लगती है।
कुछ दोस्तों को शक होता है कि इस घर में वे अकेले नहीं हैं। कोई ऐसा है जो छुपकर उन्हें देख रहा है, और शायद उसका इरादा सिर्फ डराना नहीं बल्कि किसी को खत्म करना भी है। यही से कहानी का असली horror और thriller angle शुरू होता है, जहाँ दोस्ती, secrets और survival सब दांव पर लग जाते हैं।
Ghost Host, Ghost House

यह शो का कॉन्सेप्ट बड़ा मजेदार है। “Ghost Host, Ghost House” हॉरर-लवर्स के लिए नहीं बल्कि उन लोगों के लिए है जो डर का मजा हल्के-फुल्के अंदाज में लेना चाहते हैं। कहानी काविन की है, जो एक नॉर्मल इंसान होते हुए भी भूतों में गहरी दिलचस्पी रखता है। उसने इस शौक को अपने काम में बदल दिया है और लाइवस्ट्रीम पर लोगों को भूतों की कहानियां सुनाता है। इतना ही नहीं, वह खुद भूतों का शिकार करने भी निकल पड़ता है।
विदेश में समय बिताने के बाद जब काविन अपने परिवार के पास लौटता है तो उसे एहसास होता है कि उसके आसपास अलौकिक ताकतें मौजूद हैं। इस दौरान उसकी मुलाकात प्लूम से होती है, जो न सिर्फ उसका साथ देता है बल्कि उसके भूतिया एडवेंचर को और भी मजेदार बना देता है। इस शो की खासियत यह है कि इसमें हॉरर और कॉमेडी का बैलेंस बहुत स्मार्ट तरीके से दिखाया गया है। आपको डर लगेगा भी और हंसी भी आएगी। ऐसे में अगर आप भूत-प्रेत वाली कहानियां पसंद करते हैं लेकिन बहुत ज्यादा डरावना कंटेंट नहीं देखना चाहते तो यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट है।
Manner of Death

मैनर ऑफ़ डेथ एक थाई BL क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी डॉ. बन (तुल पकोर्न थानाश्रीवानित्चाई) के इर्द-गिर्द घूमती है। डॉ. बन एक फोरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल एग्ज़ामिनर हैं, जो कई सालों बाद अपने पैतृक गाँव वापस लौटते हैं। यहां आते ही उन्हें एक आत्महत्या का केस मिलता है, लेकिन उनकी तेज नजरें बता देती हैं कि मामला इतना सीधा नहीं है।
जैसे-जैसे डॉ. बन केस की गहराई में जाते हैं, उन्हें कई पुराने राज और उलझे हुए रिश्तों का सामना करना पड़ता है। इसी दौरान उनकी मुलाकात होती है टैन (मैक्स नट्टापोल दिलोकनावरित) से, जो बाहर से तो एक रहस्यमयी इंसान लगता है लेकिन केस सुलझाने में उनकी मदद करने के लिए तैयार रहता है।
कहानी का असली मजा यहीं से शुरू होता है, क्योंकि डॉ. बन जितना टैन को जानते हैं, उतना ही शक बढ़ता है कि शायद वही इस पूरे मामले में कहीं न कहीं शामिल है। यही सस्पेंस और मिस्ट्री इस सीरीज को और भी रोमांचक बना देता है। अगर आपको ऐसे किरदार पसंद हैं जो पूरी तरह अच्छे भी नहीं और बुरे भी नहीं, तो टैन का रोल आपके लिए परफेक्ट है। यह सीरीज आपको लगातार सोचने पर मजबूर करती है कि असली विलेन कौन है और सच्चाई आखिर क्या है।
Spare Me Your Mercy

अगर आपको मिस्ट्री और थ्रिलर पसंद है तो Spare Me Your Mercy आपके लिए एक परफेक्ट शो हो सकता है। इस सीरीज को उसी लेखक ने लिखा है जिसने Manner of Death जैसी चर्चित कहानी दी थी, और इसकी सिनेमैटोग्राफी और माहौल भी उतना ही डार्क और रोमांचक है।
कहानी एक छोटे कस्बे में शुरू होती है जहां थियू नाम का पुलिस ऑफिसर अपनी बीमार माँ की देखभाल के लिए लौटता है। लेकिन घर वापसी के साथ ही उसे एहसास होता है कि इस कस्बे में सब कुछ वैसा नहीं है जैसा दिखता है। असाध्य बीमारियों से जूझ रहे मरीज लगातार मर रहे हैं, लेकिन उनकी मौतों के पीछे बीमारी नहीं बल्कि कुछ और छिपा है।
थियू को शक होता है शहर के मशहूर डॉक्टर कान पर, जो बाहर से बेहद नेकदिल और मरीज़ों के लिए समर्पित नजर आता है। हर कोई उसे हीरो की तरह मानता है, लेकिन थियू को लगता है कि उसकी सच्चाई कुछ और है। यही शक कहानी को और ज्यादा रोमांचक बना देता है।
Spare Me Your Mercy की खासियत यही है कि हर एपिसोड के बाद आपके दिमाग में ढेर सारे सवाल खड़े हो जाते हैं। ये सीरीज आपको खुद एक जासूस जैसा फील देती है, जैसे आप स्कूबी-डू टीम का हिस्सा हों और किसी पेचीदा रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहे हों। अगर आप सस्पेंस, मिस्ट्री और दिमाग घुमा देने वाली कहानियों के शौकीन हैं तो ये शो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए।
Khemjira

खेमजीरा एक ऐसी कहानी है जो शुरू से ही आपको अपनी ओर खींच लेती है। इसमें खेम की जिंदगी दिखाई गई है जो बाहर से तो एक नॉर्मल कॉलेज स्टूडेंट लगता है, लेकिन असल में वह एक बड़े श्राप से जूझ रहा है। उसके परिवार का मानना है कि वह 21 साल की उम्र तक जिंदा नहीं रह पाएगा और यही डर हर वक्त उसके साथ चलता है।
खेम को एक और अजीब बात परेशान करती है, और वो है भूतों को देखने की उसकी क्षमता। कॉलेज की भीड़-भाड़ और दोस्तों के बीच भी उसका सामना बार-बार उन बुरी आत्माओं से होता है जो उसकी जान लेने पर तुली हुई हैं। जैसे-जैसे उसका 21वां जन्मदिन नजदीक आता है, उसकी बेचैनी और भी बढ़ जाती है।
इस मुश्किल वक्त में उसका सबसे बड़ा सहारा है उसका दोस्त और रक्षक, जेट। दोनों की बॉन्डिंग शो में काफी प्यारी और नैचुरल तरीके से दिखाई गई है। इसी दौरान खेम की मुलाकात पीम से होती है, जो एक शक्तिशाली ओझा है। पीम का किरदार काफी रहस्यमय है क्योंकि बचपन से ही उसे सिखाया गया था कि ऐसे खतरनाक जादू से दूर रहना चाहिए। फिर भी, हालात उसे मजबूर कर देते हैं कि वह खेम को अपने घर बुलाए और उसकी मदद करने की कोशिश करे।
जैसे ही खेम पीम के साथ रहने लगता है, बुरी आत्माएँ उनके आसपास मंडराने लगती हैं और कहानी और भी थ्रिलिंग मोड़ लेती है। शो में suspense और emotional depth दोनों साथ-साथ चलते हैं। इसे देखने की सबसे बड़ी वजह है कि यह थाई BL ड्रामा कुछ नया लेकर आया है।
ज्यादातर BL सीरीज कॉलेज रोमांस या हल्की-फुल्की कहानियों पर होती हैं, लेकिन Khemjira में शमनवाद और supernatural elements का शानदार तड़का है। ऊपर से यह सवाल भी आपको बांधे रखता है कि क्या खेम सच में श्राप से बच पाएगा और क्या पीम अपने सख्त और गंभीर स्वभाव को बदलकर खेम के लिए दिल खोल पाएगा। यह सीरीज सिर्फ BL फैन्स के लिए ही नहीं बल्कि उन लोगों के लिए भी है जिन्हें suspense और supernatural कहानियाँ पसंद हैं।