K Pop Idols With Unisex Hairstyles
हर इंसान का स्टाइल अलग होता है, और यही बात उसे खास बनाती है। लेकिन जब बात unisex hairstyles की आती है, तो उसमें एक ऐसा कूल और effortless अंदाज होता है जो सब पर जंचता है। सबसे अच्छी बात ये है कि आप चाहे लड़का हों, लड़की या फिर non-binary ये हेयरस्टाइल हर किसी को सूट करते हैं।
अगर आप अपने फेवरेट आइडल जैसा दिखना चाहते हैं, तो ये हेयरकट्स उस तरफ एक स्टाइलिश कदम हो सकते हैं। छोटे बाल वैसे भी गर्मियों के लिए परफेक्ट होते हैं न ज्यादा मेंटेनेंस, न ज्यादा गर्मी और हां, छोटे बाल boring हों, ये तो बस एक myth है।
8 K Pop Idols With Unisex Hairstyles

ये भी पढ़ें : Cha Eun woo New Haircut : चा यून वू ने सेना में भर्ती होने के लिए छोटे करवाए अपने बाल, फोटे शेयर कर दी फैंस को जानकारी
ATEEZ’s Yeosang
ATEEZ के Yeosang का स्टाइल सच में कमाल का है। वो हमेशा अपने लुक्स के साथ कुछ नया ट्राय करते रहते हैं, और इस बार भी उन्होंने एक सिंपल लेकिन सुपर स्टाइलिश अपडू से सबका ध्यान खींच लिया है। ये हेयरस्टाइल ना सिर्फ देखने में कूल लगता है, बल्कि काफी प्रैक्टिकल भी है।
जब बाल चेहरे पर आते हैं तो गर्मियों में या काम करते वक्त थोड़ी परेशानी होती है, लेकिन Yeosang का ये स्टाइल आपके बालों को चेहरे से दूर रखता है और साथ ही आपको एक फैशनेबल टच भी देता है। चाहे आपके बाल छोटे हों या थोड़े लंबे, आप भी इस स्टाइल को ट्राय कर सकते हैं।
बस एक सिंपल हेयर टाई या क्लिप लें और कैज़ुअल पोनीटेल को थोड़ा ट्विस्ट दे दें। इस तरह की छोटी-छोटी एक्सेसरीज किसी भी सिंपल लुक को खास बना सकती हैं। अगर आप कॉलेज जा रहे हैं, दोस्तों के साथ आउटिंग पर हैं या बस घर पर ही कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं Yeosang से इंस्पिरेशन लेना एक बढ़िया आइडिया हो सकता है!

TWICE’s Momo
TWICE की Momo ने इस बार अपने नए लुक से सबको हैरान कर दिया है। उनका नया हेयरकट ना तो पूरी तरह शैग कट है और ना ही क्लासिक बॉब, बल्कि दोनों का एक शानदार मिक्स है। जैसे ही ग्रुप की ये नई वापसी हुई, Momo का ये स्टेटमेंट लुक सबसे पहले नजर आया और लोगों की नजरें उन पर ठहर गईं।
ये हेयरकट उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो डेली रूटीन में भी कुछ स्टाइलिश और कूल दिखना चाहते हैं, लेकिन बिना ज़्यादा झंझट के। इसकी खास बात ये है कि इसे आप अपने मूड और ऑउटफिट के हिसाब से आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं कभी कैजुअल, तो कभी थोड़ा ग्लैमरस। ये लुक ट्रेंड में आने वाला है

ये भी पढ़ें : Korean Blue Dragon Series Awards 2025 में इस सीरीज ने जीता ग्रैंड प्राइज, जानें पूरी कहानी
SEVENTEEN’s The8
अगर आप K-pop फैशन को फॉलो करते हैं, तो SEVENTEEN के The8 का नाम आपने जरूर सुना होगा। The8 न सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस से बल्कि अपने स्टाइलिश लुक से भी लोगों का दिल जीतते हैं। उनके हर आउटफिट में कुछ ऐसा होता है जो आपको रुक कर दोबारा देखने पर मजबूर कर देता है।
The8 के लुक्स का सबसे बड़ा highlight होते हैं उनके बाल। उनके कर्ल्स इतने परफेक्ट और स्टाइलिश लगते हैं कि आप चाहें तो खुद भी वैसा लुक ट्राय कर सकते हैं। खासकर अगर आपके बाल naturally घुंघराले हैं, तो ये स्टाइल आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकता है।
इस तरह का हेयरस्टाइल न सिर्फ ट्रेंडी है बल्कि इसे maintain करना भी आसान है। आपको ज़्यादा टाइम देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, फिर भी आपका लुक fresh और cool लगेगा। चाहे आप college जा रहें हों या किसी फ्रेंड की पार्टी में, ये हेयरस्टाइल हर जगह फिट बैठेगा।

i-dle’s Jeon Soyeon
i-dle की Jeon Soyeon हमेशा से अपने यूनिक अंदाज और bold लुक्स के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हमेशा ये दिखाया है कि स्टाइल सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं होता, बल्कि हेयरस्टाइल से भी एक strong personality सामने आती है। हाल ही में उनका ब्लोंड पिक्सी कट काफी चर्चा में रहा।
हो सकता है ये लुक पहले थोड़ा अनएक्सपेक्टेड लगा हो, लेकिन Soyeon ने इसे इतनी खूबसूरती से कैरी किया कि ये उनके सिग्नेचर स्टाइल का हिस्सा बन गया। सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये हेयरकट किसी एक gender तक सीमित नहीं है। चाहे लड़के हों या लड़कियां, अगर बालों में बैंग्स को सही से स्टाइल किया जाए, तो ये लुक किसी पर भी खूब जंच सकता है।
बस थोड़ा confidence और styling का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप भी अपने लुक में कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो Soyeon की तरह पिक्सी कट एक fresh और edgy ऑप्शन हो सकता है।

ये भी पढ़ें : K-Pop स्टार G Dragon बनें APEC South Korea 2025 शिखर सम्मेलन के प्रमोशन एंबेसडर, पीएम ने किया खास ऐलान
Stray Kids’ Felix
Stray Kids के Felix का लुक आजकल काफी चर्चा में है, और सबसे ज़्यादा ध्यान खींचते हैं उनके लंबे, सुनहरे बाल। Golden shade में उनके बाल उन्हें एकदम unique vibe देते हैं। Felix ने जिस तरह अपने बालों को स्टाइल किया है थोड़ा पीछे की ओर ब्रश करके और कुछ हल्के स्ट्रैन्ड्स को चेहरे के पास छोड़कर वो उन्हें एक classy और cool दोनों ही लुक देता है।
ये कोई आसान काम नहीं होता कि इतने लंबे बालों को manage किया जाए और हर बार ऐसा लुक क्रिएट किया जाए जो fresh भी लगे और stylish भी। लेकिन Felix इसे बड़ी आसानी और confidence के साथ carry कर रहे हैं, और यही बात उन्हें बाकी idols से अलग बनाती है

Red Velvet’s Seulgi
अगर आपके बाल घुंघराले हैं और आप हर गर्मी इस सोच में पड़ जाते हैं कि अब इन्हें कैसे संभालें, तो Red Velvet की Seulgi से थोड़ा इंस्पिरेशन लेना बनता है। उनका लेटेस्ट हेयरस्टाइल बताता है कि कर्ल्स को कूल और स्टाइलिश बनाना कितना आसान हो सकता है।
Seulgi ने एक ऐसा लेयर्ड कट अपनाया है जो घुंघराले बालों में नेचुरल वॉल्यूम और टेक्सचर को और निखार देता है। गर्मियों में जब बाल अक्सर फ्रिज़ी हो जाते हैं, तो इस तरह का कट उन्हें एक फ्रेश और manageable लुक देता है। और जहां तक बात है बैंग्स की, तो Seulgi ने एक myth तोड़ ही दिया बैंग्स सिर्फ स्ट्रेट बालों वालों के लिए नहीं होते।
उनके कर्ली बैंग्स इस बात का सबूत हैं कि ये लुक घुंघराले बालों में भी कितना cute और ट्रेंडी लग सकता है। अगर आप भी अपने कर्ल्स को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं, तो इस सीजन Seulgi जैसा हेयरस्टाइल जरूर ट्राय करें। न ही ज्यादा मेंटेनेंस चाहिए और न ही हर रोज स्ट्रेटनिंग की टेंशन बस अपने नैचुरल कर्ल्स को स्मार्टली स्टाइल करें।

ये भी पढ़ें : My Girlfriend Is An Alien : एलियन रोमांस, कॉमेडी और दिल छू लेने वाली कहानी, देखें हिंदी में वो भी बिल्कुल फ्री
CRAVITY’s Seongmin
CRAVITY के Seongmin का हेयरकट देखकर एक बात तो साफ है – ये स्टाइल उन लोगों के लिए है जो कुछ हटकर और ट्रेंडी चाहते हैं। न ये बहुत लंबा है, न बहुत छोटा, और न ही बिल्कुल सिंपल। बल्कि ये एक ऐसा बैलेंस बनाता है जो हर किसी पर सूट कर सकता है, चाहे लड़का हो या लड़की।
Seongmin की हेयरस्टाइल में ऊपर की तरफ से बैंग्स की एक हल्की लेयर आती है जो उनके चेहरे को बड़ी खूबसूरती से फ्रेम करती है। फिर उसके नीचे लंबी लेयर्स हैं जो गर्दन के पास आकर रुकती हैं, जिससे हेयरकट को एक फ्लो मिलता है।
देखने में ये काफी effortless लगता है, लेकिन इसमें एक subtle sharpness भी है जो उनकी पर्सनैलिटी को और निखार देती है। ये स्टाइल उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो अपने लुक में एक मॉडर्न और gender-fluid टच लाना चाहते हैं। खास बात ये है कि इसे मेंटेन करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है, और थोड़े से स्टाइलिंग के साथ ये काफी impactful लग सकता है।

ITZY’s Yeji
Yeji का नया हेयरकट K-pop की दुनिया में चर्चा का बड़ा कारण बन गया है। ITZY की येजी हमेशा से अपने स्टाइलिश और बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जो बदलाव किया है, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। अपने लंबे बालों को छोड़कर उन्होंने एक छोटा और स्मार्ट हेयरकट चुना है, जो माइक्रो बॉब की तरह दिखता है।
इसमें कुछ ही बाल चेहरे के पास रहते हैं जो फेस को अच्छे से फ्रेम करते हैं, लेकिन साथ ही ये लुक काफी साफ-सुथरा और मिनिमल है। खास बात ये है कि इसमें बैंग्स की कोई झंझट नहीं है, जो कई लोगों के लिए बड़ी राहत हो सकती है।
अगर आप भी ऐसा हेयरस्टाइल चाहते हैं जो सिंपल हो लेकिन आपकी पर्सनालिटी को हाईलाइट करे, तो येजी का ये नया लुक एकदम परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है। छोटा हेयरकट होने के बावजूद, ये लुक स्टाइल में किसी भी ट्रेंड से पीछे नहीं है उल्टा ये एक बहुत ही पावरफुल स्टेटमेंट देता है।