Viki Top K-Dramas: अगर इस भीषण गर्मी में आप AC के नीचे आराम से बैठकर K Drama binge करना चाहते हैं, तो जुलाई 2025 में Viki पर जो five shows सबसे ज्यादा देखे गए, उन्हें जानना जरूरी है। ये ड्रामे सिर्फ numbers में नहीं बल्कि storyline, characters और emotional connect में भी users को बांधे रखने में कामयाब रहे। नीचे detail में जानिए हर एक शो के बारे में plot से लेकर cast, episodes, airing timing और क्यों ये global audience में hit हुए।
The First Night with the Duke

“The First Night with the Duke” एक ऐसा रोमांटिक ड्रामा है जो fantasy और emotions का जबरदस्त तड़का लगाता है। इसकी कहानी शुरू होती है एक आम सी कॉलेज स्टूडेंट से, जिसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है जब उसकी आत्मा एक रोमांस नॉवेल की छोटी सी साइड कैरेक्टर चा सन चाएक (जिसे निभाया है सियोह्युन ने) के अंदर चली जाती है।
अब सोचो, तुम एक फिक्शनल नॉवेल की दुनिया में जागो, वो भी किसी ऐसे रोल में जो कहानी में बस नाम भर का है। लेकिन twist यहीं से शुरू होता है। इस नई दुनिया में उसकी मुलाकात होती है यी बेयोन (ताईसियॉन), जो उस नॉवेल का intense और obsessive male lead है।
कहानी में जैसे ही दोनों की पहली रात साथ गुजरती है, वैसे ही चीज़ें और complicated होती जाती हैं। इस ड्रामा में fantasy के साथ-साथ romance, thrill और suspense का अच्छा mix है। और सबसे खास बात ये है कि इसमें एक लड़की की journey दिखाई गई है जो अपनी किस्मत खुद लिखना चाहती है भले ही वो किस्मत एक नॉवेल की दुनिया में क्यों न हो।
Law and The City

इस सीरीज की कहानी पांच युवा और जोश से भरे वकीलों के इर्द-गिर्द घूमती है आह्न जू ह्योंग, कांग हुई जी, चो चांग वोन, बे मुन जियोंग और हा सांग गी। ये सब सेओचो के बिज़ी लीगल डिस्ट्रिक्ट में काम करते हैं, जहाँ हर दिन एक नई चुनौती और नए केस का सामना करना पड़ता है।
आह्न जू ह्योंग का किरदार निभा रहे हैं ली जोंग सुक, जो हमेशा अपनी टीम को मोटिवेट करने में आगे रहते हैं। वहीं मुन का यंग का किरदार कांग हुई जी थोड़ा रिजर्व्ड है लेकिन जब बात कोर्ट की हो, तो उनके तर्क किसी को भी चुप करवा सकते हैं। हर किरदार का अपना अलग स्ट्रगल और बैकस्टोरी है।
कोई वर्क-लाइफ बैलेंस बनाने की कोशिश में है, तो कोई खुद को साबित करने की दौड़ में लगा है। लेकिन जो चीज इन सबको जोड़ती है, वो है इनका प्रोफेशन और एक-दूसरे के लिए बना भरोसा। इस ड्रामा में सिर्फ कोर्टरूम की लड़ाइयाँ ही नहीं, बल्कि ऑफिस पॉलिटिक्स, पर्सनल रिलेशनशिप्स और छोटे-छोटे इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिलते हैं, जो इसे और भी रियल और कनेक्टेड बनाते हैं।
BITCH X RICH 2

पहले सीजन में हमने देखा था कि किम हये इन, जिसे ली यून सैम ने निभाया है, एक अमीर और एलिट स्कूल में ट्रांसफर होती है। वहां उसकी टक्कर होती है डायमंड 6 की लीडर बेक जेना से, जिसका रोल निभाया है किम ये रिम ने। ये स्कूल बाहर से जितना चमकदार दिखता है, अंदर से उतना ही खतरनाक है, जहां हर रिश्ता किसी एजेंडा से जुड़ा है।
अब सीजन 2 की कहानी और भी ज्यादा ट्विस्टेड हो गई है। नए कैरेक्टर्स की एंट्री ने पावर बैलेंस को हिला कर रख दिया है। डायमंड 6 के अंदर अब पहले से भी बड़ा पावर स्ट्रगल शुरू हो गया है। हर कोई अपनी जगह पक्की करने में लगा है, चाहे उसके लिए उन्हें किसी भी हद तक क्यों न जाना पड़े।
इस सीजन में सिर्फ लड़ाइयां और साजिशें ही नहीं हैं, बल्कि उन मासूम चेहरों के पीछे छिपे राज भी सामने आने लगते हैं। ये शो दिखाता है कि जब पैसे, पावर और पर्सनल वॉर्स का खेल शुरू होता है, तो दोस्त और दुश्मन की लाइन कितनी जल्दी धुंधली हो जाती है।
For Eagle Brothers

“फॉर ईगल ब्रदर्स” एक ऐसी दिलचस्प कहानी है जो परिवार, ज़िम्मेदारी और बदलाव के इमोशंस को बड़े ही खूबसूरत तरीके से दिखाती है। ये कहानी है ईगल ब्रेवरी नाम की एक पारंपरिक शराब बनाने वाली कंपनी की, जिसे चलाते हैं पांच भाई। सबकुछ ठीक चल रहा होता है जब तक कि सबसे बड़े भाई की शादी के सिर्फ 10 दिन बाद उसकी अचानक मौत नहीं हो जाती।
अब कहानी में एंट्री होती है मा क्वांग सूक की, जो कि नई-नई दुल्हन होती हैं और अब अचानक पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ जाती है। एक पल में जहां वो नई शादीशुदा जिंदगी की खुशियों में डूबी थीं, वहीं अगले ही पल उन्हें पूरे खानदान और बिजनेस की कमान संभालनी पड़ती है।
मा क्वांग सूक सिर्फ एक बहू नहीं रहतीं, बल्कि पांच भाइयों के बीच एक मजबूत लीडर बनकर उभरती हैं। पारंपरिक सोच और आज की चुनौतियों के बीच वो कैसे बैलेंस बनाती हैं, यही इस शो की असली जान है। इसमें फैमिली बॉन्डिंग, इमोशन्स और थोड़़ा बहुत ह्यूमर भी है, जो इसे एक प्यारी और दिल से जुड़ने वाली कहानी बनाता है।
Oh My Ghost Clients

ओह माई घोस्ट क्लाइंट्स” एक मजेदार कॉमेडी-एक्शन ड्रामा है जो आपको हंसाने के साथ-साथ थोड़ा रोमांच भी देगा। इसकी कहानी घूमती है नोह मु जिन के इर्द-गिर्द, जो एक लेबर लॉयर है यानी मजदूरों के हक के लिए लड़ने वाला वकील। लेकिन इसमें ट्विस्ट ये है कि वो भूतों को भी देख सकता है।
अब सोचो, एक वकील जो दिन में केस लड़ता है और रात में आत्माओं से डील करता है कैसा होगा? उसकी ये अलग सी जिंदगी तब और दिलचस्प हो जाती है जब वो अपनी भाभी ना ही जू और एक quirky वीडियो क्रिएटर गो गयोन वू के साथ टीम बनाता है। तीनों मिलकर ना सिर्फ केस सुलझाते हैं बल्कि उन रहस्यमयी आत्माओं की भी मदद करते हैं जो अभी तक अपनी कहानियों को दुनिया के सामने लाना चाहती हैं।
इस शो में कॉमेडी, एक्शन और थोड़ा सा इमोशनल टच भी है। खास बात ये है कि हर एपिसोड में कुछ नया देखने को मिलता है कभी कोई पुराना राज सामने आता है, तो कभी भूतों के मजेदार अंदाज। अगर आपको “कोरियन ड्रामा” पसंद हैं और आप कुछ अलग और हल्का-फुल्का देखना चाहते हैं, तो “Oh My Ghost Clients” एकदम परफेक्ट चॉइस हो सकती है।