Gong Yoo: गोंग यू की एजेंसी Management SOOP ने 30 जुलाई 2025 को एक अहम कानूनी घोषणा की, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति जिसने वर्षों से उनपर निराधार आरोप और झूठी जानकारी फैलाई, उसे Daejeon District Court ने दोषी ठहराया। इस केस में अभियुक्त को छह महीने की जेल सजा और दो साल की प्रोबेशन मिली है।
यह सिर्फ गोंग यू तक सीमित नहीं है। Management SOOP ने स्पष्ट किया कि वह अपने सभी कलाकारों के digital rights की रक्षा में सक्रिय है, और किसी भी malicious पोस्ट या ट्रोलिंग के खिलाफ बिना किसी रियायत के कार्रवाई करने को तैयार है।

एक बेहतरीन एजेंसी है Management SOOP
Management SOOP यह एक प्रमुख South Korean talent agency है जिसकी स्थापना April 2011 में Kim Jang kyun ने की थी, और अब यह Kakao Entertainment की एक subsidiary है। इस एजेंसी की लाइन अप में Gong Yoo, Gong Hyo jin, Suzy (Bae Suzy), Jung Yu mi, Seo Hyun jin, Nam Joo hyuk जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं।
पिछले कुछ वर्षों में इस एजेंसी ने लगातार साइबर बुलिंग, impersonation accounts, झूठी खबरों और defamatory comments के खिलाफ lawsuits दायर किए हैं। 2019 में भी Gong Yoo और Suzy के विरोधियों को लेकर legal action हुआ था जिसमें fines लगाएं गए थे और वार्निंग जारी की गई थी।

जानिए पूरा केस
बता दें कि अपराधी व्यक्ति ने साल 2020 से लेकर हाल तक गोंग यू के बारे में लगातार गलत तथ्य और बदनामी फैलाने वाले पोस्ट और कमेंट्स इंटरनेट पर पोस्ट किए, जिसके बाद Daejeon District Court ने उस व्यक्ति को को दोषी माना, और सजा में छह महीने जेल और दो साल की प्रोबेशन दी।
कोर्ट ने इस बात को स्वीकार किया कि अभियुक्त की गतिविधियों में खलनायक मंशा (malicious intent) थी और उन्होंने स्पष्ट रूप से गंभीर रूप से गोंग यू की छवि को नुकसान पहुंचाया। Management SOOP ने घोषणा की कि वे लगातार अपने कलाकारों की निगरानी कर रहे हैं और भविष्य में ऐसे किसी भी मामले में सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे। कोई समझौता नहीं करेगा और न कोई छूट होगी। एजेंसी ने फैंस से भी सहयोग मांगा है ताकि अगर किसी को ऐसा कोई संदिग्ध पोस्ट मिले तो तुरंत रिपोर्ट किया जाए।
एजेंसी का पूरा बयान इस प्रकार है:
नमस्ते, मैं मैनेजमेंट SOOP बोल रहा हूँ,
हमारी कंपनी अपने अभिनेताओं द्वारा अधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करती रही है।
और इनमें से एक, अभिनेता गोंग यू के विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण बदनामी और झूठी जानकारी फैलाने वाले अपराधी को दोषी करार दिया गया है, क्योंकि डेजॉन जिला न्यायालय ने अपराधी को 6 महीने की जेल और 2 साल की परिवीक्षा अवधि के साथ दोषी करार दिया है।
उपर्युक्त अपराधी ने इंटरनेट साइटों पर बार-बार झूठे तथ्य और टिप्पणियाँ पोस्ट कीं, जिससे अभिनेता की प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुँचा, और न्यायालय ने अपराध की दुर्भावनापूर्ण मंशा और गंभीरता को स्वीकार करते हुए उसे दोषी ठहराया।
हमारी कंपनी अपने अभिनेताओं के लिए भी इसी तरह दुर्भावनापूर्ण पोस्ट और टिप्पणियों पर नजर रख रही है और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। वर्तमान मामले सहित, हम बिना किसी अपवाद या समझौते के कड़े कदम उठाते रहेंगे।
इसके अलावा, आपकी रिपोर्ट और डेटा संदेशों के लिए हमारी कार्रवाई के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। कृपया अपना समर्थन और रिपोर्ट (soop_ent@daum.net) पर भेजते रहें। SOOP प्रबंधन हमेशा हमारे कलाकारों के अधिकारों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाए रखेगा।
धन्यवाद।

गोंग यू का करियर
गौरतलब है कि गोंग यू साउथ कोरिया के बेहतरीन एक्टर में से एक माने जाते है। उन्होनें “Train to Busan”, “Goblin” (Guardian: The Lonely and Great God) और अन्य K drama/filmsमें अपनी एक्टिंग के शानदार हुनर दिखाया हैं। उनकी popularity global level पर है, जिससे अफवाहें तेजी से फैल सकती हैं और उनके खिलाफ गलत narrative बन सकता है। ऐसे में agency की सक्रिय भूमिका उनकी स्टारडम को सुरक्षित रखने में बहुत महत्वपूर्ण है।