August 2025 K-Drama: अगर आप भी K-Drama के फैन हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। हर हफ्ते कुछ नया, कुछ अलग और कुछ ऐसा आ रहा है जिसे देखकर आप कहेंगे “बस यार, अब यही चाहिए था!” तो चलिए, अगस्त 2025 की नई और धमाकेदार K-Drama सीरीज से मिलते हैं।
इस महीने रोमांस से लेकर थ्रिलर, हाई-स्कूल ड्रामा से लेकर फैंटेसी तक हर जॉनर में कुछ न कुछ खास देखने को मिलेगा। कुछ ऐसे चेहरे भी लौट रहे हैं जिन्हें आप काफी मिस कर रहे थे, और कुछ नई जोड़ियाँ भी पहली बार साथ दिखेंगी। Netflix, Viki और Disney+ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इन ड्रामाज की रिलीज डेट्स भी फिक्स हो चुकी हैं, तो अगर आपने अभी तक अपनी वॉचलिस्ट अपडेट नहीं की है, तो अब कर लीजिए।
K-Dramas अब सिर्फ Korea तक सीमित नहीं हैं, ये ग्लोबली ट्रेंड कर रहे हैं और इंडिया में तो इनकी फैनबेस दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। तो अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो एक अच्छा स्टोरीलाइन, शानदार एक्टिंग और दिल को छू लेने वाला म्यूज़िक पसंद करते हैं, तो ये अगस्त आपके लिए खास होने वाला है।
Mary Kills People

“Mary Kills People” नाम सुनते ही दिमाग में कई सवाल आते हैं। क्या ये किसी सीरियल किलर की कहानी है? या कोई मेडिकल थ्रिलर। दरअसल, ये K-Drama उसी नाम की एक कनाडाई सीरीज का रीमेक है, लेकिन इसकी थीम काफी गहरी और सोचने पर मजबूर करने वाली है।
इस कहानी की मुख्य किरदार है वू सो जंग, जिसे निभा रही हैं ली बो यंग। वो एक डॉक्टर हैं, जो आम मरीज़ों का इलाज तो करती हैं, लेकिन साथ ही वो उन मरीज़ों की भी मदद करती हैं जो लाइलाज बीमारी से जूझ रहे होते हैं और जो अपनी मर्जी से शांतिपूर्ण मौत चाहते हैं। हां, ये काम वो अवैध रूप से करती हैं और यहीं से शुरू होती है असली कहानी।
ड्रामा में दो और अहम किरदार हैं ह्यून वू, जो एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है और जिसे निभा रहे हैं ली मिन की, और चोई डे ह्यून, एक पूर्व प्लास्टिक सर्जन जिसकी भूमिका में हैं कांग की यंग। इन तीनों की जिंदगियाँ आपस में टकराती हैं, जिससे ना सिर्फ भावनात्मक तनाव पैदा होता है बल्कि नैतिक सवाल भी सामने आते हैं।
क्या किसी को मरने में मदद करना सही है। शो का प्रीमियर 1 अगस्त को हुआ है और इसे हर शुक्रवार और शनिवार रात 10 बजे KST पर MBC चैनल पर देखा जा सकता है। इस ड्रामा की सिनेमेटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर और परफॉर्मेंस पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुकी हैं।
Beyond the Bar

Beyond the Bar एक बेहद ही दिलचस्प कोरियन ड्रामा है। इसमें जंग चायेओन कांघ ह्यो मिन की भूमिका में है। ह्यो मिन एक नई और ईमानदार वकील है, जो युलिम लॉ फर्म में जुड़ती है। उसको अनुभव तो नहीं है, लेकिन आत्मविश्वास से भरपूर है।
ली जिन उक यूं सियोक हून की भूमिका में आते हैं।
वह शांत हैं, लेकिन चौंकाने वाली कुशलता से मामलों को निपटाते हैं। वह ह्यो मिन के मार्गदर्शक बनते हैं और धीरे धीरे उसे कानूनी दुनिया की चुनौतियों से उबारते हैं। दोनों मिलकर काम करते हैं और ह्यो मिन एक सच्ची वकील के रूप में विकसित होती है।
ली हक जू और जियोन हये बिन भी इस ड्रामा में महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं और कहानी में रंग भरते हैं। यह शो 2 अगस्त को प्रीमियर हुआ था। यह शोजेटीबीसी पर शनिवार रात 10:40 बजे (KST) और रविवार रात 10:30 बजे (KST) प्रसारित होता है। अगर तुम वकील थीम वाले ड्रामे पसंद करते हो, तो यह जरूर ट्राई करने लायक है।
My Lovely Journey

My Lovely Journey एक ऐसी कहानी है जिसमें लीड एक्ट्रेस कांग येओ रेउम (Gong Seung Yeon) होती है। पहले वह एक आदर्श थी, हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती थी, लेकिन अब वही लड़की एक travel reporter बन चुकी है। शनिवार रविवार हर रात 9:20 बजे (KST) Channel A पर ये drama airs होता है, और Viki पर भी उपलब्ध है।
कहानी में तुम देखोगे कि एक ऐसा इंसान जो कभी spotlight में नहीं था, कैसे दूसरों के लिए यात्रा संबंधी काम करता करता खुद के अंदर की यात्रा पर निकल जाता है। दूसरे के memories और experiences को capture करता करता, वह खुद के लिए success का real meaning खोजने लगती है। यह journey सिर्फ career तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उससे कहीं आगे जाकर उसे अपना true purpose समझ आता है।
Love, Take Two

“Love, Take Two” एक ऐसा रियल life inspired comedy drama है जो एक single माँ और उसकी बेटी के जीवन की खुशनुमा और चुनौतीपूर्ण कहानी बताता है। 43 year old यम जंग आह अपनी 23 year old बेटी चोई यूं जी के साथ अपने शहर से दूर, एक rural जगह में शिफ्ट होती हैं।
उनकी जिंन्दगी एकदम rows से आगे बढ़ती है जहाँ हर मोड़ पर नई characters, मजेदार परिस्थितियाँ और unexpected lessons मिलते हैं। हर episode में हम देखते हैं कैसे ये माँ बेटी की जोड़ी अपने जीवन के नए chapter को adapt करती है। कभी कोई quirky स्थानीय व्यक्तित्व उनसे मिलते हैं, कभी कोई mishap उनके plans को पलट देता है, फिर भी हँसी और सहानुभूति के साथ हर घटना आगे बढ़ती है।
यम जंग आह की performance इतनी natural है कि महसूस होता है जैसे कोई अपनी माँ देख रहा हो, वहीं चोई यूं जी की portrayal में youthful energy और emotional depth का perfect mix है। पार्क हे जून और किम मिन क्यू जैसे सपोर्टिंग actors इन दोनों के साथ मिलकर कहानी में extra heart and humour भरते हैं।
यह drama उन लोगों के लिए ideal है जो प्यारी, relatable और छोटी छोटी life lessons से भरपूर series देखना चाहते हैं। rural setting, heartwarming bonding, comedy और emotional moments का mix इसे perfect weekend watch बनाता है। यह टीवी शो South Korea के tvN चैनल पर सोमवार और मंगलवार रात 8:50 बजे KST पर प्रसारित होता है। अगर आप global viewer हैं, तो यह Viki प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
Our Golden Days

हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा वक्त जरूर आता है जिसे वो अपना ‘Golden Time’ कहते हैं। कभी स्कूल की मस्ती, कभी पहला प्यार या फिर वो पल जब परिवार एक साथ था कुछ लम्हे दिल में हमेशा जिंदा रहते हैं। इसी इमोशन को बड़ी खूबसूरती से दिखाता है नया Korean drama Our Golden Days।
ये शो एक पारिवारिक ड्रामा है जो ये बताता है कि जिंदगी में ऐसा कोई एक समय जरूर होता है जो हमारे लिए सबसे खास होता है चाहे वो बीता हुआ कल हो, आज का दिन हो या फिर आने वाला कल। कहानी में कई अलग-अलग किरदार हैं, जिनकी जिंदगी के ‘Golden Moments’ अलग-अलग समय में सामने आते हैं।
कुछ लोग अतीत की खूबसूरत यादों में जी रहे हैं, कुछ आज के पल को जीना सीख रहे हैं और कुछ को भरोसा है कि उनका सबसे अच्छा समय अभी आना बाकी है। इस सीरीज में जंग इल वू, जंग इन सन, यूं ह्यून मिन, चुन हो जिन जैसे दमदार कलाकार हैं, जो अपनी शानदार एक्टिंग से किरदारों को असली बना देते हैं।
इन सभी एक्टर्स ने पहले भी कई हिट डार्मा में काम किया है, तो अगर आप Korean dramas के फैन हैं, तो ये नाम आपको जरूर एक्साइट करेंगे। Our Golden Days का प्रीमियर 9 अगस्त को हो रहा है और इसे आप हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे (KST) KBS2 चैनल पर देख सकते हैं। मतलब वीकेंड पर कुछ इमोशनल और रियल देखने का परफेक्ट ऑप्शन।
My Troublesome Star

कोरियन ड्रामा “My Troublesome Star” एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी कहानी हैं। इस सीरीज की कहानी इम से रा (जिनका रोल निभाया है जंग दा आह ने) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कोरिया की सबसे बड़ी स्टार होती हैं। लेकिन एक दिन वो रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती हैं। जब वो दोबारा सामने आती हैं, तो अब वो हैं एक सिंपल मिडिल-एज महिला बोंग चेओंग जा, जिसे निभा रही हैं उम जंग ह्वा।
अब twist ये है कि चेओंग जा को अपनी पिछली 25 साल की कोई याद नहीं है। एक ऐसा वक़्त जो वो सुपरस्टार के रूप में जी चुकी थी। उसकी मदद करता है एक सीधा-सादा लेकिन टैलेंटेड जासूस डोकगो चुल (जिसका किरदार कर रहे हैं सोंग सेउंग ह्योन)। इन दोनों की जर्नी में कॉमेडी, इमोशन और कुछ रोमांस भी है, जो इस सीरीज को खास बनाते हैं।
ली एल, ओह डे ह्वान और ली मिन जे जैसे एक्टर्स भी इस ड्रामा में नजर आएंगे, जो कहानी को और मजेदार बना देंगे।
ये शो 18 अगस्त से शुरू हो रहा है और हर सोमवार और मंगलवार रात 10 बजे ENA चैनल पर प्रसारित होगा। अगर आप इंटरनेशनल दर्शक हैं, तो इसे Viki पर देख सकते हैं।
Aema

अगर आपको Korean dramas पसंद हैं और साथ में पुरानी फिल्मों का तड़का भी चाहिए, तो नेटफ्लिक्स पर आने वाली सीरीज “ऐमा” आपके लिए है। ये सीरीज 22 अगस्त को रिलीज हो रही है और इसके सारे एपिसोड एक साथ देखने को मिलेंगे शाम 4 बजे KST पर।
अब बात करते हैं कहानी की। “ऐमा” हमें ले जाती है 1980 के दशक के कोरिया में, जहां चुंगमुरो नाम की जगह कोरियन फिल्म इंडस्ट्री का दिल मानी जाती थी। उस दौर में एक फिल्म बनी थी मैडम ऐमा जो देश की पहली मेनस्ट्रीम कामुक फिल्म मानी जाती है।
लेकिन इस शो की खास बात ये है कि ये उस फिल्म के बनने की कहानी नहीं, बल्कि उसके पीछे छुपे ड्रामे और टकराव की कहानी है। ली हा नी और बैंग ह्यो रिन इस सीरीज की लीड एक्ट्रेसेज हैं, जो दो ऐसी महिलाओं का किरदार निभा रही हैं जिनकी जिंदगी इस फिल्म से जुड़ते ही पूरी तरह बदल जाती है।
एक तरफ है जियोंग ही रान, जो पहले से इंडस्ट्री का हिस्सा है, और दूसरी तरफ है शिन जू ऐ, जो अपनी पहचान बनाने के लिए हर हद तक जाने को तैयार है। ये सिर्फ एक फिल्म बनाने की कहानी नहीं है इसमें ईगो क्लैश, समाज की सोच, महिलाओं की पहचान और फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमर के पीछे की सच्चाई को भी बारीकी से दिखाया गया है। इस सीरीज में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशनल एलिमेंट्स भी हैं जो इसे सिर्फ एक ड्रामा नहीं, बल्कि एक रियल अनुभव बना देते हैं।
Bon Appétit, Your Majesty

Bon Appétit, Your Majesty K-Drama एक फिक्शनल रोमांस स्टोरी है जो एक फेमस फ्रेंच शेफ, यियोन जी यंग की कहानी बताता है। इस किरदार को निभा रही हैं Lim YoonA, जो अपनी कुकिंग स्किल्स के लिए इंटरनेशनल लेवल पर अवॉर्ड जीत चुकी होती हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वो अचानक 500 साल पुराने कोरियन किंगडम में पहुंच जाती हैं।
वहाँ उनकी मुलाकात होती है राजा ली हेन से, जिसे लोग अब तक के सबसे खतरनाक तानाशाहों में से एक मानते हैं। इस रोल में नजर आएंगे Lee Chae Min। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि ये राजा एक सीरियस फूड लवर भी होता है यानी एकदम पेटू टाइप।
अब सोचिए जब एक मॉडर्न शेफ और एक पुराने जमाने का फूडी किंग मिलेंगे तो क्या होगा? यही तो है इस शो का मजा। धीरे-धीरे दोनों के बीच की टकराहट प्यार में बदलने लगती है। और यहीं से शुरू होती है एक टाइमलेस लव स्टोरी, जो खाने और इमोशन्स दोनों से भरी हुई है।
इस शो में आपको कांग हान ना और चोई ग्वि ह्वा जैसे शानदार एक्टर्स भी देखने को मिलेंगे, जो कहानी को और भी मजेदार बना देते हैं। इस ड्रामे का प्रीमियर 23 अगस्त को होगा और इसे हर शनिवार और रविवार रात 9:10 बजे KST पर tvN चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा।
Twelve

Twelve सीरीज की कहानी काफ़ी दिलचस्प है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे 12 फरिश्ते, जो असल में इंसानी रूप में धरती पर रहते हैं, बुरी आत्माओं से कोरियन प्रायद्वीप को बचाने की कोशिश करते हैं। ये 12 फरिश्ते असल में उन 12 राशि चिन्हों (Zodiac signs) से जुड़े हुए हैं जिन्हें हम सब जानते हैं।
बहुत पहले इन फरिश्तों ने अपने बलिदान से नरक के दरवाजे बंद किए थे और धरती पर शांति लाई थी। लेकिन अब जब वो बुरी आत्माएँ फिर से जाग रही हैं, तो वही अराजकता लौट आई है जिसे रोकने के लिए इन्हें फिर से एकजुट होना पड़ेगा। इस शो की स्टारकास्ट भी कमाल की है।
मा डोंग सियोक, पार्क ह्युंग सिक, सियो इन गुक और सुंग डोंग इल जैसे बड़े नामों के साथ ली जू बिन, कांग मीना और सुंग यू बिन भी इस ड्रामा में अहम रोल निभा रहे हैं। यह ड्रामा 23 अगस्त से KBS2 चैनल पर हर शनिवार और रविवार रात 9:20 पर आएगा।