Contract Marriage K-Drama: के- ड्रामा की दुनिया किसी सपने से कम नहीं हैं। एक बार आगर अपने इसे देखना शुरू कर दिया तो हर एपिसोड देखने के बाद उसके बाद की कहानी जाने का मन करने लगता हैं। K- Drama में आपको प्यार, रोमांस दोस्ती, नफर, यहां तक की कॉन्ट्रैक्ट पर बनीं शादियां भी देखने को मिलेंगी, जैसे कि “अच्छा हो या बुरा, जब तक कॉन्ट्रैक्ट हमें अलग न कर दे…” कुछ ऐसे ही डायलॉग्स अक्सर K-Dramas में सुनने को मिलते हैं जब हीरो-हिरोइन एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करके शादी का नाटक करने लगते हैं। और मानो या ना मानो, ये ड्रामे देखना एकदम मजेदार होता है।
इन कहानियों में हर किसी का अपना एजेंडा होता है कोई फैमिली प्रेशर से बचने के लिए ये नकली रिश्ता करता है, तो कोई बिजनेस डील बचाने के लिए। कुछ तो बदला लेने के लिए शादी तक कर लेते हैं! लेकिन twist तब आता है जब इन नकली रिश्तों में feelings सचमुच की होने लगती हैं।
कभी awkward moments, कभी romantic tension और कभी full-on drama contract marriage वाले ये K-Dramas दिल जीत लेते हैं। तो चलो एक नजर डालते हैं उन 10 धमाकेदार K-Dramas पर जहां रिश्ते तो शुरू होते हैं एक contract से, लेकिन कब प्यार में बदल जाते हैं पता ही नहीं चलता।
Perfect Marriage Revenge

इस ड्रामें की कहानी प्यार, धोखा और बदले की आग से भरी हुई हैं। हान यी जू, यानी जंग यू मिन का किरदार, एक सीधी-सादी और सबको खुश रखने वाली लड़की है। बचपन में गोद ली गई थी, इसलिए अपने परिवार के प्रति हमेशा एक guilt सा महसूस करती है। वो यही सोचती रही कि इस परिवार ने उसे अपनाया है, तो अब वो चाहे जैसे भी व्यवहार करें, उसे सहना पड़ेगा। उसकी जिंदगी ऐसे ही कट रही थी मुस्कुराते हुए, सबकी बातें मानते हुए, खुद को सबसे पीछे रखते हुए। लेकिन एक दिन जैसे उसकी आंखें खुल जाती हैं। उसे पता चलता है कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है, और जिस माँ और बहन को वो अपना सबकुछ मानती थी, वो दरअसल हमेशा उसे इस्तेमाल करती रहीं।
यहीं से कहानी एक अलग मोड़ लेती है। यी जू अब अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने का फैसला करती है। वो सेओ डू गुक से शादी करने का प्लान बनाती है, जो एक बड़े खानदान का इकलौता वारिस है, लेकिन बाकी दुनिया से थोड़ा अलग-थलग रहता है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसी डू गुक पर उसकी बहन की भी नजर होती है।
डू गुक शादी के लिए तैयार हो जाता है, लेकिन सवाल ये है कि क्या यी जू अब भी उतनी ही मजबूत है, जितनी बनने की उसने ठानी है। इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी tight कहानी और strong characters हैं। यी जू का परिवार ये दिखाता है कि जब इंसान सिर्फ अपने फायदे के बारे में सोचता है, तो वो कितना गिर सकता है।
वहीं डू गुक, जो बाहर से सख्त है लेकिन अंदर से एक सॉफ्ट इंसान है, यी जू के लिए एक मजबूत support बन जाता है। सुंग हून और जंग यू मिन की जोड़ी स्क्रीन पर काफी real लगती है। आप कई बार यही सोचेंगे कि काश ये बदले की कहानी न होती, बल्कि सच में प्यार की होती।
1% of Something

सोचो अगर किसी दिन तुम्हारी अच्छाई किसी की जिंदगी ही बदल दे, और वो इंसान निकल जाए करोड़पति! ऐसा ही कुछ होता है “1% ऑफ समथिंग” में, जो 2003 में आया था। इसमें किम दा ह्यून नाम की एक सिंपल और दयालु स्कूल टीचर होती हैं। वो एक दिन एक बुज़ुर्ग को बचा लेती हैं, बिना ये जाने कि वो आदमी देश के सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप्स में से एक का मालिक है। उनकी ये छोटी सी भलाई उस बुज़ुर्ग के दिल को छू जाती है, और वो अपनी वसीयत में अपनी पूरी संपत्ति उसी टीचर के नाम कर देता है।
अब twist ये है कि उस बुज़ुर्ग का पोता ली जे इन, जो कि काफी घमंडी और स्ट्रेटफॉरवर्ड है, उसे ये बात बिल्कुल नहीं पसंद आती। लेकिन अपनी विरासत बचाने के लिए उसे उस टीचर से एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज करनी पड़ती है। ये K-drama उस दौर का है जब कहानियाँ सीधी-सादी होती थीं, लेकिन उनमें एक अलग मासूमियत और इमोशन होता था। “1% ऑफ एनीथिंग” ने कॉन्ट्रैक्ट मैरिज जैसी थीम को पॉपुलर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।
2016 में इसका एक नया और मॉडर्न रीमेक आया “1% ऑफ समथिंग” जिसमें हा सोक जिन और जियोन सो मिन ने लीड रोल निभाया। दोनों के कैरेक्टर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और शुरुआत में तो एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते। लेकिन धीरे-धीरे उनकी नफ़रत प्यार में बदलने लगती है।
ये ड्रामा उन लोगों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है जो रोमांटिक कॉमेडी और मजेदार केमिस्ट्री देखना पसंद करते हैं। खास बात ये है कि इसमें कुछ ऐसे रोमांटिक सीन हैं जिन्हें K-drama की बेस्ट किसेज में गिना जाता है। अगर आपने अभी तक “1% ऑफ़ समथिंग” नहीं देखा, तो यकीन मानिए, आपको एक मजेदार और दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी देखने को मिलेगी।
Love in Contract

सोचो अगर शादी एक प्रोफेशन बन जाए… बिल्कुल सही सुना तुमने! Love in Contract की कहानी कुछ ऐसी ही है। इसमें Choi Sang Eun (जिसका किरदार निभाया है Park Min Young ने) के नाम दर्जन भर तलाक का रिकॉर्ड है, लेकिन वो सब नकली हैं। असल में, वो एक ऐसी लड़की है जो दूसरों की लाइफ में “अस्थायी पत्नी” बनकर उनकी प्रॉब्लम्स सुलझाती है।
Sang Eun खुद शादी से दूर भाग चुकी थी, लेकिन अब उसी शादी के बंधन में बंधना उसकी जॉब बन चुकी है।
उसने कई क्लाइंट्स की लाइफ आसान बनाई है चाहे वो अकेलापन हो या कोई सोशल इमेज बनाए रखना। लेकिन अब वो इस प्रोफेशन से रिटायर होना चाहती है। रिटायरमेंट से पहले उसका आखिरी कॉन्ट्रैक्ट है एक जज के साथ Jung Ji Ho (Go Kyung Pyo), जो socially awkward है लेकिन Sang Eun का सबसे पुराना और भरोसेमंद क्लाइंट भी। Ji Ho पिछले पाँच सालों से हर हफ्ते एक तय दिन Sang Eun को हायर करता रहा है, और अब शायद उसकी फीलिंग्स कुछ ज्यादा ही गहरी हो गई हैं।
दूसरी तरफ है Kang Hae Jin (Kim Jae Young), जो एक पॉपुलर idol star है। अपनी पब्लिक इमेज को बचाने के लिए वो चाहता है कि Sang Eun उसकी नकली बीवी बने। धीरे-धीरे वो भी उसे दिल से चाहने लगता है। और ऐसे में बनता है एक दिलचस्प love triangle, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती।
इन दोनों पुरुषों को ये नहीं पता कि Sang Eun के पास एक ऐसा past है, जिससे वो अब तक भाग रही है। यही past उसे वो इंसान बनाता है, जो आज वो है confident, smart लेकिन अंदर से टूटी हुई। इस सीरीज की सबसे खास बात है इसका कॉन्ट्रास्ट एक ओर emotional drama, दूसरी ओर light-hearted comedy और fashion goals देते हुए outfits! Park Min Young का स्टाइल, उनके सिल्हूट्स और कॉन्फिडेंस देखकर लगेगा कि वो एक walking fashion icon हैं। Sang Eun की लाइफ देखकर शायद आप भी सोचो कि काश हमारी लाइफ में भी ऐसा कोई Ji Ho या Hae Jin हो जो बिना शर्त साथ दे, और आपको पूरी तरह समझे।
The Story of Park’s Marriage Contract

पार्क्स मैरिज कॉन्ट्रैक्ट की कहानी शुरू होती है पार्क येओन वू से, जो जोसियन काल की एक तेज और आत्मनिर्भर लड़की है। उसकी जिंदगी आरामदायक और रॉयल है, लेकिन सब कुछ बदल जाता है उसकी शादी की पहली रात, जब उसका पति ये कुबूल करता है कि वो दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। कुछ ही देर में उसकी मौत हो जाती है और येओन वू की दुनिया पूरी तरह हिल जाती है।
इस दर्द से उबरने का मौका तक नहीं मिलता, और तभी कुछ चमत्कारी होता है। येओन वू अचानक खुद को मॉडर्न सियोल की सड़कों पर पाती है, जहां उसकी मुलाकात होती है कांग ताए हा से एक अमीर लेकिन इमोशनली डिस्टेंट चेबोल जो उसे बचाता है। ताए हा अपने दादा की आखिरी इच्छा पूरी करना चाहता है शादी करना और अपनी फैमिली विरासत बचाना। और इसी मकसद से वो येओन वू को एक “अनुबंध शादी” का ऑफर देता है।
अब बात और दिलचस्प हो जाती है क्योंकि ताए हा भी उसी दिल की बीमारी से पीड़ित है जिससे येओन वू का पति था। क्या येओन वू अपने पुराने कन्फ्यूशियस विचारों के साथ इस अजीब लेकिन जरूरी रिश्ते को निभा पाएगी। ये ड्रामा सिर्फ टाइम ट्रैवल नहीं, बल्कि इमोशंस, केमिस्ट्री और दिल से जुड़ी उलझनों से भरी एक रोमांचक जर्नी है। दोनों लीड एक्टर्स की परफॉर्मेंस और उनके बीच की ट्यूनिंग इतनी दमदार है कि आप हर एपिसोड के बाद अगला देखने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
Sweet 18

Sweet 18 की कहानी की शुरुआत दो परिवारों ने आपस के रिश्ते को मजबूत करने के लिए अपने बच्चों की सगाई तभी कर दी थी जब वो बहुत छोटे थे। लेकिन अब जब लड़की यूं जंग सूक (जिसे हान जी हये ने निभाया है) 18 साल की हो चुकी है और अपनी पढ़ाई व भविष्य की प्लानिंग में लगी है, तो उसे अचानक बताया जाता है कि उसकी शादी क्वोन ह्युक जून (ली डोंग गन) से होने वाली है।
ह्युक जून उससे करीब 10 साल बड़ा है और फिलहाल अपने करियर में व्यस्त है। ये दोनों बिल्कुल अलग-अलग दुनिया के लोग हैं। एक तरफ है एक बिंदास, मासूम और थोड़ी जिद्दी सी हाई स्कूल गर्ल और दूसरी तरफ एक सीरियस, शांत और जिम्मेदार इंसान जो पहले से ही अपनी जिंदगी की दिशा तय कर चुका है।
अब सोचिए, ऐसे दो लोग जब शादी कर लेते हैंऔर वो भी एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज तो क्या हो सकता है, शुरुआत में दोनों तय करते हैं कि एक-दूसरे की लाइफ में ज़्यादा दखल नहीं देंगे और अपने-अपने रास्ते पर चलते रहेंगे। लेकिन जैसा कि अक्सर होता है, दिल को कौन रोक पाया है।
धीरे-धीरे उनके बीच ऐसी केमिस्ट्री बनती है जो स्क्रीन पर भी एकदम रियल लगती है। उनकी नोकझोंक, छोटे-छोटे झगड़े, और फिर धीरे-धीरे बढ़ती नजदीकियां ये सब कुछ बहुत ही प्यारा लगता है। अगर आप ऐसे शो पसंद करते हैं जहाँ रिश्ते धीरे-धीरे खिलते हैं और हर सीन में एक अलग इमोशन नजर आता है, तो Sweet 18 आपके लिए परफेक्ट ड्रामा है।
Remarriage and Desires

इस सीरीज में सियो हये सेंग के साथ, जो एक स्कूल टीचर है और अपनी बेटी के साथ सादा जिंदगी जी रही होती है।
उसका पति, कांग नाम सिक, बाहर से एक बिजनेसमैन दिखता है लेकिन अंदर से पूरा धोखेबाज है। वो न सिर्फ अपनी पत्नी को वकील जिन यू ही के साथ धोखा देता है, बल्कि अपनी उस राखेल को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गैरकानूनी कामों में भी घसीट लेता है। लेकिन जब उसके सारे राज खुलते हैं, तो वह अपनी जान ले लेता है।
अब हये सेंग की जिंदगी एकदम बदल चुकी है। उसकी मां उसे ‘Rex’ नाम की एक हाई-प्रोफाइल मैट्रीमोनियल एजेंसी में रजिस्टर करवा देती है, जहां सिर्फ अमीर और ताकतवर लोगों के लिए मैच बनाए जाते हैं। यहां एंट्री होती है चोई यू सुन की, जो Rex की टॉप मैचमेकर है। उसके लिए शादी सिर्फ एक इमोशनल रिश्ता नहीं बल्कि एक बिजनेस डील है।
दूसरी तरफ, वही जिन यू ही भी अब इस एजेंसी में है, और उसकी नजर एक अमीर और हैंडसम क्लाइंट ली ह्युंग जू पर है।
जैसे ही हये सेंग और यू ही आमने-सामने आती हैं, स्टोरी में जबरदस्त ट्विस्ट आता है। हये सेंग अब सिर्फ अपनी लाइफ को दोबारा शुरू नहीं करना चाहती, बल्कि उस औरत से बदला लेना चाहती है जिसने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।
“Remarriage and Desires” एक ऐसा K-Drama है जो शादी, लालच, बदले और ताकत के बीच की जंग को दिखाता है। इसमें हर किरदार के अपने इरादे हैं, और सब एक-दूसरे को मात देने की कोशिश में लगे रहते हैं। किम ही सुन और जंग यू जिन की ऑन-स्क्रीन टेंशन और केमिस्ट्री वाकई में देखने लायक है। दोनों ही अपनी चालों और प्रलोभनों के खेल में पीछे हटने वाले नहीं हैं।
Sassy Girl, Chun Hyang

एक अनोखी लव स्टोरी जो हंसी, टकरार और इमोशन्स से भरी है। सोचिए अगर आप स्कूल में हैं और किसी अजनबी के साथ एक ही कमरे में पाए जाएं, तो क्या होगा? यही होता है चुन हयांग और मोंग रयोंग के साथ। दोनों गलती से एक ही कमरे में सो जाते हैं, और जब ये बात स्कूल तक पहुंचती है, तो मामला इतना बढ़ जाता है कि उन्हें निकाले जाने की नौबत आ जाती है।
अब इस शर्मिंदगी से बचने के लिए उनके पेरेंट्स एक शॉकिंग ऐलान कर देते हैं कि दोनों की सगाई हो चुकी है! और बस, कुछ ही समय में ये अजीब-सी शुरुआत एक शादी में बदल जाती है। शादी के बाद चुन हयांग और मोंग रयोंग के बीच हर रोज की टक्कर होती रहती है कभी तकरार, तो कभी तंज but धीरे-धीरे दोनों के बीच एक खास जुड़ाव भी बनने लगता है।
मस्ती, गलतफहमियां, और इमोशनल मोमेंट्स के बीच ये सवाल उठता है कि क्या ये रिलेशनशिप एक मजबूत शादी में बदल पाएगा। ये K-Drama, होंग बहनों द्वारा लिखा गया है, जो रोमांस और ह्यूमर का परफेक्ट मिक्स देता है। “Sassy Girl, Chun Hyang” ना सिर्फ एक प्यारी सी लव स्टोरी है, बल्कि ये दिखाता है कि कैसे अजनबी बनते हैं हमसफर।
Because This Is My First Life

यह कहानी दिखने में जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहराई इसमें छुपी हुई है। “Because This Is My First Life” एक ऐसा Korean ड्रामा है जो प्यार, समझौतों और जिंदगी की असलियत को बहुत ही सधे हुए अंदाज में दिखाता है। नाम से ही, जो एक socially awkward कंप्यूटर डिजाइनर है, अपनी जिंदगी को एकदम रूटीन तरीके से जी रहा होता है।
उसके पास न तो कोई excitement है, न ही कोई social life। लेकिन उसके सिर पर भारी लोन भी है, जिसे चुकाना उसकी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। वहीं दूसरी तरफ है यूं जी हो, जो एक स्ट्रगलिंग नाटक लेखक है और घर की तलाश में है। इन दोनों की जिंदगी एक मोड़ पर आकर टकरा जाती है और वे एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का फैसला करते हैं।
ये रिश्ता शुरुआत में सिर्फ जरूरतों की बुनियाद पर खड़ा होता है से ही को अपने माता-पिता की शादी की टेंशन से छुटकारा चाहिए और जी हो को रहने की जगह। लेकिन धीरे-धीरे, उनके बीच एक ऐसा बॉन्ड बनने लगता है जो सिर्फ एक समझौते से कहीं आगे निकल जाता है।
इस शो की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी slow but emotionally rich storytelling है। यह कहानी तेज ड्रामा या जबरदस्ती के ट्विस्ट्स पर नहीं, बल्कि उन छोटे-छोटे पलों पर टिकी है जो दिल को छू जाते हैं। जैसे-जैसे नाम से ही एक emotionally distant इंसान से एक ऐसा इंसान बनता है जो सच में प्यार महसूस करता है, दर्शक खुद को उसकी journey का हिस्सा मानने लगते हैं।
इस सीरीज की खास बात यह है कि यह हमें दिखाती है कि कभी-कभी प्यार अचानक नहीं, बल्कि धीरे-धीरे पैदा होता है एक cup coffee के साथ, एक shared silence में, या फिर एक छोटे से smile में।
The Accidental Couple

The Accidental Couple एक ऐसी कहानी है जो अचानक हुए एक हादसे से शुरू होती है, लेकिन धीरे-धीरे एक अनोखी और प्यारी लव स्टोरी में बदल जाती है। हान जी सू (Kim Ah Joong) एक फेमस एक्ट्रेस हैं, जिनकी जिंदगी कैमरों के पीछे काफी complicated चल रही है।
उनका एक सीक्रेट बॉयफ्रेंड है जो कोई और नहीं बल्कि एक पॉपुलर politician का बेटा है। एक दिन दोनों का एक्सीडेंट हो जाता है, और मीडिया से बचने के लिए जी सू एक ऐसा फैसला लेती हैं जो सब कुछ बदल देता है। वो अपने बॉयफ्रेंड को वहां से भगा देती हैं और एक आम इंसान को इस मामले में घसीट लेती हैं।
गू डोंग बेक (Hwang Jung Min), जो कि एक सीधा-सादा डाकघर कर्मचारी है, अचानक हर न्यूजपेपर और वेबसाइट पर जी सू के सीक्रेट बॉयफ्रेंड के रूप में छा जाता है। दिलचस्प बात ये है कि डोंग बेक पहले से ही जी सू का फैन है, और जब उसे एक फेक मैरिज का ऑफर मिलता है वो बिना कुछ सोचे मान जाता है।
अब शुरू होता है एक कांट्रैक्ट मैरिज का ड्रामा जो सिर्फ 6 महीने का है, लेकिन क्या पता ये फेक रिलेशनशिप कब रियल में बदल जाए। क्या जी सू को भी धीरे-धीरे डोंग बेक से प्यार हो जाएगा। The Accidental Couple एक सिंपल लेकिन दिल छू लेने वाली love story है।
Hwang Jung Min की मासूमियत और उनके किरदार की सच्चाई आपको तुरंत connect करवा देती है। Show में हल्के-फुल्के ह्यूमर से लेकर इमोशनल मोमेंट्स तक सब कुछ है जो एक अच्छे romantic drama में होना चाहिए। अगर आपको उन कहानियों में मजा आता है जहाँ दो बिलकुल अलग दुनिया के लोग एक दूसरे से टकरा जाते हैं और फिर धीरे-धीरे दिल मिला बैठते हैं, तो ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट है।
Fated to Love You

Fated to Love You एक ऐसी कहानी है जो सीधे दिल पर असर करती है। इसमें है मी यंग, एक सीधी-सादी और थोड़ी डरपोक सी लड़की, जिसे लोग अक्सर हल्के में ले लेते हैं। उसकी जिंदगी बहुत नार्मल चल रही होती है, लेकिन एक छोटी-सी गलती उसकी दुनिया पूरी तरह बदल देती है।
दूसरी तरफ है ली गन, जो एक अमीर खानदान का वारिस है और खुद को बहुत ज़्यादा पसंद करता है। वो अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने वाला होता है, लेकिन एक अजीब हादसे में उसकी मी यंग से एक रात की मुलाक़ात हो जाती है, जो बाद में प्रेगनेंसी तक पहुंच जाती है।
फिर मजबूरी में दोनों को शादी करनी पड़ती है, लेकिन उनका रिश्ता सिर्फ एक समझौता होता है। शादी के बाद दोनों की जिंदगी बिल्कुल उलट होती है, लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच एक अजीब-सा जुड़ाव बनने लगता है। तभी एक बड़ा हादसा सब कुछ तोड़ देता है और दोनों अलग हो जाते हैं।
कुछ साल बीतते हैं। मी यंग अब एक कॉन्फिडेंट और सक्सेसफुल आर्टिस्ट बन चुकी है। वहीं ली गन, जो कभी बहुत स्ट्रॉन्ग और तेज था, अब बस अपनी पुरानी छवि का साया रह गया है। जब दोनों दोबारा मिलते हैं, तो उनके बीच सिर्फ पुराना प्यार नहीं, बल्कि अफसोस और अधूरे जज़्बात भी लौट आते हैं।
क्या वक्त के साथ बदले ये दो लोग फिर एक-दूसरे को समझ पाएंगे, क्या उनका रिश्ता दोबारा शुरू हो सकता है?
इस ड्रामा की खास बात यही है कि इसमें हर इमोशन भरपूर है प्यार, हंसी, दर्द, पछतावा… सब कुछ। जैंग नारा और जैंग ह्युक की जोड़ी कमाल की है और शायद यही वजह है कि Fated to Love You आज भी फैंस की फेवरेट बनी हुई है।