Beyond The Bar: ‘Beyond the Bar’ Yullim Law Firm में काम करने वाले दो वकीलों लीडिंग पार्टनर Yoon Seok-hoon और जूनियर वकील Kang Hyo-min के बीच संबंध और संघर्ष की कहानी है। Seok-hoon एक दंडात्मक, तेज लॉजिकल माइंड वाला वकील है, जबकि Hyo-min एक न्यायप्रिय, आत्मविश्वासी लेकिन सामाजिक रूप से थोड़ी असहज नई वकील है।
शुरुआती क्लैश से शुरू होकर, दोनों का संबंध एक दूसरे को प्रभावित करते हुए आगे बढ़ता है। एक नए केस की खोज, न्याय का उत्साह और न्यायालय में उनकी लड़ाइयां इस शो की कहानी को बेहद खास बनाती हैं।

इस कारण से हो रहा है सीरीज पर विवाद
K-drama ‘Beyond The Bar’ के एक हालिया एपिसोड ने सोशल मीडिया पर जमकर हलचल मचा दी है। वजह है शो में दिखाया गया एक सीन, जिसने फैंस को हैरान और नाराज कर दिया। इस एपिसोड में दो किरदारों के बीच रोमांस का संकेत मिला, लेकिन बात यहीं तक सीमित नहीं रही असली विवाद उस उम्र के बड़े अंतर को लेकर है, जो इन दोनों एक्टर्स के बीच है।
सीन में ह्यो मिन को बारिश में बिताए पलों के बारे में सोचते हुए शर्माते हुए दिखाया गया, जो सेओक हून के साथ उनके रिश्ते की ओर इशारा करता है। हालांकि, शो के दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा इस ट्रैक को अनावश्यक मान रहा है। कई फैंस का कहना है कि यह ड्रामा एक लीगल शो है, जिसे रोमांटिक कहानी के रूप में मार्केट नहीं किया गया था, इसलिए इसमें अचानक से रोमांस डालना बेवजह है।
सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर हो रही है कि लीड एक्टर ली जिन वुक, जो सेओक हून का किरदार निभा रहे हैं, असल जिंदगी में जंग चायेओन से 16 साल बड़े हैं, जो ह्यो मिन का रोल कर रही हैं। चायेओन पहले K-pop ग्रुप DIA की मेंबर रह चुकी हैं और अब एक्टिंग कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर कई K-netizens ने अपनी नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा, “उम्र का अंतर छोड़ो, काम पर अपने बॉस के लिए कौन यूं खिलखिलाता है? अगर वह वकील है तो उसने मेहनत करके बार पास किया होगा, और अब वह एक सख्त बॉस के अंडर काम कर रही है।
यह रियल नहीं लगता।” एक और कमेंट में कहा गया, “रोमांटिक कॉमेडी तभी बिकती है जब उसे उसी तरह प्रमोट किया जाए, न कि किसी और जॉनर में जबरन डाल दी जाए।” यह पहली बार नहीं है जब जंग चायेओन को शो में उनके रोल के लिए ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी उन्हें एक्टिंग स्किल्स को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी थी, और कई दर्शकों ने कहा था कि वह अपने किरदार के साथ न्याय नहीं कर पा रही हैं।

लीड रोल में नजर आ रहें है ये सितारें
शो का निर्देशन Kim Jae-hong ने किया है, और कहानी–लेखन Park Mi-hyun द्वारा। वे दोनों पहले कई परियोजनाओं में मिल चुके हैं और यह उनका नवीनतम सहयोग है। वही इस सीरीज में Lee Jin-wook Yoon Seok-hoon, का किरदार निभा रहें है, Lee Hak-joo Lee Jin-woo के किरदार में नजर आ रहें है और Jeon Hye-bin Heo Min-jeong का किरदार निभाती दिखाई दे रहीं हैं।
वहीं Kim Kang-min, Lee Ju-yeon, Kim Yeo-jin, Kim Eui-sung जैसे कलाकार, जो Yullim Law Firm के अन्य सदस्य हैं। बता दें कि इस शो की शुरूआत 2 अगस्त 2025 को JTBC पर हुई हैं। इस ड्रामा में कुल 12 एपिसोड है, जो 6 सप्ताह में समाप्त होंगे। इस सीरीज का मजा आप Netflix पर ले सकते हैं।