My Youth: K-Drama की दुनिया में रोमांस और इमोशन्स हमेशा से दिल जीतने वाला कॉम्बो रहा है, और इस बार सॉन्ग जोंग-की फिर से वही जादू लेकर आ रहे हैं। फैंस तो पहले से ही एक्साइटेड हैं, लेकिन साथ ही डर भी है कि कहीं यह “Twenty Five Twenty One” जैसी इमोशनल रोलरकोस्टर न बन जाए।
“My Youth” में सॉन्ग जोंग-की सुनवू हे का रोल निभा रहे हैं, जो एक पूर्व चाइल्ड एक्टर है और जिसकी असली जिंदगी की शुरुआत बाकी लोगों से काफी देर से होती है। उनकी मुलाकात होती है सुंग जे येओन से, जिसका किरदार निभा रही हैं चुन वू ही। वह एक स्ट्रॉन्ग और डिटरमाइंड लड़की है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने पहले प्यार की दुनिया को हिला देने से भी पीछे नहीं हटती।

पोस्टर्स में दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री
नए पोस्टर्स में सुनवू हे और सुंग जे येओन के बीच की स्वीट और इमोशनल केमिस्ट्री साफ नजर आती है। सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन मिक्स है कुछ लोग इसे लेकर बेहद खुश हैं, तो कुछ पहले से ही दिल टूटने के लिए तैयार बैठे हैं। एक फैन ने लिखा, “K-Drama ने हाल ही में इतना रुलाया है कि अब डर लगने लगा है।”
कहानी में सुनवू हे के 20s का दौर काफी स्ट्रगल और सर्वाइवल से भरा रहा, जिसमें उन्होंने अपने गोल्डन डेज को फेम की तलाश में गुजार दिया। लेकिन जब किस्मत उन्हें उनके पहले प्यार से फिर से मिलाती है, तो उनकी दुनिया एक नए मोड़ पर पहुंच जाती है। वहीं, सुंग जे येओन भी अपने अंदर दबे इमोशन्स को फिर से महसूस करने लगती है।

इस दिन रिलीज होगी सीरिज
प्रोडक्शन टीम के मुताबिक, “My Youth” उन लोगों की कहानी है जो वक्त और हालात के बावजूद एक दिन फिर से खिलते हैं। इसमें सॉन्ग जोंग-की, चुन वू ही, ली जू म्यांग और सेओ जी हून की अलग अंदाज की रोमांटिक परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। बता दें कि यह ड्रामा 5 सितंबर से स्ट्रीम होगा और इसे Viki पर देखा जा सकेगा।