Revenge K-Drama: अगर आपने अभी तक Bitch X Rich 2 की दुनिया से खुद को बाहर नहीं निकाला है, तो टेंशन मत लो, आप अकेले नहीं हो। इस टीनएज नॉयर थ्रिलर ने chaos, revenge और fashion से भरी एक ऐसी कहानी दिखाई जिसने हर किसी को हिला दिया। Cheongdam High School की अमीर और मतलबी लड़कियों की लड़ाई ने power games और mind games का पूरा नया लेवल दिखाया।
अब अगर आपको और भी ऐसे ही dramas चाहिए जिनमें elite schools का madness, dark secrets और twisted relationships हों, तो आपके लिए खुशखबरी है। आज हम आपको ऐसी ही सीरीज के नाम बताने जा रहें है। जो उसी vibe को आगे बढ़ाते हैं और आपको फिर से उसी दुनिया में खींच ले जाएंगे।
The Glory

कहते हैं बदला वो डिश है जो हमेशा ठंडा परोसा जाए तो ज्यादा असर करता है। The Glory इसी बात को बड़ी खूबसूरती से दिखाता है, और सॉन्ग हये क्यो ने इसमें मून डोंग यून का ऐसा रूप जिया है जो लंबे समय तक याद रहेगा। अगर आपको “Bitch X Rich 2” में पावर और बदले की जंग वाली कहानी पसंद आई थी, तो The Glory उसे और भी ज्यादा इमोशनल और इंटेंस बना देता है।
कहानी मून डोंग यून की है, जो अपने हाई स्कूल में हुए ज़ुल्म और टॉर्चर को कभी नहीं भूल पाई। उसने सालों तक अपने बुलीज से बदला लेने का प्लान बनाया और सही वक्त का इंतजार किया। शो में पार्क येओन जिन (लिम जी येओन) और उसके दोस्तों का गैंग दिखाई देता है, जिन्होंने डोंग यून की जिंदगी को नरक बना दिया था। लेकिन इस सफर में डोंग यून अकेली नहीं है।
उसके साथ मिलता है जू येओ जियोंग (ली डू ह्यून), जो एक प्लास्टिक सर्जन है और जिसके अपने भी कुछ डार्क सीक्रेट्स हैं। दोनों की ये अनोखी जोड़ी मिलकर एक खतरनाक गेम खेलती है और हर कदम पर दर्शकों को बांधे रखती है। The Glory सिर्फ बदले की कहानी नहीं है, बल्कि ये इंसानी जज़्बात और ट्रॉमा की गहराई को भी छूता है। सॉन्ग हये क्यो ने इस रोल में अपने करियर का शायद सबसे दमदार परफॉर्मेंस दिया है। उनकी खामोशी, आँखों का दर्द और चेहरे के भाव हर सीन को और असरदार बना देते हैं।
SKY Castle

ये ड्रामा देखने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि SKY Castle के बच्चे आखिर ऐसे क्यों हैं? जवाब साफ है, इसके पीछे उनके माता-पिता ही जिम्मेदार हैं। खासकर वो माएं जो बाहर से हाई-फाई और क्लासी लगती हैं, लेकिन अंदर से दबंग, महत्वाकांक्षी और जहरीली सोच वाली हैं।
स्काई कैसल की ये लग्जरी सोसाइटी सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं है। यहां की माएं अपने बच्चों को टॉप कॉलेज तक पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं। यही वजह है कि ये कहानी साउथ कोरिया की एजुकेशन सिस्टम की अंधी दौड़ और उसके खतरनाक दबाव को सामने लाती है।
ड्रामा में टाइगर मॉम्स की हकीकत दिखाई गई है, जहां बच्चे खुद से नहीं, बल्कि अपने पेरेंट्स की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जीते हैं। स्कूल और कॉलेज की ये रेस एक तरह से “अकादमिक हंगर गेम्स” जैसी लगती है। इसमें यम जंग आह, ली ताए रान, यूं से आह, ओह ना रा और किम सेओ ह्युंग जैसी स्टार कास्ट ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है।
हर एक किरदार ये दिखाता है कि कैसे माएं अपने बच्चों का फ्यूचर सिक्योर करने के लिए रिश्तों और इमोशन्स तक की बलि चढ़ा देती हैं। यहां किसी मर्डर मिस्ट्री की जरूरत नहीं, क्योंकि बच्चों के करियर की ये रेस ही सबसे बड़ा थ्रिल और सस्पेंस बन जाती है।
The Penthouse

यह ड्रामा सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि पावर, पैसा और पागलपन का जबरदस्त मिश्रण है। अगर आपने “बिच एक्स रिच 2” देखा है तो वहाँ भी अमीर और कम-अमीर लड़कियों के बीच चालबाज़ी और जद्दोजहद ने आपको बांधे रखा होगा। लेकिन “द पेंटहाउस” उस लेवल को कई गुना आगे ले जाता है। यह ऐसा शो है जहाँ हर सीन में ड्रामा और ट्विस्ट भरा है, जैसे किसी ने पूरी कहानी को स्टेरॉयड पर डाल दिया हो।
शो की सबसे खास बात है इसकी लोकेशन और सेटिंग। ऊँची-ऊँची इमारतें, लग्ज़री लाइफस्टाइल और हर पल बदलते रिश्ते इस सीरीज को और भी रोचक बनाते हैं। इसके साथ-साथ माँ-बेटी की दुश्मनी, दोस्ती और धोखे का ताना-बाना दर्शकों को स्क्रीन से चिपकाए रखता है।
ली जी आह, किम सो येओन और यूजीन जैसे स्टार्स ने अपने-अपने किरदारों को इतना दमदार बनाया है कि उनकी एक्टिंग देखकर आपको बार-बार हैरानी होगी। खासकर किम सो येओन का चेओन सेओ जिन का किरदार, जो एक ठंडी लेकिन बेहद चालाक सोप्रानो क्वीन है, वाकई यादगार है और लंबे समय तक आपके दिमाग में बस जाता है।
Boys Over Flowers

बॉयज ओवर फ्लावर्स का नाम सुनते ही कई K-Drama फैंस की पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। ये वही शो है जिसने ली मिन हो को स्टार बना दिया और F4 टीम को हर किसी का क्रश। गु जुन प्यो यानी ली मिन हो उस वक्त के परफेक्ट चाइबोल हीरो थे अहंकारी, अमीर लेकिन दिल के साफ। उनके साथ F4 टीम में किम ह्यून जोंग, किम बम और किम जून थे, जो शिन्हवा हाई के बेताज बादशाह माने जाते थे। लेकिन कहानी तब दिलचस्प बनती है जब इस हाई-फाई दुनिया में एंट्री होती है जान दी की।
एक साधारण, जिद्दी और सच्ची लड़की जो जुन प्यो की जिंदगी उलट-पुलट कर देती है। शुरू में उनके बीच टकराव होता है, लेकिन धीरे-धीरे यही टकराव प्यार में बदल जाता है। यही टेंशन और रोमांस इस शो की जान है। बॉयज ओवर फ्लावर्स सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि ये क्लास डिफरेंस और पावर स्ट्रक्चर पर भी कटाक्ष करता है।
ये दिखाता है कि कैसे एक आम लड़की भी हाई-सोसायटी के नकली नियमों को हिला सकती है। शो हल्का-फुल्का है लेकिन इसमें इमोशंस और ड्रामा की कमी नहीं। असल में ये कहानी जापानी मंगा से ली गई है और इसकी पॉपुलैरिटी इतनी रही कि कई देशों में इसके वर्जन बनाए गए। चाहे कोरिया हो, जापान या ताइवान, हर जगह इसने फैंस का दिल जीत लिया।
Revenge of Others

यह सीरीज उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें स्कूल ड्रामा में थ्रिल और सस्पेंस पसंद है। Revenge of Others एक टीनएज सेटिंग में बना ऐसा शो है, जिसमें सिर्फ पढ़ाई-लिखाई या रोमांस नहीं, बल्कि रहस्यमयी मौत और उसकी तहकीकात की कहानी दिखाई गई है।
ओक चान मी अपने भाई की मौत का सच जानने के लिए नए स्कूल में एडमिशन लेती है, लेकिन यहां उसका सामना जी सू हियोन से होता है, जो खुद एक तरह का ‘न्याय का पहरेदार’ है। दोनों की जर्नी आसान नहीं होती, क्योंकि उन्हें ऐसे-ऐसे सीक्रेट्स का सामना करना पड़ता है जो किसी का भी दिमाग हिला दें।
शो की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक्शन और इमोशन्स का बैलेंस बहुत अच्छा है। कई बार लगेगा जैसे आप खुद उसी स्कूल के कॉरिडोर में खड़े हैं और हर कदम पर कोई खतरा मंडरा रहा है। अगर आपने पहले “Bitch x Rich 2” देखा है, तो इसे उससे कहीं ज्यादा डार्क और एडवेंचरस मान सकते हैं। फर्क बस इतना है कि यहां ग्लैमर से ज्यादा ब्लेड्स और शॉकिंग ट्विस्ट्स मिलेंगे।
यह सीरीज टीनएजर्स की मासूम दुनिया को छोड़कर उनके सामने आने वाले असली डर, हिंसा और न्याय की लड़ाई को दिखाती है। यही वजह है कि यह शो न सिर्फ युवाओं बल्कि हर उस दर्शक को बांध लेता है, जिसे रहस्य और बदले की कहानियां पसंद हैं।