Contract Marriage C-Drama: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का कॉन्सेप्ट चीनी ड्रामों में हमेशा से दर्शकों का फेवरेट रहा है। चाहे पुराने ड्रामे हों या नए, इस थीम ने हमेशा लोगों को एंटरटेन किया है। इसकी शुरुआत अक्सर ऐसे होती है कि दो लोग किसी मजबूरी या खास वजह से नकली शादी के लिए राज़ी हो जाते हैं।
कभी ये परिवार को खुश करने के लिए होता है, कभी बिजनेस डील बचाने के लिए और कभी अपनी पर्सनल प्रॉब्लम्स सुलझाने के लिए। इस तरह की शादियों में दोनों पार्टनर्स कुछ सख्त रूल्स बनाते हैं, यहां तक कि कई बार एक लिखित कॉन्ट्रैक्ट भी किया जाता है। लेकिन मजेदार हिस्सा तब शुरू होता है जब ये नकली रिश्ता धीरे-धीरे असली लगने लगता है।
शुरू में दोनों की आपस में नहीं बनती, छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते हैं और बहुत सारे अजीबोगरीब पल सामने आते हैं। लेकिन जैसे-जैसे वे एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं, असली पर्सनालिटी सामने आती है और धीरे-धीरे नकली शादी सचमुच की मोहब्बत में बदलने लगती है।
यही ट्रांसफॉर्मेशन इन कहानियों को इतना दिलचस्प और इमोशनल बना देता है। दर्शक एक सफर देखते हैं जिसमें दिखावे से शुरू होकर रिश्ते में सच्ची केयर और प्यार की जगह बनती है। अगर आप रोमांस और ड्रामा पसंद करते हैं तो आपके लिए यहां पांच ऐसे मॉडर्न चीनी ड्रामे हैं जिन्हें बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए, जिनमें कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का यह पॉपुलर थीम देखने को मिलता है।
Unforgettable Love

Unforgettable Love एक ऐसा ड्रामा है जो दिल को छू जाता है। कहानी है हे क़ियाओ यान की, जो एक सफल और सख्त मिजाज वाले CEO हैं। उनके पास सबकुछ है, लेकिन अपने छोटे बेटे ज़ियाओ बाओ के साथ रिश्ता संभालने में वे कमजोर पड़ जाते हैं। एक हादसे के बाद ज़ियाओ बाओ बोलना छोड़ देता है और सिर्फ कार्ड्स के जरिए अपनी बात कहता है। पिता होने के बावजूद हे क़ियाओ यान को लगता है कि वे अपने बेटे की मदद नहीं कर पा रहे।
तभी उनकी जिंदगी में आती हैं किन यी यू, एक समझदार और दयालु चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट। धीरे-धीरे वो ज़ियाओ बाओ का भरोसा जीत लेती हैं और उसके अंदर छिपे डर को समझ पाती हैं। हे क़ियाओ यान को एहसास होता है कि उनके बेटे को सबसे ज्यादा जरूरत इसी इंसान की है। इसी वजह से वे किन यी यू को एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का प्रस्ताव देते हैं ताकि वो उनके बेटे की “कॉन्ट्रैक्टेड माँ” बनकर उसका सहारा बन सके।
जो रिश्ता सिर्फ ज़ियाओ बाओ को संभालने के लिए शुरू हुआ था, वही धीरे-धीरे एक गहरी मोहब्बत में बदल जाता है। जैसे-जैसे हे कियाओ यान और किन यी यू मिलकर जियाओ बाओ की आवाज को फिर से लौटाने की कोशिश करते हैं, वैसे-वैसे उनके बीच भी प्यार और समझ बढ़ती है। ये ड्रामा सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं है, बल्कि इसमें परिवार का महत्व, रिश्तों की गर्माहट और इस बात का एहसास है कि कभी-कभी प्यार हमें सबसे अनपेक्षित जगहों पर मिल जाता है।
Once We Get Married

कभी-कभी जिंदगी में सबसे खूबसूरत रिश्ते वहीं से शुरू होते हैं, जहाँ उनकी उम्मीद तक नहीं होती। चीनी ड्रामा Once We Get Married भी कुछ ऐसी ही प्यारी और मज़ेदार कहानी है, जिसमें एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज धीरे-धीरे असली प्यार में बदल जाती है।
यह कहानी गु शी शी की है, जो एक टैलेंटेड और ambitious fashion buyer है।
वह अपनी एक छोटी-सी ऑनलाइन ब्राइडल शॉप चलाती है और उसका सपना है कि एक दिन अपना खुद का fashion brand शुरू करे। एक दिन वह अपने एक client के लिए perfect dress ढूँढने की कोशिश में चुपके से एक बड़े fashion event में पहुंच जाती है। वहीं उसकी मुलाकात होती है Yin Si Chen से, जो एक rich और reserved CEO है।
हालात ऐसे बनते हैं कि दोनों को तीन महीने की contract marriage करनी पड़ती है। दरअसल, Si Chen को एक important business deal पक्की करनी होती है और इसके लिए उसे एक designer के सामने खुद को perfect couple के रूप में पेश करना होता है, लेकिन शुरुआत से ही इन दोनों के बीच टकराव रहता है।
शी शी को लगता है कि Si Chen बेहद ठंडा और dominating इंसान है, जबकि सी चेन को शी शी थोड़ी messy और unpredictable लगती है। मगर जैसे-जैसे दोनों साथ समय बिताते हैं, वैसे-वैसे उनके नजरिए बदलने लगते हैं। शी शी उसके tough personality के पीछे छिपे caring इंसान को पहचानती है, और सी चेन उसकी warmth और passion की ओर खिंचने लगता है।
धीरे-धीरे उनकी नकली शादी असली रिश्ते जैसी लगने लगती है। लेकिन कहानी यहीं आसान नहीं होती। शी शी का पुराना दोस्त Mo Zi Xin उसके लिए feelings लेकर वापस लौटता है और सी चेन की childhood friend Ran Xi Wei भी उनके बीच दरार डालने की कोशिश करती है।
ड्रामा में हल्के-फुल्के moments, romantic chemistry और मज़ेदार situations इतनी खूबसूरती से दिखाई गई हैं कि दर्शक हर एपिसोड के साथ जुड़ते जाते हैं। Once We Get Married एक ऐसी कहानी है जो contract marriage trope को एक fresh और दिलचस्प अंदाज में पेश करती है।
Begin Again

लू फैंग निंग, जोउ यू टोंग द्वारा निभाया गया किरदार, एक स्मार्ट और सक्सेसफुल CEO है। उसे हर चीज अपनी शर्तों पर चाहिए और जिंदगी भी उसने अपने हिसाब से जी है। लेकिन उसके परिवार की एक ही जिद है कि वह तीस की उम्र से पहले शादी करे और बच्चा पैदा करे। फैंग निंग को यह बात पसंद नहीं आती और वह तय करती है कि अब खेल उसके तरीके से ही होगा।
यहीं पर एंट्री होती है लिंग रुई की, जिसे गोंग जून ने निभाया है। लिंग रुई एक टैलेंटेड लेकिन सीरियस डॉक्टर है, जिसे फैंग निंग की अजीब शर्तों और उसकी दुनिया में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। लेकिन फैंग निंग इतनी आसानी से हार मानने वाली नहीं थी। वह अपनी पावर और प्लानिंग का इस्तेमाल करते हुए लिंग रुई की जिंदगी में कदम रखती है और उसे एक साल की कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का ऑफर देती है।
शुरुआत में लिंग रुई इस रिश्ते को लेकर कंफ्यूज रहता है, लेकिन जब उसे एहसास होता है कि दोनों का अतीत कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है, तो वह इस समझौते के लिए तैयार हो जाता है। जो रिश्ता एक मजबूरी और बनावटी शादी से शुरू होता है, वह धीरे-धीरे हकीकत बन जाता है।
दोनों के बिल्कुल अलग नेचर एक तरफ टकराव और ड्रामा लाते हैं, तो दूसरी तरफ दिल के रिश्तों को गहराई से जोड़ देते हैं। पारिवारिक दबाव, पर्सनल चुनौतियां और प्यार की उलझनों के बीच उन्हें यह समझ आता है कि यह रिश्ता सिर्फ एक डील नहीं, बल्कि एक असली सफर है।
“Begin Again” एक हल्की-फुल्की लेकिन इमोशनल लव स्टोरी है, जहां दो बिल्कुल अलग इंसान अनजाने में एक-दूसरे के लिए परफेक्ट साबित होते हैं। यह सीरीज दिखाती है कि कभी-कभी सबसे बड़ी प्लानिंग भी दिल के फैसले के आगे छोटी पड़ जाती है।
Perfect and Casual

झांग सी नियान और युन शू की कहानी एकदम रिलेटेबल और दिल को छू लेने वाली लगती है। झांग सी नियान (वेई झे मिंग) एक टॉप यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हैं, जो दिमाग से सोचने वाले, नियमों में विश्वास रखने वाले और बेहद प्रैक्टिकल इंसान हैं। उनका मानना है कि जिंदगी की हर समस्या का हल लॉजिक से निकल सकता है।
दूसरी तरफ युन शू (शू रुओ हान) है, जो एक फ्री-स्पिरिटेड और खुशमिजाज स्टूडेंट है। वह अपनी भावनाओं पर भरोसा करती है और जिंदगी को हल्के-फुल्के अंदाज में जीती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब युन शू एक स्कैंडल की वजह से अपना घर खो बैठती है और अचानक उसकी मुलाकात झांग सी नियान से होती है। उसी वक्त सी नियान के दादा भी चाहते हैं कि वह शादी कर ले, ताकि उनकी सर्जरी से पहले उन्हें सुकून मिल सके।
इसी प्रेशर में सी नियान युन शू को एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का ऑफर देता है। शुरुआत में ये शादी सिर्फ एक डील होती है, लेकिन साथ रहते-रहते दोनों के बीच धीरे-धीरे इमोशन्स पनपने लगते हैं। युन शू की नटखट और खुली सोच सी नियान की डिसिप्लिन वाली जिंदगी में रंग भर देती है, जबकि सी नियान की स्थिरता और शांति युन शू को एक नया सहारा देती है। उनकी जर्नी में कभी हंसी-मजाक है, कभी टकराव, और सबसे ज्यादा एक-दूसरे को समझने और स्वीकार करने की खूबसूरत कोशिश।
Perfect and Casual एक ऐसा चीनी ड्रामा है जो धीमी लेकिन दिल को छू लेने वाली रोमांटिक स्टोरी पेश करता है। ये दिखाता है कि कभी-कभी बिल्कुल अलग स्वभाव वाले लोग न सिर्फ एक-दूसरे की ओर खिंचते हैं, बल्कि एक-दूसरे की अधूरी दुनिया को पूरा भी कर देते हैं।
She and Her Perfect Husband

यह ड्रामा एकदम रिलेटेबल और दिलचस्प है क्योंकि इसमें वही चीज़ें दिखाई गई हैं जिनसे आजकल कई लोग गुजरते हैं—परिवार का शादी का दबाव, करियर में आगे बढ़ने की चाहत और अपनी असली पहचान को लेकर कन्फ्यूजन।
She and Her Perfect Husband में किन शी यानी यांग मी एक ऐसी वकील हैं जो अपने काम में बहुत सफल है लेकिन उसके घरवाले चाहते हैं कि वो जल्दी शादी कर ले।
इसी दबाव से बचने और एक टॉप लॉ फर्म में नौकरी पाने के लिए वो एक नकली पति का जुगाड़ करती है। लेकिन असली यांग हुआ (जू काई) सामने आ जाता है और फिर शुरू होता है मजेदार सफर। दोनों का परिवार उन्हें शादी के लिए परेशान कर रहा होता है, इसलिए वे एक झूठे रिश्ते का ड्रामा करने लगते हैं।
यही नाटक धीरे-धीरे कॉमिक सिचुएशंस, गलतफहमियों और दिलचस्प टकराव में बदल जाता है। ऑफिस की टेंशन, घर की टोकाटाकी और झूठ को निभाने का बोझ सब मिलकर कहानी को और भी मजेदार बना देते हैं। लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब ये नकली रिश्ता सच्चे एहसासों में बदलने लगता है।
किन शी और यांग हुआ एक-दूसरे को समझने लगते हैं और उनकी फेक शादी असल प्यार की तरफ बढ़ती है। हालांकि, किन शी का अतीत और बाहर से आने वाली चुनौतियाँ उनके रिश्ते की परीक्षा लेती हैं। कहानी का सबसे खूबसूरत मैसेज यही है कि सच्चा प्यार तभी मिलता है जब हम अपने दिल और सच को अपनाने की हिम्मत रखते हैं। यह सीरीज आपको हंसाएगी भी, रुलाएगी भी और प्यार की असली ताकत पर भरोसा भी दिलाएगी।