Ceremonial First Pitch: BTS के V एक बार फिर फैंस को बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं। इस बार मामला म्यूजिक का नहीं बल्कि स्पोर्ट्स का है। लॉस एंजिल्स डोजर्स ने आधिकारिक घोषणा की है कि V इस महीने के आखिर में Dodgers के मैच में ceremonial first pitch फेंकेंगे। 17 अगस्त को डोजर्स की ओर से बयान जारी किया गया कि V 25 अगस्त को डोजर स्टेडियम में मौजूद रहेंगे और मैच की शुरुआत करेंगे।
बेहद खास है बेसबॉल में ceremonial first pitch
Ceremonial first pitch बेसबॉल की परंपरा में एक सम्मानित अवसर है, जिसमें कोई सेलिब्रिटी, खिलाड़ी, या सम्मानित व्यक्ति गेम शुरू करने से पहले एक symbolic पिच फेंकता है। यह सिर्फ एक मनोरंजन का भाग नहीं, बल्कि सम्मान और जुड़ाव का प्रतीक होता है, जो खेल और दर्शकों के बीच एक यादगार संबंध बनाता है इससे पहले Dodgers ने इसी तरह का सम्मान फुटबॉलर Son Heung-min को भी दिया था, जो LAFC टीम के स्टार खिलाड़ी हैं। उनके pitches ने पहले ही इस आयोजन को स्पेसिला बना दिया था, और V जैसे ग्लोबल आइकन का आना इस पर पहनावा साबित कर रहा था।

V की वापसी और आगे की राह
BTS के सदस्यों ने हाल ही में अपनी सैन्य सेवाएँ पूरी की हैं। इसके बाद से ही उनके फैंस, ARMY, उनके हर कदम पर नजर रखे हुए हैं। V अमेरिका आकर नया एल्बम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं, जिसकी पूरी वापसी (comeback) अगले साल स्प्रिंग (2026) में होने की उम्मीद है।
इस बीच, ग्रुप ने Weverse पर लाइव होकर एक समर मुमेंट साझा किया सातों सदस्य बीच किनारे बैठे हुए एक-दूसरे से बातें कर रहे थे, जैसे अचानक किसी म्यूजिक वीडियो का सीन सामने आ गया हो. इस मूड ने फिलहाल की बेसबॉल खबर को और यादगार बना दिया। गौरतलब है कि 25 अगस्त 2025 की शाम, Dodger Stadium में Dodgers vs Cincinnati Reds के बीच मुकाबला तय था। पहली पिच का समय लोकल (PDT) शाम 7:10 बजे रखा गया।