Romantic Comedy K-Drama: यह साल सच में K-Drama फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। 2025 में जो नए रोमांटिक कॉमेडी ड्रामे आए हैं, उन्होंने पहले ही लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया है। हर शो में ऐसी कहानियां और किरदार हैं जिन्हें देखकर हंसी भी आती है और दिल भी छू जाता है।
इन ड्रामों की खूबसूरती यह है कि ये सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहते, बल्कि इनमें दोस्ती, परिवार और जिंदगी के छोटे-छोटे पलों की झलक भी मिलती है। यही वजह है कि ये शोज बार-बार देखने का मन कराते हैं। मई 2025 तक कई नए टाइटल्स ने टॉप चार्ट्स पर जगह बना ली है।
कुछ तो ऐसे हैं जो रिलीज के पहले हफ्ते में ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। K-Drama की यही खासियत है कि ये सिर्फ कहानियां नहीं, बल्कि एक पूरा अनुभव देते हैं जिसे हर उम्र का दर्शक पसंद करता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस महीने कौन से नए K-Dramas देखने चाहिए, तो यहां हम आपके लिए 2025 के 10 बेस्ट रोमांटिक कॉमेडी शोज की लिस्ट लाए हैं जिन्हें आप आसानी से लगातार देख सकते हैं और बोरियत को अलविदा कह सकते हैं।
When the Stars Gossip

“When the Stars Gossip” एक ऐसी रोमांटिक कॉमेडी है जो स्पेस की दुनिया में सेट की गई है। इस सीरीज में मशहूर कोरियन स्टार्स ली मिन-हो और गोंग ह्यो-जिन मुख्य किरदार निभा रहे हैं। कहानी की खासियत ये है कि भले ही इसका बैकग्राउंड साइंस-फिक्शन और अंतरिक्ष से जुड़ा हो, लेकिन असल में ये दो लोगों की इमोशनल लव स्टोरी है। दोनों किरदार एक स्पेस स्टेशन में फंसे होते हैं और वहीं से उनकी कहानी शुरू होती है।
सीरीज रोमांस और कॉमेडी का शानदार मिक्स है। इसमें हल्के-फुल्के मजेदार पल भी हैं और ऐसे इमोशनल मोमेंट्स भी जो दिल को छू जाते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि कहानी में कई अप्रत्याशित ट्विस्ट्स हैं जो इसे और भी एंटरटेनिंग बनाते हैं।
ये शो उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें रोमांटिक कहानियों में थोड़ी अलग सेटिंग और मजाकिया अंदाज पसंद है।
When Life Gives You Tangerines

अगर आपको ऐसे ड्रामे पसंद हैं जो सिर्फ कहानी नहीं बल्कि एहसास भी दे जाएं, तो When Life Gives You Tangerines आपके लिए परफेक्ट है। इस सीरीज में IU और Park Bo-gum ने बचपन के दोस्तों की कहानी को इतने सादे और खूबसूरत अंदाज में जिया है कि देखने वाले की आंखों में नमी और चेहरे पर मुस्कान दोनों एक साथ आ जाते हैं।
शो की सबसे खास बात है इसका सेटअप। शहर की भागदौड़ से दूर, यह कहानी शांत देहात की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है, जहां ताजगी भरे खेत, सूरज की रोशनी और ताज़े टेंजरिन के बाग देखने वालों को सुकून का अहसास कराते हैं। IU का मासूम और सच्चा किरदार आपको तुरंत कनेक्ट कराता है, वहीं Park Bo-gum का सधा हुआ और भावनाओं से भरा अभिनय दिल को छू जाता है।
दोनों की केमिस्ट्री इतनी नैचुरल लगती है कि लगता है जैसे यह किरदार सिर्फ इन्हीं के लिए लिखे गए हों।
यह ड्रामा सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें दोस्ती, परिवार और रिश्तों की गहराई भी दिखाई गई है। असली जिंदगी की तरह यहां भी छोटे-छोटे पलों का बड़ा असर दिखता है।
कहा जा सकता है कि When Life Gives You Tangerines सिर्फ एक K-Drama नहीं, बल्कि एक खूबसूरत सफर है जिसे देखना आपको अंदर तक छू जाएगा। शायद यही वजह है कि इसे साल के सबसे चर्चित कोरियाई नाटकों में गिना जा रहा है।
Love Scout

जब ऑफिस की टेबल पर रखी फाइलों और बिजनेस मीटिंग्स के बीच अचानक मोहब्बत की हल्की सी चिंगारी जल उठे तो कैसा लगेगा, बिल्कुल यही कहानी है Love Scout की, जहाँ हान जी-मिन एक सख्त लेकिन दिलचस्प परफेक्शनिस्ट सीईओ बनी हैं और उनके साथ हैं ली जुन-ह्युक, जो न सिर्फ उनके भरोसेमंद सेक्रेटरी हैं बल्कि उनकी जिंदगी का सबसे खास हिस्सा भी बनने लगते हैं।
पहले तो उनका रिश्ता पूरी तरह प्रोफेशनल रहता है, लेकिन वक्त के साथ दोनों के बीच छोटी-छोटी मुलाकातें, मज़ेदार तकरार और दिल छू लेने वाले पल एक प्यारी सी रोमांटिक जर्नी बना देते हैं। सीरियस कामकाजी माहौल के बीच खिलती यह लव स्टोरी दर्शकों को हंसाएगी भी और दिल को छू लेगी भी।
Melo Movie

तीस की उम्र तक पहुँचते-पहुँचते हर किसी की जिंदगी बदलने लगती है। करियर, रिश्ते और दोस्ती के बीच बैलेंस बनाना आसान नहीं होता। Korean फिल्म Melo Movie इसी सफर को बेहद रिलेटेबल अंदाज में दिखाती है। इसमें तीन दोस्त अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव से जूझते नजर आते हैं।
पार्क बो-यंग और चोई वू-शिक जैसे पॉपुलर एक्टर्स ने इस ड्रामा को और भी खास बना दिया है। कहानी सिर्फ रोमांस या करियर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि असली दोस्ती कैसे मुश्किल समय में सहारा बनती है। इसमें हल्के-फुल्के हास्य के साथ ऐसे इमोशनल पल भी हैं जो दिल को छू जाते हैं।
अगर आप ऐसे ड्रामाज देखना पसंद करते हैं जो हकीकत के करीब हों और जिनमें लाइफ की स्ट्रगल्स को ईमानदारी से दिखाया गया हो, तो Melo Movie आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। इसमें रिश्तों की मिठास, करियर के चैलेंज और प्यार की नर्मी, सब कुछ एक साथ मिलता है।
Tastefully Yours- Culinary Romance

ये कहानी सच में एकदम फिल्मी लगती है, जहाँ खाने का स्वाद ही रोमांस की शुरुआत कर देता है। Tastefully Yours एक ऐसी दुनिया दिखाता है जहाँ प्यार और खाना साथ-साथ चलते हैं। इसमें एक तरफ है फ़ूड कंपनी का वारिस, जिसकी जिंदगी सिर्फ बिजनेस और परफेक्शन के इर्द-गिर्द घूमती है। दूसरी तरफ है एक छोटे रेस्टोरेंट का शेफ, जिसके लिए खाना सिर्फ प्रोफेशन नहीं बल्कि जुनून है।
दोनों की मुलाकात शुरू में टकराव से होती है, क्योंकि दोनों का स्वाद और सोच एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होता है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यही प्रतिद्वंद्विता धीरे-धीरे एक अनकहे रोमांस में बदल जाती है। दर्शकों को हर एपिसोड में स्वादिष्ट खाने के दृश्य देखने को मिलते हैं, जिससे ऐसा लगता है जैसे स्क्रीन से खुशबू बाहर निकल रही हो। इस शो की खासियत यही है कि ये सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि फूड की जादुई दुनिया को भी सामने लाता है। जब खाना और प्यार साथ जुड़ते हैं तो हर सीन और भी यादगार बन जाता है।
My Dearest Nemesis

My Dearest Nemesis एक गेमिंग लवर की कहानी है, इसमें मून गा-यंग और चोई ह्यून-वूक नजर आते हैं, जो पहले गेमिंग की दुनिया में एक-दूसरे के कड़े दुश्मन थे। लेकिन अब ऑफिस की सीरियस लाइफ, प्रोजेक्ट्स का प्रेशर और रोज-रोज की नोकझोंक उन्हें धीरे-धीरे करीब ले आती है।
कहानी में पुराने गेमिंग दिनों की यादें, ऑफिस का तनाव और हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी का तड़का सब कुछ है। यानी ये ड्रामा उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो enemies-to-lovers वाली स्टोरीलाइन और workplace romance दोनों को पसंद करते हैं।
Motel California

Motel California एक बेहद खास सीरीज है, इसमें आपको अचानक अपने पहले प्यार से फिर से मिलने का मौका मिलता हैं। इसमें ना इन-वू और ली से-यंग लीड में नजर आ रहें हैं। कहानी एक छोटे से शहर के पारिवारिक मोटेल से शुरू होती है, जहां बीते दिनों की यादें और अधूरी मोहब्बतें फिर से ताजा हो जाती हैं।
इस सीरीज का माहौल बेहद आरामदायक है, जैसे तुम अपने पुराने दोस्तों के साथ बैठकर कॉलेज या स्कूल के किस्से याद कर रहे हो। इसमें वो मासूमियत है जो जवानी के दिनों से जुड़ी होती है, साथ ही दिल को छू लेने वाली इमोशनल कहानी भी है। Motel California सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि उन पलों को जीने का मौका है जो शायद कभी पूरी तरह जी नहीं पाए। अगर तुम्हें nostalgic कहानियां पसंद हैं तो ये ड्रामा तुम्हारे दिल के बहुत करीब जाएगा।
Kick Kick Kick Kick

यह कहानी उन लोगों के लिए है जो डिजिटल दुनिया और कंटेंट क्रिएटर्स की जिंदगी को करीब से देखना पसंद करते हैं। Kick Kick Kick Kick एक ऐसे ड्रामा की शुरुआत करता है जिसमें दो पूर्व मशहूर हस्तियाँ अपनी नई पहचान बनाने निकलती हैं। दोनों मिलकर एक क्रिएटिव कंटेंट एजेंसी शुरू करते हैं और उनका सपना है डिजिटल सफलता हासिल करना।
सोशल मीडिया की तेज-तर्रार और कभी न थमने वाली दुनिया के बीच उनका सफर आसान नहीं होता। काम के बीच टकराव भी होता है और कई बार उन्हें अपनी पुरानी पहचान का बोझ भी उठाना पड़ता है। लेकिन इसी हलचल में धीरे-धीरे रोमांस भी पनपने लगता है, जो इस कहानी को और दिलचस्प बना देता है।
यह शो उन दर्शकों के लिए खास है जो आज के डिजिटल युग की सच्चाइयों और कंटेंट बनाने की दुनिया के पीछे की कहानियों को समझना चाहते हैं। इसमें रिश्तों, महत्वाकांक्षा और सोशल मीडिया की चमक-दमक के पीछे छिपे दबावों का खूबसूरती से मेल दिखाया गया है।
The Potato Lab

The Potato Lab एक ऐसी quirky romantic comedy है जिसमें दो scientists आलू पर research करते-करते अनजाने में एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। शो में science और humor का ऐसा मजेदार mix है जो इसे बाकी love stories से अलग बनाता है। अगर आप typical romantic dramas से बोर हो चुके हैं, तो ये series आपके लिए fresh और entertaining option साबित हो सकती है।
यह कहानी सिर्फ romance तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें experiments, funny situations और unexpected twists भी हैं जो इसे engaging बनाते हैं। जैसे-जैसे दोनों characters research में आगे बढ़ते हैं, वैसे-वैसे उनकी chemistry भी मजेदार ढंग से develop होती है। शो का USP यही है कि यह एक simple subject यानी आलू को लेकर इतनी creative कहानी पेश करता है कि आप देखते-देखते हंस भी पड़ेंगे और प्यार की warmth भी महसूस करेंगे।
Heavenly Ever After

ये कहानी दिल को छू लेने वाली है क्योंकि इसमें प्यार सिर्फ इस दुनिया तक सीमित नहीं रहता बल्कि मौत के बाद भी जिंदा रहता है। Heavenly Ever After एक ऐसे जोड़े की दास्तान है जो जिंदगी में बिछड़ जाते हैं, लेकिन परलोक में फिर से मिलते हैं।
कहानी का प्लॉट बहुत अनोखा है, जहाँ एक तरफ हँसी और खुशियों के पल हैं तो दूसरी तरफ आँसुओं से भरे जज़्बात भी।
यह वही जादू है जो इसे एक साधारण रोमांटिक कहानी से कहीं ज्यादा गहरा बना देता है। दर्शक जब फिल्म देखते हैं तो उन्हें ऐसा लगता है जैसे वे खुद इस सफर का हिस्सा हों। क्रेडिट रोल खत्म होने के बाद भी इसका असर बना रहता है, और यही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है। यह हमें याद दिलाती है कि सच्चा प्यार कभी खत्म नहीं होता, चाहे वक्त बदल जाए या जिंदगी खत्म हो जाए।