Summer Vibes K-Drama: यह सच है कि हर किसी के लिए गर्मियों में ट्रैवल करना या बीच पर समय बिताना आसान नहीं होता। कभी काम की वजह से, कभी पैसों की टेंशन या कभी बस इसलिए क्योंकि मूड नहीं बन पाता। ऐसे समय में थोड़ा सा एंटरटेनमेंट ही हमारी छुट्टियों जैसा मजा दिला सकता है। अगर आप घर पर बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं और चाहते हैं कि समर वैकेशन वाली वाइब महसूस हो, तो K-Drama आपके लिए बेस्ट साथी साबित हो सकते हैं।
इन सीरीज में आपको खूबसूरत लोकेशंस, मजेदार कहानियां और ऐसे किरदार मिलेंगे जो आपकी स्क्रीन के जरिए आपको एकदम छुट्टियों वाले मूड में ले जाएंगे। आगे हम आपको पाँच ऐसे K-Dramas बताने वाले हैं जो घर बैठे भी आपको समर हॉलीडे जैसा फील देंगे।
Summer Strik

अगर आप ऐसे ड्रामे देखना पसंद करते हैं जो सिर्फ प्यार की कहानी न होकर जिंदगी को नए नजरिए से दिखाते हैं, तो Summer Strike आपके लिए परफेक्ट है। यह ड्रामा समुद्र किनारे बिताई गई गर्मियों की छुट्टियों जैसा महसूस कराता है, जहां सब कुछ धीरे-धीरे और सुकून से होता है।
कहानी यो रीम (Seolhyun) से शुरू होती है, जो शहर की भागदौड़ और तनाव से थककर सब कुछ पीछे छोड़ देती है। वो एक छोटे से कस्बे में आती है, जहाँ न उसके पास नौकरी है, न घर, न दोस्त। बस एक नई शुरुआत करने का हिम्मत है। उसे उम्मीद है कि इस जगह की धीमी जिंदगी और शांत माहौल उसके लिए सही साबित होगा।
इसी कस्बे में उसकी मुलाक़ात होती है एन डे बेओम (Im Siwan) से, जो लाइब्रेरियन है और अपनी ही चुप्पी और रहस्यमयी दुनिया में जीता है। दोनों की मुलाक़ात किसी फ़िल्मी अंदाज में नहीं होती, बल्कि धीरे-धीरे और नेचुरल तरीके से उनकी बातचीत और रिश्ता आगे बढ़ता है। इस ड्रामे की सबसे बड़ी खूबसूरती इसका माहौल है। यहाँ कोई तेज-तर्रार ट्विस्ट या जबरदस्ती का रोमांस नहीं है।
सब कुछ धीरे-धीरे खुलता है, जैसे असल जिंदगी में होता है। अगर आप भी थोड़ा अकेलापन महसूस करते हैं या फिर शांति की तलाश में हैं, तो यह कहानी आपके दिल को छू सकती है। देखने लायक इसलिए है क्योंकि यह बाकी रोमांटिक ड्रामों जैसा नहीं है। यहां प्यार भी है, दोस्ती भी है, लेकिन सब कुछ बहुत सच्चा और रिलेटेबल लगता है। खासकर अगर आप खुद को introvert मानते हैं, तो ये ड्रामा आपको और भी ज्यादा connect करेगा।
Once Upon a Small Town

हान जी युल (चू यंग वू) एक बड़े शहर का सफल पशुचिकित्सक है, लेकिन किस्मत उसे अस्थायी तौर पर अपने दादा के छोटे से गांव वाले क्लिनिक में ले आती है। शहर की आरामदायक लाइफ, आसान सुविधाएं और एक कप अच्छी कॉफी की कमी उसे बार-बार खलती है। इसके ऊपर से गांव के लोग भी हर बात में झांकने की आदत रखते हैं, जो जी युल को काफी परेशान करती है।
इसी बीच उसकी मुलाकात होती है आह्न जा यियोंग (जॉय) से, जो वहां की लोकल पुलिस ऑफिसर है। जा यियोंग उसे धीरे-धीरे देहाती माहौल में एडजस्ट करना सिखाती है। दोनों मिलकर गांव के पालतू जानवरों और लोगों से जुड़ी अलग-अलग मजेदार समस्याओं का हल निकालते हैं। ये सब देखकर साफ लगता है कि गांव की सादगी और गर्मजोशी, शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से कितनी अलग है।
इस ड्रामा को देखना इसलिए मजेदार है क्योंकि इसमें आपको एक ऐसे शहरी लड़के की कहानी दिखती है जो मजबूरी में गांव आता है और वहां की प्यारी, सच्ची जिंदगी को जीना सीखता है।
Encounter

Encounter एक ऐसी कहानी है जो आपको सीधे क्यूबा की गलियों में ले जाती है, जहां दो अनजान लोग अचानक मिलते हैं और उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। किम जिन ह्युक, जो एक मासूम और खुशमिजाज लड़का है, अचानक मिल जाता है चा सू ह्यून से, जो एक गंभीर और ज़िम्मेदार बिजनेसवुमन है। सू ह्यून अपनी बोरिंग लाइफ और बंधनों में फंसी हुई है, लेकिन जिन ह्युक के साथ बिताए कुछ पल उसे जिंदगी का असली स्वाद चखाते हैं।
शुरुआत में दोनों को लगता है कि ये बस एक छोटी-सी याद रह जाएगी, लेकिन किस्मत कुछ और चाहती है। जब वो सियोल लौटते हैं तो फिर से मिलते हैं, और इस बार जिन ह्युक उसी कंपनी में काम करने लगता है जो सू ह्यून संभालती है। यहाँ से शुरू होता है उनका असली सफर, जहां प्यार तो गहरा है लेकिन हालात उनके खिलाफ खड़े हैं।
कहानी की खासियत यह है कि दोनों बिल्कुल अलग दुनिया से आते हैं। एक तरफ है सू ह्यून, जो उम्र और अनुभव में बड़ी है और समाज की उम्मीदों के बोझ तले दबा हुआ जी रही है। दूसरी तरफ है जिन ह्युक, जो मासूम, बेफिक्र और आशावादी है। दोनों की सोच और दुनिया अलग है, फिर भी किस्मत बार-बार उन्हें एक-दूसरे के करीब खींच लाती है।
अगर आपको ऐसी कहानियां पसंद हैं जहां प्यार मुश्किल हालात से गुजरकर और भी मजबूत होता है, तो Encounter आपको जरूर पसंद आएगा। यह ड्रामा खासकर उन लोगों के लिए है जिन्हें नूना रोमांस, उम्र के फासले वाली कहानियां और वर्जित प्यार का कॉन्सेप्ट दिलचस्प लगता है।
Hometown Cha-Cha-Cha

Hometown Cha-Cha-Cha एक ऐसी कोरियन ड्रामा सीरीज है जो आपको पहली ही नजर में अपने साथ जोड़ लेती है। कहानी घूमती है यू हये जिन के इर्द-गिर्द, जो सियोल की एक सफल और अमीर dentist है। उसके पास सब कुछ है उच्च तनख्वाह, designer heels और शानदार lifestyle। लेकिन अंदर ही अंदर वो अपने कामकाजी माहौल से परेशान हो चुकी है। इसी वजह से वह अपनी नौकरी छोड़कर थोड़ी शांति की तलाश में समुद्र किनारे बसे एक छोटे से गाँव पहुँच जाती है।
यहीं उसकी मुलाकात होती है होंग डू सिक से, जो गाँव का हर काम जानने वाला और सबकी मदद करने वाला इंसान है। उनकी पहली मुलाकात ही काफी मजेदार होती है और यहीं से उनकी कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगती है। हये जिन गाँव में कई परेशानियों का सामना करती है, लेकिन डू सिक हमेशा उसके साथ खड़ा रहता है। धीरे-धीरे वो तय करती है कि यहीं रुककर अपना क्लिनिक खोलेगी और एक नई जिंदगी शुरू करेगी।
इस शो को खास बनाती है इसकी लोकेशन और इसका positive vibe। नीले समंदर, शांत गलियां और village life आपको ऐसा अहसास कराते हैं जैसे आप भी वहीं छुट्टियां मना रहे हों। साथ ही गाँव के रंगीन लोग और उनका आपस का रिश्ता कहानी में warmth और fun भर देते हैं। ये सिर्फ एक रोमांटिक ड्रामा नहीं है बल्कि life को नए नजरिए से देखने की भी सीख देता है। शो बताता है कि कैसे छोटे-छोटे पलों में खुशी ढूंढी जा सकती है और कैसे दूसरों के प्रति दयालु होना जिंदगी को और खूबसूरत बना देता है।
Welcome to Samdalri

जेजू आइलैंड का नाम सुनते ही दिमाग में एक ड्रीम वेकेशन की तस्वीर बन जाती है, लेकिन Samdalri की कहानी दिखाती है कि घर वापसी हमेशा उतनी आसान नहीं होती। इस ड्रामा की लीड सैम डाल, यानी शिन हे सन, सियोल में अपना करियर बनाने गई थी और एक सफल फोटोग्राफर बन भी गई थी। लेकिन अचानक हालात ऐसे बदलते हैं कि उसका पूरा करियर खत्म हो जाता है। मजबूरी में उसे अपनी बहनों के साथ जेजू वापस आना पड़ता है।
घर लौटना उसके लिए आसान नहीं है। वह लोगों से बचने की कोशिश करती है क्योंकि उसे अपनी स्थिति पर शर्मिदगी महसूस होती है। लेकिन तभी उसकी मुलाकात उसके पहले प्यार, चो यंग पिल (जी चांग वुक) से होती है और यहीं से कहानी एक नया मोड़ लेती है।
इस शो की सबसे खास बात है जेजू की लोकेशन्स और वहां का खूबसूरत माहौल। लेकिन असली दिल छू लेने वाली चीज है तीनों बहनों का रिश्ता और उनकी दोस्ती। यह ड्रामा कभी हल्का-फुल्का मज़ेदार लगता है, तो कभी बेहद इमोशनल और दिल तोड़ने वाला।अगर आप एक ऐसा शो देखना चाहते हैं जिसमें फैमिली बॉन्डिंग, रोमांस और शानदार विजुअल्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो, तो Welcome to Samdalri आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होना चाहिए। गर्मियों की शामों में इसे देखना एकदम रिलैक्सिंग और फील-गुड एक्सपीरियंस रहेगा।