Kim Jong Kook: किम जोंग कूक आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 18 अगस्त को उन्होंने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की। शादी सियोल के एक प्राइवेट वेन्यू पर होगी, जहां सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार मौजूद रहेंगे। उनकी एजेंसी TURBO.JK कंपनी ने इस खास मौके पर कहा कि इस साल उनकी डेब्यू की 30वीं सालगिरह है और इसी खास मौके पर शादी करना उनके लिए नई शुरुआत जैसा है। एजेंसी ने फैंस से अपील की कि वे उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार दें।
किम जोंग कूक ने फैंस के लिए एक भावुक लेटर लिखा। उन्होंने कहा कि शायद यह खबर अचानक लगे, लेकिन वे इसे खुद अपने फैंस के साथ साझा करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि यह उनके जीवन का बहुत अहम और लंबे समय से इंतजार किया हुआ पल है।

30 साल पुराने सफर से नई मंजिल तक
पत्र में उन्होंने लिखा कि 30 साल पहले जब उन्होंने अपना पहला एल्बम लॉन्च किया था, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस खास मौके पर वे अपनी जिंदगी का दूसरा आधा पा लेंगे। उन्होंने वादा किया कि शादी के बाद भी वे मेहनत और लगन से जिंदगी जीते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि शादी एक छोटे से समारोह में होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे। उन्होंने फैंस को भी धन्यवाद दिया जो हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकत रहे हैं। किम जोंग कूक की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाई मिल रही है। फैंस उनके नए सफर को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं।

किम जोंग कूक वर्क फ्रंट
किम जोंग कूक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों I Am Boxer शो में नजर आने वाले है। इस शो का टेलीकास्ट चैनल tvN पर किया जाएगा, जिसे किम जोंग कूक और Dex साथ में होस्ट करेंगे।यह बॉक्सिंग सरवाइवल कॉन्सेप्ट पर आधारित शो है, जिसकी रचनात्मक रूपरेखा Ma Dong Seok द्वारा तैयार की गई है। इसे 2025 की दूसरी छमाही में प्रसारित किया जाएगा। साथ ही वे 30वीं वर्षगांठ पर संगीत और कॉन्सर्ट की तैयारी में भी व्यस्त हैं। और साथ ही, उनका YouTube चैनल भी जारी है।