Fantasy Korean Drama: K-Drama की यही खासियत है कि वो हमें सिर्फ एक ही तरह की कहानियों तक सीमित नहीं रखते। अब ये सिर्फ कैंपस रोमांस या सास-बहू टाइप फैमिली ड्रामे तक नहीं रहे, बल्कि हर नई सीरीज में कुछ ऐसा दिखता है जो हमें चौंका दे। कई बार कहानी हमें Parallel Universe में ले जाती है, कभी जादू और रहस्य से भरी दुनिया में, तो कभी Past और Future के बीच घूमती टाइम ट्रैवल वाली journey पर।
इन कहानियों का मजा तब और बढ़ जाता है जब एक Normal इंसान या हमारा Favorite Character अचानक से उस नई और अजीब सी दुनिया में पहुँच जाता है। वहाँ उन्हें नए रिश्ते मिलते हैं, दोस्ती और प्यार की शुरुआत होती है, दुश्मन से टकराव होता है और सबसे अहम अपने आप को साबित करने का मौका मिलता है। यही ट्विस्ट और Turns K-Drama को इतना addictive बना देते हैं कि हम एक Episode देखने के बाद अगले पर रुक ही नहीं पाते।
The First Night With The Duke

अगर आपकी रोज पढ़ी जाने वाली किताब अचानक हकीकत बन जाए तो कैसा लगेगा? यही दिलचस्प ट्विस्ट है K-Drama The First Night With The Duke में, जहाँ Girls’ Generation की सियोह्युन एक साधारण कॉलेज स्टूडेंट से सीधे अपनी पसंदीदा नॉवेल की दुनिया में पहुँच जाती है।
ड्रामा में सियोह्युन का किरदार ‘चा सन चाएक’ है, जो रॉयल फैमिली की सबसे छोटी बेटी है। किताब में उसका रोल बहुत छोटा और मामूली है, लेकिन किस्मत तब पलट जाती है जब उसके अंदर मॉडर्न-डे स्टूडेंट ‘के’ की आत्मा आ जाती है। अब सन चाएक को पहले से पता है कि कहानी में आगे क्या होने वाला है, और यही बात इस सफर को और रोमांचक बना देती है।
मामला और पेचीदा तब हो जाता है जब उसकी मुलाकात हैंडसम प्रिंस ‘यी बीऑन’ से होती है, जिसका किरदार निभा रहे हैं 2PM के तासीयोन। पहली नजर में ही प्रिंस सन चाएक से आकर्षित हो जाता है और उसका पीछा करने लगता है। वहीं सन चाएक इस सब से बचना चाहती है, क्योंकि उसे याद है कि ये दुनिया सिर्फ एक फिक्शनल कहानी है लेकिन धीरे-धीरे सच और फिक्शन की लाइन धुंधली होने लगती है।
दोनों के बीच की केमिस्ट्री इतनी नेचुरल और दिलचस्प है कि किताब की असली कहानी भी बदल जाती है। लेकिन प्यार की राह आसान नहीं होती। बीच में आते हैं खतरनाक विलेन ‘दोह्वा सेन’ और खुद राजा, जो प्रिंस यी बीऑन का सबसे बड़ा दुश्मन है।
यह ड्रामा फैंटेसी, हिस्टॉरिकल रोमांस और हल्की-फुल्की कॉमेडी का एक परफेक्ट मिक्स है। सियोह्युन और तासीयोन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के बाद सचमुच लगेगा कि आप भी उस किताब के पन्नों में खो गए हैं। अगर आपको टाइम-ट्रैवल, रॉयल रोमांस और मजेदार कहानियाँ पसंद हैं, तो The First Night With The Duke आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए।
Moon Lovers: Scarlet Heart Ryeo

Moon Lovers: Scarlet Heart Ryeo की कहानी की शुरुआत गो हा जिन से होती है, जिसे IU ने निभाया है। उसकी जिंदगी उस वक्त बिखर जाती है जब वो अपने बॉयफ्रेंड को अपनी ही बेस्ट फ्रेंड के साथ देख लेती है। टूटे दिल के साथ जीना ही उसके लिए मुश्किल हो रहा होता है कि तभी उसे एक छोटे बच्चे को पानी में गिरने से बचाना पड़ता है। लेकिन किस्मत का खेल देखिए, बच्चे को बचाते-बचाते वो खुद ही पानी में गिर जाती है।
जब उसकी आंखें खुलती हैं, तो वो हैरान रह जाती है क्योंकि अब वो गोरियो राजवंश के समय में पहुँच चुकी होती है। यहाँ उसका नाम है हे सू और उसकी जिंदगी शाही परिवार के बीच फंसी हुई है, जहां कई राजकुमार हैं और हर कोई अपनी-अपनी ताकत और महत्वाकांक्षाओं के साथ जी रहा है।
हे सू की जिंदगी में सबसे ज्यादा असर डालते हैं दो राजकुमार। पहला है वांग वुक, जिसे Kang Ha Neul ने निभाया है। वो एक सॉफ्ट और रोमांटिक इंसान है, जिससे हर कोई जुड़ाव महसूस करता है। दूसरा है वांग सो, जिसे Lee Joon Gi ने निभाया है। वो रहस्यमयी, थोड़े क्रूर लेकिन बेहद आकर्षक हैं। हे सू का दिल इन दोनों के बीच उलझ कर रह जाता है। लेकिन ये कहानी सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं है। इसमें शाही साज़िशें, सत्ता की लड़ाई और दिल तोड़ देने वाले फैसले भी हैं।
हे सू का सफर आसान नहीं है, लेकिन उसकी कहानी दर्शकों के दिल में ऐसी छाप छोड़ती है जिसे भुलाना नामुमकिन है। Moon Lovers: Scarlet Heart Ryeo में आपको प्यार, नफरत, धोखा और इतिहास की खूबसूरत पृष्ठभूमि सब कुछ मिलेगा। यही वजह है कि ये K-Drama आज भी लोगों के दिलों में ताजा है और हर बार देखने पर नया एहसास देता है।
A Time Called You

अगर तुम्हारा सबसे करीबी इंसान तुम्हें अचानक छोड़कर चला जाए और आखिरी मुलाकात लड़ाई में बदल गई हो। दिल का दर्द कितना गहरा होगा, ये सोचकर ही रूह कांप जाती है। यही हाल हुआ जून ही का, जो अपने बॉयफ्रेंड योन जून की मौत से टूट चुकी है। और सबसे बड़ी तकलीफ ये कि उसके जाने से ठीक पहले दोनों की बहस हुई थी।
जून ही अपनी जिंदगी में इस सदमे से उबर नहीं पाती, लेकिन उसकी कहानी यहीं खत्म नहीं होती। एक साल बाद उसे एक पुराना कैसेट प्लेयर मिलता है। जैसे ही वो ‘Gather My Tears’ गाना बजाती है, कुछ ऐसा घटता है जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। वो खुद को 1998 में पाती है, लेकिन किसी और लड़की मिन जू के शरीर में।
यहां उसकी मुलाकात सी हेन से होती है, जो हूबहू उसके खोए हुए प्रेमी जैसा दिखता है। सी हेन स्कूल का सबसे पॉपुलर और स्मार्ट लड़का है, जबकि उसका दोस्त इन ग्यू थोड़ा चुपचाप मगर बेहद समझदार है। इन नई मुलाकातों के बीच जून ही को एहसास होता है कि किस्मत उसके लिए नए राज खोल रही है। लेकिन सब कुछ इतना आसान नहीं है।
जैसे ही वो इस नए जीवन को समझने की कोशिश करती है, एक और त्रासदी उसकी जिंदगी को हिला देने के लिए तैयार खड़ी है। अब सवाल ये है कि क्या जून ही अतीत को बदलकर अपना भविष्य संवार पाएगी? क्या उसे अपनी मोहब्बत को दूसरा मौका मिलेगा या किस्मत फिर से उसे अधूरा छोड़ देगी?
‘A Time Called You’ सिर्फ एक K-Drama नहीं बल्कि एक गहरी इमोशनल जर्नी है। शुरुआत में इसकी कहानी थोड़ी जटिल लग सकती है, लेकिन धीरे-धीरे ये आपको अपने साथ खींच लेती है। जियोन यो बीन और आह ह्यो सेप की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी असरदार है कि स्क्रीन से नजर हटाना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको टाइम-ट्रैवल, इमोशनल रोमांस और किस्मत से लड़ती मोहब्बत की कहानियां पसंद हैं, तो A Time Called You आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। Netflix पर उपलब्ध ये सीरीज आपके दिल को छू जाएगी।
The Heavenly Idol

The Heavenly Idol एक ऐसा K-Drama है जो fantasy और comedy के साथ-साथ K-pop की चमक भी दिखाता है। इस शो में Kim Min Kyu पोंटिफेक्स रेम्ब्रेरी बने हैं, जो अपनी दुनिया में भगवान Radlin के सबसे बड़े पुजारी हैं। लेकिन अचानक एक अजीब हादसे में उनकी आत्मा धरती पर फंस जाती है और वो पहुंच जाते हैं एक स्ट्रगलिंग K-pop band Wild Animal के लीडर Woo Yeon Woo के शरीर में।
सोचो, जिसने कभी stage या mic छुआ तक नहीं, उसे अचानक चमचमाते कपड़े पहनकर dance और गाना गाना पड़ रहा है। शुरुआत में रेम्ब्रेरी को ये सब बिलकुल अटपटा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे उसे समझ आता है कि इंसानों की लाइफ भी उतनी आसान नहीं जितनी उसने सोची थी। अब उसे दो मुश्किल रास्तों पर चलना है, एक तरफ अपनी असली दुनिया में वापसी और दूसरी तरफ Woo Yeon Woo के बैंड को फिर से success दिलाना।
शो की कहानी तब और मजेदार हो जाती है जब Kim Dal (Go Bo Gyeol), जो Woo Yeon Woo की बड़ी फैन है, रेम्ब्रेरी की जिंदगी का हिस्सा बनती है। उनकी cute सी नोकझोंक, प्यारी chemistry और fun moments शो में extra charm डाल देते हैं।
The Heavenly Idol एक perfect mix है fantasy, comedy और K-pop glamour का।
अगर तुम्हें बैकस्टेज drama, unusual storyline और थोड़ा हटके characters देखने का शौक है, तो ये drama तुम्हारे लिए है। ऊपर से Kim Min Kyu की दमदार acting और उनके killer dimples शो को और भी entertaining बना देते हैं।
W Two Worlds

W Two Worlds में, जहाँ कहानी है ओह योन जू की, जिसे हान ह्यो जू ने निभाया है। योन जू अपने पिता की बनाई वेबटून सीरीज की बहुत बड़ी फैन है, खासकर उसके हीरो कांग चुल की, जिसे ली जोंग सुक ने निभाया है। बचपन से ही उसने उसे अपना ड्रीम आइडल माना।
लेकिन उसकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है जब वो अचानक खुद उसी कॉमिक की दुनिया में खींच ली जाती है। ये बिल्कुल वैसा है जैसे आप किताब पढ़ते-पढ़ते अचानक उसी कहानी का हिस्सा बन जाओ। कॉमिक वर्ल्ड में उसकी मुलाकात कांग चुल से होती है, जो वैसा ही परफेक्ट और करिश्माई इंसान है जैसा उसने हमेशा सोचा था। लेकिन यहीं से उसकी लाइफ दो हिस्सों में बंट जाती है। एक तरफ उसकी रियल दुनिया है जहाँ वो डॉक्टर है, और दूसरी तरफ वो फैंटेसी वर्ल्ड जहाँ सब कुछ किसी और की कहानी के हिसाब से चलता है।
कांग चुल के लिए ये सब और भी अजीब है। उसे तो ये तक नहीं पता कि उसकी जिंदगी किसी वेबटून के पन्नों पर लिखी जा रही है। लेकिन जैसे-जैसे योन जू उसकी जिंदगी का हिस्सा बनती है, दोनों के बीच एक खास रिश्ता बनने लगता है। रोमांस भी शुरू होता है, लेकिन अलग-अलग रियलिटी से आने वाले इन दोनों के लिए सब कुछ आसान नहीं होता।
W Two Worlds अपनी यूनिक स्टोरी और क्रिएटिव आइडिया की वजह से आज भी फैंस के बीच बेहद पॉपुलर है। इस शो ने फैंटेसी और रियलिटी को इतनी खूबसूरती से मिलाया कि हर एपिसोड देखने लायक बन गया। हान ह्यो जू और ली जोंग सुक की शानदार केमिस्ट्री ने इसे एक ऐसा K-Drama बना दिया है जो लंबे समय तक याद किया जाएगा।