Korean Drama Business Trends: K-Drama का असर सिर्फ टीवी या मोबाइल स्क्रीन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ये लोगों की सोच और उनके lifestyle पर भी गहरा प्रभाव डालता है। कई बार किसी शो की popularity इतनी ज्यादा हो जाती है कि लोग उसकी story और characters से आगे बढ़कर उसके fashion, food और travel spots तक को follow करने लगते हैं।
मान लीजिए कोई K-Drama में hero-heroine किसी खास café में जाते हैं, तो अचानक वही café tourists की first choice बन जाता है। उसी तरह shows में दिखाए गए outfits, skincare products या even mobile phones भी trend बना देते हैं। Fans उन चीजों को खरीदकर अपने favorite characters जैसा look पाना चाहते हैं।
इसका फायदा सिर्फ brands को ही नहीं, बल्कि पूरे देश की economy और tourism industry को भी मिलता है। Korea में तो कई बार किसी एक K-Drama की वजह से foreign visitors की संख्या बढ़ गई है। यही वजह है कि अब कई कंपनियां जानबूझकर अपने products को ऐसे shows में promote करती हैं ताकि उनकी demand बढ़े। कहा जा सकता है कि K-Drama आज सिर्फ entertainment का source नहीं है, बल्कि ये एक cultural और economic power बन चुका है जो लोगों की lifestyle से लेकर market trends तक को influence करता है।
Itaewon Class

“इटावन क्लास” सिर्फ एक K-drama नहीं था, बल्कि एक ऐसा शो जिसने असल जिंदगी के कई लोगों को inspire किया। इसकी कहानी उन युवाओं पर आधारित है जो अपनी मुश्किलों और नाकामियों से लड़कर खुद का रास्ता बनाना चाहते हैं।
सीरीज में दिखाया गया कि कैसे कुछ लोग बार-रेस्टोरेंट खोलकर अपने सपनों को हकीकत में बदलते हैं। यही जज़्बा दर्शकों को छू गया। खासकर युवाओं को लगा कि अगर स्क्रीन पर दिखाए गए कैरेक्टर ये कर सकते हैं तो वे भी अपनी जिंदगी में नया मोड़ ला सकते हैं।
इस शो के पॉपुलर होने के बाद, साउथ कोरिया का इटावन इलाका असल में भी बदल गया। यहां कई यंगस्टर्स ने अपने बार, कैफे, पब और छोटे-छोटे बिजनेस शुरू कर दिए। धीरे-धीरे ये जगह नए एंटरप्रेन्योर्स की पहचान बन गई और इसे एक तरह से यूथ ड्रीम हब कहा जाने लगा।
Start Up

कोरियन ड्रामा Start Up ने जबरदस्त तरीके से लोगों की सोच बदल दी। इस शो ने सिर्फ कोरिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी को लेकर एक नई उत्सुकता पैदा की। कहानी में दिखाया गया कि कैसे यंग जनरेशन अब सिर्फ नौकरी करने की बजाय खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रही है।
सीरीज के बाद कोरिया में कोडिंग बूटकैंप, स्टार्टअप इन्क्यूबेटर और Co-working Spaces की डिमांड तेजी से बढ़ी। कई लोग पारंपरिक ऑफिस जॉब छोड़कर अपने आइडिया पर काम करने के लिए आगे आए। शो में जिस तरह से इनोवेशन और उद्यमिता को दिखाया गया, उसने युवाओं को यह भरोसा दिलाया कि अगर सही आइडिया और मेहनत हो, तो कोई भी बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।
इस ड्रामा का असर सिर्फ कोरिया तक सीमित नहीं रहा। कैलिफ़ोर्निया की असली सिलिकॉन वैली में काम करने का सपना भी कई लोगों के दिलों में जागा। टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री और ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर काम करने की चाहत युवाओं के बीच और भी मजबूत हुई। Start Up ने ये साबित कर दिया कि एक अच्छी कहानी सिर्फ मनोरंजन नहीं देती, बल्कि करियर, सोच और भविष्य की दिशा को भी बदल सकती है। यही वजह है कि यह ड्रामा आज भी लोगों को प्रेरित करता है और उन्हें बड़े सपने देखने की हिम्मत देता है।
Crash Landing On You

क्रैश लैंडिंग ऑन यू सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं थी, ये एक ऐसा शो बना जिसने लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। जब ये K-Drama आया, तो लोगों ने इसे सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं देखा, बल्कि इसकी दुनिया को असल जिंदगी में भी महसूस करने निकल पड़े।
शो में जितनी बातें उत्तर कोरिया की झलक, प्योंगयांग स्टाइल नैंगम्यॉन जैसी डिश और वहां की लाइफस्टाइल पर हुईं, उतना ही असर इसके खूबसूरत लोकेशंस ने डाला। दर्शक उन नजारों से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने खुद स्विट्ज़रलैंड जाने का प्लान बना लिया।\लोग ठीक उन्हीं जगहों पर पहुंचे जहां शो की शूटिंग हुई थी।
झीलें, पहाड़ और वो शानदार रास्ते हर किसी को अपनी आंखों से देखने की ख्वाहिश में वहां खींच ले गए। इस शो की वजह से स्विट्जरलैंड के टूरिज़्म को भी जबरदस्त बढ़ावा मिला। क्रैश लैंडिंग ऑन यू आज भी इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण माना जाता है कि कैसे प्यार और ड्रामा से भरी कहानियां लोगों को सफर करने और नई जगहें खोजने के लिए इंस्पायर कर सकती हैं।
Coffee Prince

कॉफी प्रिंस का नाम सुनते ही ज़्यादातर लोगों को वही फेमस कोरियन ड्रामा याद आता है, जिसने न सिर्फ़ दिल जीते बल्कि कोरिया के कैफ़े कल्चर को भी एक नई पहचान दी। उस समय जब ये ड्रामा रिलीज हुआ था, लोगों में इसकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई थी कि कैफ़े जाना सिर्फ़ कॉफी पीने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक नए एक्सपीरियंस का हिस्सा बन गया।
सबसे दिलचस्प बात ये है कि जिस कैफ़े में ये शो शूट हुआ था, वो आज भी खुला है। लोग वहां खास तौर पर सिर्फ इसलिए जाते हैं ताकि उस iconic जगह पर बैठकर कॉफी का मजा ले सकें और तस्वीरें क्लिक कर सकें। ये जगह फैंस के लिए किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है। कॉफी प्रिंस की जबरदस्त सक्सेस ने कोरिया में थीम बेस्ड कैफ़े की शुरुआत को और भी मजबूत बना दिया। आज आपको वहां ऐसे कई कैफे मिलेंगे जिनका इंटीरियर इतना यूनिक और क्रिएटिव होता है कि वो सीधे Instagram पर शेयर करने लायक लगते हैं।
यहां लोग सिर्फ खाना या कॉफी एंजॉय करने नहीं आते, बल्कि रिलैक्स करने, दोस्तों के साथ वक्त बिताने और सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट कंटेंट बनाने भी आते हैं। यही वजह है कि कोरियन कैफे कल्चर अब सिर्फ फूड और ड्रिंक्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ये एक cultural ट्रेंड बन चुका है, जहां हर विजिट अपने आप में एक यादगार एक्सपीरियंस होता है।
Hotel Del Luan

Hotel Del Luna एक ऐसा K-Drama था जिसने लोगों की इमोशन्स के साथ-साथ उनकी ट्रैवल चॉइसेस पर भी असर डाला। शो की यूनिक सेटिंग और ड्रीम-जैसा माहौल देखकर लोगों ने पहली बार सोचा कि होटल सिर्फ ठहरने की जगह नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस भी हो सकता है।
इस सीरीज के बाद luxury staycations का क्रेज काफी बढ़ गया। कई होटलों ने Hotel Del Luna से इंस्पिरेशन लेकर अपने interiors को और भी vintage और fantasy थीम में बदलना शुरू किया। गोल्डन लाइट्स, royal designs और Instagrammable corners अब हर modern होटल का हिस्सा बनने लगे हैं।
आज के समय में लोग होटल सिर्फ आराम के लिए नहीं चुनते, बल्कि ये भी देखते हैं कि वहां का माहौल कैसा है और क्या वो Instagram पर तस्वीरों के लिए perfect background देगा या नहीं। कह सकते हैं कि Hotel Del Luna ने होटल की खूबसूरती और ambience को उतना ही जरूरी बना दिया जितना उसकी सर्विस और comfort है।
Let’s Eat

“लेट्स ईट” का जिक्र आते ही दिमाग में सबसे पहले वही मजेदार सीन आते हैं जहां कोई अकेले बैठकर अलग-अलग डिशेज का मजा ले रहा होता है। इस शो ने अकेले खाने को सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि एक मजेदार एक्सपीरियंस बना दिया। पहले लोगों को लगता था कि अकेले खाना थोड़ा awkward या boring होता है, लेकिन “लेट्स ईट” ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया।
इस शो की सबसे खास बात ये रही कि इसने फूड डिलीवरी ऐप्स की पॉपुलैरिटी को और ज्यादा बढ़ा दिया। जब दर्शकों ने देखा कि शो के कैरेक्टर्स आराम से बैठकर अपने पसंदीदा खाने का ऑर्डर करते हैं और पूरे मजे से खाते हैं, तो कई लोगों ने खुद भी ये ट्राई करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे अकेले खाना एक नॉर्मल और एंजॉय करने वाली आदत बन गई।
“लेट्स ईट” ने मुकबांग कल्चर को भी इंडिया समेत कई जगहों पर फेमस करने में बड़ी भूमिका निभाई। अब खाना सिर्फ भूख मिटाने का जरिया नहीं रहा, बल्कि लोगों के लिए एंटरटेनमेंट और सोशल कनेक्शन का तरीका भी बन गया। लोग अपने खाने के एक्सपीरियंस शेयर करते हैं, वीडियो बनाते हैं और उस पल को पूरी तरह से इंजॉय करते हैं।