Korean World Dream Awards 2025: 2025 K-World Dream Awards का ग्रैंड इवेंट 22 अगस्त को सियोल में हुआ और इस मौके पर K-pop के दिग्गज कलाकारों ने अपनी मौजूदगी से रात को और भी खास बना दिया। इस समारोह को होस्ट किया जून ह्यून मू और जंग डू येओन ने। पूरे इवेंट में स्टार्स का ग्लैमर और फैंस का क्रेज साफ नजर आया।
अगर बात करें विजेताओं की पूरी लिस्ट की, तो इसमें हर कैटेगरी के बड़े नाम शामिल हैं। Best Artist Award Stray Kids और IVE को मिला। NCT WISH और LE SSERAFIM को Journalist Choice Artist Award से नवाजा गया। वहीं TXT, LE SSERAFIM और IVE को World Class Award मिला। Rookie Band Award Dragon Pony को दिया गया, जबकि Global Music Artist Award का खिताब TXT के नाम रहा।

स्ट्रे किड्स और IVE की बड़ी जीत
इस बार स्ट्रे किड्स और IVE सबसे ज्यादा चमके। दोनों ग्रुप्स ने बेस्ट आर्टिस्ट अवॉर्ड समेत चार-चार ट्रॉफियां जीतीं। स्ट्रे किड्स को ग्रुप पॉपुलैरिटी अवॉर्ड मिला, वहीं IVE की जंग वोन यंग ने सोलो पॉपुलैरिटी अवॉर्ड जीतकर फैंस को खुश कर दिया। TXT, LE SSERAFIM और NCT WISH ने भी तीन-तीन अवॉर्ड जीतकर दिखा दिया कि ये ग्रुप्स K-Pop की अगली बड़ी ताकत हैं। इनकी परफॉर्मेंस और फैनबेस दोनों ही लगातार बढ़ रहे हैं।

नए टैलेंट को भी मिला मंच
नए कलाकारों में रूकी बैंड अवॉर्ड Dragon Pony को मिला। सुपर रूकी अवॉर्ड AHOF, Kickflip, KiiiKiii और Hearts2Hearts को मिला। यह साफ है कि आने वाले सालों में K-Pop में नई एनर्जी देखने को मिलेगी। सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक वीडियो अवॉर्ड ILLIT, TripleS और Young Posse ने जीता। बेस्ट OST HUNTR/X के गाने Golden को मिला, जो “KPop Demon Hunters” का हिस्सा है। बेस्ट बैंड आर्टिस्ट के तौर पर Exdinary Heroes और Lucy सम्मानित हुए।
डिजिटल और एल्बम अवॉर्ड्स
सर्वश्रेष्ठ डिजिटल म्यूजिक का खिताब G-Dragon, IU, DAY6 और Rosé ने अपने नाम किया। वहीं बेस्ट एल्बम अवॉर्ड Seventeen, NCT Dream, ENHYPEN, aespa और PlayV को मिला। QWER और Kang Daniel को बेस्ट ऑल-राउंडर म्यूजिशियन का खिताब मिला। बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड NCT WISH, Fifty Fifty और Cravity को दिया गया।
K-Pop का ग्लोबल असर
Starship Entertainment के Executive Producer Seo Hyun Joo को बेस्ट प्रोड्यूसर अवॉर्ड मिला। ट्रॉट कैटेगरी में Park Seo Jin और Park Ji Hyun विजेता बने। 2025 K-World Dream Awards ने फिर साबित किया कि K-Pop सिर्फ एक म्यूजिक जॉनर नहीं बल्कि एक ग्लोबल कल्चर है। हर साल नए टैलेंट सामने आते हैं और पुराने सितारे और भी ज्यादा चमकते हैं।