Trending Chinese Web Series: अगर आपको रोमांस, कॉलेज लाइफ और ड्रामा से भरी कहानियां पसंद हैं, तो Chinese Web Series आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इन दिनों OTT प्लेटफॉर्म पर C-Drama का क्रेज काफी बढ़ चुका है। खासकर उन लोगों के बीच, जिन्होंने Korean Drama का मजा लिया है और अब कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं।
C-Drama यानी Chinese Drama में आपको हर तरह का मसाला मिलेगा। चाहे आपको क्यूट लव स्टोरी देखनी हो, मस्त कॉमेडी चाहिए, थ्रिलर पसंद हो या फिर फैंटेसी की दुनिया में खो जाना हो, यहां सबकुछ है।
इन सीरीज की कहानियां इतनी रिलेटेबल और फ्रेश लगती हैं कि एक बार देखने के बाद आप भी इनके फैन बन जाएंगे। अगर आप सोच रहे हैं कि शुरुआत कहां से करें, तो आपकी वॉचलिस्ट के लिए हमने कुछ बेहतरीन Chinese Web Series चुनकर रखी हैं। इनकी कहानियां दिल को छू लेने वाली भी हैं और आपको पूरे टाइम एंटरटेन भी करती हैं।
Hidden Love

Hidden Love एक ऐसी Chinese Drama सीरीज है जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान जरूर आ जाएगी। अगर आप पहली बार C-Drama देखने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है।
इसमें डुआन जियाक्सू का किरदार निभाया है चेन झेयुआन ने, जो अपनी charming personality से दिल जीत लेते हैं। वहीं सांग झी का रोल निभा रही हैं झाओ लुसी, जिनकी acting में मासूमियत और cuteness दोनों ही साफ नजर आती है।
कहानी एक ऐसे बचपन के क्रश से शुरू होती है जो धीरे-धीरे एक खूबसूरत और mature प्यार में बदल जाता है। इस सीरीज में school life की innocence, first love की excitement और emotional moments सबकुछ देखने को मिलता है। अगर आपको हल्की-फुल्की romantic कहानियां पसंद हैं जिनमें relatable moments हों, तो Hidden Love आपके लिए बिल्कुल सही option है।
The First Frost

The First Frost एक ऐसी कहानी है जो पुराने अधूरे प्यार को फिर से मौका देती है। इसमें दो किरदार हैं यी फैन, जिसे Zhang Ruonan ने निभाया है, और झोंग सी क़ियाओ, जिसे Bai Jingting ने निभाया है। दोनों अपने स्कूल के दिनों में डेस्कमेट हुआ करते थे, यानी रोज एक-दूसरे के साथ बैठते थे। उस वक्त यी फैन का क्रश झोंग सी क़ियाओ था, लेकिन इन feelings को कभी जुबां नहीं मिली।
कहानी की असली twist तब आती है जब सालों बाद यी फैन अपनी बेस्ट फ्रेंड से मिलने एक बार में जाती है और अचानक उसकी मुलाकात फिर से झोंग सी कियाओ से हो जाती है। वक्त बीत चुका है, लेकिन उसके दिल की धड़कनें अब भी वही पुरानी यादें ताजा कर देती हैं।
यी फैन अपने emotions को छुपाना चाहती है, इसलिए वह नाटक करती है कि उसने उसे पहचाना ही नहीं। मजेदार बात ये है कि झोंग सी कियाओ भी इस खेल में उसके साथ चल पड़ता है, जैसे दोनों के बीच कोई अनकही समझ बनी हुई हो। ये कहानी उस अहसास को पकड़ती है जहां पुराना प्यार, वक्त और दूरी के बावजूद दिल में कहीं न कहीं जिंदा रहता है।
When I Fly Towards You

अगर आपको स्कूल लाइफ पर बनी क्यूट लव स्टोरीज देखना पसंद है तो When I Fly Towards You आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये Chinese ड्रामा आजकल काफी चर्चा में है और फैंस इसे दिल से कनेक्ट कर रहे हैं। इसकी कहानी इतनी रियल लगती है कि देखने के बाद आपके अपने स्कूल के वो दिन याद आ जाएंगे जब छोटी-छोटी बातें भी बहुत मायने रखती थीं।
ये सीरीज 2012 के दौर की है, जब सोशल मीडिया इतना पॉपुलर नहीं था और दोस्ती-यारी ज्यादा पर्सनल होती थी। कहानी शुरू होती है सु जाई जाई से, जो Yukai High School में नई-नई एडमिशन लेती है। इस किरदार को Zhang Miaoyi ने निभाया है और उनका मासूम और चुलबुला अंदाज सु जाई जाई को बेहद रिलेटेबल बनाता है।
पहले ही दिन उसकी मुलाकात होती है झांग लू रंग से, जिसे Zhou Yiran ने प्ले किया है। झांग लू रंग का स्वभाव थोड़ा सीरियस और शांत है, लेकिन उसकी पर्सनालिटी में एक अलग ही चार्म है। दिलचस्प बात ये है कि सु जाई जाई उसे पहली नजर में ही पसंद करने लगती है और यहीं से इस प्यारी सी लव स्टोरी की शुरुआत होती है। इस शो को देखकर ऐसा लगता है जैसे हम सब फिर से अपनी स्कूल लाइफ जी रहे हों। इसमें दोस्ती की ट्यूनिंग, पहली क्रश की फीलिंग्स और छोटी-छोटी खुशियां बहुत ही खूबसूरती से दिखाई गई हैं।
Arsenal Military Academy

अगर आपको ऐसे शो देखने का शौक है जिसमें रोमांस हो, एक्शन हो, रहस्य हो और साथ में दमदार ड्रामा भी मिले, तो Arsenal Military Academy आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है। इस शो की कहानी शुरू होती है ज़ी झांग से, जिसका किरदार Bai Lu ने निभाया है। ज़ी झांग अपने भाई के सपनों को पूरा करने के लिए लड़कों के मिलिट्री स्कूल में एडमिशन लेती है, लेकिन ट्विस्ट ये है कि वह खुद को लड़का बनाकर वहां जाती है। सोचिए, एक लड़की जो पूरी तरह लड़कों वाली ट्रेनिंग करती है और कोई भी उसकी असली पहचान नहीं जान पाता।
अकादमी में उसकी मुलाकात होती है Gu Yanzhen से, जो शुरू में उसका सिर्फ दोस्त होता है लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल जाती है। यही से कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है क्योंकि उनके रिश्ते में रोमांस के साथ-साथ कई मुश्किलें और चुनौतियाँ भी आती हैं। ये सीरीज सिर्फ एक लव स्टोरी तक सीमित नहीं है। कहानी उस दौर की है जब चीन पर जापान हमला कर रहा था और देश में अफरा-तफरी मची हुई थी।
इस बीच ज़ी झांग और उसके साथी न सिर्फ अपने देश की रक्षा करते हैं बल्कि एक बहुत बड़ी साजिश का पर्दाफाश भी करते हैं। इस साजिश में जापानियों के साथ-साथ चीन के किंग राजवंश से जुड़े गहरे राज भी सामने आते हैं। Arsenal Military Academy रोमांचक ट्विस्ट, इमोशनल मोमेंट्स और एक्शन से भरी सीरीज है जो आपको शुरू से आखिर तक बांधे रखेगी।
Eternal Love

अगर आपको ऐसी कहानियां पसंद हैं जिनमें fantasy, romance aur ek alag duniya का charm हो, तो Eternal Love आपके लिए perfect choice है। इस show में वो सब कुछ है जो एक शानदार fantasy drama में होना चाहिए – powerful characters, emotional twists और ek dreamy love story।
कहानी की शुरुआत होती है Bai Qian से, जो एक सुंदर देवी है और जिसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है जब एक dangerous spirit god पूरे संसार को नष्ट करने की कोशिश करता है। इसी वजह से Bai Qian अपनी याददाश्त खो देती है और इंसानों की दुनिया में पहुंच जाती है। यहां उसे अपनी खोई हुई शक्तियां वापस पाना होता है, लेकिन इस सफर में उसे कुछ ऐसा मिलता है जिसकी उसने उम्मीद भी नहीं की थी सच्चा प्यार।
इंसानों की दुनिया में उसकी मुलाकात होती है Ye Hua से, जो नौ स्वर्गों का राजकुमार है। Ye Hua भी अपने कारणों से इस नश्वर दुनिया में आया हुआ होता है। शुरुआत में उनकी मुलाकात एक संयोग जैसी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरा रिश्ता बनने लगता है। उनका प्यार मासूम भी है और intense भी, जो viewers को शुरुआत से ही जोड़कर रखता है।
लेकिन कहानी सिर्फ romance तक सीमित नहीं है। जैसे-जैसे Bai Qian और Ye Hua का रिश्ता गहरा होता है, वैसे-वैसे पुराने राज, दुश्मनियां और immortal world की राजनीति उनके रास्ते में आने लगती है। यहीं से drama और भी interesting हो जाता है क्योंकि उन्हें अपने प्यार के साथ-साथ किस्मत और जटिल हालात से भी लड़ना पड़ता है।
Eternal Love को खास बनाती है इसकी visually stunning presentation, खूबसूरत locations और actors की जबरदस्त acting। Yang Mi ने Bai Qian के character को बेहद graceful तरीके से निभाया है, वहीं Mark Chao ने Ye Hua को strong और emotional depth के साथ portray किया है।
अगर आप ek ऐसी love story देखना चाहते हैं जिसमें romance के साथ-साथ action, mystery और fantasy elements भी हों, तो Eternal Love आपको जरूर पसंद आएगी। ये series आपको शुरुआत से आखिरी एपिसोड तक अपने जादू में बांधे रखती है।
The Double

The Double की कहानी शुरू होती है ज़ू ली से, जो एक मजिस्ट्रेट की बेटी है। उसकी जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा होता है, लेकिन अचानक ऐसा मोड़ आता है जिससे उसकी पूरी दुनिया हिल जाती है। उसका अपना पति, जिससे उसने सच्चे दिल से शादी की थी, वही उसे जिंदा जलाने की साजिश रचता है।
सोचना भी मुश्किल है कि जिस इंसान पर सबसे ज्यादा भरोसा हो, वही सबसे बड़ा धोखा दे दे तो कैसा लगेगा। लेकिन किस्मत जू ली के साथ होती है और वो इस खौफनाक हादसे से बच जाती है। उसे बचाने वाली होती है मुख्य सचिवालय की बेटी। लेकिन अफसोस, वो खुद इस साजिश का शिकार होकर अपनी जान गंवा बैठती है। मरने से पहले वो ज़ू ली से वादा करवाती है कि वो इस अन्याय का बदला जरूर लेगी।
यहीं से कहानी का असली ट्विस्ट शुरू होता है। ज़ू ली उसकी पहचान लेकर उसकी जगह जीने का फैसला करती है। अब उसका मकसद सिर्फ अपनी जान बचाना नहीं है, बल्कि अपने बेगुनाह पिता को जेल से छुड़ाना और उन लोगों को बेनकाब करना है जिन्होंने ये खतरनाक खेल रचा है। The Double एक ऐसी कहानी है जिसमें प्यार, धोखा और बदले की जंग सब कुछ शामिल है। हर एपिसोड में नए रहस्य खुलते हैं और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।