Lee Min Ho: ली मिन हो का नाम आते ही फैंस के चेहरे पर खुशी अपने आप झलक उठती है। उनकी क्यूट सी मुस्कान, डिंपल वाला चार्म, दमदार डायलॉग्स और दिल छू लेने वाले एक्सप्रेशन, इन्हें देखकर कौन है जो उनकी तरफ खिंचा चला न जाए। यही तो वजह है कि वो हर ड्रामा में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर जाते हैं।m
ली मिन हो सिर्फ एक शानदार एक्टर ही नहीं, बल्कि फैशन और स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, उनके लुक्स और उनकी मासूमियत भरी मुस्कान हर किसी को उनका फैन बना देती है। सबसे खास बात ये है कि वो चाहे कोई भी रोल करें, उसमें इतने नेचुरल लगते हैं कि देखने वाला किरदार में ही खो जाता है।
इसी का नतीजा है कि उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ कोरिया तक सीमित नहीं रही, बल्कि इंडिया और पूरी दुनिया में लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। तो चलिए आज जानते हैं उनके 5 ऐसे सुपरहिट K-Dramas के बारे में, जिन्होंने उन्हें ग्लोबल लेवल पर एक सुपरस्टार बना दिया।
Boys Over Flower

बॉयज ओवर फ्लावर्स एक ऐसा K-Drama है जिसने लाखों लोगों का दिल जीता है। इसकी कहानी एक साधारण मिडल क्लास लड़की की जिंदगी को दिखाती है, जो अचानक किस्मत के खेल से एक ऐसे हाई स्कूल में पहुंच जाती है जहाँ पढ़ाई से ज्यादा रुतबा और पैसा मायने रखता है।
इस स्कूल का माहौल उसके लिए बिलकुल नया होता है, क्योंकि यहाँ हर कोई लग्जरी लाइफ जीता है और अमीर घरानों के बच्चों का जलवा चलता है। इन्हीं में सबसे ज्यादा फेमस हैं F4, यानी चार हैंडसम और रिच लड़के जिनकी स्कूल में दबंगई और स्टाइल सब पर भारी पड़ती है।
शुरुआत में हमारी लीड गर्ल का इनसे टकराव होता है, खासकर F4 के लीडर से। लेकिन धीरे-धीरे ये नफरत दोस्ती में और फिर प्यार में बदल जाती है। इसी उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते और इमोशनल मोमेंट्स की वजह से यह ड्रामा आज भी फैंस का फेवरेट बना हुआ है।
The Heirs

The Heirs एक ऐसा K-Drama है जिसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। इसकी कहानी एक अमीर लड़के और मिडल क्लास लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बिल्कुल अलग दुनियाओं से आते हैं। लड़के की लाइफ में पैसा और पावर की कोई कमी नहीं, लेकिन लड़की के लिए हर दिन एक नया स्ट्रगल है।
दोनों की मुलाकात एक ऐसी जगह होती है जहां से उनकी कहानी शुरू होती है। धीरे-धीरे प्यार तो हो जाता है, लेकिन उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं है। उनके बीच सबसे बड़ी दीवार है परिवार की उम्मीदें, समाज के बनाये हुए नियम और पैसों का फर्क।
इसमें चैबोल फैमिली का रोल बहुत अहम है, जो सिर्फ अपनी इमेज और बिजनेस को बचाने में यकीन रखते हैं। यहां तक कि वो अपने बच्चों की जिंदगी और उनकी खुशियों की परवाह भी नहीं करते। इसी के बीच ये दोनों अपने प्यार और अपनी पहचान को बचाने के लिए लड़ते हैं।
The Heirs सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है। इसमें दोस्ती, परिवार की अहमियत, सपनों की लड़ाई और रिश्तों की असलियत सबकुछ देखने को मिलता है। यही वजह है कि ये सीरीज हर उम्र के दर्शकों को connect करती है।
The Legend of The Blue Sea

The Legend of The Blue Sea एक ऐसी सीरीज है जिसे देखने के बाद आपको लगेगा कि आपने एक खूबसूरत फैंटेसी फिल्म देखी हो। इसमें रोमांस भी है, इमोशन भी और साथ ही थोड़ा-सा सस्पेंस और कॉमेडी भी। कहानी की शुरुआत होती है शिम चुंग से, जो एक जलपरी है।
वो समुद्र छोड़कर इंसानों की दुनिया में आती है, लेकिन सिर्फ घूमने-फिरने के लिए नहीं बल्कि अपने सच्चे प्यार की तलाश में। दूसरी तरफ ही जून-जे नाम का एक बहुत स्मार्ट लेकिन चालाक ठग है। शुरू में उसका इरादा शिम चुंग को धोखा देने का होता है, लेकिन धीरे-धीरे उसे उसकी मासूमियत और सच्चाई से प्यार हो जाता है।
इस ड्रामा की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें सिर्फ present time की कहानी नहीं दिखाई गई, बल्कि past life connection भी है। यानी शिम चुंग और जून-जे का रिश्ता सदियों पुराना है। उनका प्यार सिर्फ इस जन्म का नहीं बल्कि पिछले जन्म से जुड़ा हुआ है। यही twist इस ड्रामा को और भी ज्यादा खास बनाता है। The Legend of The Blue Sea सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि इसमें फैंटेसी का मजेदार तड़का, कॉमेडी के हल्के पल और इमोशनल scenes भी हैं। यही वजह है कि यह Korean drama पूरी दुनिया में इतना पसंद किया गया।
The King Eternal Monarch

आपको रोमांस और फैंटेसी के साथ रहस्यमयी कहानियां देखना पसंद है, तो द किंग: इटरनल मोनार्क आपके लिए एकदम सही ड्रामा है। ये सीरीज आपको ऐसी दुनिया में ले जाती है जहां सब कुछ हकीकत जैसा भी लगता है और सपनों जैसा भी।
इस कहानी के लीड रोल में हैं कोरिया के मशहूर एक्टर ली मिन हो, जो सम्राट ली गोन का किरदार निभा रहे हैं।
ली गोन उस समानांतर दुनिया का राजा है, जो हमारी दुनिया से बिल्कुल अलग है। लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब दोनों दुनियाओं को जोड़ने वाला रहस्यमयी दरवाजा खुल जाता है। ये दरवाजा असल में राक्षसों की वजह से खुलता है और अब ली गोन का सबसे बड़ा मकसद है इस खतरे को रोकना। उसकी कोशिश यही है कि दोनों दुनियाओं में शांति बनी रहे और किसी को नुकसान न पहुंचे।
अपने इस मिशन के दौरान उसकी मुलाकात होती है एक बहादुर जासूस से, जो न सिर्फ समझदार है बल्कि अपनी दुनिया की सुरक्षा के लिए हर हद तक जा सकती है। ली गोन और जासूस की ये मुलाकात धीरे-धीरे कहानी को और भी दिलचस्प बना देती है, जिसमें रोमांस, एक्शन और फैंटेसी सब कुछ मौजूद है। द किंग: इटरनल मोनार्क उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो एक अनोखी लव स्टोरी के साथ-साथ जादुई और रहस्यमयी कहानियां देखना पसंद करते हैं। ये ड्रामा आपको शुरुआत से लेकर आखिर तक बांधे रखेगा।
Personal Taste

इस ड्रामें की कहानी काफी दिलचस्प है क्योंकि इसमें एक ऐसी सिचुएशन दिखाई गई है जिससे बहुत सारे लोग खुद को जोड़ पाएंगे। Personal Taste एक आर्किटेक्ट की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेहद सिंपल और स्ट्रेटफॉरवर्ड इंसान है। हालात ऐसे बनते हैं कि उसे अपनी पहचान छुपानी पड़ती है और वो समलैंगिक होने का नाटक करता है।
लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उसकी मुलाकात एक फर्नीचर डिजाइनर से होती है और वहीं से सब कुछ बदलने लगता है। धीरे-धीरे उसके अंदर एक ऐसा कंफ्यूजन पैदा होता है जिसमें प्यार, झिझक और सच्चाई छुपाने की मजबूरी सब एक साथ जुड़ जाते हैं।
इस सीरीज में रिश्तों की उलझन, भावनाओं का टकराव और अपनी असली पहचान को सामने लाने की जद्दोजहद बहुत खूबसूरती से दिखाई गई है। देखने वालों को ये एहसास होता है कि कभी-कभी जिंदगी में हालात इंसान को ऐसे फैसले लेने पर मजबूर कर देते हैं जिनकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होती।