Romantic Comedy Korean Drama: ये बात तो सही है कि रोमांटिक कॉमेडीज अपने आप में ही हल्की-फुल्की और दिल को सुकून देने वाली होती हैं, लेकिन जैसे ही इसमें रहस्य और सस्पेंस का तड़का लग जाए, तो कहानी और भी मज़ेदार हो जाती है। के-ड्रामा की दुनिया में कई ऐसे शोज हैं जहां प्यारी सी लव स्टोरी के साथ-साथ आपको ऐसे ट्विस्ट भी मिलते हैं जो आपको स्क्रीन से हटने नहीं देते।
कभी किसी छोटे शहर में छुपा हुआ ख़तरा रोमांस को और दिलचस्प बना देता है, तो कभी टाइम-ट्रैवल के बीच खिलती मोहब्बत दर्शकों को खींच लेती है। वहीं कुछ कहानियों में अनोखे कपल मिलकर रहस्यमयी अपराध सुलझाते हैं और इसी दौरान उनकी केमिस्ट्री भी गहराती जाती है। ऐसे ड्रामाज हमें हंसी भी देते हैं और दिल की धड़कनें भी तेज कर देते हैं। यही वजह है कि जब भी रोमांटिक कॉमेडी में रहस्य का तड़का मिल जाता है, तो प्यार की कहानी सिर्फ मीठी ही नहीं, बल्कि बेहद रोमांचक भी बन जाती है।
Lovely Runner

Lovely Runner उन कहानियों में से है जो शुरू से ही आपका दिल जीत लेती हैं। इसमें रोमांस की मिठास भी है और रहस्य का तनाव भी, यही वजह है कि यह जल्दी ही दर्शकों का फेवरेट बन गया। इसकी कहानी इम सोल की जिंदगी पर आधारित है जिसे किम हये यून ने बखूबी निभाया है। इम सोल अपने आइडल रयू सन जे के अचानक निधन से टूट जाती है। लेकिन किस्मत उसे मौका देती है और वह अपनी किशोरावस्था में लौट जाती है।
यहां से उसकी कोशिश शुरू होती है कि वह सन जे का भाग्य बदल सके और उसकी जिंदगी बचा ले। लेकिन यह सफर आसान नहीं है। सोल को ऐसे हालातों का सामना करना पड़ता है जहां दूसरे मौके, पुरानी यादें और एक खतरनाक इंसान बार-बार सामने आता है। यही रहस्य और खतरा कहानी को और ज्यादा रोमांचक बना देता है।
Lovely Runner की सबसे खास बात यह है कि इसमें रहस्य और रोमांस का संतुलन कमाल का है। एक तरफ कहानी का रोमांच आपको थ्रिलर जैसा अनुभव देता है तो दूसरी तरफ सोल और सन जे की मासूम मोहब्बत दिल को छू जाती है। बियोन वू सेक और किम हये यून की एक्टिंग इस शो की जान है। दोनों ने अपने किरदारों में इतनी जान डाल दी है कि आपको लगता है जैसे ये किरदार असल में मौजूद हैं।
यही वजह है कि यह जोड़ी हाल के सालों की सबसे यादगार K-Drama जोड़ियों में गिनी जा रही है। अगर आपको रोमांटिक कहानियों के साथ थोड़ा सा रहस्य और सस्पेंस पसंद है तो Lovely Runner आपके लिए एक परफेक्ट शो है। यह ड्रामा हर एपिसोड में ऐसा रोलरकोस्टर सफर कराता है जिससे निकलना मुश्किल हो जाता है।
When the Camellia Blooms

कभी-कभी कोई सीरीज आपको पहली नजर में ही दिल छू लेती है और फिर धीरे-धीरे उसमें ऐसे ट्विस्ट आते हैं जो आपको स्क्रीन से नजरें हटाने नहीं देते। When the Camellia Blooms भी कुछ ऐसा ही है। पहली नजर में यह एक छोटे शहर की प्यारी सी लव स्टोरी लगती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह रोमांस से थ्रिलर की तरफ मुड़ जाती है।
इस शो में Gong Hyo Jin डोंग बेक का किरदार निभा रही हैं, जो एक सिंगल मदर है और अपने बेटे के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए एक छोटे शहर आती है। समाज की रूढ़िवादी सोच और ताने झेलने के बावजूद, वह हार नहीं मानती और अपना एक छोटा सा रेस्टोरेंट खोल लेती है। यही उसकी असली ताकत है कि वो हर मुश्किल का सामना डटकर करती है।
कहानी में असली मोड़ तब आता है जब उसकी मुलाकात Yong Sik (Kang Ha Neul) से होती है। वह एक ईमानदार और दिल का साफ पुलिसकर्मी है जो डोंग बेक की मासूमियत और मजबूती से बेहद प्रभावित हो जाता है। धीरे-धीरे उनके बीच एक खूबसूरत रिश्ता पनपता है, जो देखने में बहुत ही रियल और दिल छू लेने वाला लगता है। लेकिन यह ड्रामा सिर्फ एक सिंपल लव स्टोरी नहीं है।
जैसे ही दर्शक इस रिश्ते में खोने लगते हैं, कहानी में “जोकर” नाम का एक सीरियल किलर आ जाता है। उसकी वजह से पूरा शहर डर के साए में जीने लगता है और डोंग बेक और योंग सिक की जिंदगी भी खतरे में पड़ जाती है। यहीं से यह शो एक रोमांटिक ड्रामा से सस्पेंस थ्रिलर बन जाता है।
When the Camellia Blooms की सबसे खास बात यह है कि यह आपको हर इमोशन का स्वाद एक साथ देता है। कभी यह आपको प्यारे और मासूम रोमांस में मुस्कुराता है तो कभी अपने थ्रिलिंग मोड़ से चौंका देता है। Gong Hyo Jin का नैचुरल अभिनय और Kang Ha Neul की charm इस शो को और भी खास बना देते हैं।
While You Were Sleeping

यह कहानी उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो रोमांस और रहस्य दोनों का मजा लेना चाहते हैं। While You Were Sleeping एक ऐसा K-Drama है जिसमें रोमांच, इमोशन्स और सस्पेंस सबकुछ है। इसमें सूजी ने नाम होंग जू का किरदार निभाया है, जो एक जर्नलिस्ट है और उसे भविष्य की त्रासदियों के सपने आते हैं। यह शक्ति कभी उसके लिए मददगार साबित होती है तो कभी उसके लिए मुसीबत बन जाती है।
कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है जब होंग जू को अपनी माँ की मौत का सपना आता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात होती है जे चैन से, जिसे ली जोंग सुक ने निभाया है। जे चैन एक नए-नए बने प्रॉसिक्यूटर हैं और धीरे-धीरे वे भी होंग जू के सपनों को महसूस करने लगते हैं। इनके साथ हान वू टाक भी जुड़ते हैं, जिन्हें जंग हे इन ने निभाया है। वू टाक एक खुशमिजाज पुलिस ऑफिसर हैं और तीनों मिलकर उन हादसों को रोकने की कोशिश करते हैं जिन्हें होंग जू पहले से देख लेती है।
सीरीज का हर एपिसोड थ्रिल से भरा है क्योंकि इसमें अदालत की बहसें, क्राइम इन्वेस्टिगेशन और अलौकिक ट्विस्ट्स सबकुछ है। वहीं दूसरी ओर, ली जोंग सुक और सूजी की शानदार केमिस्ट्री इस कहानी को रोमांटिक टच देती है। यही बैलेंस इसे बाकी रोमांस ड्रामों से अलग और ज्यादा एंगेजिंग बनाता है।
Crash Course in Romance

Crash Course in Romance एक ऐसा K-Drama है जो पहली नजर में तो एक प्यारी-सी रोमांटिक कॉमेडी लगता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इसमें थ्रिलर का तड़का भी नजर आता है। शो की शुरुआत होती है नाम हेंग सुन से, जो एक पूर्व राष्ट्रीय एथलीट रह चुकी हैं और अब अपनी छोटी सी बंचन दुकान चलाती हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी अपनी बेटी की परवरिश के लिए समर्पित कर दी है।
दूसरी तरफ हैं चोई ची येओल, एक स्टार गणित शिक्षक जिनकी पॉपुलैरिटी कोरिया के टॉप सेलिब्रिटीज जैसी है। दोनों की दुनिया तब टकराती है जब हेंग सुन की भतीजी को एक्स्ट्रा ट्यूशन की जरूरत पड़ती है। यहीं से शुरू होती है एक दिल छू लेने वाली और बेहद रियल लगने वाली लव स्टोरी। ये रिश्ता धीरे-धीरे गहराता है और दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ इमोशनल भी कर देता है।
लेकिन जैसे ही लगता है कि कहानी सिर्फ एक स्वीट रोमांस है, वहीं से आता है ट्विस्ट। स्टूडेंट्स पर खतरा मंडराने लगता है और एक डार्क सीक्रेट सामने आता है जिसका रिश्ता ची येओल के अतीत से जुड़ा हो सकता है। यही बैकग्राउंड मिस्ट्री इस शो को और भी इंटेंस बना देती है।
सबसे बड़ी खूबी है जियोन दो येओन और जंग क्यूंग हो की केमिस्ट्री। उनकी परफॉर्मेंस इतनी नैचुरल और रिफ्रेशिंग है कि ये ड्रामा क्लिशे रोमांस से कहीं आगे निकल जाता है। अगर आप ऐसी सीरीज देखना चाहते हैं जिसमें रोमांस की मिठास हो और थ्रिलर का सस्पेंस भी, तो Crash Course in Romance आपके लिए परफेक्ट है।
My Lovely Liar

My Lovely Liar की कहानी सोल ही (Kim So Hyun) के इर्द-गिर्द घूमती है। सोल ही के पास एक अनोखा गिफ्ट है, वह किसी के भी झूठ को तुरंत पहचान सकती है। सुनने में ये टैलेंट काफी काम का लगता है, लेकिन असलियत में यही उसकी सबसे बड़ी मुश्किल बन जाता है। लोग झूठ बोलते रहते हैं और सोल ही का किसी पर भरोसा करना लगभग नामुमकिन हो जाता है।
इसी वजह से वह थकी हुई और अकेली सी जिंदगी जीने लगती है। लेकिन सबकुछ बदल जाता है जब उसकी मुलाकात होती है दो हा (Hwang Minhyun) से। दो हा एक टैलेंटेड म्यूज़िशियन है जो एक हत्या के शक के बाद दुनिया से कटकर जी रहा है। दिलचस्प बात ये है कि सोल ही उसकी बातों में कभी झूठ सुन ही नहीं पाती।
उसकी आवाज उसके लिए बिल्कुल साफ और सच्ची लगती है। यही राज उसे बार-बार उसकी तरफ खींचता है, जबकि दुनिया अब भी दो हा पर शक करती रहती है। जैसे-जैसे दोनों के बीच प्यार पनपता है, वैसे-वैसे उनके चारों ओर मंडराता मर्डर केस उनकी जिंदगी को और जटिल बना देता है। सवाल ये उठता है कि क्या प्यार और भरोसा उन सारे राज़ों और शक के साए के बीच कायम रह पाएगा या नहीं।
Kim So Hyun का innocent charm और Hwang Minhyun का mysterious persona इस ड्रामा को और भी आकर्षक बना देता है। रोमांस के साथ-साथ इसमें suspense और thriller का भी मजा है, जिससे ये K-Drama और खास बन जाता है। अगर आप fantasy romance और mystery वाले dramas पसंद करते हैं तो My Lovely Liar आपके लिए एक must-watch है।
Behind Your Touch

अगर आपको ऐसे K-Dramas पसंद हैं जो एक पल आपको हँसाते हैं और अगले ही पल सस्पेंस में डाल देते हैं, तो Behind Your Touch आपके लिए परफेक्ट शो है। यह ड्रामा एक छोटे से गाँव की पृष्ठभूमि में सेट है, लेकिन इसकी कहानी कहीं भी सिंपल नहीं है।
शो की कहानी बोंग ये बन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हान जी मिन ने निभाया है। वो पेशे से एक पशुचिकित्सक है, लेकिन एक अजीब हादसे के बाद उसे लोगों और जानवरों के अतीत को देखने की खास शक्ति मिल जाती है। यह ट्विस्ट शुरुआत से ही दर्शकों को जोड़ लेता है। ट
इसके साथ ही कहानी में एंट्री होती है मून जंग येओल की, जिसे ली मिन की ने निभाया है। वो एक जिद्दी और गुस्सैल जासूस है, जो खुद को साबित करने के लिए हर हाल में केस सुलझाना चाहता है। जब ये दोनों साथ आते हैं तो उनकी जोड़ी में कॉमेडी भी है और टकराव भी, और यही मिक्स दर्शकों को बांधे रखता है।
शुरुआत में शो हल्के-फुल्के क्राइम और मजेदार स्थितियों पर चलता है। लेकिन जैसे ही गाँव में क्रूर हत्याएँ शुरू होती हैं, कहानी का टोन पूरी तरह बदल जाता है और सस्पेंस हाई लेवल पर पहुँच जाता है। यहीं से ये सीरीज एक मजेदार कॉमेडी से खतरनाक थ्रिलर में बदल जाती है।
शो की सबसे बड़ी खूबी है हान जी मिन और ली मिन की की अनोखी केमिस्ट्री, जो हर सीन को मजेदार बनाती है। इसके अलावा EXO के सुहो का किरदार किम सन वू भी कहानी में रहस्य और ताजगी दोनों जोड़ता है। उनका किरदार शांत और दोस्ताना दिखता है, लेकिन उसमें एक मिस्ट्री भी छिपी हुई है। कुल मिलाकर Behind Your Touch कॉमेडी, थ्रिलर और थोड़े-से मिस्ट्री का ऐसा पैकेज है जो आपको शुरू से अंत तक जोड़े रखता है। अगर आप K-Dramas के शौकीन हैं तो यह शो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए।