K-Pop Idols: के-ड्रामा की सबसे खास बात यही होती है कि उसमें दिखने वाले कलाकार हर किसी का दिल जीत लेते हैं। उनकी साफ-सुथरी लुक्स और आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को तुरंत खींच लेती है। अब सोचिए, अगर आपके फेवरेट K-pop idols भी इस दुनिया में उतर आएं तो कैसा होगा?
असल में कई K-pop सितारे ऐसे हैं जिनकी पर्सनैलिटी और चार्म बिल्कुल के-ड्रामा लीड कैरेक्टर जैसी लगती है। उनकी मुस्कान, स्टाइल और स्क्रीन पर मौजूदगी देखकर लगता है कि ये किसी भी दिन म्यूजिक से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख सकते हैं। और सच कहें तो फैंस भी इन्हें एक नए अवतार में देखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
ये सात K-pop स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें देखकर तुरंत ख्याल आता है कि अगर ये किसी रोमांटिक के-ड्रामा या फिर कॉलेज-लव स्टोरी में दिखें तो पूरी तरह फिट बैठेंगे। उनकी विज़ुअल अपील और नेचुरल करिश्मा इन्हें न सिर्फ गायक बल्कि एक परफेक्ट ड्रामा हीरो बना सकता है।
TXT’s Soobin
TXT के Soobin अपनी आकर्षक पर्सनैलिटी और शानदार लुक्स की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। यही कारण है कि उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता बनने के लिए बिल्कुल उपयुक्त माना जाता है। जब उन्होंने “म्यूजिक बैंक” में होस्टिंग की थी, तब उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी और स्वाभाविक हावभाव ने सभी का दिल जीत लिया था।
उनकी लंबी कद-काठी, नर्म चेहरे के नैन-नक्श और प्यारी मुस्कान उन्हें ऐसा रूप देते हैं जैसे वे किसी कोरियन ड्रामा के मुख्य किरदार हों। फैंस का भी मानना है कि अगर वे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते हैं, तो उन्हें एक नया स्टार जरूर मिल जाएगा।
RIIZE’s Sungchan
सुंगचन का नाम आते ही फैंस के चेहरे पर एक अलग ही चमक आ जाती है। RIIZE के इस टैलेंटेड मेंबर ने जब “Inkigayo” पर MC की भूमिका निभाई थी, तो अपनी स्माइल और चार्म से सभी को दीवाना बना दिया। उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस इतना नैचुरल है कि स्क्रीन पर नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है।
उनकी विजुअल क्वालिटी भी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं है। छोटा चेहरा, शार्प फीचर्स और एक्सप्रेसिव आंखें उन्हें ऐसा लुक देती हैं जो किसी भी K-Drama में परफेक्ट फिट बैठ सकता है। फैंस का भी यही मानना है कि अगर वो एक्टिंग में कदम रखते हैं, तो दर्शकों को एक नया फेवरेट एक्टर मिल जाएगा।
SEVENTEEN’s Mingyu
SEVENTEEN के मिंग्यू सिर्फ़ एक आइडल ही नहीं, बल्कि K-pop की दुनिया में सबसे ज़्यादा हैंडसम चेहरों में से एक माने जाते हैं। उनकी पर्सनैलिटी का सबसे बड़ा आकर्षण है उनका परफेक्ट बॉडी प्रपोर्शन, जो उन्हें और भी खास बनाता है। मिंग्यू अपने फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं और अक्सर जिम में समय बिताते हैं ताकि उनकी फिजिक हमेशा टॉप शेप में रहे।
अगर उन्हें किसी K-drama में एक्टिंग करते देखा जाए तो यह कोई हैरानी की बात नहीं होगी, क्योंकि उनके विजुअल्स बिल्कुल ड्रामा हीरो जैसे लगते हैं। उनके हाई चीकबोन्स और शार्प जॉलाइन उनकी लुक्स को और भी डिफाइन करते हैं, जिसकी वजह से उनकी स्माइल और स्क्रीन प्रेज़ेंस फैंस को तुरंत आकर्षित कर लेती है।
उनके विजुअल्स ही नहीं, बल्कि उनका करिश्मा और कॉन्फिडेंस भी उन्हें K-pop इंडस्ट्री में लग पहचान दिलाता है। यही वजह है कि मिंग्यू जब भी पब्लिक में आते हैं, तो सबकी नजरें उन पर ही टिक जाती हैं।
Stray Kids’ Lee Know
स्ट्रे किड्स के ली नो सिर्फ एक शानदार डांसर और सिंगर ही नहीं, बल्कि कैमरे पर उनकी मौजूदगी भी कमाल की है। कुछ म्यूजिक वीडियोज में उन्होंने जिस तरह से एक्टिंग की है, उससे साफ झलकता है कि उनमें नेचुरल एक्टिंग टैलेंट भी है। उनके शार्प गाल और बड़ी-बड़ी एक्सप्रेसिव आँखें उन्हें स्क्रीन पर और भी आकर्षक बनाती हैं। यही वजह है कि जब भी वे कैमरे के सामने आते हैं, तो नजरें उनसे हटती ही नहीं।
उनका चेहरा ऐसा है जो अलग-अलग किरदारों को आसानी से जस्टिफाई कर सकता है, चाहे वो एक इमोशनल रोल हो या कोई इंटेंस कैरेक्टर। फैंस का भी यही मानना है कि ली नो को अब सिर्फ म्यूजिक वीडियोज तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें किसी बड़े K-Drama या फिल्म में मेन रोल जरूर मिलना चाहिए। उनकी पर्सनैलिटी और टैलेंट दोनों इस लेवल के हैं कि वो पर्दे पर भी उतनी ही चमक सकते हैं, जितनी स्टेज पर।
ZEROBASEONE’s Sung Han Bin
सुंग हान बिन वाकई ऐसे लगते हैं जैसे किसी रोमांटिक K-Drama के हीरो को सीधे रियल लाइफ में उतार दिया गया हो। उनकी तस्वीरों में एक मासूमियत और सादगी झलकती है, जो उन्हें और भी ज्यादा आकर्षक बना देती है। ऐसा लगता है जैसे कैमरा खुद उनसे मोहब्बत कर बैठा हो और हर एंगल से उनकी पर्सनैलिटी को परफेक्ट तरीके से कैप्चर कर रहा हो।
उनका चेहरा उस तरह का है जो किसी पड़ोस के प्यारे लड़के की याद दिला दे, लेकिन साथ ही उसमें एक स्टार क्वालिटी भी नजर आती है। इस वजह से वह फैंस के बीच सिर्फ एक आइडल नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान की तरह महसूस होते हैं जिनसे लोग आसानी से कनेक्ट कर पाते हैं। उनके फोटोशूट की हर झलक किसी ड्रामा के फाइनल सीन जैसी लगती है, जहां कहानी अपने सबसे खूबसूरत मोड़ पर होती है। यही वजह है कि सुंग हान बिन की तस्वीरें सिर्फ पिक्चर्स नहीं, बल्कि एक इमोशन सी लगती हैं।
BTS’s Jin
BTS के Jin जिन्हें हम सब प्यार से “Worldwide Handsome” कहते हैं, अगर K-Drama में नजर आएं तो कैसा होगा! Jin ने शुरुआत एक्टिंग स्कूल से की थी और फिर किस्मत उन्हें K-Pop की दुनिया में ले आई। लेकिन उनकी शख्सियत और स्क्रीन प्रेज़ेंस देखकर लगता है कि अब वक्त आ गया है जब उन्हें एक दमदार K-Drama लीड रोल मिलना चाहिए।
उनका चार्म, स्माइल और स्टाइल ऐसा है कि वो कैमरे के सामने हर एंगल से परफेक्ट लगते हैं। Jin की पर्सनैलिटी में वो स्टार क्वालिटी है जो किसी भी ड्रामा के हीरो में चाहिए होती है। चाहे वो रोमांटिक रोल हो या फिर इंटेंस ड्रामा, उनकी एक्टिंग और लुक्स दोनों ही फैंस को दीवाना बना देंगे। अगर Jin किसी K-Drama में लीड करेंगे तो सिर्फ ARMY ही नहीं बल्कि पूरे K-Drama फैंस उनके दीवाने हो जाएंगे। शायद यही वो स्टेप है जिससे Jin अपने करियर को एक नए लेवल पर ले जा सकते हैं।