BL Drama: कभी-कभी दिमाग को हल्का करने और हँसी-मजाक का मजा लेने के लिए Romantic Comedy BL Drama से बेहतर कुछ नहीं होता। ऑफिस में सहकर्मियों के बीच अजीब-सी love story हो या दोस्तों का एक-दूसरे के साथ romance के झंझटों से जूझना, ये कहानियां हंसी के साथ-साथ दिल को छूने वाली भी होती हैं।
आज हम आपके लिए ऐसे पाँच BL ड्रामा लेकर आए हैं, जो मजेदार भी हैं और दिल को खुश करने वाले भी। अगर आप काम की टेंशन से ब्रेक लेना चाहते हैं, तो ये हल्के-फुल्के रोमांटिक कॉमेडी BL ड्रामा आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे।
Ossan’s Love

Ossan’s Love एक ऐसी कहानी है जो आपको हंसी, इमोशन और अजीबोगरीब हालातों का तड़का एक साथ देती है। इसमें हारुता सोइची यानी तनाका केई का किरदार है, जो 33 साल का एक साधारण-सा salaryman है। उसकी लाइफ पूरी तरह नॉर्मल चल रही थी, न प्यार में कोई खास excitement थी और न ही काम में। लेकिन अचानक उसकी जिंदगी पलट जाती है जब दो लोग उससे अपने दिल की बात कह देते हैं।
पहला है उसका बॉस कुरोसावा मुशाशी (योशिदा कोटारो), जो न सिर्फ उम्र में बड़ा है बल्कि शादीशुदा भी है। दूसरा है माकी रयोटा (हयाशी केंटो), जो उसकी कंपनी में नया सहकर्मी है। माकी धीरे-धीरे हारुता के घर का हिस्सा बन जाता है, कभी रूममेट तो कभी हाउसकीपर की तरह। इसी बीच हारुता खुद को इन दोनों अजीब लेकिन प्यारे रिश्तों के बीच फंसा हुआ पाता है।
यह सीरीज सिर्फ लव ट्राएंगल नहीं है बल्कि रिश्तों की जटिलता, दोस्ती, कॉमेडी और अप्रत्याशित ट्विस्ट से भरी हुई है। यही वजह है कि इसे देखने वाले दर्शक हर एपिसोड के बाद और भी जुड़ते चले जाते हैं। सीरीज की सबसे बड़ी ताकत यही है कि इसमें कोई भी पल ज्यादा गंभीर नहीं होता।
हर सीन हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है, जिससे देखने वाले की बोरियत की बजाय और ज्यादा curiosity बढ़ती जाती है। जापानी BL (Boys’ Love) ड्रामों की खासियत होती है कि ये अजीब और मजेदार किरदारों को भी बेहद natural और entertaining तरीके से पेश करते हैं, और “ओस्सान्स लव” इसका सबसे अच्छा उदाहरण है।
Bad Buddy

अगर तुम्हारे पड़ोसी के साथ बचपन से ही दुश्मनी चली आ रही हो और फिर कॉलेज में दोबारा आमना-सामना हो जाए, तो कैसा माहौल बनेगा? कुछ ऐसा ही Bad Buddy की कहानी में होता है। इसमें प्राण यानी नानोन कोरापट किरदपन और पैट यानी ओम पावत चित्सावांगडी अगल-बगल के पड़ोसी हैं। दोनों के परिवारों की दुश्मनी इतनी पुरानी है कि इनके पैदा होने से पहले ही शुरू हो गई थी। यही वजह है कि ये बचपन से एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए।
जब दोनों कॉलेज में दोबारा मिलते हैं, तो पुरानी तकरार फिर से जग जाती है। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास होता है कि ये लड़ाई अब बेमानी हो चुकी है। वे इस दुश्मनी से आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन उनके दोस्त और परिवार अभी भी उस पुरानी सोच से बाहर नहीं निकल पाए। इसलिए उन्हें सबको यह दिखावा करना पड़ता है कि उनकी लड़ाई अब भी जारी है।
इसी नकली लड़ाई के बीच प्राण और पैट अनजाने में एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं। यही इस सीरीज का असली ट्विस्ट है।
Bad Buddy की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी enemies to lovers कहानी है। इसमें कॉमेडी के ऐसे-ऐसे सीन हैं जो आपको जोर-जोर से हंसाएंगे। खासकर जब दोनों दोस्तों के ग्रुप आपस में भिड़ते हैं तो हालात और भी मजेदार हो जाते हैं। लेकिन यह शो सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं है।
इसमें इमोशनल पल, गहरे रिश्ते और प्यारी दोस्ती भी देखने को मिलती है, जो इसे और खास बना देती है। अगर आप एक ऐसी कहानी देखना चाहते हैं जिसमें हंसी, तनाव, इमोशन और रोमांस सब कुछ हो, तो Bad Buddy आपके लिए परफेक्ट सीरीज है।
Diary of Tootsies

डायरी ऑफ टूटसीज एक ऐसी थाई सीरीज है जो दोस्ती, प्यार और रिश्तों के बीच की जद्दोजहद को बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाती है। इस शो के चार मुख्य किरदार हैं – गस, गोल्फ़, किम और नैटी। तीन समलैंगिक पुरुष और एक समलैंगिक महिला, जो अलग-अलग तरह के रिश्तों और दिल टूटने के अनुभवों से गुजरते हैं।
इस शो की खासियत इसकी रियल और मजेदार कहानी है। गस और उसके दोस्त जिंदगी की मुश्किलों से निपटने के लिए एक-दूसरे का साथ देते हैं, चाहे वो प्यार में धोखा खाना हो या फिर किसी नए रिश्ते में कूदना। ये सीरीज दिखाती है कि LGBTQ+ कम्युनिटी के लोगों की लाइफ भी उतनी ही relatable और entertaining है जितनी किसी और की।
2016 में आई ये सीरीज उस दौर के थाई BL शोज की charm को साथ लाती है। इसमें वो raw और quirky humor है जो आजकल की polished सीरीज में कम दिखता है। इसे देखते-देखते आप भी सोचेंगे कि काश आपके पास भी गस, गोल्फ़, किम और नैटी जैसे दोस्त होते जिनके साथ हर पल हंसी और drama share किया जा सके।
अगर आपको दोस्ती, हंसी और दिल छू लेने वाली कहानियां पसंद हैं, तो डायरी ऑफ टूटसीज जरूर देखनी चाहिए। ये सिर्फ BL lovers के लिए नहीं बल्कि हर उस इंसान के लिए है जो एक हल्की-फुल्की और दिल को छू जाने वाली सीरीज देखना चाहता है।
Mr. Unlucky Has No Choice but to Kiss!

कॉलेज का cheerful लड़का फुकुहारा कोटा (सोता रयोसुके) बाहर से हमेशा मुस्कुराता है और सबके बीच खुशमिजाज दिखता है। लेकिन उसके इस मुस्कुराहट के पीछे छुपा है एक बड़ा राज उसकी किस्मत हमेशा उसके खिलाफ रहती है। जैसे ही वो घर से बाहर कदम रखता है, मुसीबत उसका इंतजार कर रही होती है।
कभी गिरना, कभी चोट लगना, कभी प्लान खराब होना उसके लिए ये सब रोजमर्रा की बात है। लेकिन किस्मत का खेल तब बदलता है जब उसकी मुलाक़ात होती है शिनोमिया नाओया (सातो युसुके) से। नाओया के पास कोई जादू नहीं है, लेकिन उसके आसपास होते ही कोटा की बदकिस्मती गायब होने लगती है। कोटा जल्दी ही समझ जाता है कि अगर उसे अपनी परेशानियों से बचना है, तो उसे हर समय नाओया के पास रहना होगा।
यहीं से शुरू होती है कोटा की एक चालाक लेकिन मासूम प्लानिंग। वो नाओया के करीब आने की कोशिश करता है ताकि खुद को मुसीबतों से दूर रख सके। मगर नाओया इस कोशिश को कुछ और ही समझ बैठता है और उसे लगता है कि कोटा की ये दिलचस्पी शायद दोस्ती से आगे बढ़ रही है।
इस शो को देखने का मजा ही कुछ और है क्योंकि कोटा की कहानी हम सबको कहीं न कहीं relatable लगती है। अगर कभी आपका दिन खराब गया हो या सबकुछ उल्टा-पुल्टा हुआ हो, तो आप आसानी से समझ पाएंगे कि कोटा किस हाल से गुजर रहा है। उसकी struggle को देखना उतना ही मजेदार है जितना कि दिल छू लेने वाला।
A Man Who Defies the World of BL

मोब, यानी इनुकाई अत्सुहिरो का किरदार, बस अपनी सिंपल और खुशहाल लाइफ जी रहा है। लेकिन अचानक उसे एहसास होता है कि उसकी दुनिया किसी रोमांटिक बीएल ड्रामा जैसी बन चुकी है। हर सीन, हर मुलाक़ात ऐसे लगती है जैसे उसे किसी के साथ पेयर-अप करने के लिए लिखा गया हो। लेकिन मोब की सबसे बड़ी ख्वाहिश है कि वो बैकग्राउंड कैरेक्टर बना रहे और अपनी सिंगल लाइफ का मजा लेता रहे।
यहीं से शुरू होता है उसका स्ट्रगल। रोज उसे अजीब रोमांटिक सिचुएशन्स का सामना करना पड़ता है। कभी कोई दोस्त अचानक से जरूरत से ज़्यादा क्लोज हो जाता है, तो कभी छोटे-छोटे पल ड्रामेटिक मोड़ ले लेते हैं। इतना ही नहीं, उसे अपने छोटे भाई को भी इस “BL ट्रैप” से बचाना होता है।
इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि ये बीएल जॉनर को मजेदार और क्रिएटिव तरीके से पेश करती है। इसमें सारे वो क्लिच और ट्रॉप्स हैं जिन्हें पुराने बीएल फैन्स अच्छे से पहचानते हैं, लेकिन यहाँ उन पर हँसते हुए मजाक बनाया गया है। अगर आपने कभी सोचा है कि एक कैरेक्टर को कैसा लगेगा जब वो खुद ही जान जाए कि वो बीएल ड्रामा की दुनिया में है, तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट है। इसमें कॉमेडी, सेल्फ-अवेयरनेस और बीएल की दुनिया पर प्यारा सा तंज सब कुछ है।