Love Triangle Korean Drama: जब भी रोमांस से भरे K-Drama की बात होती है, तो एक चीज है जो कभी पुरानी नहीं होती, और वो है Love Triangle। अगर आपको The Heirs याद हो, तो ली मिन हो, पार्क शिन हये और किम वू बिन वाला लव ट्राएंगल कौन भूल सकता है। एक तरफ rich और stylish हीरो, दूसरी तरफ उसका simple लेकिन सच्चा दोस्त, और दोनों का दिल उसी मासूम लड़की पर आ गया, जिसकी innocence ने सबको दीवाना बना दिया।
ऐसे में दर्शक भी confuse हो जाते हैं कि आखिर किसे support करें। कभी लगता है हीरो perfect है, और अगले ही पल दूसरा लड़का दिल जीत लेता है। यही तो वो magic है जो K-Drama को इतना interesting और entertaining बनाता है। Love Triangle सिर्फ कहानी में twist ही नहीं लाता, बल्कि इसमें emotions, jealousy और कभी-कभी दिल तोड़ देने वाले moments भी होते हैं। शायद इसी वजह से ये formula हर बार काम करता है, चाहे कोई भी शो क्यों न हो। तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं 6 ऐसे K-Drama जिनमें Love Triangle ने कहानी को और भी memorable बना दिया।
(Start-Up) Bae Suzy, Nam Joo Hyuk & Kim Seon Ho

अगर आप K-Drama देखने के शौकीन हैं, तो Start-Up का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। ये शो 2020 में आया था और तब से ही दुनियाभर के फैंस का फेवरेट बना हुआ है। खासकर इंडिया में K-Drama लवर्स के बीच Start-Up की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त रही है।
इस ड्रामा की सबसे बड़ी खासियत है इसका बैलेंस्ड कॉम्बिनेशन। इसमें रोमांस भी है, कॉमेडी भी, इमोशन्स भी और साथ ही स्टार्टअप कल्चर की असल झलक भी दिखाई देती है। ये सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि एक ऐसे सफर की कहानी है जहां कैरेक्टर्स अपने सपनों को सच करने के लिए स्ट्रगल करते हैं।
Bae Suzy ने यहां Seo Dal-mi का किरदार निभाया है, जो एक सपने देखने वाली और हिम्मत करने वाली लड़की है। Nam Joo Hyuk को आप Nam Do-san के रूप में देखेंगे, जो एक टैलेंटेड लेकिन कॉन्फिडेंस की कमी से जूझता हुआ प्रोग्रामर है। और फिर आता है Kim Seon Ho का सुपर पॉपुलर कैरेक्टर Han Ji-pyeong, जिसने अपनी परफॉर्मेंस से दुनियाभर के फैंस का दिल जीत लिया।
शो की सबसे बड़ी चर्चा का हिस्सा रहा इसका लव ट्राएंगल। बहुत से फैंस को Dal-mi और Do-san की जोड़ी पसंद आई, वहीं दूसरी तरफ Ji-pyeong के लिए सपोर्ट करने वालों की भी कोई कमी नहीं थी। इसी वजह से सोशल मीडिया पर Start-Up के कैरेक्टर्स और उनके रिश्ते लंबे समय तक ट्रेंड करते रहे।
Start-Up को देखने पर आपको सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं मिलेगा बल्कि ये शो आपको इंस्पिरेशन भी देगा। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक आइडिया और थोड़ी सी मेहनत जिंदगी बदल सकती है। यही वजह है कि ये ड्रामा सिर्फ कोरियन ऑडियंस ही नहीं बल्कि इंडिया और बाकी देशों के यंगस्टर्स के लिए भी इतना रिलेटेबल बन गया।
(Reply 1988) Hyeri, Ryu Jun Yeol & Park Bo Gum

Reply 1988 का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले आती हैं वो छोटी-छोटी गलियां, पड़ोसियों का साथ और दोस्तों की नोकझोंक। ये K-Drama सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि 80s-90s की साउथ कोरियन लाइफस्टाइल का ऐसा खूबसूरत चित्रण है जो आज भी लोगों को अपना बना लेता है।
इस शो में देओक्सुन यानी Hyeri, जुंगवान यानी Ryu Jun Yeol और चोई ताएक यानी Park Bo Gum का लव ट्राएंगल सबसे बड़ा हाइलाइट था। बहुत से फैंस टीम जुंगवान थे, क्योंकि उसकी चुपचाप मोहब्बत और अंदर की लड़ाई हर किसी के दिल को छू गई थी। लेकिन आखिरकार हिम्मत चोई ताएक ने दिखाई और देओक्सुन के दिल तक पहुंच गया। यही वजह है कि इसका एंडिंग आज भी चर्चा में रहता है।
Reply 1988 सिर्फ एक शो नहीं बल्कि एक एहसास है। इसमें वो मासूमियत है जो हमें हमारी खुद की यंग एज की याद दिलाती है। कभी दोस्ती में छुपी मोहब्बत, कभी छोटी-छोटी गलतफहमियां और कभी पहली मोहब्बत का मीठा-कड़वा सफर। यही कारण है कि इस ड्रामे की कहानी आज भी दर्शकों को उतनी ही ताजगी से याद आती है जैसे पहली बार देखी हो।
(True Beauty) Moon Ga Young, Cha Eun Woo Hwang In Youp

K-Drama की दुनिया में अगर किसी शो ने फैंस का दिल जीतने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड किया है, तो उसका नाम है True Beauty। ये सीरीज सिर्फ एक cute सी love story तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसमें ऐसा interesting love triangle भी था जिसने दर्शकों को दो हिस्सों में बाँट दिया – Team Suho और Team Seojun।
इस शो में Moon Ga Young ने Lim Jukyung का रोल निभाया है। Jukyung एक ऐसी लड़की है जो अपने looks को लेकर हमेशा थोड़ी insecure रहती है। उसकी जिंदगी तब बदलती है जब उसकी मुलाकात होती है दो बिल्कुल अलग personalities वाले लड़कों से Suho जिसे Cha Eun Woo ने निभाया है और Seojun जिसे Hwang In Youp ने screen पर शानदार तरीके से उतारा।
True Beauty की खासियत यही थी कि ये सिर्फ romance तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि इसमें school life की struggles, self-confidence और दोस्ती की खूबसूरत झलक भी देखने को मिली। इसी वजह से ये K-Drama हर उम्र के audience से connect कर गया।
(The Heirs) Lee Min Ho, Park Shin Hye & Kim Woo Bin

The Heirs उन K-dramas में से है जिसने अपने टाइम पर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बनाया। इसमें ली मिन हो, पार्क शिन हये और किम वू बिन की ट्रायो ने ऐसी कहानी पेश की जो आज भी K-drama lovers की फेवरेट लिस्ट में शामिल है।
इस शो की जान था वो फेमस लव ट्रायंगल, जहां किम टैन और यंगडो दोनों ही एक ही लड़की, चा यूनसांग के लिए फीलिंग्स रखते थे। लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि दोनों मेल लीड्स अपने-अपने तरीके से थोड़े टॉक्सिक और प्रॉब्लमेटिक थे। फिर भी दर्शक किसी एक के साथ कनेक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए।
मेरे लिए हमेशा टीम यंगडो सही लगी। उसकी पर्सनालिटी बाकी कैरेक्टर्स से काफी डिफरेंट थी। बाहर से रफ और स्ट्रॉन्ग दिखने वाला यंगडो, अंदर से बहुत ही अकेला और इमोशनल था। उसकी गलतियां साफ नजर आती थीं, लेकिन फिर भी उसके दर्द और खालीपन को देखकर दिल उसे सपोर्ट करने लगता था। यंगडो की डार्क और ग्रे शेड्स वाली पर्सनालिटी ही उसे इस शो का सबसे इंटरेस्टिंग कैरेक्टर बनाती है। शायद इसी वजह से आज भी बहुत सारे फैंस उसे किम टैन से ज्यादा याद करते हैं।
(Hometown Cha-Cha-Cha) Shin Min Ah, Kim Seon Ho & Lee Sang Yi

ये ड्रामा उन लोगों के लिए एक ताजा हवा की तरह है, जो हमेशा ये मानते हैं कि जब दो लड़के एक ही लड़की को पसंद करते हैं तो कहानी का अंजाम झगड़े और दुश्मनी पर ही खत्म होगा। Hometown Cha-Cha-Cha ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया। इसमें दिखाया गया कि रिश्तों में मैच्योरिटी और रिस्पेक्ट कैसे सबकुछ बदल सकती है।
सीरीज की कहानी छोटे से गांव गोंगजिन के आसपास घूमती है, जहां दंत चिकित्सक युन हयेजिन यानी शिन मिन आह अपनी नई जिंदगी शुरू करने आती हैं। यहां उनकी मुलाकात होती है हांग डुसिक से, जिसे लोग प्यार से चीफ होंग कहते हैं। ये किरदार निभाया है किम सेन हो ने। डुसिक का दिल धीरे-धीरे हयेजिन की तरफ खिंचता है, और दोनों के बीच एक प्यारा रिश्ता बनता है।
इसी बीच गांव में आता है जी सेनघ्योन, जिसे निभाया है ली सांग यी ने। सेनघ्योन भी हयेजिन को पसंद करता है, लेकिन सबसे खास बात ये है कि उसने अपने जज्बातों को दोस्ती और इज्जत से ऊपर नहीं रखा। आमतौर पर के-ड्रामाज में इस तरह के लव ट्रायंगल में जलन, तकरार और नफरत देखने को मिलती है, लेकिन यहां दोनों लड़कों ने एक-दूसरे के लिए हमेशा सम्मान बनाए रखा।
डुसिक और हयेजिन की जोड़ी तो शुरू से ही तय लगती थी, लेकिन सेनघ्योन ने जिस परिपक्वता से अपनी भावनाओं को संभाला, वही इस शो को अलग और दिल छू लेने वाला बना देता है। यही वजह है कि Hometown Cha-Cha-Cha सिर्फ एक रोमांटिक ड्रामा नहीं, बल्कि रिश्तों और इंसानियत की खूबसूरत कहानी बन जाता है।
(She Was Pretty) Hwang Jung Eum, Park Seo Joon & Choi Siwon

She Was Pretty की कहानी बहुत ही दिलचस्प और इमोशनल है। इसमें जिम हयेजिन का किरदार Hwang Jung Eum ने निभाया है और जी सुंगजून का रोल Park Seo Joon ने। बचपन में दोनों एक-दूसरे की पहली मोहब्बत होते हैं और जब बड़े होकर फिर से मिलते हैं, तो लगता है कि उनकी किस्मत बस एक-दूसरे से ही जुड़ी है। लेकिन असली मजा तब आता है जब Kim Shin Hyuk की एंट्री होती है, जिसे Choi Siwon ने निभाया है। शिनहुक का कैरेक्टर इतना प्यारा है कि कोई भी उससे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकता। उसकी मस्तीभरी आदतें, उसका केयरिंग नेचर और हयेजिन के लिए उसका सच्चा प्यार उसे इस शो का सबसे स्पेशल किरदार बना देता है।
अगर ध्यान से देखें तो कई बार लगता है कि हयेजिन का असली हकदार शिनहुक ही था। उसने हयेजिन को उसके असली रूप में अपनाया, उसके मुश्किल वक्त में उसका हाथ थामा और कभी उस पर दबाव नहीं डाला। यही वजह है कि उसे एक परफेक्ट “ग्रीन फ्लैग” कहा जा सकता है, यानी ऐसा इंसान जो भरोसेमंद और सच्चा हो। भले ही कहानी का अंत बचपन की मोहब्बत पर टिकता है और हयेजिन-जी सुंगजून की जोड़ी बनती है, लेकिन Kim Shin Hyuk का किरदार फैन्स के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। शायद यही वजह है कि आज भी She Was Pretty के चर्चे होते हैं और लोग शिनहुक को याद करते हैं।