Netflix Upcoming Series: Netflix ने अपनी अगली बड़ी क्राइम-थ्रिलर सीरीज का ऐलान कर दिया है। “Road” नाम की यह सीरीज जापान और कोरिया की जॉइंट इन्वेस्टिगेशन पर आधारित है जिसमें रहस्यमयी हत्याओं का सिलसिला दिखाया गया है। “Road” मशहूर manhwa “Blue Road” पर आधारित है। इसमें टोक्यो से शुरू होकर कोरिया तक फैली हत्या की घटनाएं दिखाई जाएंगी।
पहली लाश जापान में मिलती है जिसके पास खून से कोरियाई भाषा में लिखा एक डरावना संदेश होता है। इसके तुरंत बाद कोरिया में एक और लाश मिलती है, लेकिन इस बार संदेश जापानी भाषा में लिखा होता है। दोनों देशों को समझ आता है कि ये मामले आपस में जुड़े हैं और एक बड़े सिलसिलेवार मर्डर केस की शुरुआत हो चुकी है।
ड्रामा की कास्ट है बेहद दमदार

इस सीरीज को डायरेक्ट कर रहे हैं Han Jun He, जो Netflix की हिट सीरीज “D.P.”, फिल्म “Coin Locker Girl” और “Weak Hero Class” जैसी प्रोजेक्ट्स से पहले ही अपना नाम बना चुके हैं। उनकी नई क्राइम-थ्रिलर को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है। “Road” की सबसे बड़ी खासियत इसकी कास्ट है।
Son Suk Ku एक कोरियाई डिटेक्टिव की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि Nagayama Eita जापानी जासूस का किरदार निभाएंगे। Kim Shin Rok एक कोरियाई-जापानी बिजनेसवुमन के रूप में दोनों जासूसों की मदद करती नजर आएंगी। Choi Sung Eun एक सरकारी एजेंट के रूप में अलग एंगल से जांच करती हैं। वहीं Jung Jae Young एक रहस्यमयी शख्स का रोल निभाएंगे जिसकी असली पहचान कहानी में सस्पेंस बनाए रखेगी।
इस कारण से खास है यह सीरीज

“Road” सिर्फ एक मर्डर-मिस्ट्री नहीं बल्कि कोरिया और जापान के रिश्तों और भरोसे की कहानी भी है। इसमें डार्क टोन, रोमांचक ट्विस्ट और लगातार बढ़ता सस्पेंस दर्शकों को बांधे रखेगा। अगर आपको क्राइम-थ्रिलर और मिस्ट्री ड्रामा पसंद है तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।