Chinese Youth Drama: बड़ा होना कोई सीधी लाइन वाला सफर नहीं होता। इसमें हर दिन कुछ नया होता है कभी स्कूल और कॉलेज का प्रेशर, तो कभी दोस्तो के साथ उलझनें। और फिर पहली बार किसी के लिए दिल धड़कना, खुद को समझने की कोशिश करना ये सब चीजें मिलकर एक ऐसा एक्सपीरियंस बनाती हैं जो कभी-कभी बेहद confusing, लेकिन दिलचस्प भी होता है।
चाइनीज यंग एडल्ट ड्रामा इन्हीं पलों को बहुत खूबसूरती से दिखाते हैं। इनकी कहानियां रियल लगती हैं ऐसी जो हमें अपनी लाइफ की याद दिला दें। ये शो बताते हैं कि गलतियाँ करना भी जिंदगी का हिस्सा है और हर मुश्किल हमें कुछ नया सिखाती है।
चाहे वो पहली मोहब्बत हो, टूटती दोस्ती हो या अपने सपनों के पीछे भागना इन ड्रामों में हर पहलू को बहुत सच्चाई और इमोशन के साथ दिखाया गया है। अगर आपको ऐसे किस्से पसंद हैं जो दिल छू जाएं और जिनसे आप connect कर सकें, तो ये 7 चीनी ड्रामे जरूर देखिए। ये आपको यंग एज के उतार-चढ़ाव की सैर करवा देंगे, और शायद खुद के कुछ सवालों के जवाब भी मिल जाएं।
Always Home

अगर आपने कभी अपने बचपन के दोस्तों के साथ बिताए पलों को याद किया है, तो ‘Always Home’ देखने के बाद आपका दिल जरूर भर आएगा। ये Chinese youth drama एक ऐसे ग्रुप की कहानी है जो स्कूल से शुरू होकर कॉलेज और फिर जिंदगी के अलग-अलग मोड़ों से गुजरते हुए साथ बढ़ते हैं।
कहानी 2007 से शुरू होती है जब चेन हुआन एर (Yang Xi Zi) एक छोटे शहर से निकलकर Tianhe शहर में आती है। वहां उसकी मुलाकात होती है जिंग शी ची (Zhai Xiao Wen), सोंग कांग (Daniel Zhou) और क्यूई क्यूई (He Qiu) से। थोड़े ही वक्त में ये चारों ऐसे दोस्त बन जाते हैं जो हर छोटी-बड़ी चीज साथ में झेलते हैं फिर चाहे वो स्कूल ट्रिप हो या पहली मोहब्बत का अहसास, एग्ज़ाम का प्रेशर हो या दिल टूटने का दर्द।
इस शो की सबसे खास बात ये है कि ये सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं है। हां, रोमांस भी है, लेकिन असली जादू है इनकी दोस्ती में, जो हर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का सहारा बनती है। हर किरदार की अपनी अलग कहानी है, अपना स्ट्रगल है, लेकिन सब मिलकर एक ऐसा बंधन बनाते हैं जो वक्त के साथ और मजबूत होता चला जाता है। इस सी-ड्रामा में एक खास warmth है वो फीलिंग जो हमें अपने स्कूल के दिनों या पुराने दोस्तों की याद दिला देती है।
Le Coup de Foudre

Le Coup de Foudre की कहानी कि शुरूआत झाओ कियाओ यी (वू कियान) से होती है, जो एक हंसती-खेलती लड़की है लेकिन पढ़ाई में थोड़ी कमज़ोर। दूसरी तरफ है यान मो (झांग यू जियान), जो शांत, सीरियस और टॉप स्टूडेंट टाइप है। दोनों के बीच काफी फर्क है, लेकिन हाई स्कूल के दिनों में ये फर्क धीरे-धीरे कम होने लगता है। साथ पढ़ाई करना, सपने देखना यहां तक कि विदेश में पढ़ने की प्लानिंग तक कर लेते हैं, लेकिन जिंदगी हमेशा आसान नहीं होती।
एक पारिवारिक इमरजेंसी की वजह से कियाओ यी को पीछे रहना पड़ता है और दोनों का कॉन्टैक्ट टूट जाता है। सालों बाद, स्कूल री-यूनियन में उनकी दोबारा मुलाकात होती है। कियाओ यी आज भी यान मो को भुला नहीं पाई है और एक नई शुरुआत की उम्मीद में उसी शहर में शिफ्ट हो जाती है। लेकिन यान मो अब पहले जैसा नहीं है। वो दूर-दूर सा रहता है, और ऐसा लगता है जैसे उसकी जिंदगी में कोई और है।
कियाओ यी को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि यान मो ने भी उसे कभी नहीं भुलाया। इन दोनों की साइलेंट लव स्टोरी के बीच जो चीज शो में ताजगी और मस्ती लाती है, वो हैं कियाओ यी का मजेदार जुड़वां भाई झाओ गुआन चाओ (झाओ जी वेई) और उसकी दोस्त हाओ वू यी (मा ली)। इनका प्यारा सा रोमांस कहानी में हल्कापन और चुलबुलापन भर देता है।
To Fly With You

शेन झेंग यी की कहानी उन लोगों के लिए है जो बिना हालात की परवाह किए, सिर्फ अपने सपने के पीछे भागते हैं। उसका सपना है शॉर्ट-ट्रैक स्पीड स्केटर बनना। लेकिन प्रॉब्लम ये है कि उसके पास न तो कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग है और न ही उसकी माँ इसके लिए सपोर्ट करती है। फिर भी वो हार नहीं मानती और चुपचाप एक नामी स्पोर्ट्स क्लब, झू फेंग में शामिल हो जाती है।
क्लब में उसकी मुलाकात होती है शाओ बेई शेंग से, जो एक शानदार फिगर स्केटर है। उनकी पहली मुलाकात थोड़ी टकराव भरी होती है, लेकिन वक्त के साथ दोनों एक-दूसरे को समझने लगते हैं। दोस्ती गहराती है और धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। बेई शेंग, झेंग यी का न सिर्फ हौसला बढ़ाता है बल्कि उसकी जिंदगी के सबसे मुश्किल मोड़ों पर उसके साथ खड़ा भी रहता है।
झेंग यी की जर्नी आसान नहीं होती।
हर दिन उसे अपनी लिमिट्स को पार करना होता है कभी ट्रेनिंग की थकावट, कभी टीम में कॉम्पटीशन, और सबसे बढ़कर अपनी माँ की नाराजगी। लेकिन उसकी सबसे बड़ी ताकत है उसका जज्बा, उसकी पॉजिटिव सोच और कुछ कर दिखाने की चाह।
इस कहानी में सिर्फ स्पोर्ट्स नहीं है, इसमें है इंसान का खुद से और अपने रिश्तों से जुड़ने का सफर। झेंग यी सीखती है कि जीतना ही सबकुछ नहीं होता कभी-कभी खुद पर भरोसा करना, दूसरों के साथ मिलकर आगे बढ़ना और गिरने के बाद फिर उठ खड़ा होना, ये सब भी जीत ही होती है।
To Fly With You एक दिल छू लेने वाली सीरीज है, जो दिखाती है कि जब कोई आपको दिल से सपोर्ट करता है, तो आप अपने सपनों को भी पकड़ सकते हैं। ये सिर्फ एक स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं है, ये एक इंस्पिरेशन है हर उस इंसान के लिए जो खुद को साबित करना चाहता है।
Be Yourself

अगर आप ऐसी कहानी देखना चाहते हैं जो ना सिर्फ दिल को छू जाए बल्कि आपको खुद से भी जुड़ने का मौका दे, तो Be Yourself आपके लिए परफेक्ट है। ये Chinese drama शुरू होता है साउथवेस्ट कम्युनिकेशन यूनिवर्सिटी के हॉस्टल नंबर 5438 से, जहां चार लड़कियां अपनी कॉलेज लाइफ की शुरुआत कर रही हैं। हर लड़की की अपनी एक अलग जर्नी है, लेकिन सबकी कहानी एक पॉइंट पर आकर जुड़ती है खुद को पहचानने और अपनाने की।
जिया लैंग लैंग (Shen Yue) थोड़ी टॉम्बॉय टाइप है। बचपन में उसे उसके लड़कों जैसे बर्ताव के लिए काफी चिढ़ाया गया था, जिससे उसने अपने अंदर की फेमिनिन साइड को छुपा लिया। लेकिन कॉलेज में वो धीरे-धीरे खुद को एक्सप्लोर करने लगती है और समझती है कि लड़की होने का मतलब क्या होता है।
वहीं हुआंगफू शू मिन (Zhang Ruonan) हमेशा अपने परिवार की छाया में रही है। कॉलेज उसे पहली बार खुद के फैसले लेने और इंडिपेंडेंट बनने का मौका देता है। फैन जियाओ यू (Vivian Tian) एक अमीर फैमिली से आती है। अब तक वो बस अपने पैरेंट्स के बनाए रूल्स को फॉलो करती रही, लेकिन अब वो अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना चाहती है खासकर अपने बिज़नेस ड्रीम्स को लेकर, और फिर है यांग जिया कियान (Zhang Xinyi), जो बाहर से शांत और मैच्योर लगती है, लेकिन असल में वो भी अपने पैरेंट्स की उम्मीदों के बोझ से जूझ रही है।
कॉलेज लाइफ उसे खुद को एक्सप्रेस करने और अपने अंदर की स्ट्रेंथ को सामने लाने का मौका देती है। इन चारों की दोस्ती धीरे-धीरे एक ऐसी जगह बन जाती है जहां वो बिना किसी जजमेंट के एक-दूसरे को समझती हैं, हंसती हैं, लड़ती भी हैं और फिर साथ मिलकर आगे बढ़ती हैं।
Be Yourself सिर्फ एक कॉलेज ड्रामा नहीं है, ये उन लड़कियों की कहानी है जो अपने ड्रीम्स, इमोशन्स और पहचान के लिए लड़ रही हैं। इसमें आपको प्यार मिलेगा, ब्रेकअप्स होंगे, फैमिली प्रेशर दिखेगा और करियर को लेकर टेंशन भी लेकिन इन सबके बीच जो सबसे खास चीज है, वो है दोस्ती और खुद से जुड़ने का सफर।
Skate into Love

अगर आप ऐसे शोज पसंद करते हैं जिनमें रोमांस हो, स्पोर्ट्स हो और ढेर सारी भावनाएं भी तो Skate into Love आपको जरूर देखनी चाहिए। ये कहानी है दो बचपन के दोस्तों की, जो कॉलेज में सालों बाद फिर से मिलते हैं, लेकिन इस बार उनकी जिंदगी में बहुत कुछ बदल चुका है।
तांग जू एक चुलबुली और बिंदास लड़की है। उसका सपना था कि वो शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग में बड़ा नाम बनाए, लेकिन एक हादसे ने उसके इस सपने पर ब्रेक लगा दिया। स्केटिंग छोड़नी पड़ी, मगर बर्फ से उसका प्यार अब भी वैसा ही है। वहीं ली यू बिंग, जो अब एक पॉपुलर आइस हॉकी प्लेयर है और अपनी यूनिवर्सिटी में ‘बर्फ का देवता’ कहलाता है, वो कभी बचपन में एक शर्मीला लड़का हुआ करता था। और हां, तांग जू उसे तब काफी तंग किया करती थी।
अब जब दोनों फिर से टकराते हैं, तो ली यू बिंग के दिल में कुछ पुरानी बातें चुभ रही हैं। वो उसे अपनी असिस्टेंट बना लेता है, शायद थोड़ी बदले की भावना के साथ। लेकिन जैसा कि होता है जब आप किसी के साथ वक्त बिताते हैं, तो दिल की गांठें खुद-ब-खुद खुलने लगती हैं। ली यू बिंग तांग जू की स्ट्रेंथ, उसका पैशन और उसकी इंसानियत को समझने लगता है।
धीरे-धीरे जो रिश्ता चिढ़ और नाराजगी से शुरू हुआ था, वो बदलकर एक गहरे प्यार में बदलने लगता है। ली यू बिंग ना सिर्फ उसका सबसे बड़ा सपोर्टर बन जाता है, बल्कि उसे फिर से स्केटिंग की दुनिया में लौटने के लिए मोटिवेट भी करता है।
ये शो सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है। इसमें ट्रेनिंग की मेहनत है, फैमिली ड्रामा है, कॉम्पिटिशन की टेंशन है और टीम वर्क की असली वैल्यू भी। इसे देखते हुए आपको अपने सपनों की याद आ सकती हैऔर ये एहसास भी होगा कि अगर साथ में सही लोग हों, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।
Meteor Garden

Meteor Garden एक ऐसा शो है जिसे देखकर आपको लगेगा जैसे आप खुद उसकी कहानी का हिस्सा हैं। यह सीरीज जापान के फेमस मंगा “Hana Yori Dango” पर आधारित है, लेकिन इसे Chinese ट्विस्ट के साथ पेश किया गया है। इसकी कहानी शुरू होती है डोंग शान कै से, जो एक सिंपल सी, लेकिन बेहद मजबूत और खुद्दार लड़की है। वह एक मिडल-क्लास फैमिली से आती है और उसे एक टॉप क्लास यूनिवर्सिटी मिंग डे में एडमिशन मिल जाता है। लेकिन ये यूनिवर्सिटी आम नहीं है, यहां पढ़ते हैं अमीर और रईस घरानों के बच्चे।
यहीं पर उसकी टक्कर होती है F4 नाम के एक ग्रुप से चार सुपर अमीर और पॉपुलर लड़कों का गैंग जो पूरे कॉलेज को जैसे कंट्रोल करता है। इनका लीडर है दाओ मिंग सी, जो थोड़ा घमंडी है, जल्दी गुस्सा हो जाता है और अपनी मर्जी चलवाना पसंद करता है।
शुरुआत में शान कै और दाओ मिंग सी के बीच बिलकुल नहीं पटती। वो उसे बार-बार परेशान करता है, लेकिन शान कै हार मानने वालों में से नहीं है। धीरे-धीरे, उसकी हिम्मत, सच्चाई और दूसरों की परवाह करने वाला नेचर दाओ मिंग सी को इम्प्रेस करने लगता है।
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, शान कै बाकी F4 मेंबर्स हुआ ज़े लेई (एक शांत और टैलेंटेड म्यूजिशियन), शी मेन यान (एक फ्लर्टी और स्टाइलिश लड़का), और फेंग मेई जुओ (जो ग्रुप का शांति बनाए रखने वाला है) के करीब आती है। वो उनके अंदर छुपे इंसान को समझने लगती है और उनके साथ एक रियल बॉन्ड बन जाता है, लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब दाओ मिंग सी की माँ एंट्री करती है। वो एक स्ट्रिक्ट और पॉवरफुल लेडी है जो शान कै को उसकी लोअर क्लास बैकग्राउंड की वजह से कभी एक्सेप्ट नहीं कर पाती। वो दोनों को अलग करने के लिए हर तरह की चाल चलती है।
इस सीरीज में रोमांस तो है ही, लेकिन साथ में ये भी दिखाया गया है कि कैसे हर इंसान की अपनी लड़ाई होती है चाहे वो अमीर हो या गरीब। शान कै की स्ट्रेंथ और F4 की ग्रोथ इस कहानी को और भी दिलचस्प बनाते हैं। Meteor Garden सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, ये एक जर्नी है खुद को समझने, दूसरों को एक्सेप्ट करने और अपने रिश्तों के लिए लड़ने की।
Our Secret

अगर आपको स्कूल के दिनों की मासूमियत, छोटी-छोटी नोकझोंक और धीरे-धीरे पनपता प्यार पसंद है, तो “Our Secret” आपको जरूर पसंद आएगा। ये कहानी चीन के पॉपुलर नॉवेल Secrets in the Lattice पर आधारित है, जिसे लिखा है एर डोंग तु जी ने।
इसमें दो बिल्कुल अलग सोच वाले स्टूडेंट्स की लाइफ दिखाई गई है झोउ सी यू और डिंग शी आन। झोउ सी यू एकदम क्लास का टॉपपर है। पढ़ाई में खासकर मैथ्स में तो उसका जवाब नहीं। वो थोड़ा reserved टाइप का लड़का है, लेकिन जिनसे वो जुड़ता है, उनके लिए दिल से खड़ा रहता है।
वहीं दूसरी तरफ डिंग शी आन है एक छोटे शहर से आई लड़की जो पढ़ाई में भले ही नेचुरली टैलेंटेड न हो, लेकिन उसकी मेहनत और जिद गजब की है। वो कभी हार नहीं मानती, और यहीं से उसकी और सी यू की टकराहट शुरू होती है। शुरुआत में दोनों को एक-दूसरे की आदतें बिलकुल नहीं भातीं।
एक ही डेस्क शेयर करने के बावजूद बात-बात पर बहस होती है। डिंग को सी यू घमंडी लगता है और सी यू को डिंग की जिद परेशान करती है। लेकिन जैसे-जैसे स्कूल की लाइफ आगे बढ़ती है, वे एक-दूसरे की कमियों को समझते हैं और strengths को appreciate करने लगते हैं।
धीरे-धीरे उनका रिश्ता दोस्ती से कहीं ज़्यादा गहरा हो जाता है। एक-दूसरे की लाइफ में वो एक ऐसा सपोर्ट बन जाते हैं जो उन्हें tough exams, फैमिली प्रेशर और फ्यूचर की उलझनों से बाहर निकालता है। स्कूल खत्म होते-होते, ये रिश्ता maturity की तरफ बढ़ता है।
फिर दोनों एक ही यूनिवर्सिटी में दाखिला लेते हैं, और यहीं से कहानी एक नई direction लेती है। अब उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ जिंदगी की बड़ी responsibilities, career decisions और रिलेशनशिप की real challenges का सामना करना पड़ता है।