BTS: K-pop की दुनिया में कोई भी इवेंट जंगकुक से जुड़ा हो, उसे अफवाहों की चपेट में आने में जरा भी समय नहीं लगता हैं। खासकर उनकी निजी जिंदगी और लव लाइफ को लेकर चर्चा कभी थमती नहीं है। सालों से उन्हें कई K-pop idols के साथ जोड़ा गया है, और सबसे ज्यादा चर्चा उनकी और Blackpink की लिसा के नाम को लेकर होती रही है। हालांकि, दोनों को कभी पब्लिक में साथ नहीं देखा गया और न ही उन्होंने इस बारे में कोई बयान दिया।

जंगकुक की स्टोरी से उठा अफवाह का धुंआ
बता दें कि हाल ही में जंगकुक की एक छोटी-सी इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस के बीच फिर से चर्चाएं छेड़ दीं। दरअसल, 14 अगस्त को उन्होंने दो गानों की सिफारिश की ग्रेसी अब्राम्स का “Stay” और नोवो अमोर का “Weather।” गानों के बोल सुनकर कई लोगों को लगा कि जंगकुक शायद किसी पुरानी याद में डूबे हुए हैं।
दिलचस्प बात ये है कि ये पोस्ट उसी दिन सामने आया जब लिसा का “Lisa’s Dream” म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ, और फिर लोगों ने दोनों चीजों को जोड़कर नए कयास लगाने शुरू कर दिए। मामला यहीं तक नहीं रुका। Aespa की विंटर ने भी हाल ही में “Weather” गाना recommend किया था, और इस वजह से उसका नाम भी अचानक जंगकुक से जोड़ा जाने लगा। नेटिजन्स ने अलग-अलग थ्योरी बनानी शुरू कर दीं, लेकिन फैंस ने तुरंत इन अफवाहों को खारिज कर दिया।

करियर को लेकर बेहद फोकस है जंगकुक
BTS ARMY के साथ-साथ लिसा और विंटर के फैंस ने भी receipts शेयर करके यह साबित करने की कोशिश की कि इन गानों का कोई connection उनकी लव लाइफ से नहीं है। दरअसल, जंगकुक पहले भी साफ़ कह चुके हैं कि वह किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं।
एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। अभी मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करना चाहता हूं और मुझे रिलेशनशिप की जरूरत महसूस नहीं होती। इसलिए इस बारे में बात करना बंद करो।” यानी साफ है कि जंगकुक की एक छोटी-सी म्यूज़िक रिकमेंडेशन को भी लोग उनके पर्सनल लाइफ से जोड़ने लगते हैं। लेकिन असलियत यही है कि फिलहाल जंगकुक का पूरा ध्यान अपने म्यूज़िक और करियर पर है।