BTS: 17 अगस्त को BTS ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए लॉस एंजिल्स के खूबसूरत बीच से अचानक एक लाइवस्ट्रीम शुरू किया। यह मौका इसलिए और खास बन गया क्योंकि ग्रुप काफी समय बाद एक साथ नजर आया। 1 जुलाई के बाद यह पहली बार था जब सभी मेंबर्स फैंस से एक साथ जुड़े। जिन अपने सोलो टूर को खत्म करने के बाद आखिरकार टीम से मिले थे और बाकी मेंबर्स नए म्यूजिक पर काम कर रहे थे।

जुंगकुक और सुगा की मजेदार नोकझोंक
लाइव शुरू होते ही सभी मेंबर्स फैंस के कमेंट्स पढ़ने लगे। तभी जुंगकुक ने एक फैन का मैसेज पढ़ा, जिसमें लिखा था, “मिस यू, माय हसबैंड”। इस पर RM, जिमिन और सुगा ने तुरंत रिएक्ट किया। सबसे मजेदार पल तब आया जब सुगा ने बड़ी मासूमियत से कहा, “मिस यू, वाइफ”, और पूरी टीम जोर से हँस पड़ी। जुंगकुक की एक्सप्रेशन देखने लायक थे, उन्होंने हैरानी में सिर्फ “ओह” कहा, वहीं जिमिन ने चौंकते हुए बोला, “हे भगवान!”। वी और जे-होप पूरे मज़े के साथ यह सब देख रहे थे जबकि जिन बस मुस्कुराते रहे। फैंस के लिए यह छोटा-सा मजेदार पल सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया और आर्मी ने मीम्स और रिएक्शन्स से इंटरनेट भर दिया।
🐰 miss you my husband 라고 하는데여?
— 단팥 (@RM91227) August 17, 2025
🐨 miss you my wife pic.twitter.com/c0fsV8F8c2
नया एल्बम और टूर की तैयारी
लाइवस्ट्रीम सिर्फ सात मिनट से थोड़ा ज्यादा चला, लेकिन उसमें इतनी मस्ती, नोकझोंक और क्यूट मोमेंट्स थे कि फैंस को फिर से पुराने दिनों की याद आ गई। बता दें कि BTS ने जुलाई में ही एल्बम और टूर की घोषणा कर दी थी, जो 2026 की spring में आएंगे। यह लाइव उन्हीं के काम की एक झलक थी—उनकी मेहनत, उनकी तैयारी, और उनके अंदर की कला।फैंस को यह अहसास दिलाता है कि BTS जश्न कर रहे हैं, लेकिन साथ ही grounded हैं।