K-World Dream Awards 2025: साउथ कोरियन एक्टर बियोन वू सियोक इस वक्त पूरी दुनिया में छाए हुए हैं, खासकर उनके लेटेस्ट के-ड्रामा की वजह से। अब एक और बड़ी खबर सामने आई है जो उनके फैंस को और भी एक्साइटेड कर देगी। बियोन वू सियोक को 2025 K World Dream Awards में अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में चुना गया है।
ऑर्गनाइजिंग कमेटी ने ऑफिशियली अनाउंस किया है कि बियोन वू सियोक इस साल के अवॉर्ड शो में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगे। यानी वो कुछ खास कैटेगरीज के विनर्स को स्टेज पर ट्रॉफी देते नजर आएंगे। K World Dream Awards की शुरूआत साल 2017 में हुई थी, और तब इसे “Sorabada Best K Music Awards” कहा जाता था।
अब यह अपनी नौवीं वर्षगांठ मना रहा है जबकि लंबे समय में रिब्रांड भी हुआ 2024 से इसे नया नाम मिला और अब K World Dream Awards के रूप में जाना जाता है। अगले महीने यानी 21 अगस्त 2025 को यह इवेंटसियोल के Jamsil Indoor Stadium में होगा। ऑर्गनाइजिंग कमेटी ने बताया कि इस बार भी यह अवॉर्ड शो ग्लोबल K pop फैंस के वोट पर आधारित होगा, और विजेताओं को चार प्रमुख श्रेणियों पुरुष समूह, महिला समूह, पुरुष एकल और महिला एकल में चुना जाएगा।

इस ड्रामें से मिली बियोन वू सियोक को पहचान
बता दें कि बियोन वू सियोक ने अपनी एक्टिंग से आजकल खूब चर्चाएँ बटोरी हैं। 2023 में जो उनका डेब्यू लीड रोल के तौर पर ‘Lovely Runner’ ड्रामें में हुआ, वही उन्हें ग्लोबल स्टार बना गया। इस ड्रामा में उन्होंने Ryu Sun-jae की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें Baeksang Arts Awards में Best Actor की नोमिनेशन मिली और Asia Artist Awards में Daesang समेत कई खिताब भी मिले।
Lovely Runner का OST “Eclipse Sudden Shower” ने Billboard Global 200 में जगह बनाई और MAMA, Melon Music और Asia Artist Awards में Best OST का खिताब जीता। इसी कारण उनकी फैन बेस जुड़ा और यह तय था कि जब वे मंच पर आएंगे तो छाप छोड़ेंगे।
अब Presenter के रूप में उनका चयन पाकर आयोजन समिति ने खास अपील की है क्योंकि फैंस टिकट के लिए उतने ही उत्साहित होंगे जितना पुरस्कार या परफॉर्मेंस के लिए। बता दें कि बियोन वू सियोक ने वाले MBC के ड्रामा “21st Century Grand Prince’s Wife” और नेटफ्लिक्स के “Solo Leveling” जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। जिसे लेकर मीडिया और फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

अवॉर्ड शो का सेट अप और होस्ट
अवॉर्ड शो की मेजबानी Jun Hyun moo और Jang Do yeon करेंगे। ये दोनों पहले भी 2024 के संस्करण में MC रहे थे और उन्हें दर्शकों ने खूब पंसद किया था। रेड कारपेट पर कलाकार दिखाई देंगे और इंटरव्यू होंगे। कार्यक्रम स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे (KST) पर शुरू होगा, और ग्लोबल दर्शकों के लिए इसे Japan में U-NEXT पर और बाकी दुनिया में HelloLive पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

वोटिंग प्रक्रिया और Popularity Award
इस साल के K World Dream Awards में Popularity Awards पूरी तरह से फैंस के वोट से निर्धारित होंगे। वोटिंग प्लेटफॉर्म इंटरनेशनल DUGAID ऐप के जरिए की जाएगी। पहले दौर में 15 जुलाई से प्रारंभ हुई वोटिंग चली और 11 अगस्त 2025 तक अंतिम वोटिंग और राउंड चलेगा।
उसके बाद ही चार ट्रॉफियों का निर्धारण होगा। पुरुष और महिला समूह के अलावा पुरुष और महिला एकल कलाकारों को Popularity Award से नवाजा जाएगा, जिससे पूरी दुनिया के फैंस अपनी पसंदीदा कला को सपोर्ट कर सकेंगे।