Zhao Lusi: चाइनीज ड्रामा इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस झाओ लुसी ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसे सुनने के बाद फैंस, मीडिया और आम लोग भी हैरान हो गए है। एक ओर उनकी लोकप्रिय सीरीजों ने उन्हें युवाओं में बड़ी पहचान दिलाई है, वहीं दूसरी ओर उनके निजी जीवन और करियर के पीछे चल रही परेशानियाँ अब सामने आई हैं। आज हम आपको झाओ लुसी का करियर, लोकप्रिय शो, उनके अनुभव, एजेंसी के खिलाफ आरोप, स्वास्थ्य से संबंधी जानकारी बता ने जा रहें हैं।
झाओ लुसी ने कई लोकप्रिय सी-ड्रामा में काम किया है, जिनमें “The Romance of Tiger and Rose”, “Hidden Love” आदि शामिल हैं। उनका अभिनय अक्सर हल्के रोमांस, युवाओं की कहानी, हास्य-प्रवाह वाली भावनात्मक ड्रामे आदि में देखा गया है। उनकी लोकप्रियता का एक बड़ा कारण उनका अभिनय, किरदारों के प्रति सच्ची लगन, और उनकी ऑन-स्क्रीन कम-बोलचाल और भावनाओं को ऐक्सप्रेस करने की शैली है। “Hidden Love” सीरीज उनकी जिंदगी में एक मील का पत्थर बनी जहां फैंस ने उनका नया रूप बेहद पसंद किया।
पिछले साल दिसंबर में हुई थी डिप्रेशन का शिकार

बता दें कि झाओ लुसी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा खुलासा किया है जिसने उनके फैंस को हिला दिया है। महज 26 साल की उम्र में झाओ ने अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं लेकिन उनकी टैलेंट एजेंसी ने उनकी बीमारी को इलाज की बजाय अंधविश्वास से जोड़ दिया।
झाओ लुसी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाय एक होटल के कमरे में बंद कर दिया गया और वहां भूत-प्रेत भगाने के लिए ओझा को बुलाया गया। वीडियो में उन्होंने कहा कि एजेंसी के लोग लगातार उन पर जोर देते रहे कि कोई श्राप उन पर असर कर रहा है। ‘द रोमांस ऑफ टाइगर एंड रोज’ और ‘हिडन लव’ जैसी हिट सीरीज में नजर आने वाली झाओ ने बताया कि दिसंबर 2023 से वह डिप्रेशन का शिकार थीं। इस वजह से उन्हें अपना काम रोकना पड़ा। लेकिन इस मुश्किल वक्त में भी उनकी एजेंसी ने मदद करने की बजाय मानसिक और शारीरिक रूप से उन्हें परेशान किया।
रियलिटी शो में भी खुलकर बोलीं झाओ

झाओ ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी का रवैया हमेशा से उनके साथ बुरा रहा। उनकी एक दोस्त ने बताया कि 2019 में एक ऑडिशन में फेल होने के बाद एजेंसी के बॉस ने उन्हें बाथरूम में घंटों तक डांटा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एजेंसी तियानजिन गैलेक्सी कूल एंटरटेनमेंट कल्चर मीडिया कंपनी लिमिटेड है, जिसने सभी आरोपों से इनकार कर दिया है।
हाल ही में झाओ ‘बी माईसेल्फ’ नाम के रियलिटी शो में नजर आईं। वहां भी उन्होंने अपनी हेल्थ और डिप्रेशन के बारे में साफ-साफ बात की। उनका कहना है कि एजेंसी ने उनकी खराब हालत को छिपाने और झूठी अफवाहें फैलाने की कोशिश की। उन्होंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी शेयर की ताकि यह साफ हो सके कि उनकी डिप्रेशन की समस्या असली है।
झाओ ने अपनी एजेंसी पर आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि बिना उनकी अनुमति के उनके अकाउंट से करीब 2.49 करोड़ रुपये निकाल लिए गए। इतना ही नहीं, उन्हें धमकी भी दी गई कि अगर उन्होंने कानूनी कदम उठाए या इस मामले को पब्लिक किया, तो उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।