Deep Affectionate Eyes: अगर आप Chinese dramas देखते हैं, तो आपको पता होगा कि इनमें romance और emotions का जबरदस्त तड़का होता है। “Deep Affectionate Eyes” भी कुछ ऐसा ही ड्रामा है, लेकिन इसकी खासियत ये है कि ये सिर्फ़ एक simple love story नहीं है। इसमें प्यार, रहस्य, betrayal और पारिवारिक politics सब कुछ है, जो इसे और ज्यादा engaging बना देता है।

कहानी की शुरुआत होती है Ye Meng (Zhang Yu Xi) से, जो एक smart और independent working woman है। लेकिन जब उसकी professional life बार-बार असफल होने लगती है, तो वो सबकुछ छोड़कर अपने छोटे से fishing village वाले hometown लौट आती है।
वहीं उसकी मुलाकात होती है Li Jin Yu (Bi Wen Jun) से, जो एक introvert और अपने अतीत से टूटा हुआ इंसान है। शुरुआत में वो Ye Meng से दूरी बनाने की कोशिश करता है, लेकिन जैसा अक्सर romantic dramas में होता है, दिल के मामले में दीवारें ज्यादा देर तक खड़ी नहीं रह पातीं।

Romance से शुरू होकर गहरे राज के खुलासे में बदल्ती है कहानी
Ye Meng इस ड्रामा की सबसे interesting character है। वो bubbly और confident है, लेकिन उसके पीछे उसकी माँ की मौत का दर्द छुपा हुआ है। यही contrast उसे relatable और multi-layered बनाता है। वो जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती है और दूसरों को inspire करती है। Jin Yu एक ऐसा किरदार है जिसने बचपन में बहुत emotional traumas झेले हैं।
उसकी माँ ने हमेशा उसे दबाया और manipulate किया, जिसकी वजह से वो मान बैठा कि वो प्यार के लायक नहीं है। लेकिन Ye Meng उसकी जिंदगी में एक नई रोशनी की तरह आती है और धीरे-धीरे उसकी दुनिया बदलने लगती है। शुरुआत में कहानी एक sweet love story लगती है, लेकिन जैसे ही Ye Meng अपनी माँ की मौत की सच्चाई खोजने लगती है, ड्रामा का flavor बदल जाता है। यहां से कहानी romance से आगे बढ़कर thriller और family drama बन जाती है। पुराने secrets और shocking betrayals कहानी को और intense बना देते हैं।

Villain जो कहानी को और रोचक बनाती है
Bi Wen Jun और Zhang Yu Xi की on-screen chemistry इस शो का सबसे बड़ा highlight है। उनके बीच की लड़ाई-झगड़े, emotional conversations और passionate scenes सब कुछ बेहद natural लगता है। इन दोनों की जोड़ी ड्रामा को और खास बना देती है। Li Jin Yu की माँ Li Ling Bai इस कहानी की असली villain है।
वो cold-hearted, manipulative और ruthless है। उसकी negativity ही कहानी को और ज्यादा gripping बनाती है। Deep Affectionate Eyes सिर्फ एक romantic drama नहीं है। इसमें love, betrayal, family secrets और emotional healing सब कुछ है। अगर आपको ऐसी stories पसंद हैं जो intense हों और जिनमें थोड़ा suspense भी हो, तो ये शो आपकी watchlist पर जरूर होना चाहिए।