Im Yoon -Ah: अगस्त 2025 में K-Drama प्रेमियों के लिए एक शानदार लाइन-अप है, लेकिन जो शो सबकी बातों में चढ़ा हुआ है, वह है Bon Appétit, Your Majesty। इससे पहले “King the Land” में अपनी अदाकारी से दिल जीतने वाली यूना (Im Yoon-ah) अब एक नई दुनिया और कहानी में कदम रख रही हैं।
यह फैंटेसी-रोमांटिक ड्रामा सिर्फ एक सामान्य पीरियड शो नहीं यह समय यात्रा, महल की राजनीति और स्वादिष्ट खाना, तीनों का इन्टरटेनिंग मिक्स पेश करता है। इस ड्रामा की कहानी एक फ्रेंच शेफ, Yeon Ji-yeong (Im Yoon-ah), के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फ्रांस में सबसे बड़े कुकिंग कॉम्पिटिशन को जीतकर एक मिचलिन थ्री-स्टार बिस्ट्रो में हेड शेफ बनने जा रही होती है।
लेकिन उसी दिन अचानक वह Joseon काल में समय यात्रा कर जाती है और वहाँ उसकी मुलाकात एक तानाशाह राजा, Lee Heon (Lee Chae-min) से होती है, जो एक चमत्कारी स्वाद-ज्ञान (taste) रखने वाले शख्स हैं लेकिन साथ ही अत्याचारी भी। राजा को Yeon Ji-yeong का खाना इतना पसंद आता है कि वह उसे महल की रसोई में बुलाकर खाना बनाने को कहते हैं। यह प्यार और सत्ता की एक दिलचस्प लय बन जाता है जहां खाना एक भाषा बनकर राजसी रोमांस और राजनीति में बदलता है।

ड्रामा में नजर आएंगे ये सितारें
गौरतलब है कि इस सीरीज में एक से बढ़ कर एक एक्टर देखने को मिलेंगे। Im Yoon-ah इस सीरीज में Yeon Ji-yeong में किरदार में नजर आएंगी जो एक फ्रेंच शेफ है, जिसकी व्यक्तित्व में सहजता और दृढ़ता है। Lee Chae-min (King Lee Heon) के किरदार में दिखाई देंगे जो अत्याचारी राजा है, लेकिन साथ ही खाने के प्रति बेहद संवेदनशील रवैया रखने वाले gourmet किंग।
Kang Han-na (Kang Mok-ju) का रोस निभाती दिखाई देंगी जो राजा की शक्तिशाली और महत्वाकांक्षी उपपत्नी है। Choi Gwi-hwa (Prince Je Seon) के किरदार में दिखाई देंगे जो सत्ता के लिए राजा से मुकाबला करता है। इस शो का पहला टीजर देखकर फैन्स पहले से ही उत्साहित हैं।

इसके साथ यूना और Lee Chae-min की रासायनिक केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है एक नजर में ही उनकी ऑन-स्क्रीन डाइनामिक ने उम्मीदें जगा दी हैं। हर एपिसोड लगभग 70 मिनट का है, जिसमें धीमी गति से विकसित होने वाला रोमांस और शानदार खाना बनाने के दृश्य शामिल होंगे।
ये रचनात्मक धीमीगति और ड्रामा के बीच की फील को पैदा करेंगे। कहानी में समय-यात्रा (time-slip), फ्यूजन क्यूजीन, महल की राजनीति, और रोमांटिक तत्व इन सबको एक साथ मिलाकर दर्शकों को एक भावनात्मक रोलरकोस्टर महसूस होगा।

इस दिन रिलीज होगी सीरीज
बता दें कि भारतीय दर्शकों को इस शो का इंतजार लंबा नहीं करना पड़ेगा। 23 अगस्त 2025 से ये ड्रामा Netflix पर स्ट्रीम होगा, ठीक उसी वक्त जब ये दक्षिण कोरिया के tvN चैनल पर ऑन एयर होगा। हर शनिवार और रविवार को नए एपिसोड आएंगे, यानी वीकेंड के लिए परफेक्ट प्लान तैयार है। ये शो कॉमेडी, रोमांस, महल की साज़िश और लजीज पकवानों का ऐसा मिक्स है, जो हर K-Drama फैन को बांधकर रखेगा। चाहे आपको स्वीट लव स्टोरी पसंद हो या इंटेंस पॉलिटिकल ड्रामा, “Bon Appétit, Your Majesty” में सब कुछ है।