G Dragon
G-Dragon : 23 जुलाई, 2025 को साउथ कोरिया के प्रधानमंत्री किम मिन सियोक ने Instagram पर बड़ी खुशखबरी साझा की। K-pop के सुपरस्टार G Dragon (असली नाम Kwon Ji yong) को अक्टूबर में होने वाले APEC 2025 शिखर सम्मेलन का ऑनररी गुडविल (प्रमोशनल) एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि G Dragon जैसे क्रिएटिव और इनोवेटिव कलाकार को हमने चुना है, जिन्होंने यहां तक कि संगीत को स्पेस तक भेजकर अपनी अलग पहचान बनाई है” यह सम्मेलन इस बार दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू शहर में होगा, और यह कोरिया में APEC की वापसी है, पिछले 20 सालों के बाद। जब यह घोषणा हुई थी तो केवल 100 दिन बचे थे, और PM ने उम्मीद जताई कि लोग G Dragon और APEC के इस नए इंटरैक्शन को उत्सुकता से फॉलो करेंगे।
क्या है यह शिखर सम्मेलन?
APEC (Asia Pacific Economic Cooperation) एक ऐसा मंच है जहां एशिया प्रशांत क्षेत्र की 21 अर्थव्यवस्थाओं के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कारोबारी नेता बैठक करते हैं। यह 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक ग्योंगजू में आयोजित होगा और इसमें लगभग 20,000 प्रतिभागी शामिल होंगे।
शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय है “Connection, Innovation और Prosperity”, यानी कनेक्शन, अभिनवता और समृद्धि। सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण है कि दक्षिण कोरिया G Dragon जैसे अंतरराष्ट्रीय आइकन के माध्यम से अपनी छवि और प्रभाव को बढ़ा रहा है।

आइकन से ग्लोबल एंबेसडर बनें G Dragon
G Dragon, जो 2006 में BIGBANG ग्रुप के लीडर के रूप में डेब्यू हुए थे, K-pop की दुनिया में क्रांतिकारी प्रभाव लाए। वह खुद एक कपिलर कलाकार हैं गीत, लिखने, प्रोड्यूसिंग और फैशन तक में उन्होंने नए ट्रेंड सेट किए। इस नियुक्ति से सिर्फ उनके प्रशंसकों में ही उत्साह नहीं बढ़ा, बल्कि पूरे देश को उनकी ग्लोबल छवि से गर्व महसूस हुआ।
ये भी पढ़ें : https://flixkpop.in/my-girlfriend-is-an-alien-web-series-in-hindi/
फरवरी में रिलीज हुआ था एक नया एल्बम
Übermensch G Dragon का तीसरा स्टूडियो एल्बम है, जो 25 फरवरी 2025 को रिलीज हुआ। इस एल्बम ने South Korea, Japan और China के चार्ट्स में टॉप पर डेब्यू किया। एल्बम का नाम जर्मन शब्द “Übermensch” का मतलब होता है “overman” या “superman” यानि एक ऐसा व्यक्ति जो पारंपरिक सीमाओं को पार कर खुद की नई पहचान गढ़ता है।

G Dragon के हिट ट्रैक्स
- Home Sweet Home
- Power
- Too Bad (featuring Anderson .Paak)
- Drama
- IBelongiiu, Take Me, Gyro Drop आदि
लोगों ने इसे G Dragon की सबसे सर्वश्रेष्ठ कृतियों में जगह दी है और इसे उनकी “unwavering greatness” कहा गया है।

दक्षिण कोरिया का ग्लोबल ऐजेंडा
G Dragon की APEC नियुक्ति सिर्फ एक सांस्कृतिक आइकन की बात नहीं, बल्कि देश की मुल्यांकन नीति और ब्रांड बिल्डिंग का हिस्सा है। APEC जैसे शिखर सम्मेलन में ग्लोबल सांस्कृतिक प्रभाव को विस्तार देना इस घोषणा का महत्वपूर्ण मकसद है।
यह 20 वर्षों में पहले मौका है जब APEC Korea में आयोजित हो रहा है और G Dragon जैसे अंतरराष्ट्रीय स्टार से जुड़ने से खबरें, मीडिया कवरेज और जनसंपर्क को और गति मिलेगी।
बता दें कि G Dragon की APEC एंबेसडर नियुक्ति और उसका नवीनतम एल्बम/टूर यह सब मिलकर दिखाता है कि कैसे एक आर्टिस्ट की पॉप संस्कृति, ग्लोबल ब्रांडिंग और राष्ट्रीय नीति साथ-साथ चलते हैं। यह सिर्फ संगीत या शो से परे है, यह एक स्थिति है जहाँ कला, कूटनीतिक प्रभाव और इंटरनेशनल इमेज एक दूसरे में शामिल होते हैं।