K-Pop: के-पॉप की दुनिया सिर्फ म्यूजिक और परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है। यहाँ दोस्ती, मजाक, गलतफहमियाँ और कभी-कभी ऐसे झगड़े भी होते हैं जो इतिहास में दर्ज हो जाते हैं। इन झगड़ों की खासियत ये है कि ज़्यादातर समय ये ड्रामे इतने मजेदार होते हैं कि फैंस और खुद आइडल्स भी सालों तक इन्हें हँसी में याद करते रहते हैं।
सबसे बड़ा उदाहरण है BTS के वी और जिमिन का डंपलिंग फाइट। ये झगड़ा इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी ARMY इसे मजाक में याद करते हैं। असली वजह चाहे कितनी ही छोटी क्यों न रही हो, लेकिन ये कहानी फैंस के लिए हमेशा दिलचस्प रहेगी।
K-Pop में ऐसे झगड़े अक्सर अलग-अलग वजहों से होते हैं। कभी ये ड्रिंक्स गिराने जैसी छोटी बात पर शुरू हो जाते हैं, तो कभी कोरियोग्राफी के टाइमिंग को लेकर बहस हो जाती है। कुछ विवाद तो इतने गंभीर रहे कि आइडल्स खुद उन्हें दोबारा याद नहीं करना चाहते। वहीं कुछ झगड़े सिर्फ मजाक में बदलकर आइडल्स और फैंस के बीच अंदरूनी जोक बन गए।
असल में ये झगड़े K-Pop कल्चर का ही हिस्सा हैं। ये दिखाते हैं कि भले ही आइडल्स ग्लैमरस और परफेक्ट लगते हों, लेकिन अंदर से वे भी इंसान हैं जो छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं, हँसते हैं और फिर सुलह भी कर लेते हैं। यही कारण है कि ऐसे किस्से हमेशा फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं और आइडल्स की रिलेटेबल साइड सामने लाते हैं।
BTS

बीटीएस के सदस्य एक-दूसरे के साथ इतने करीब रहते हैं कि छोटे-छोटे मुद्दों पर भी कभी-कभी झगड़े हो जाते हैं। जिमिन और वी की पकौड़े वाली बहस इसका मजेदार उदाहरण है, जहाँ बात इतनी बढ़ गई कि हफ़्तों तक दोनों ने बात नहीं की। इसी तरह जिन और वी का विंग्स टूर के दौरान स्प्रिंग डे कोरियोग्राफी को लेकर हुआ झगड़ा काफी गंभीर था। उस समय आरएम ने बीच-बचाव किया और वी को समझाया कि प्रशंसकों के सामने हमेशा प्रोफेशनल बने रहना जरूरी है। बाद में उन्होंने ईमानदारी से बातचीत की और इस लड़ाई ने उनकी दोस्ती को और गहरा बना दिया।
डेब्यू से पहले भी आरएम और सुगा की बहसें खूब चर्चा में रहीं। ये बहसें इतनी मजेदार थीं कि सुगा ने उन्हें गानों में भी जिक्र किया, चाहे वो वॉलपेपर की पसंद हो या बाथरूम की सजावट। यह उनकी बॉन्डिंग को हल्के-फुल्के अंदाज में दर्शाता है।
सबसे भावुक झगड़ों में से एक जिमिन और जुंगकुक का किस्सा है। एक बार झगड़े के बाद जिमिन बारिश में अकेले निकल गए और करीब 20 मिनट तक भीगते रहे।
आखिरकार जुंगकुक ने दिल से माफ़ी मांगी और बारिश में उन्हें ढूंढने निकले। जब दोनों मिले तो वह पल किसी ड्रामा सीन से कम नहीं था। इसे बाद में BTS Festa 2020 में साझा किया गया और सभी ने माना कि ऐसी घटनाओं ने उनकी दोस्ती को और मजबूत किया है। ये सारी कहानियां साफ़ दिखाती हैं कि झगड़े और मतभेद हर रिश्ते का हिस्सा होते हैं, लेकिन अगर उनमें ईमानदारी और समझ हो, तो वही रिश्ते को और गहराई देते हैं। BTS आज जिस मजबूती के साथ खड़े हैं, उसके पीछे उनकी यही सच्ची दोस्ती है।
Stray Kids

Stray Kids हमेशा से अपनी मजबूत टीम बॉन्डिंग और ईमानदार पलों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन डेब्यू से पहले सब कुछ इतना आसान नहीं था। हान और ह्यूनजिन के बीच उस समय काफी टकराव होते रहते थे। दोनों ही अलग-अलग स्वभाव के थे और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उनकी बहस हो जाती थी। यही वजह थी कि ट्रेनिंग के शुरुआती दिनों में उनका रिश्ता थोड़ा मुश्किल माना जाता था।
हान की पर्सनैलिटी वैसे भी काफी संवेदनशील है और इसका एक बड़ा उदाहरण सुंगमिन के साथ हुआ ‘वॉलेट वाला मामला’ है। दरअसल, सुंगमिन हान से चाहता था कि वह अपने सामान को साफ कर दे, लेकिन जब हान ने ऐसा नहीं किया तो बात बहस तक पहुँच गई। गुस्से में आकर हान ने सुंगमिन पर अपना वॉलेट फेंक दिया। यह घटना उस समय भले ही बड़ी लग रही थी, लेकिन बाद में “2 Kids Room” सीरीज में इस पर खुलकर चर्चा हुई। वहां हान ने माना कि यह उनकी गलती थी और उन्होंने इस घटना पर पछतावा भी जताया।
यही चीज Stray Kids को खास बनाती है कि उन्होंने मुश्किल पलों को भी साथ मिलकर पार किया। छोटे-छोटे झगड़े और गलतफहमियां ही धीरे-धीरे उन्हें और करीब ले आईं और आज उनकी टीम वर्क और दोस्ती K-pop इंडस्ट्री में एक मिसाल मानी जाती है।
Super Junior

Super Junior हमेशा से अपने मजेदार और थोड़े अराजक झगड़ों के लिए मशहूर रहा है। इनके झगड़े कभी Ice cream गिर जाने पर होते हैं तो कभी हाई-फाइव सही से न करने या एयरपोर्ट के खाने को लेकर। आम लोगों के लिए ये बातें छोटी हो सकती हैं, लेकिन Super Junior के फैंस जानते हैं कि कैसे ये छोटे-छोटे झगड़े बड़ी कहानियों में बदल जाते हैं।
2010 में हुए Incheon Korean Music Wave Concert के दौरान Leeteuk और Heechul के बीच का झगड़ा तो काफी गंभीर हो गया था। इसे आज भी Incheon Battle कहा जाता है। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि धक्का-मुक्की तक हो गई। Leeteuk ने बाद में माना था कि इस लड़ाई की वजह से ग्रुप टूटने तक की नौबत आ गई थी। इसी तरह Bangkok Battle भी फैंस को हमेशा याद रहेगा। यह झगड़ा हेयरस्टाइल को लेकर हुआ था, और बात इतनी बढ़ गई कि Eunhyuk तक रो पड़े थे। Super Junior के ये किस्से साबित करते हैं कि उनके झगड़े भले ही तुच्छ वजहों से शुरू होते हों, लेकिन फैंस के लिए ये एक तरह से आइकॉनिक मोमेंट बन जाते हैं।
Mamamoo

Mamamoo की मेंबर्स मूनब्युल और सोलर ने हाल ही में अपने शुरुआती दिनों का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। दोनों ने बताया कि शुरुआत में उनकी लड़ाइयाँ काफी गंभीर हो जाती थीं। कभी बाल खींचने तक बात पहुँच जाती थी, तो कभी लात मारने और यहां तक कि एक-दूसरे पर नाखून तक चला देती थीं। लेकिन वक्त के साथ उन्होंने समझा कि इस तरह से झगड़ने से उनका रिश्ता और ग्रुप दोनों ही कमजोर हो सकते हैं।
धीरे-धीरे उन्होंने disagreements को समझदारी और शांति से सुलझाना सीख लिया। आज उनकी बॉन्डिंग इतनी मजबूत है कि फैंस उन्हें K-pop की सबसे प्यारी और मजबूत जोड़ियों में गिनते हैं।
यह किस्सा बताता है कि बड़े स्टार्स भी अपनी journey में गलतियाँ करते हैं, लेकिन असली बात ये है कि इंसान उनसे सीखकर आगे कैसे बढ़ता है।
Seventeen

Seventeen हमेशा अपनी टीमवर्क और दोस्ती के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इतने सारे सदस्यों के बीच कभी-कभी छोटी-मोटी गलतफहमियां भी हो जाती हैं। जेजू आइलैंड की एक यात्रा इसी तरह का किस्सा लेकर आई, जो शुरू तो एक मजेदार outing से हुई थी लेकिन आगे चलकर एक ऐसी यादगार कहानी बन गई जिसे फैंस आज भी याद करते हैं।
इस ट्रिप में जियोंघन और डीके ने सेउंगक्वान को अपने साथ चलने के लिए बुलाया था। तीनों ने तय किया था कि खर्च बारी-बारी से करेंगे। सब ठीक चल रहा था, लेकिन मामला तब पेचीदा हो गया जब जियोंघन और डीके ने एक पारदर्शी कयाक की सवारी का प्लान बनाया और जियोंघन ने मजाक में कहा कि इस बार खर्च सेउंगक्वान करे। सेउंगक्वान को लगा कि डीके पिछली बार के खर्च से बचने के लिए ये बात हो रही है, और यही गलतफहमी दोनों के बीच छोटी-सी बहस में बदल गई।
हालत को संभालने के लिए जियोंघन ने बीच में आकर एक ग्रुप फोटो क्लिक की, लेकिन तस्वीर खींचने के बजाय ये बहस और भी सामने आ गई। माहौल हल्का करने के लिए सेउंगक्वान ने मजाक में कह दिया कि ये सब तो एक “कैंडिड कैमरा प्रैंक” था। उसकी ये बात सुनकर बाकी सदस्य हँस पड़े और माहौल फिर से मजेदार हो गया। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। कयाक राइड के लिए सेउंगक्वान और डीके को साथ में जोड़ा गया, और इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे से माफ़ी मांग ली। बाद में उनकी सुलह का एक प्यारा सा फोटो भी लिया गया, जो आज भी फैंस के बीच बहुत चर्चित है
SHINee

SHINee के फैंस को ये किस्सा हमेशा दिलचस्प लगता है कि की और मिन्हो के बीच कभी एक छोटी-सी गलतफहमी के चलते झगड़ा हो गया था। दरअसल, दोनों अलग-अलग जगह से आते हैं और उनकी बोली यानी dialect भी अलग थी। इसी फर्क को लेकर उनकी बातों में टकराव हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि उनके बीच एक तरह का चुप्पी वाला शीत युद्ध शुरू हो गया।
लेकिन वक्त के साथ-साथ दोनों ने एक-दूसरे को बेहतर समझना शुरू किया। धीरे-धीरे वो गलतफहमी दोस्ती में बदल गई और आज दोनों बेहद करीबी दोस्त हैं। इस कहानी से ये साफ होता है कि कभी-कभी भाषाई अंतर या छोटी-छोटी गलतफहमियां भी हमें जोड़ने वाली यादें बना देती हैं।