Jung Woo Sung: बेहतरीन कोरियन एक्टर Jung Woo sung आज के समय में किसी पहचान के महोताज नहीं हैं। उन्होंने अब तक के अपने करियर में एक से बढ़कर एक क-ड्रामा और कोरियन सीरीज में काम किया हैं। वहीं अब Jung Woo sung को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं।
5 अगस्त 2025 को, कोरियन मीडिया के मुताबिक veteran अभिनेता Jung Woo sung ने अपनी long term non celebrity गर्लफ्रेंड के साथ quietly marriage registration कर ली है। बताया गया कि वह दोनों legal couple बन चुके हैं और अपने करीबी दोस्तों को इस खबर की जानकारी दे दी है, जो पहले से उनके रिश्ते से वाकिफ थे।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि Jung Woo sung पिछले दस वर्षों से इस महिला के साथ रिलेशनशिप में थे, जिसे आम तौर पर गंभीर माना जाता था। उनकी डेटिंग सर्किल में एक्टर Lee Jung Jae और उनकी पार्टनर Lim Se Ryung (Daesang Group की Vice Chair) भी शामिल थीं, जिनके साथ वे कभी-कभी डबल डेट पर भी जाते थे।
उन खबरों पर उनकी एजेंसी, Artist Company, ने बयान जारी किया कि निजी जीवन से जुड़ी खबरों पर कोई आधिकारिक बयान देना मुश्किल है और लोगों से excessive speculation और ध्यान देने से बचने की अपील की गई है।

पहले भी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहें है Jung Woo sung
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब Jung Woo sung अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आए हैं। पिछले साल नवंबर में, model Moon Ga bi ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने एक बेटा जन्म दिया है और उसका पिता Jung Woo sung ही हैं।
उसके बाद Jung Woo sung की एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर पितृत्व की पुष्टि की, कहा कि उन्होंने child raising की पूरी जिम्मेदारी लेने का वादा किया है लेकिन Moon Ga bi से marriage की कोई योजना नहीं है। इस मामले ने public में काफ़ी चर्चा जगाई।
कुछ लोग उन पर traditional मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाने लगे, तो वहीं कई लोग उनके mature तरीके से fatherhood स्वीकार करने की सराहना करने लगे। इस विवाद ने Jung Woo sung की छवि को सार्वजनिक चर्चा में लाया, लेकिन उन्होंने लगातार शांत, responsible और private तरीके से इस समस्या का सामना किया।

इतनी स्टार्स को डेट कर चुके है एक्टर
Jung Woo sung का जन्म साल 1973 में हुआ था। वो अपने समय के सबसे लोकप्रिय South Korean actors में से एक रहे हैं। उन्होंने कई iconic फिल्मों और ड्रामों में काम किया है, जैसे City of the Rising Sun, A Moment to Remember, The Good, The Bad, The Weird, Innocent Witness, और 12.12: The Day।
उनकी privé लाइफ को लेकर वे हमेशा ही guarded रहे हैं। 2011 में उन्होंने अपनी को स्टार Lee Ji ah के साथ relationship की पुष्टि की थी, लेकिन बाद में breakup हो गया था, जब Lee Ji ah की past marriage के बारे में पता चला था। उनका Moon Ga bi का बच्चा और अब यह नई शादी, दोनों ही घटनाएँ एक decade की सीरियस रिलेशनशिप और प्यार की कहानी की continuity जैसा प्रतीत होती हैं।
वे उन few actors में हैं, जो अपनी public image को पर्दे के पीछे की private चुनौतियों (जैसे पितृत्व विवाद) के बावजूद संभालने में सक्षम हैं। वहीं एक्टर जल्द ही अपनी अपकमिंग सीरीज Made in Korea में नजर आने वाले है। यह सीरीज डिज़्नी+ पर स्ट्रीम की जाएगी। उनके फैंस उन्हें इस ड्रामा में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और बेसबरी से इंतजार कर रहें हैं। जो इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है।