Song Young Kyu Death: कोरियन फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म “Extreme Job” में चीफ चोई का किरदार निभाने वाले अभिनेता Song Young Kyuका 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। ये खबर उनके फैंस और कोरियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
4 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे, Song Young Kyuग्योंगगी प्रांत के योंगिन इलाके में एक रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में कार के अंदर मृत पाए गए। जब उनके एक परिचित ने उन्हें इस हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मौके पर किसी भी तरह की जबरदस्ती या संदिग्ध चीजें नहीं मिलीं। न ही कोई सुसाइड नोट मिला है, जिससे मामला और ज्यादा पेचीदा हो गया है। फिलहाल पुलिस उनके परिवार से पूछताछ कर रही है और मौत की सही वजह जानने की कोशिश कर रही है। ये भी तय किया जा रहा है कि पोस्टमार्टम किया जाए या नहीं।

ऐसे शुरू हुआ था करियर
Song Young Kyu का जन्म 18 अप्रैल 1970 को दक्षिण कोरिया में हुआ था। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई लिखाई की जानकारी सीमित है, लेकिन वे 1994 में बच्चों के म्यूजिकल ‘Merutal Dosa’ से थिएटर जगत में कदम रखते हैं। यहीं से उनकी तीन दशक लंबी यात्रा की शुरुआत होती है थिएटर से बड़े पर्दे तक, और फिर टीवी शोज तक उनका सफर चलता रहा।
उनका सबसे बड़ा ब्रेक आया 2019 में जब उन्हें Extreme Job में चीफ चोई की भूमिका मिली इस किरदार से उन्होंने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। Song Young Kyu ने 2000 2010 दशक के शुरुआती वर्षों से छोटे छोटे किरदार निभाये। उन्होंने A Hard Day, Public Enemy 2, V.I.P., Tomb of the River, Toxic, Baseball Girl, A French Woman जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया।
Song Young Kyu ने थिएटर के अलावा टीवी ड्रामा में भी काम किया। उनके कुछ प्रमुख कामः Narco Saints, Big Bet, The Recon, The Ghost Clients, Destined With You, Love Scout आदि शामिल हैं। काफी शोज में उन्होंने छोटे लेकिन असरदार भूमिकाएँ निभायीं।

विवादों में फस गए थे एक्टर
गौरतलब है कि कुछ हफ्ते पहले 19 जून को Song Young Kyuएक और विवाद में फंस गए थे। पुलिस ने उन्हें नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा था। बताया गया कि उन्होंने योंगिन शहर में करीब 5 किलोमीटर तक ड्राइव की थी। इस घटना के बाद मामला अभियोजन पक्ष तक पहुंच गया था।
हालांकि ये मामला एक महीने तक पब्लिक डोमेन में नहीं आया। जैसे ही ये खबर बाहर आई, उन्होंने “Shakespeare in Love” थिएटर प्ले से खुद को अलग कर लिया। साथ ही जिन प्रोजेक्ट्स में वे नजर आने वाले थे, जैसे “The Defects” और “The Winning Try”, उनमें उनके सीन्स को एडिट करने का फैसला लिया गया।
ये सब घटनाएं उनके निजी जीवन में चल रही उथल-पुथल को दर्शाती हैं, लेकिन उनकी मौत की असली वजह क्या थी, ये फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। इस मुश्किल घड़ी में Song Young Kyuके परिवार और करीबियों के साथ हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। उनके अभिनय ने लोगों को काफी प्रभावित किया और फैंस उन्हें हमेशा याद रखेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।