Korean Brand Reputation Ranking: कोरियन बिजनेस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने जुलाई 2025 के लिए सभी सितारों की ब्रांड प्रतिष्ठा रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में 29 जून से 29 जुलाई तक के बड़े डेटा का विश्लेषण शामिल है, जिसमें मीडिया कवरेज, उपभोक्ता भागीदारी, बातचीत और सामाजिक जागरूकता जैसे सूचकांकों का ध्यान रखा गया है।
रैंकिंग का उद्देश्य दर्शकों की भागीदारी, मीडिया कवरेज, सोशल मीडिया बातचीत और सामुदायिक प्रतिक्रिया को मापकर ये पता लगाना है कि कौन से सितारे सबसे ज्यादा प्रभावशाली और लोकप्रिय हैं। वहीं इस लिस्ट के टॉप पांच 5 कलाकार के बारें में आज हम आपको विस्तार से बतानें जा रहें है।
BLACKPINK

ब्लैकपिंक (Jisoo, Jennie, Rosé, Lisa) ने जुलाई 2025 में ब्रांड प्रतिष्ठा सूचकांक में 127.36% की बड़ी छलांग लगाई और 11,448,025 पॉइंट के साथ इस महीने की सूची में पहला स्थान हासिल किया। उनके Contribution breakdown इस तरह रहा participation index 398,122; media index 1,409,425; communication index 4,714,247; community index 4,926,231, इस उछाल की सबसे बड़ी वजह उनकी हाल ही में शुरू हुई “Deadline” वर्ल्ड टूर और नई रिलीज सिंगल “JUMP” थी, साथ में ग्रुप के full lineup में वापसी ने फैंस और मीडिया दोनों में जबरदस्त उत्साह पैदा किया।
साथ ही अपने सोशल मीडिया कीवर्ड विश्लेषण में उनके ट्रेंडिंग शब्द रहे “world tour”, “full group”, “JUMP” और रिलेटेड टॉप-टेर्म्स जैसे “all kill”, “sold out” और “unparalleled”, उनका positivity negativity स्कोर लगभग 94.57% positive था, यानी मीडिया और सामाजिक बातचीत दोनों में उनका प्रभाव काफी सकारात्मक रहा।
ब्लैकपिंक की पॉपुलैरिटी का लंबा इतिहास है – “Ddu Du Ddu Du” वीडियो ने 1 और 2 बिलियन व्यूज पार किए; उनका एल्बम “Born Pink” ने Billboard 200 में पहले स्थान पर कब्जा किया, और “The Album” एक मिलियन सेलर बना ये सब उनके ग्लोबल पावर को दर्शाता है।
Lim Young Woong

दूसरे स्थान पर रहे Lim Young Woong, जिनका कुल ब्रांड प्रतिष्ठा इंडेक्स 7,619,247 रहा। जून की तुलना में उनकी रैंकिंग में मामूली 0.98% की गिरावट आई, लेकिन वे दृढ़ता से दूसरे पायदान पर बने रहे। उनके participation index 620,473; media index 1,919,934; communication index 2,827,958; community index 2,250,882 था।
लिम यंग वूंग की लोकप्रियता का आधार है उनका ट्रॉट शैली का नया रूप, दान गतिविधियों में सक्रियता, और उनके फैन कम्यूनिटी का मजबूत जुड़ाव जिससे मीडिया में लगातार ध्यान बना रहता है।
BTS

तीसरे स्थान पर BTS हैं, जिनका ब्रांड प्रतिष्ठा इंडेक्स 7,265,521 था, जिसमें जून से 32.39% की गिरावट दर्ज हुई है। उनके participation index 202,966; media index 1,881,795; communication index 2,612,833; community index 2,567,927 था।उनकी रैंकिंग में गिरावट होने के बावजूद, यह ध्यान देने योग्य है कि BTS के सभी सदस्य अब जून जुलाई 2025 तक अपनी मिलिट्री सर्विस पूरी कर चुके थे, और इस माह उन्होंने OT7 के रूप में वापसी की घोषणा की, जिसके चलते उनका फैनबेस और पब्लिक एंटीवेशन ऊँचा रहा। फैंस में उनके आगामी 2026 वर्ल्ड टूर और नए म्यूजिक के लिए काफी उत्साह था।
PSY

चौथे स्थान पर PSY हैं, जिनका स्कोर 7,178,263 रहा, जिसमें जून से 56.39% की वृद्धि आई। उनके participation index 218,094; media index 1,114,470; communication index 3,791,897; community index 2,053,802 था। PSY की इस वापसी के पीछे उनकी लगातार सोशल मीडिया गतिविधियाँ, पुराने हिट “Gangnam Style” की ऐतिहासिक लोकप्रियता और नए कंटेंट की वजह से फिर से चर्चा में आना शामिल है।
Yoo Jae Suk

पांचवे नंबर पर हैं Yoo Jae-suk, जिनका ब्रांड इंडेक्स 6,624,016 रहा, जिसमें जून से 33.31% की वृद्धि देखी गई।उनके participation index 212,556; media index 1,725,619; communication index 2,732,326; community index 1,953,516 था। यू जे सुक का नाम कोरिया में ‘नेशनल MC’ के रूप में लिया जाता है। उनकी विभिन्न variety shows जैसे Running Man, Hangout with Yoo, आदि में उनकी निरंतर प्रेजेंस, मासिक ह्यूमर और सकारात्मक हस्तक्षेप उन्हें दर्शकों से जोड़ कर रखते हैं।
टॉप 30 सितारों की व्यापक सूची
- BLACKPINK
- Lim Young Woong
- BTS
- PSY
- Yoo Jae Suk
- Choo Young Woo
- Lee Jung Jae
- IVE
- Lee Soo Ji
- Son Heung Min
- SEVENTEEN
- TWICE
- Lee Byung Hun
- Park Bo Gum
- ASTRO’s Cha Eun Woo
- Lee Jung Hoo
- Ryu Hyun Jin
- Faker
- Kim Jong Min
- Kim Jong Kook
- Red Velvet
- Lee Chan Won
- Young Tak
- Park Bo Young
- Park Seo Joon
- DAY6
- Son Suk Ku
- GOT7’s Jinyoung
- Kim Dong Hyun
- Lee Jong Suk
इंडिविजुअल आइडल ब्रांड रैंकिंग

ब्लैकपिंक ग्रुप रैंकिंग के अतिरिक्त, Korea Corporate Reputation Research Institute ने July 2025 Idol Individual Brand Reputation Rankings भी जारी की। इस सूची में BTS के Jimin ने पहला स्थान हासिल किया, उनके ब्रांड इंडेक्स 8.18 मिलियन से अधिक था, और ये जून की तुलना में 17% से बढ़ा हुआ था।
उनके लिंक एनालिसिस में शामिल प्रमुख keywords थे “overwhelming,” “unrivaled,” “consistent,” साथ ही fans द्वारा लोकप्रिय terms जैसे “Hoo,” “cake fairy,” और “ARMY”, sentiment analysis में उनकी positivity दर लगभग 94.05% रही। दूसरे स्थान पर रहे BIGBANG के G Dragon, तीसरे पर BLACKPINK की Rosé, फिर Jungkook और Jennie फॉलो करते हैं, जो उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता की पुष्टि करते हैं।
इस कारण से बेहद खास है यह रैंकिंग
यह रैंकिंग सिर्फ लोकप्रियता का माप नहीं है, बल्कि यह दर्शकों, मीडिया, सोशल कम्यूनिटी और ब्रांडिंग के चार मुख्य आयामों पर आधारित एक व्यापक विश्लेषण करती है। इसमें कुछ खास बातें ध्यान देने लायक हैं, इस माह ब्लैकपिंक की वृद्धि जरूरी थी क्योंकि उन्हें पूरे ग्रुप के रूप में वापसी मिली थी।
वहीं BTS की असाधारण वापसी फैंस के लिए एक नए युग की शुरुआत थी। Lim Young Woong और Yoo Jae-suk जैसे लोकल आइकॉन स्थिरता के प्रतीक बने हुए हैं। और PSY ने पुरानी प्रतिष्ठा के दम पर नया जुड़ाव पाया।