PURPLE KISS Disband: K-pop की दुनिया से एक और इमोशनल खबर सामने आई है। फेमस गर्ल ग्रुप PURPLE KISS, जिसने 2021 में अपना डेब्यू किया था, अब नवंबर 2025 में अपनी ग्रुप एक्टिविटीज को खत्म करने जा रहा है। PURPLE KISS ने K pop जगत में अप्रैल 2021 से अपना सफर शुरू किया था और अब अगस्त 2025 में RBW की एक गहरी सोची समझी घोषणा के साथ यह ग्रुप नवंबर में अपनी टीम एक्टिविटीज खत्म करने जा रहा है।
वहीं आज हम आपको उनकी कहानी, हर एल्बम, टूर, सदस्य जानकारी, फैंस की भावना और जो आगे हो सकता है उसकी जानकारी देने जा रहे हैं। बता दें कि RBW ने 4 अगस्त 2025 को जारी बयान में कहा कि “PURPLE KISS अपनी ग्रुप एक्टिविटीज इस नवंबर में समाप्त करेगा हमने सदस्यों के व्यक्तिगत सपनों के समर्थन और समझदारी के साथ यह फैसला लिया है। अगस्त के अंत में अंग्रेजी एल्बम, उसके बाद जापान प्रमोशन्स, अमेरिका टूर और कोरिया में एक फाइनल कंसर्ट सभी पहले तय योजना के अनुसार होंगे”।

ऐसे शुरू हुआ था PURPLE KISS ग्रुप
ग्रुप की शुरुआत RBW के ट्रेनी चैनल 365 Practice के माध्यम से मार्च 2018 में हुई थी, जहाँ हर मेंबर की journey शुरू हुई। मार्च 2021 में उन्होंने अपना आधिकारिक डेब्यू EP Into Violet रिलीज किया। इसके बाद सितंबर 2021 में Hide & Seek आया, जिसने ग्रुप की पहचान को आगे मजबूत किया।
2022 में MemeM और Geekyland EPs आए, लेकिन नवंबर में मेंबर Park Ji eun अपनी हेल्थ की वजह से ग्रुप छोड़कर चली गयीं, जिससे ग्रुप 6 मेंबर्स का हो गया। वहीं फरवरी 2023 में Cabin Fever EP रिलीज हुआ जिसमें “Sweet Juice” लीड ट्रैक थी। उसी साल मार्च में जापानी डेब्यू EP Dear Violet आया और ग्रुप ने जापान में कॉन्सर्ट दिए। 2024 में BXX (मार्च) और Headway (अक्टूबर) EPs आए, और 2025 में I Miss My… (जुलाई की रिलीज) आया एक एंगेजिंग सिंगल जिसने अंदरूनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

ग्रुप में आइडल्स की पहचान
बता दें कि इस K-pop में 6 सदस्य थे, Na Goeun (main vocals, lead dancer, centre), Dosie (main dancer / vocals), Ireh (main dancer / vocals), Yuki (main rapper, lead dancer), Chaein (main vocals / rapper), और Swan (main vocals, maknae)। Na Goeun ने Produce 48 में भाग लिया, Dosie ने Mix Nine में हिस्सा लिया, Yuki ने Queendom Puzzle में हिस्सा लेकर EL7Z UP ग्रुप में डेब्यू किया। साथ ही ग्रुप को self producing माना जाता था क्योंकि कई मेंबर्स ने songwriting, composing और choreography में योगदान दिया।

डिस्कोग्राफी और सॉन्ग रिलीज
Debut EP Into Violet (मार्च 2021), Hide & Seek (सितंबर 2021), MemeM (मार्च 2022), Geekyland (जुलाई 2022), Cabin Fever (फरवरी 2023), BXX (मार्च 2024) और Headway (अक्टूबर 2024) – ये सभी EPs ग्लोबल चार्ट्स पर आए और उन्होंने दर्शाया कि ग्रुप अपनी साउंड में निरंतर विकास कर रहा है। 2025 में उनका दूसरा सिंगल एल्बम I Miss My… आया, जिसमें “DoReMi” टाइटल ट्रैक था।

आखिरी ग्लोबल एक्टिविटीज
अगस्त 2025 के अंत में PURPLE KISS एक अंग्रेजी एल्बम रिलीज करेगा, उसके अगले हफ्तों में जापान में प्रमोशन्स शुरू होंगी। उसके बाद उन्हें अमेरिका में 17 शहरों का टूर The FESTA Tour पर जाना था, जिसकी जानकारी NME और अन्य ने कवर की थी।
गौरतलब है कि RBW ने स्पष्ट किया कि ग्रुप November 2025 में अपनी ग्रुप एक्टिविटीज खत्म करेगा। इसका मतलब ये नहीं कि सदस्य पूरी तरह गायब हो जाएँगे, बल्कि व्यक्तिगत करियर, सोलो म्यूजिक, एक्टिंग या अन्य रास्तों को आगे बढ़ाएंगे। अभी तक किसी मेंबर के सोलो प्रोजेक्ट्स की घोषणा नहीं हुई, लेकिन उनकी लगन और टैलेंट देखते हुए ये जरूर संभव है।