Changbin: जब कोई सेलिब्रिटी अपना जन्मदिन मनाता है, तो वह हर बार ढेर सारी बधाइयाँ, केक, और सोशल मीडिया पर उन्हें बेशुमार प्यार मिलता हैं। लेकिन Stray Kids के रैपर Changbin ने इस बार अपने जन्मदिन 11 अगस्त 2025 को एक बिल्कुल अलग ही अंदाज में मनाया।
उन्होंने पार्टी करने के बजाए, Seoul के Samsung Medical Center को 100 मिलियन KRW (करीब $72,000) का दान देकर बच्चों को वह उम्मीद दी जिसकी उन्हें जरूरत थी। इस दान का इस्तेमाल अस्पताल में इलाज और सर्जरी के खर्चों, साथ ही उन बच्चों के मानसिक कल्याण संबंधी कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी देखभाल नहीं करवा पाते।

Changbin ने दिया प्यारा सा नोट
अपने बयान में Changbin ने भावुकता भरे शब्दों में कहा, “मैं अपने फैंस के प्यार का हिस्सा वापस लौटाने का मौका पा कर बहुत आभारी हूँ। मैं चाहता हूँ कि मेरा यह छोटा सा प्रयास इन बच्चों के लिए नई उम्मीद बन जाए। मुझे उम्मीद है कि मेरी मदद से वे स्वस्थ होकर बड़े हो सकें।” Samsung Medical Center ने भी इस कदम को सराहा और कहा कि Changbin का यह योगदान बच्चो और उनके परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा साबित होगा, और अभिभावक यह सुनिश्चित करेंगे कि दान ठीक स्थान पर इस्तेमाल हो।

Stray Kids की चैरिटी हियरट्रेकर जर्नी
Changbin अकेले नहीं है जो जरूरत मंदों की मदद करते है, बल्कि यह Stray Kids के सभी सदस्यों की सामाजिक जिम्मेदारी के हिस्से का हिस्सा है।2013 से अब तक, Stray Kids को “डोनेशन आइडल्स” के नाम से जाना जाता है क्योंकि वे चैरिटी में लगातार आगे रहते आये हैं।
अप्रैल 2025 में, पूरे ग्रुप ने ** Hope Bridge Korea Disaster Relief Association** और World Vision को 400 मिलियन वॉन (लगभग $300,000) दान किया था, ताकि दक्षिण और उत्तरी ग्योंगसांग में लगी जंगल की आग से प्रभावित लोगों की मदद हो सके। इसके पहले, Changbin ने 2023 में Turkey-Syria के भूकंप राहत कार्यों में योगदान दिया और उसे ‘Honors Club’ में नामित किया गया।
बता दें कि I.N ने 8 फरवरी 2025 को अपने जन्मदिन पर Samsung Medical Center को 100 मिलियन KRW दान किया, ताकि गरीब परिवारों के बच्चे विशेषकर पेडियाट्रिक कैंसर के मरीज को इलाज में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि वे चाहेंगे कि ये बच्चे स्वस्थ होकर अपने सपने पूरे करें।Hyunjin ने मार्च 2025 में Samsung Seoul Hospital को 100 मिलियन वॉन दान किया, ताकि बच्चो के सर्जरी, अंग प्रत्यारोपण और मानसिक सहारा सुनिश्चित हो सके।
यह कदम उन्होंने अपनी व्यक्तिगत कृतज्ञता दर्शाते हुए उठाया। Bang Chan, जिपीयूपी के इस ग्रुप के लीडर, ने अक्टूबर 2024 में Community Chest of Korea को 100 मिलियन वॉन दान दे कर लोगों में जोश भर दिया यह दान विकासात्मक चुनौतियों से जूझते लोगों और विकलांग एथलीट्स की मदद में लगने वाला था। Felix ने UNICEF, World Vision, और Laotian बच्चों के लिए राहत कार्यों में लगातार योगदान दिया है। 2024 तक वह UNICEF का सभी से कम उम्र में ‘Honors Club’ में शामिल होने वाले सदस्य बने।