All of Us Are Dead 2: अगर आप भी Netflix की सुपरहिट कोरियन जॉम्बी सीरीज “All of Us Are Dead” के फैन हैं, तो खुश हो जाइए। इस सीरीज का दूसरा सीजन अब बस आने ही वाला है और नेटफ्लिक्स ने इसके कास्ट की लिस्ट भी रिवील कर दी है। 23 जुलाई को Netflix ने बताया कि पहले सीजन के फेवरेट चेहरे जैसे पार्क जी हू, यूं चान यंग, चो यी ह्यून और लोमोन वापसी कर रहे हैं। इनके साथ कुछ नए चेहरे भी शामिल होंगे ली मिन जे, किम सी यून, रोह जे वोन और यूं गा यी अब इस खतरनाक जॉम्बी कहानी का हिस्सा होंगे।
ये शो एक पॉपुलर वेबटून पर बेस्ड है और इसकी कहानी एक ऐसे स्कूल में सेट है जहाँ अचानक जॉम्बी वायरस फैल जाता है। बच्चे खुद को बचाने के लिए जो संघर्ष करते हैं, वही इस सीरीज की जान है। 2022 में जब पहला सीजन आया था, तो इसने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया था।
अब जब दूसरा सीजन आने वाला है, तो कहानी एक बार फिर सस्पेंस और थ्रिल से भरी होगी। इस बार सियोल में एक नया जॉम्बी वायरस फैलेगा, और कहानी वहीं से शुरू होगी जहाँ पिछली बार खत्म हुई थी – यानी जब बचे हुए लोग जिंदगी की नॉर्मल रफ्तार में लौटने की कोशिश कर रहे हैं।
डायरेक्टर ली जे ग्यू फिर से इस प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं और उनके साथ एक बार फिर स्क्रिप्ट राइटर चुन सुंग इल भी हैं, जिन्होंने पहले सीजन में शानदार काम किया था।

पार्क जी हू, जिन्हें आपने “कंक्रीट यूटोपिया”, “लिटिल वूमेन” और “स्प्रिंग ऑफ यूथ” जैसी फिल्मों में देखा होगा, अब एक बार फिर ऑन जो के रोल में वापसी करने वाली हैं। ये वही किरदार है जो पहले जॉम्बी आउटब्रेक के दौरान ह्योसन हाई स्कूल से किसी तरह बच पाई थी।
अब कहानी आगे बढ़ती है, जहां ऑन जो अपने कॉलेज की नई जिंदगी में थोड़ा सुकून ढूंढने की कोशिश कर रही है। वो अपने बीते वक्त के डरावने अनुभवों को पीछे छोड़कर एक नॉर्मल लाइफ जीना चाहती है। लेकिन जिंदगी इतनी आसान कहां होती है। जैसे ही सब कुछ ठीक लगने लगता है, एक नया खतरा सामने आ जाता है। अब उसे फिर से अपनी जान बचाने के लिए एक और खतरनाक लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

यूं चान यंग ने “हाइपर नाइफ”, “हाई स्कूल रिटर्न ऑफ ए गैंगस्टर” और “डिलीवरी मैन” जैसी सीरीज में शानदार परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया है। अब फैंस को उनकी सबसे यादगार भूमिका, चेओंग सैन की वापसी का बेसब्री से इंतजार है। ये वही किरदार है जिसने “All of Us Are Dead” में अपने दोस्तों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा दी थी।
चेओंग सैन का जोश, बहादुरी और इमोशनल कनेक्शन इतना स्ट्रॉन्ग था कि दर्शकों के दिल में वो आज भी जिंदा है। ऐसे में अगर उनकी वापसी होती है, तो वो वाकई फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।

चो यी ह्यून, जो इन दिनों “हेड ओवर हील्स” में अपनी दमदार एक्टिंग से छाए हुए हैं और “द मैचमेकर्स” जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं, वो फिर से आधे-जॉम्बी नाम रा के किरदार में वापसी कर रहे हैं। वहीं “ब्रांडिंग इन सेओंगसू” और “फैमिली मैटर्स” से पहचान बना चुके लोमोन भी सू ह्योक के रोल में नजर आएंगे। ये वही किरदार है जो अब भी नाम रा के लिए खास फीलिंग्स रखता है।

सीजन 2 में नए चेहरों की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है। इस बार “Weak Hero Class 2” फेम ली मिन जे नजर आएंगे, जो ऑन जो नाम के एक कॉलेज सीनियर का रोल निभा रहे हैं। वहीं “Squid Game” सीजन 2 में नजर आ चुकीं किम सी यून इस शो में जू रैन नाम की एक पॉपुलर कॉलेज गर्ल का किरदार निभा रही हैं।

अगर आपने “Daily Dose of Sunshine” या फिर “Squid Game” के सीजन 2 और 3 देखे हैं, तो रोह जे वॉन को पहचानना आसान होगा। वो इस बार नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) की टीम के लीडर हान डू सियोक के रोल में दिखेंगे। और हां, “Love Scout” और “Undercover High School” की चुलबुली एक्ट्रेस यून गा यी भी इस कास्ट का हिस्सा हैं। वो जोंग ए का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी बेबाक बातों और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती है।