The Nice Guy K Drama : के ड्रामा प्रेमियों के लिए “The Nice Guy” एक बेहद रोमांचक नई पेशकश है, जो 18 जुलाई 2025 को JTBC पर शुरू हुई। यह ड्रामा रोमांस और नॉयर का ऐसा मिश्रण है, जिसमें फैमिली ड्रामा, अपराध, और हृदयस्पर्शी प्यार सभी शामिल हैं। Lee Dong wook, जिन्हें हम ज्यादातर fantasy और supernatural रोल्स में देखते आए हैं, इस बार एक गैंगस्टर परिवार से जुड़े पात्र बतौर Park Seok cheol में आ रहे हैं, जिनका दिल बहुत साफ है और जो अपने परिवार की काली विरासत से दूर जाना चाहते हैं।
“The Nice Guy” की कहानी Park Seok cheol के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक तीसरी पीढ़ी के गैंगस्टर परिवार का सबसे बड़ा पोता है। लेकिन वह अपनी भीतरी नैतिकता के कारण इस जीवन से जूझ रहा है। उसकी असल चाहत एक शांत और साधारण जिंदगी जीने की है, खासकर अपनी सपनों की तरह writer बनने की।

उसकी जिंदगी तब बदलती है जब उसे फिर से मिलती है Kang Mi young, उसकी पहली मोहब्बत, जिसे Lee Sung kyung निभा रही हैं। Mi young एक प्रतिभाशाली लेकिन मुश्किलों से लड़ती गायिका है। उनका पुनर्मिलन जिंदगी में एक emotional whirlwind लाता है Seok cheol का मन volop उम्र भरी जिम्मेदारियों और पुराने जुनून के बीच आ जाता है।
अब कहानी में आता है तीसरा कोना Kang Tae hun (Park Hoon)। वह Myungsan Industries से जुड़े एक पावरफुल इंसान हैं, जो Mi young की तरफ आकर्षित होकर story में एक प्रेम त्रिकोण की शुरुआत करते हैं। कहानी का नॉयर रंग तब और गहरा हो जाता है जब Seok cheol अपने परिवार को बचाने के लिए फैसले करना शुरू करता है, जबकि उसे अपने writer बनने और Mi young के साथ नई शुरुआत की भी चाहत होती है। पुरानी loyalties और नई इच्छाओं के बीच संतुलन बनाना उसके लिए आसान नहीं होता।

लीड रोल में हैं यह सितारें
- Lee Dong wook — Park Seok cheol का किरदार निभा रहे हैं। एक गैंगस्टर परिवार से होने के बावजूद, Seok cheol सॉफ्ट और introspective है, writer बनने का सपना देखता है, और अपनी पहली मोहब्बत को संभालने की कोशिश करता है।
- Lee Sung kyung — Kang Mi young के रूप में दिखाई देंगी, एक aspirational singer जो Stage fright और personal challenges से जूझ रही है। Seok cheol के साथ उसका रिश्ता पुरानी यादों और नई उम्मीदों का मिश्रण है।
- Park Hoon — Kang Tae hun का किरदार निभाते हैं, जो Mi young के प्रति आकर्षित होता है और story में suspense और romance की गहराई लाता है।
- Ryu Hye young — Park Seok hee, Seok cheol की younger sister, जो परिवार में upright character का रोल निभाती है।
- Oh Na ra — Park Seok gyeong, Seok cheol की older sister, एक strong female figure, जो घर परिवार और गैंगस्टर राजनीति के बीच संतुलन रखती नजर आएगी।
- Cheon Ho jin — Park Sil gon, Seok cheol का पिता, एक पूर्व गैंगस्टर, जो अब अलग जीवन जी रहा है और अपने अतीत पर पछतावा महसूस करता है।

एपिसोड शेड्यूल और स्ट्रीमिंग
पहला प्रसारण हुआ 18 जुलाई 2025 को JTBC पर, और हर शुक्रवार दो नए एपिसोड दो भागों में रात 8:50 PM KST (South Korea Standard Time) पर जारी किए जा रहे हैं। इंडिया में viewers इसे 5:20 PM IST पर देख सकते हैं। कुल मिलाकर 14 एपिसोड होंगे, और यह सात हफ्तों तक चलता रहेगा। अंतिम एपिसोड 29 अगस्त 2025 को प्रसारित होगा। यह शो global दर्शकों के लिए Disney+ और Viki पर रिलीज हो रहा है, और लगभग तुरंत English subtitles के साथ उपलब्ध होगा।
- Ep 1 & 2 – 18 जुलाई
- Ep 3 & 4 – 25 जुलाई
- Ep 5 & 6 – 1 अगस्त
- Ep 7 & 8 – 8 अगस्त
- Ep 9 & 10 – 15 अगस्त
- Ep 11 & 12 – 22 अगस्त
- Ep 13 & 14 (Finale) – 29 अगस्त

एपिसोड्स 1 से 4 तक की कहानी की झलक
Episode 1 & 2 (18 जुलाई)
पहले एपिसोड में Seok cheol की जिंदगी का परिचय मिलता है गैंगस्टर परिवार, एक शांत लेकिन नैतिक व्यक्ति अपने चचेरे भाइयों और बहनों से अलग। मी यंग से उसकी पुनर्मिलन की शुरुआत होती है। दूसरे एपिसोड में Seok cheol का परिवार संघर्ष, debt और बाहरी राजनीतिक दबाव में उलझा नजर आता है। Seok cheol एक tenant को suicidal attempt से बचाता है और मीडिया में hero बन जाता है, जबकि उसके पिता एक नई दिक्कत खड़ी कर देते हैं जिससे Seok cheol का resent अगली चुनौतियों को जन्म देता है

Episode 3 & 4 (25 जुलाई)
तीसरे एपिसोड में tension बढ़ता है। Seok cheol family gathering में शामिल होता है, जहाँ पुरानी जान-पहचान और नई उम्मीदें एक साथ टकराती हैं। dialogues और small gestures से परिवारिक बंधन की गहराई साफ दिखती है। Seok cheol writer बनने की इच्छा को लेकर खुद से टकराव करता है और धीरे धीरे खुलने लगता है कि वह इस life से निकलना चाहता है।
Mi young उसका silent spectator बनकर उसके जीवन की नजदीकियाँ समझने लगती है। चार नंबर वाले एपिसोड में समुद्र की तरह emotion swell करता है और Seok cheol और Mi young के बीच एक renewal of hope की झलक मिलती है।