Problem Child in House 2: कोरियाई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री मेंछुपे रिश्तों की बात अक्सर होती रही है। पर क्या आपने कभी सोचा था कि दो अलग-अलग प्रसिद्ध अभिनेताओं का खून का रिश्ता निकलेगा। जी हां, हाल ही में एक ऐसा खुलासा हुआ जिसने सबका ध्यान खींच लिया। केबीएस2 टीवी के एक शो में जंग इल वू ने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में खुलकर बात की।

शो में हुआ बड़ा खुलासा
बता दें कि केबीएस2 टीवी का शो ‘प्रॉब्लम चाइल्ड इन हाउस 2’एक लोकप्रिय वेरायटी क्विज-शो है, जहां आमतौर पर हस्तियां अपनी बुद्धिमत्ता और मजाकिया अंदाज मे सवालों का जवाब देती हैं, लेकिन 7 अगस्त 2025 के एपिसोड में कुछ और ही हुआ। इस एपिसोड में जंग इल वू ने एक व्यक्तिगत और ऐतिहासिक खुलासा किया, जिसने शो को और खास बना दिया।
शो की संरचना कुछ इस तरह है कि होस्ट और सदस्य में बीच काफी मजाक और मनोरंजक भरें सवाल पूछे जाते है और सेलिब्रिटीज जवाब देते। लेकिन इस बार जंग इल वू ने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि और वंश संबंधों का खुलासा कर सबको चौंका दिया। जंग इल वू ने शो में बताया कि उनके माता-पिता दोनों ही प्रोफेसर हैं।

उनकी मां कोरिया टेक्सटाइल रिसर्च इंस्टीट्यूट की निदेशक होने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत आयुक्त भी हैं। उनकी बहन फैशन डिजाइनर हैं, जिससे उनके परिवार की प्रतिष्ठा का पता चलता है। लेकिन सबसे बड़ा खुलासा था उनका वंशवृक्ष, वह महान कोरियाई विद्वान जियोंग याक योंग (Jeong Yak Yong), जिन्हें कलात्मक नाम ‘दासन’ (Tasan) से जाना जाता है, के 30वें वंशज हैं। और हैरानी की बात यह कि जंग हे इन उसी वंश के 29वें वंशज हैं, जिससे स्पष्ट हो जाता है कि वे असल में एक ही परिवार से आते हैं।
जंग इल वू ने बताया कि, “हम एक ही पीढ़ी में नहीं हैं, लेकिन मिडिल और हाई स्कूल में हमारी उम्र में सिर्फ एक साल का अंतर था। मुझे अपने डेब्यू से पहले इस बात की जानकारी तक नहीं थी, लेकिन पता चला कि हम एक ही स्कूल में पढ़े थे। हम कोई दूर के रिश्तेदार नहीं हैं, हम असल में एक ही परिवार हैं।”