Legal Korean Drama: कई K-Drama अपनी कहानियों और करिश्माई किरदारों की वजह से यादगार बन जाते हैं। इनमें रोमांस, दोस्ती और इंसानी रिश्तों की जटिलता को इस तरह दिखाया जाता है कि दर्शक तुरंत जुड़ जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी शो होते हैं जो सिर्फ मनोरंजन नहीं करते, बल्कि इंस्पायर भी करते हैं। “लॉ एंड द सिटी” ऐसा ही एक K-Drama है जिसमें ली जोंग सुक, मुन का यंग और येओम हये रान जैसे टैलेंटेड एक्टर्स हैं।
सेचो-डोंग की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी पाँच वकीलों के जीवन को दिखाती है। यह वकील सिर्फ कोर्ट में न्याय के लिए नहीं लड़ते, बल्कि अपने सपनों, रिश्तों और दोस्ती को भी संभालते हैं। यही बैलेंस इस शो को बेहद खास बनाता है। अब जब आपने इतना प्यारा शो देख लिया है तो अगला सवाल यही आता है कि आगे क्या देखें। अगर आप भी ऐसे ही लीगल K-Dramas की तलाश में हैं जिनमें कोर्टरूम ड्रामा के साथ रोमांस और इमोशनल टच भी हो, तो आपके लिए कई शानदार ऑप्शन्स मौजूद हैं। इन सीरीज को देखने के बाद आपको वही एंगेजिंग फीलिंग मिलेगी जो “लॉ एंड द सिटी” ने दी थी।
Extraordinary Attorney Woo

यह ड्रामा वाकई उन लोगों के लिए खास है जो सोचते हैं कि एक अच्छी कहानी सिर्फ कोर्ट रूम ड्रामा तक सीमित होती है। Extraordinary Attorney Woo असल में उससे कहीं ज्यादा है। यह सिर्फ एक ऑटिस्टिक वकील की कहानी नहीं, बल्कि इंसानियत, संघर्ष और रिश्तों की भी दास्तान है।
वू यंग वू का किरदार आपको शुरुआत से ही अपनी मासूमियत और बुद्धिमत्ता से जोड़ लेता है। उसकी लाइफ में आने वाली चुनौतियाँ हमें सोचने पर मजबूर करती हैं कि समाज अक्सर ऐसे लोगों को उनकी असलियत से पहले उनके लेबल से पहचानता है। लेकिन यंग वू का हर केस और उसका हर तर्क ये साबित करता है कि अलग होना किसी भी तरह से कमजोरी नहीं बल्कि एक अनोखी ताकत हो सकता है।
शो की और भी खूबसूरती तब सामने आती है जब ली जून हो की एंट्री होती है। उसका शांत और समझदार स्वभाव, यंग वू की मासूमियत के साथ मिलकर एक प्यारी-सी लव स्टोरी बनाता है। ये रिलेशनशिप इस बात का सबूत है कि प्यार किसी दिमागी या सामाजिक परिभाषा पर निर्भर नहीं करता, बल्कि एक-दूसरे को समझने और अपनाने से पनपता है।
ड्रामा के केस भी बेहद दिलचस्प हैं, क्योंकि हर केस समाज की किसी न किसी असल समस्या को सामने लाता है। कभी फैमिली इश्यू, कभी कॉरपोरेट लालच, तो कभी समाज में जमी पूर्वाग्रह। हर केस से आप न सिर्फ एंटरटेन होते हैं, बल्कि कुछ नया सीखते भी हैं।
कुल मिलाकर Extraordinary Attorney Woo सिर्फ एक K-Drama नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो आपके दिल को छू लेता है। इसमें हंसी भी है, इमोशंस भी हैं और बहुत सारी सीख भी। अगर आप कुछ अलग और दिल को छू जाने वाली कहानी देखना चाहते हैं, तो ये शो बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।
Miss Hammurabi

Miss Hammurabi एक ऐसा K-Drama है जो कोर्टरूम के अलग ही नजारों को सामने लाता है। आमतौर पर जब हम कोर्ट की बात करते हैं तो हमारी नजर वकीलों और अभियोजकों पर ही टिक जाती है, लेकिन इस शो में साफ़ दिखाया गया है कि असली ज़िम्मेदारी तो जज पर होती है। कहानी के केंद्र में है इम बा र्यून, जिसे किम म्यांग सू ने निभाया है। वह एक ईमानदार और सख्त सिद्धांतों वाला जज है जो सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के 44वें सिविल अफेयर्स डिवीजन में शामिल होता है।
यहीं उसकी मुलाकात होती है पार्क चा ओह र्यूम से, जिसे गो आरा ने निभाया है। दिलचस्प बात यह है कि ओह र्यूम वही लड़की है जिससे वह हाई स्कूल के दिनों में पसंद करता था, लेकिन अब वह पहले जैसी संकोची नहीं रही। अब वह एक निडर और जज्बे से भरी हुई जज बन चुकी है, जो हमेशा उन लोगों के लिए खड़ी रहती है जिन्हें सबसे ज्यादा न्याय की जरूरत होती है।
उनके साथ काम करते हैं चीफ़ जज हान से संग, जिनकी भूमिका सुंग डोंग गिल ने निभाई है। इन तीनों के बीच सोच, अनुभव और काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है। जहाँ चा ओह र्यूम दिल और भावनाओं से फैसले लेना पसंद करती है, वहीं बा र्यून सबूतों और तथ्यों पर ध्यान देता है। इस टकराव के बावजूद वे धीरे-धीरे एक-दूसरे की सोच को समझना सीखते हैं और एक मजबूत टीम बनकर उभरते हैं।
Miss Hammurabi सिर्फ कोर्ट केस दिखाने वाला ड्रामा नहीं है, बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि कानून सिर्फ क़ायदे-कानून तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसमें इंसानियत, सहानुभूति और ज़िम्मेदारी भी जुड़ी होती है। 2018 में रिलीज हुआ यह ड्रामा उन दर्शकों के लिए परफेक्ट है जो सोशियल इश्यूज, इमोशंस और इंसाफ़ से जुड़ी कहानियों को पसंद करते हैं।
Good Partner

कानूनी दुनिया में ऐसे कई केस आते हैं जो सिर्फ कागज़ी दस्तावेजों और बहस तक सीमित नहीं होते, बल्कि लोगों की जिंदगी और परिवार से जुड़े होते हैं। इन्हीं संवेदनशील मामलों के बीच आता है नया K-Drama Good Partner, जो तलाक के वकीलों की कहानी को एक नए अंदाज में दिखाता है।
इस शो की मुख्य किरदार चा यून क्यूंग, जिसे जंग ना रा ने निभाया है, एक तेज-तर्रार और अनुभवी वकील हैं। वह पिछले 14 साल से तलाक के केस संभाल रही हैं और हर मामले को शालीनता के साथ निपटाती हैं। लेकिन जब उनकी अपनी शादी टूटने लगती है और उन्हें अपने पति के अफेयर का पता चलता है, तब उनका व्यक्तिगत जीवन बिखरने लगता है।
इसी बीच उनकी मुलाकात होती है नई सहयोगी हान यू री से, जिसे नाम जी ह्यून ने निभाया है। यू री एक नौसिखिया वकील हैं, जिन्हें तलाक के केस पसंद नहीं हैं, लेकिन अपनी मेहनत और ईमानदारी से वह धीरे-धीरे खुद को साबित करती हैं। शुरुआत में यून क्यूंग और यू री के बीच काफी टकराव होता है। दोनों के स्वभाव और सोच एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, जिसकी वजह से उनका रिश्ता आदर्श बिल्कुल भी नहीं लगता। लेकिन जैसे-जैसे वे साथ मिलकर केस लड़ते हैं, उनकी सोच बदलती है और दोनों एक बेहतरीन टीम बन जाते हैं।
कहानी का असली मजा तब आता है जब ये दोनों किरदार एक-दूसरे के साथ पेशेवर रिश्ते से आगे बढ़कर अच्छे दोस्त भी बन जाते हैं। ड्रामा में दिखाए गए केस, महिला-केंद्रित कहानी और दमदार एक्टिंग इसे बाकी लीगल K-Dramas से बिल्कुल अलग बनाते हैं। Good Partner सिर्फ एक ड्रामा नहीं, बल्कि रिश्तों और भरोसे की कहानी है। इसकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ रही है कि मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन भी प्लान करना शुरू कर दिया है। अगर आप K-Dramas के शौक़ीन हैं, तो यह शो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए।