Bad Ending Korean Drama: कुछ ड्रामे सच में ऐसे होते हैं जो शुरुआत से ही दर्शकों को अपनी कहानी, किरदारों और इमोशंस में खींच लेते हैं। हर एपिसोड का सस्पेंस, ट्विस्ट और खूबसूरत पल हमें उनसे जोड़ देता है। लेकिन जब हम उम्मीद करते हैं कि आखिरी एपिसोड तक ये सफर और भी शानदार होगा, तभी अचानक कहानी का अंत ऐसा हो जाता है जो या तो अधूरा लगता है या फिर बिल्कुल ही उम्मीदों के खिलाफ चला जाता है।
ऐसे मौकों पर दर्शक खुद को थोड़ा धोखा खाया सा महसूस करते हैं, क्योंकि हमने कई घंटे उस शो के साथ बिताए होते हैं और हमें लगता है कि इसका क्लाइमेक्स यादगार होगा। लेकिन जब वही फिनाले जल्दबाजी में खत्म कर दिया जाता है या बिना मतलब का मोड़ दे दिया जाता है, तो पूरी जर्नी का असर फीका पड़ जाता है।
के-ड्रामा इंडस्ट्री में यह अक्सर देखने को मिलता है। कुछ कहानियां शुरुआत में मजबूत होती हैं, लेकिन बीच में उन्हें खींचा जाता है और फिर अचानक उनका एंडिंग डिसअपॉइंटिंग कर दिया जाता है। ऐसे ड्रामों को देखकर लगता है कि बस थोड़ी और मेहनत की जाती तो ये सीरीज यादगार बन सकती थी। ऐसे ही कुछ ड्रामा के नाम आज हम आपको बतानें जा रहें हैं।
Twenty Five Twenty One

Twenty Five Twenty One उन K-Drama में से है जिसने लाखों दर्शकों को अपनी कहानी से जोड़ लिया था। इस शो की खासियत सिर्फ इसकी रोमांटिक chemistry नहीं थी बल्कि इसमें दिखाए गए सपने, संघर्ष और रिश्तों की गहराई भी थी। यही वजह थी कि जब इसका अंत आया तो दर्शकों की उम्मीदें बहुत ऊंची थीं।
फैंस चाहते थे कि नायिका और नायक की जोड़ी एक खूबसूरत और सुखद अंत तक पहुंचे। लेकिन शो ने ऐसा मोड़ लिया जिसने सभी को चौंका दिया। आखिरी एपिसोड में हमें एक कड़वी-मीठी विदाई देखने को मिली जिसने कई लोगों के दिल तोड़ दिए।कुछ दर्शकों ने इस अंत को बेहद यथार्थवादी और जीवन के करीब बताया। उनका मानना था कि जिंदगी हमेशा परफेक्ट हैप्पी एंडिंग नहीं देती और यही इस शो की खूबसूरती थी।
वहीं, एक बड़ी संख्या में फैंस ऐसे भी थे जो इस जोड़ी को अलग होता देख नहीं पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जताई। इस शो का फिनाले इसलिए भी इतना चर्चित रहा क्योंकि इसने दर्शकों को एक ही समय पर प्यार, खोने का दर्द और जिंदगी की सच्चाई सब कुछ महसूस कराया। यही वजह है कि Twenty Five Twenty One का अंत आज भी K-Drama फैंस के बीच बहस का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।
Reborn Rich

Reborn Rich की शुरुआत इतनी जबरदस्त थी कि दर्शक हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करने लगे। कहानी का कॉन्सेप्ट और एक्टर सॉन्ग जूंग-की की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन जैसे-जैसे शो अपने आखिरी एपिसोड की तरफ बढ़ा, उम्मीदें टूटने लगीं।
फिनाले ने फैन्स को कन्फ्यूजन में डाल दिया। बहुत से लोगों को लगा कि मेकर्स ने जल्दबाजी में कहानी को समेट दिया। सबसे बड़ी उलझन ये थी कि आखिर जो कुछ हुआ वो सपना था या हकीकत। असली बदले की कहानी जहां खत्म होनी चाहिए थी, वहां अचानक मोड़ आ गया और ह्यून वू के कोमा से जागने पर सब कुछ रुक सा गया।
अगर इसे इसके ओरिजिनल वेब नॉवेल से compare करें, तो वहां कहानी बिल्कुल अलग है। वेब नॉवेल में दो जून अपने मकसद में कामयाब होता है, कंपनी का चेयरमैन बनता है और आखिर में जीत उसी की होती है। लेकिन ड्रामा ने इस प्लॉट को बदल दिया और यहीं से दर्शकों की नाराजगी शुरू हो गई। कुल मिलाकर, Reborn Rich की कहानी का सफर रोमांचक जरूर था, लेकिन इसका अंत ऐसा था जिसने पूरी जर्नी का मजा थोड़ा फीका कर दिया।
Vagabond

Vagabond का अंत देखकर कई फैंस को काफी निराशा हुई। जिस तरह से कहानी आगे बढ़ रही थी, सभी को उम्मीद थी कि आखिर में सारे रहस्य खुलेंगे और किरदारों की किस्मत साफ-साफ दिखाई जाएगी। लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट। शो का फिनाले नए सवालों और अधूरी गुत्थियों के साथ खत्म हो गया।
फैंस को सबसे ज्यादा खटकने वाली बात ये थी कि उन्हें किसी भी ठोस जवाब का इंतजार ही रह गया। क्लिफहैंगर एंडिंग ने सभी को कंफ्यूज कर दिया और ऐसा लगा जैसे कहानी अधूरी छोड़ दी गई हो। यही वजह है कि दर्शकों ने सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की।
कई लोगों को लगा था कि शायद Vagabond का दूसरा सीजन आएगा और वहीं से सारी चीजें क्लियर होंगी। लेकिन अब तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है। इसी वजह से फैंस की उम्मीदें अब भी अधर में लटकी हुई हैं और उनके मन में असंतोष बना हुआ है।
Alchemy of Soul

Alchemy of Souls का पहला पार्ट ऐसे खत्म हुआ था जिसने दर्शकों को हैरान भी कर दिया और थोड़ा परेशान भी। कई लोगों को लगा कि कहानी ने बहुत सारे सवाल अधूरे छोड़ दिए। इसी वजह से फैंस को उम्मीद थी कि दूसरा पार्ट उन्हें क्लियर जवाब देगाय।
जब Alchemy of Souls Part 2 आया तो उसका अंत कुछ दर्शकों को काफी अच्छा और साफ-सुथरा लगा। उन्हें लगा कि कहानी अब पूरी हो गई है और सही दिशा में खत्म हुई है। लेकिन दूसरी तरफ, कुछ लोगों को लगा कि शो का टोन काफी बदल गया है और पहले वाले हिस्से जैसा मजा इसमें नहीं रहा।
खासकर किरदारों पर दिया गया फोकस पहले जितना स्ट्रॉन्ग नहीं लगा। ज्यादातर लोगों की एक ही शिकायत थी कि कुछ कैरेक्टर्स का अंत अधूरा सा रह गया. खासकर दूसरे लीड कैरेक्टर को लेकर दर्शक और गहराई चाहते थे। इस वजह से Part 2 का फिनाले भी लोगों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाओं का शिकार रहा।
Squid Game

ये बात सही है कि Squid Game का पहला सीजन जितना शानदार और gripping था, उतना ही दूसरा और तीसरा सीजन लोगों को निराश कर गया। पहले सीजन की सबसे बड़ी ताकत थी उसका raw emotion, गेम्स का thrill और किरदारों का असली struggle। लेकिन आगे के सीजन में वही intensity गायब लगने लगी।
फैंस को लगा कि कई कहानियाँ आधी-अधूरी छोड़ दी गईं। कुछ कैरेक्टर्स का development अच्छा शुरू हुआ था, लेकिन बाद में उनका रोल इतना बेमानी कर दिया गया कि उनकी शुरुआती मेहनत बेकार लगने लगी। ऊपर से विजेता भी ऐसा इंसान निकला जिसका असल कहानी से कोई खास connection ही नहीं था, जिससे viewers को और भी disconnect महसूस हुआ।
सीरीज की सबसे बड़ी कमजोरी ये रही कि गेम तो चलता रहा, लेकिन उसकी वजह या impact साफ़ नहीं हो पाया। और जिस emotional buildup का सबसे ज्यादा इंतजार था जासूस ह्वांग और उसके भाई की मुलाकात वो भी बस एक सवाल पर आकर खत्म हो गई: “ह्युंग, क्यों?”।
इसने fans को और ज्यादा confuse कर दिया, क्योंकि इतने लंबे सफर का कोई proper closure नहीं मिला। अगर makers ने पहले सीजन जैसी depth और emotional connect बनाए रखा होता, तो शायद ये सीरीज लंबे वक्त तक यादगार बन सकती थी।
Love Alarm

लव अलार्म का अंत आते ही फैंस की प्रतिक्रियाएँ काफी बंटी हुई दिखीं। कई दर्शकों को लगा कि शो का लव ट्राएंगल ठीक से सुलझा ही नहीं और बिना किसी क्लियर नतीजे के कहानी अधूरी सी रह गई। जिन लोगों ने पूरी सीरीज इस उम्मीद में देखी थी कि आखिर में लीड कपल का साफ-साफ पता चलेगा, वे निराश नजर आए।
दूसरी तरफ कुछ फैंस का मानना था कि भले ही एंडिंग थोड़ी कन्फ्यूजिंग रही, लेकिन पूरी जर्नी इमोशंस और रिश्तों की गहराई को अच्छे से दिखाती है। उनके लिए यह सफर ज्यादा मायने रखता था, इसलिए उन्हें अधूरापन उतना खलानहीं। कुल मिलाकर, लव अलार्म का ओपन-एंडेड फिनाले हर किसी को खुश नहीं कर पाया और इसी वजह से आज भी इसके एंडिंग पर बहस होती रहती है।
Moon Lovers: Scarlet Heart Ryeo

Moon Lovers: Scarlet Heart Ryeo का नाम आते ही ज्यादातर K-Drama fans की आंखों में वो emotional यादें ताजा हो जाती हैं। ये शो अपनी खूबसूरत कहानी, गहरी भावनाओं और दर्दभरे अंत के लिए आज भी चर्चा में रहता है।
शो की खासियत सिर्फ इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि या रोमांटिक chemistry नहीं थी, बल्कि वो दर्द था जो अंत तक दर्शकों के साथ जुड़ा रहा। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी, viewers को लगा कि आखिरकार दोनों मुख्य किरदार एक साथ होंगे। लेकिन जब अंत सामने आया, तो सबको एक अधूरी चाहत और टूटे हुए दिल का एहसास हुआ।
कई दर्शक आज भी मानते हैं कि अगर कहानी का अंत थोड़ा अलग होता तो यह K-Drama दुनिया का सबसे बेहतरीन happy ending शो बन जाता। Fans ने modern era में reunion की उम्मीद लगाई थी, लेकिन उनकी उम्मीदें अधूरी रह गईं। यही कारण है कि यह शो Korean dramas की दुनिया में सबसे ज्यादा emotional और unforgettable endings में गिना जाता है।